
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्……………………..1942
मास……………………………अश्विन
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………..चतुर्थी
संध्या 07.07 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 06.11.15 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.39.52 पर
सूर्य राशि…………………………सिंह
चन्द्र राशि…………………………मेष
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र………………………….अश्विनी
दुसरे दिन प्रातः 05.22 पर्यंत पश्चात भरणी
योग………………………………वृद्धि
दोप 03.32 पर्यंत पश्चात ध्रुव
करण…………………………..बालव
संध्या 07.07 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु………………………………शरद
दिन……………………………रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
06 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………6
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.00 से 12.49 तक ।
?? राहुकाल :-
संध्या 05.02 से 06.35 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:46:13 06:58:04
कन्या
06:58:04 09:08:41
तुला
09:08:41 11:23:18
वृश्चिक
11:23:18 13:39:29
धनु
13:39:29 15:45:07
मकर
15:45:07 17:32:16
कुम्भ
17:32:16 19:05:49
मीन
19:05:49 20:37:01
मेष
20:37:01 22:17:44
वृषभ
22:17:44 24:16:21
मिथुन
24:16:21 26:30:02
कर्क
26:30:02 28:46:13
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.46 से 09.18 तक चंचल
प्रात: 09.18 से 10.51 तक लाभ
प्रात: 10.51 से 12.24 तक अमृत
दोप. 01.56 से 03.29 तक शुभ
सायं 06.34 से 08.02 तक शुभ
संध्या 08.02 से 09.29 तक अमृत
रात्रि 09.29 से 10.57 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
।। ॐ महाशक्तये नम: ।।
संस्कृत सुभाषितानि :-
अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च यत् ।
स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाङमयं तप उच्यते ॥
अर्थात :-
उद्वेग को जन्म न देनेवाले, यथार्थ, प्रिय और हितकारक वचन (बोलना), (शास्त्रों का) स्वाध्याय और अभ्यास करना, यह वाङमयीन तप है ।
? आरोग्यं सलाह :-
दांतों में झुनझुनी के घरेलू उपचार :-
1. सरसों का तेल :
दांतों में झुनझुनी दूर करने के लिए एक चम्मच सरसों के तेल में एक छोटा चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और इससे मसूढ़ों की हल्की मसाज करें। 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें जिससे दांतों में झुनझुनी लगना बंद हो जाएगा।
2. तिल, नारियल और सरसों का तेल :
एक चम्मच तिल का तेल, एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच सरसों का तेल लेकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस तेल से दांतों और मसूढ़ों की अच्छी तरह मालिश करें। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से झनझनाहट दूर होगी।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोध होगा। बेचैनी रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। प्रमाद न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में कलह हो सकती है। निवेश इत्यादि में जल्दबाजी न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। शारीरिक हानि हो सकती है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर अवसर हाथ आएंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विवाह के उम्मीदवारों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता तथा तनाव में कमी होगी। प्रमाद न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। संगीत व चित्रकारी आदि के कार्य सफल तथा पूर्ण होंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। एकाग्रता बनी रहेगी। अध्ययन में मन लगेगा। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। लाभ का प्रतिशत कम रहेगा। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट संभव है। अच्छी खबर प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कष्ट संभव है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कानूनी अड़चन आ सकती है। लापरवाही न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। धैर्य रखें।
आज राऊ नगर में इन्टरनेट सुविधा की अनुपलब्धता के चलते पंचांग समय से नहीं पहुंचा पाएं… क्षमाप्रार्थी है…
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??