आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, २० मई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:३३
सूर्यास्त: ? ०६:५९
चन्द्रोदय: ? १२:२७
चन्द्रास्त: ?२५:५५
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? वैशाख
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? अष्टमी (१२:२३ तक)
नक्षत्र ? मघा (१५:५८ तक)
योग ? व्याघात (२३:२८ तक)
प्रथम करण ? बव (१२:२३ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२३:५२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? सिंह
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४६ से १२:४१
अमृत काल ? १३:३३ से १५:०९
रवियोग ? १५:५८ से २९:२०
विजय मुहूर्त ? १४:३१ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५३ से १९:१७
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३४
राहुकाल ? १३:५७ से १५:४०
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:२० से ०७:०४
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पाताल (१२:२३ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पूर्व
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
देवी बगलामुखी जयंती, श्रीजानकी नवमी आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १५:५८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मघा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरणअनुसार क्रमशः (मू, में) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (मो, टा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २९:०६ से ०७:०१
मिथुन – ०७:०१ से ०९:१६
कर्क – ०९:१६ से ११:३७
सिंह – ११:३७ से १३:५६
कन्या – १३:५६ से १६:१४
तुला – १६:१४ से १८:३५
वृश्चिक – १८:३५ से २०:५४
धनु – २०:५४ से २२:५८
मकर – २२:५८ से २४:३९
कुम्भ – २४:३९ से २६:०५
मीन – २६:०५ से २७:२८
मेष – २७:२८ से २९:०२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:२० से ०७:०१
रोग पञ्चक – ०७:०१ से ०९:१६
शुभ मुहूर्त – ०९:१६ से ११:३७
मृत्यु पञ्चक – ११:३७ से १२:२३
अग्नि पञ्चक – १२:२३ से १३:५६
शुभ मुहूर्त – १३:५६ से १५:५८
रज पञ्चक – १५:५८ से १६:१४
शुभ मुहूर्त – १६:१४ से १८:३५
चोर पञ्चक – १८:३५ से २०:५४
शुभ मुहूर्त – २०:५४ से २२:५८
रोग पञ्चक – २२:५८ से २४:३९
शुभ मुहूर्त – २४:३९ से २६:०५
मृत्यु पञ्चक – २६:०५ से २७:२८
रोग पञ्चक – २७:२८ से २९:०२
शुभ मुहूर्त – २९:०२ से २९:२०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन परिस्थितियों ने सुधार आने लगेगा आज कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बदलने के बाद ही आर्थिक स्थिति बेहतर बन सकेगी। सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे जिससे कुछ समय के लिए कार्यो में अवरोध रहेगा लेकिन शीघ्र ही अन्य विकल्प भी मिल जायेंगे। मध्यान के बाद जिस भी काम मे निवेश करेंगे उसमे दुगना धन मिलने की संभावना रहेगी लेकिन धन की आमद में थोड़ा विलम्ब हो सकता है। व्यवसाय के अतिरिक्त भी आय होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण में थोड़ा विरोधाभास रहेगा परन्तु महत्त्वपूर्ण विषयो में सभी एकजुट हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन का अधिकांश भाग भी आपके लिए कलहकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे। महिलाओ के अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ आज आपके विचार मेल नही खाएंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान बाद तक व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा परन्तु आपकी छोटि मानसिकता आज ओरो को परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुचायेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए धन लाभ कराने वाला रहेगा। आज आपको जिस कार्य मे हानि की संभावना रहेगी उससे भी अकस्मात धन लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार की महिलाये अथवा महिला मित्र आज आपके जीवन मे कुछ विशेष भूमिका निभाएंगी। धन लाभ आवश्यकता के समय होने से ज्यादा झंझट में नही पड़ना पड़ेगा। आज आप अपनी व्यवहार कुशलता का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे लेकिन परिवार में किसी ना किसी का रूठना मनाना लगा रहेगा फिर भी माहौल नियंत्रण में ही रहेगा। विशेष कर आज व्यसनों से दूर रहें धन के साथ ही मान एवं शारीरिक हानि हो सकती है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन कुछ कार्यो को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। अन्य लोगो के हस्तक्षेप देने पर भ्रमित होने की संभावना है। मनमानी रवैये के चलते भी हानि हो सकती है इसलिए महत्त्वपूर्ण कार्य अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही करें। कार्य व्यवसाय में आज कुछ विशेष सफलता नही मिलेगी। परिवार में आज किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति ना होने पर वातावरण खराब होगा। नए कार्य की योजना बना रहे है तो आज अवश्य आरम्भ करें। नौकरी पेशा जातक काम मे ऊबन अनुभव करेंगे। मनोरंजन के अवसर नही मिलने से निराशा बढ़ेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के आरम्भ से ही आप महत्त्वपूर्ण कार्यो के सहज सफल होने से उत्साहित रहेंगे। परिवार के सदस्य से शुभ समाचार मिलने पर उत्साह में और वृद्धि होगी। नौकरी व्यवसाय में धन के साथ सम्मान की प्राप्ति भी होगी। अधिकारी वर्ग आपसे महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर परामर्श करेंगे। व्यापारी वर्ग को कुछ दिनों से अटके कार्य आज पूर्ण होने से तसल्ली मिलेगी। लेकिन परिवार में आज आर्थिक अथवा अथवा किसी अन्य वजह से खींच-तान होने की संभावना है। धन की अपेक्षा संबंधों को अधिक महत्त्व दे अन्यथा वैर-विरोध का सामना करना पड़ेगा। मध्यान के बाद का समय पूरे दिन की अपेक्षा ज्यादा सुखदायी रहेगा। मौज-शौक एवं संतानो पर खर्च होगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको अकस्मात हानि का सामना करना पड़ेगा। जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उस मे किसी अन्य के कारण विलम्ब होगा। व्यवसायी वर्ग को धन लाभ की आशा दिन के आरम्भ से ही लगी रहेगी परन्तु आज सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा इसका लाभ सम्मान के रूप में अवश्य मिलेगा। आर्थिक विषय संबंधित अधिकांश कार्यो में केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सेहत का भी आज ध्यान रखें पेट खराब होने से अन्य शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण बिखर सकता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन घर-परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी सम्मानजनक स्थिति बनेगी। आज आप किसी भी कार्य मे ज्यादा तामझाम करना पसंद नही करेंगे। जिस कार्य मे आसानी रहे उसे प्राथमिकता देंगे। सरकार संबंधित कागजी कार्य थोड़ी भागदौड़ से पूर्ण हो सकेंगे। व्यवसाय में ले देकर काम चलाने की प्रवृति शुरू में हानि लेकिन बाद में लाभदायक सिद्ध होगी। आज किसी के मनमाने व्यवहार के कारण तीखी बहस भी हो सकती है जिसमे विजय आपकी ही होगी। महिलाये आज मौन रहने का प्रयास करें इससे कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जायेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन अधिक भाग-दौड़ वाला रहेगा। आज आपको कोई नापसंद कार्य भी मजबूरी में करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च भी साथ मे लगे रहने से बचत नही कर पाएंगे। आज आप जिस किसी से भी कोई वादा करेंगे उसे अवश्य पूरा करेंगे। मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें निवेश भी सोच समझ कर ही करें। नौकरी पेशा जातक कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे मांगलिक आयोजन हो सकता है। कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन परिस्थितियां आपकी आशा के अनुकूल रहेंगी। लेकिन महिलाये आज जो भी विचारेंगी फल उसके विपरीत ही मिलेगा। आध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ने पर भी धन कमाने को ज्यादा महत्त्व देंगे।
आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी जिस वजह से कार्य क्षेत्र पर पूर्ण ध्यान नही दे पाएंगे फिर भी आज धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे। सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे। सार्वजनिक कार्यो में अरुचि रहेगी। लंबी धार्मिक तीर्थ स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। दिन के आरम्भ में स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मध्यान तक कुछ ना कुछ विकार आने से कार्य प्रभावित होंगे वाहन अथवा उपकरणों से सावधानी बरतें दुर्घटना का भय है। दिन के आरंभ में किसी से बंधी आशा टूटने से मन दुखी होगा। आर्थिक कारणों से मध्यान तक का समय संघर्ष वाला रहेगा इसके बाद कही से आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। आज यात्रा पर्यटन की योजना भी बनेगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से लाभ में कमी आएगी। महिलाये आज परिजनों के ऊपर अधिक आश्रित रहेंगी। संतानो के विषय मे नई चिंता बनेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप जिस भी कार्य को करने की योजना बनाएंगे उसमें सफल अवश्य होंगे। आज आपको आस-पास का वातावरण भी उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आरंभिक मंदी के बाद मध्यान पश्चात लाभजनक स्थिति बनेगी। निवेश भी निसंकोच होकर कर सकते है लाभ ही होगा। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धन लाभ के साथ साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। आज कोई निकटस्थ व्यक्ति घर अथवा कार्य क्षेत्र पर आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलेगा। दिनचार्य भी सुव्यवस्थित रहने से किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। अधिकांश कार्यो में सहज सफलता मिल जाएगी। लेकिन धन संबंधित कार्य देखभाल कर ही करें। प्रतिस्पर्धी स्वतः ही अपनी हार मान लेंगे जिससे लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सेहत भी अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे। जो लोग अबतक आपके विपरीत चल रहे थे वो भी आपका सहयोग एवं प्रशंशा करेंगे फिर भी आकस्मिक वाद-विवाद के प्रसंग बनेंगे इससे बच कर रहें। घर मे थोड़ी उग्रता रहने पर भी प्रेम बना रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। *दैनिक राशि – फल * ।।
आज दिनांक 20 मई 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:47 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:59 बजे होगा । मघा नक्षत्र अपरान्ह 03:57 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:59 से 03:37 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:47 बजे तक रहेगा ।दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी । परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता से हताशा होगी । सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे । काम की भाग – दौड़ में परिवार पर ध्यान नहीं दे सकेंगे । पाचन की शिकायत टालें । निर्धारित व्यवहार किसी को हानि न पहुँचाए इसका ध्यान रखें ।

वृषभ :~ आप आज हर कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से करेंगे और सफल भी होंगे । पिता से कोई लाभ मिलेगा । विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा । संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों मे खर्च या पूँजी निवेश होगा । सरकार से लाभ होंगे ।

मिथुन :~ आज आपके लिए नई योजनाएँ शुरू करने के लिए अनुकूल है । व्यवसाइयों को सरकार से लाभ मिलने और नौकरी वालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेंगा । प्रतिस्पर्धियों से विजय होंगे । दिन मे तेजी से घटनेवाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे ।

कर्क :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । जिससे नकारात्मक विचार आएंगे । किसी के साथ गलतफहमी से मनमुटाव होंगे । पारिवारिक वातावरण अच्छा नही रहेगा । विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं देंगे । अधिक खर्च होगा ।

सिंह :~ भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ता से आज आप कार्य मे त्वरित निर्णय लेकर करेंगे । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । पिता तथा अभिभावकों का सहयोग मिलेगा । मन आनंदित रहेगा । फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहं काम बिगाड़े नहीं, इसका ध्यान रखे ।

कन्या :~ आज आपको आँख की शिकायत होगी । पारिवारिक मनमुटाव होगा । उग्रवाणी और अहं से किसी से झगड़े न हो , ध्यान रखें । आकस्मिक खर्च होगा । नौकरी वालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चले । कोर्ट – कचहरी का काम टालना हितकर होगा ।

तुला :~ आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे । दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे । गृहस्थ जीवन में सुख – शांति रहेगी । स्त्री मित्रों से मिलन होगा । आय में वृद्धि होगी ।

वृश्चिक :~ आज आपके हर कार्य निर्विघ्न होंगे । मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी – व्यवसाय में प्रगति होगी । उच्च पदाधिकारिगण और बुजुर्गों से लाभ मिलेगा । व्यापारियों की बकाया राशि की वसूली होगी । संतानों की प्रगति से मन प्रसन्न होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

धनु :~ आज आपको शारीरिक थकान , ऊबन और बेचैनी रहेगी । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । चिंता से व्याकुलता रहेगी । संतानों की चिंता रहेगी । भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी उच्च पदाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टालें ।

मकर :~ आज आप – पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है । मरीज़ की चिकित्सा , व्यापारिक कार्यों मे खर्च होगा । नकारात्मक विचार और क्रोध दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएँगे । भागीदारों से मतभेद होगा । नौकरी – व्यवसाय में प्रतिकूलता रहेगी । नए सम्बंध स्थापित करने मे सावधानी रखें ।

कुंभ :~ भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएँगे । सार्वजनिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी । दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा । भागीदारी में लाभ होगा ।

मीन :~ आप अपने कार्यों को आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे । स्वाभाव मे उग्रता और वाणी पर संयम रखे । नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *