आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
   ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास………………………….बैशाख
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………द्वितीया
दुसरे दिन प्रातः 05.39 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 05.47.09 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.59.13 पर
सूर्य राशि………………………..मेष
चन्द्र राशि……………………..वृषभ
गुरु राशि……………………….कुम्भ
नक्षत्र…………………………रोहिणी
दुसरे दिन प्रातः 05.43 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष
योग………………………….अतिगंड
रात्रि 12.47 पर्यंत पश्चात सुकर्मा
करण………………………….बालव
दोप 04.23 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….बसंत
दिन……………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
13 मई सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.57 से 12.49 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 02.01 से 0३.39 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष
04:15:09 05:56:23
वृषभ
05:56:23 07:54:41
मिथुन
07:54:41 10:08:23
कर्क
10:08:23 12:24:33
सिंह
12:24:33 14:36:22
कन्या
14:36:22 16:47:01
तुला
16:47:01 19:01:39
वृश्चिक
19:01:39 21:17:49
धनु
21:17:49 23:23:27
मकर
23:23:27 25:10:35
कुम्भ
25:10:35 26:44:09
मीन
26:44:09 28:15:09
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..4
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.44 से 12.22 तक चंचल
दोप. 12.22 से 02.00 तक लाभ
दोप. 02.00 से 03.38 तक अमृत
सायं 05.16 से 06.54 तक शुभ
सायं 06.54 से 08.16 तक अमृत
रात्रि 08.16 से 09.38 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ स्वयम्भुवे नमः ।।
? सुभाषितानि :-
वरमेको गुणी पुत्रो न च मूर्खशतान्यपि ।
एकश्चन्द्रस्तमो हन्ति न च तारागणोऽपि च ॥
अर्थात :-
मूर्ख शिष्य को उपदेश देने से, दुष्ट स्त्री का भरण पोषण करने से, और दुष्टके संयोग से पंडित भी नष्ट होता है ।
? आरोग्यं :-
दाढ़ी के सफेद बालों का घरेलू उपचार –
1. कड़ी पत्ता –
कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन ई जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर करी पत्ता आपके दिल को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करता है तथा संक्रमण से लड़ता हैं और आपके बालों और त्वचा को जीवंत बनाता है। कड़ी पत्ते का पानी बालों को काला करने में काफी मदद करता है। आप कड़ी पत्तों को थोड़े से पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को ठंडा करके छानें और अब पिएं। ऐसा रोजना करने से फायदा होगा।
⚜ आज का राशिफल :-
?  राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें। आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा की संभावना। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी। शांति बनाना आवश्यक है। अकारण भय व्याप्त होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। समय पक्ष का है। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख। विरोधी कष्ट देंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। ‘आ बैल मुझे मार’ की स्‍थिति निर्मित न होने दें। अकारण भय बना रहेगा। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी। कुसंग से हानि, कुछ लाभ के आसार दिखेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे। कुछ नुकसान होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा। विरोधी अपमान करेंगे। शांति होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। अंतरप्रेरणा से कार्य करें। धनागम के अवसर बढ़ेंगे। प्रमाद का त्याग करना होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा। शरीर शिथिल होगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-हानि बराबर रहेंगे। प्रमाद बढ़ेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शुभ समाचार की आशा बंधेगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। रिश्वत न लें। नम्रता बनाए रखें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 13 मई 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:39 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:56 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:46 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:41 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप आर्थिक लेन – देन में सतर्क रहे । विवाद से बचे अन्यथा परिवार मे कलह हो सकता है । खान – पान में सावधानी रखें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है । समय से भोजन भी नहीं मिलेगा । व्यर्थ खर्च हो सकते है । घर में तथा  कार्यक्षेत्र में समझौता  लाभदायक होगा ।
          वृषभ :~ आपका आज का दिन लाभदायक होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी तथा ताजगी का अनुभव करेंगे । कलात्मकता और सृजनात्मकता का उपयोग कर पाएंगें । आर्थिक योजना बना सकेगें और धन लाभ हो सकता है । नए कपड़े व गहने खरीद सकते हैं तथा आमोद प्रमोद में दिन बीतेगा ।
          मिथुन :~ आज आप  वाणी और व्यवहार में सावधानी रखे । बातचीत से गलतफहमी न हो , उसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य खराब हो सकता है , विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है इसका ध्यान रखें । खर्च का दिन है । मानसिक चिंता रहेगी । किसी भी अकस्मात से बचें ।
          कर्क :~ आज आपकी नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियाँ होगीं । धन लाभ होगा । मित्रो , विशेष कर स्त्री मित्रों से लाभ होगा । प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताएंगें । आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक होगी । शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          सिंह :~ आप अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे । व्यवसाय में बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी । नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं । उच्च पदाधिकारियों को काम से प्रभावित करेंगे । पिता से लाभ होगा । सम्पति तथा वाहन सम्बंधी कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे । सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी । पारिवारिक सुख प्राप्त होगा ।
          कन्या :~ आपका आज का दिन आनंददायक बीतेगा । आर्थिक लाभ होगा तथा विदेश में रहनेवाले सगे – सम्बंधियों के समाचार मिलने से काफी प्रसन्न रहेगें । भाई – बहनों से लाभ होगा । विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अवसर मिलेगें ।
          तुला :~ आज आप नए काम का आरंभ नहीं करे । वाणी और व्यवहार मे नियंत्रण रखें अन्यथा गलतफहमी से नुकसान हो सकता है । हित शत्रुओं से सावधान रहें । स्वास्थ ध्यान रखें । काफी कोशिश के बाद मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगें ।
          वृश्चिक :~ आज आप दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकालेंगे । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक मान – सम्मान बढ़ेगा ।  पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेगें ।
          धनु :~ आपका आज का दिन शुभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश कीर्ति तथा आनंद मिलेगा । पारिवारिक आनंद में समय बितेगा । प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी । कार्यालाय में सहकर्मियों का  पूरा सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ होगा ।
          मकर :~ आज आपमे मानसिक अशांति और असामंजस्यता रहेंगी । कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले सकने से तनावग्रस्त रहेगें । कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें । भाग्य साथ नहीं देगा जिससे निराशा होगी । संतान से चिंतित रहेंगें । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद में न पडे । पेट – दर्द से परेशानी होगी ।
          कुंभ :~ आज आप संवेदनशील होने से मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता रहेगी । जिससे जिद्दीपन आएगा । सार्वजनिक मानहानि न हो , ध्यान रखें । स्थाई संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखें । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी ।
          मीन :~ आपके लिए आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है । विचारों की दृढ़ता से कार्य अच्छी तरह से होंगे । सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी । भाई – बहनों से लाभ होगा । कार्य की सफलता मन को आनंदित करेगी । सार्वजनिक मान – सम्मान मिलेगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *