
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास…………………………….बैशाख
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी…………………………एकादशी
प्रातः 06.42 पर्यंत पश्चात द्वादशी
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 05.43.43 पर
सूर्यास्त………….संध्या 07.04.18 पर
सूर्य राशि…………………………वृषभ
चन्द्र राशि…………………………कन्या
गुरु राशि…………………………..कुम्भ
नक्षत्र……………………………….हस्त
दोप 12.04 पर्यंत पश्चात चित्रा
योग……………………………….सिद्धि
दोप 02.47 पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण……………………………….विष्टि
प्रातः 06.42 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु………………………………..बसंत
दिन………………………………रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
23 मई सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ तिथि विशेष :
? बैशाख शुक्ल एकादशी
मोहिनी एकादशी : भक्ष्य – गौमूत्र
मोहिनी एकादशी के विषय में शास्त्र कहता है कि, त्रेता युग में जब भगवान विष्णु रामावतार लेकर पृथ्वी पर आये तब इन्होंने भी गुरू वशिष्ठ मुनि से इस एकादशी के विषय में ज्ञान प्राप्त किया। संसार को इस एकादशी का महत्व समझाने के लिए भगवान राम ने स्वयं भी यह एकादशी व्रत किया। द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने पाण्डु पुत्र युधिष्ठिर को इस व्रत को करने की सलाह दी थी।
मोहिनी एकादशी के विषय में मान्यता है कि समुद्र मंथन के बाद जब अमृत प्राप्ति को लेकर देव और दानवों के बीच विवाद छिड़ गया तब भगवान विष्णु अति सुंदर नारी रूप धारण करके देवता और दानवों के बीच पहुंच गये। इनके रूप से मोहित होकर दानवों ने अमृत का कलश इन्हें सौंप दिया। मोहिनी रूप धारण किये हुए भगवान विष्णु ने सारा अमृत देवताओं को पिला दिया। इससे देवता अमर हो गये।
जिस दिन भगवान विष्णु मोहिनी रूप में प्रकट हुए थे उस दिन एकादशी तिथि थी। भगवान विष्णु के इसी मोहिनी रूप की पूजा मोहिनी एकादशी के दिन की जाती है। इस एकादशी को संबंधों में आये दरार को दूर करने वाला भी माना गया है।
? मोहिनी एकादशी में ‘त्रिस्पृशा’ का दुर्लभ संयोग –
पद्मपुराण के अनुसार यदि सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक थोड़ी सी एकादशी, द्वादशी, एवं अन्त में किंचित् मात्र भी त्रयोदशी हो, तो वह ‘त्रिस्पृशा-एकादशी’ कहलाती है ।यदि एक ‘त्रिस्पृशा-एकादशी’ को उपवास कर लिया जाय तो एक सहस्त्र एकादशी व्रतों का फल (लगभग पुरी उम्रभर एकादशी करने का फल ) प्राप्त होता है ।
‘त्रिस्पृशा-एकादशी’ का पारण त्रयोदशी मे करने पर 100 यज्ञों का फल प्राप्त होता है । प्रयाग में मृत्यु होने से तथा द्वारका में श्रीकृष्ण के निकट गोमती में स्नान करने से, जो शाश्वत मोक्ष प्राप्त होता है, वह ‘त्रिस्पृशा-एकादशी’ का उपवास कर घर पर ही प्राप्त किया जा सकता है, ऐसा पद्मपुराण के उत्तराखण्ड में ‘त्रिस्पृशा-एकादशी’ की महिमा में वर्णन है !
☸ शुभ अंक………………………1
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.57 से 12.49 तक ।
?? राहुकाल :-
संध्या 05.20 से 06.59 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृषभ
05:16:59 07:15:16
मिथुन
07:15:16 09:28:57
कर्क
09:28:57 11:45:08
सिंह
11:45:08 13:56:56
कन्या
13:56:56 16:07:36
तुला
16:07:36 18:22:13
वृश्चिक
18:22:13 20:38:24
धनु
20:38:24 22:44:02
मकर
22:44:02 24:31:10
कुम्भ
24:31:10 26:04:43
मीन
26:04:43 27:35:56
मेष
27:35:56 29:16:59
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.25 से 09.04 तक चंचल
प्रात: 09.04 से 10.43 तक लाभ
प्रात: 10.43 से 12.22 तक अमृत
दोप. 02.01 से 03.40 तक शुभ
सायं 06.59 से 08.19 तक शुभ
संध्या 08.19 से 09.40 तक अमृत
रात्रि 09.40 से 11.01 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ लोकनाथाय नम:॥
संस्कृत सुभाषितानि :-
श्रावयेद् मृदुलां वाणीं सर्वदा प्रियमाचरेत् ।
पित्रोराज्ञानुकारी स्यात् स पुत्रः कुलपावनः ॥
अर्थात :-
जो मृदु वाणी सुनकर सदा प्रिय आचरण करता है, माता-पिता की आज्ञा मानता है, वह पुत्र कुल को पावन करता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
लिवर को साफ करने के 5 उपाय –
1. ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन –
पानी न सिर्फ आपकी प्याीस बुझाता है बल्किे यह आपके बॉडी के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। सिर्फ पानी पी लेने भर से ही आप कई तरह के रोगों से दूर रह सकते हैं। आपको दिन में लगभग दो लीटर या 7 से 8 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। यह लिवर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड करता है। इसके जरिए आप लिवर से विषैले पदार्थ को बाहर निकाल सकता है। पानी कैलोरी को बर्न करने और वजन घटाने में सहायता करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धर्नाजन होगा, जोखिम न लें। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वस्तुएं संभालकर रखें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। कहासुनी, बहस हो सकती है। विवाद समाप्त होने से शांति एवं संतोष मिलेगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजक यात्रा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 मई 2021 रविवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी प्रातःकाल 06:43 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:00 बजे होगा । हस्त नक्षत्र दोपहर 12:12 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे रात्रि 11:04 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:19 से 07:00 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा प्रातः काल 06:43 बजे तक , शनि वक्री दोपहर 02:50 बजे से , मोहिनी एकादशी व्रत वैष्णवों का , त्रिस्पर्षा महाद्वादशी व्रत , लक्ष्मीनारायण एकादशी , द्वादशी तिथि क्षय , परशुराम द्वादशी , राधारुक्मणी द्वादशी ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल है । आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है । शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी रहेगी । मित्रों तथा स्वजनों से उपहार मिलेगा । उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा । उनके साथ किसी समारोह या पर्यटन मे जा सकते है ।
वृषभ :~ आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके लाभ दिलाएगा । वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेंगे । शुभकार्य की प्रेरणा मिलेगी । पठन – लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में रुचि बढ़ेगी । परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद काम में तत्परता और कुशलता प्रगति में सहायक होंगे ।
मिथुन :~ आज आपकी दुविधा से महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेगा । वैचारिक से मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । अधिक भावनाशीलता दृढ़ता को कमजोर करेगी । पानी तथा तरल पदार्थों से सावधान रहें । परिवार या जमीन से सम्बंधित मामलों पर चर्चा और प्रवास टाले । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर मे आनंद का वातावरण रहेगा । मित्रों एवं स्नेहीजनों से भेंट होगी । दोस्तों से लाभ होगा । कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आनंदित रहेंगे । आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि होगी । मान – सम्मान में वृद्धि होगी ।
सिंह :~ आज आप पारिवार के साथ सुख – शांति से दिन व्यतीत करेंगे । उनका सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से विशेष मदद मिलेगी । दूरस्थ मित्र और स्नेहीजनों से संपर्क या संदेश लाभदायक होगा । अपनी वाणी से अन्य लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकेंगे । आय की अपेक्षा अधिक खर्च होगा । निर्धारित कार्यों में कम सफलता मिलेगी ।
कन्या :~ आज के लाभदायक दिन से आपकी वैचारिक दक्षता बढ़ेगी । वाकपटुता और मीठी वाणी से लाभप्रद सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर सकेंगे । उत्तम भोजन , भेंट उपहारों और वस्त्रों की प्राप्ति होगी । शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी । आनंद की प्राप्ति से दिन खुशहाल रहेगा ।
तुला :~ आज आपका असंयमित और अनैतिक व्यवहार परेशानी में डाल सकते हैं । दुर्घटना से बचें । वाणी से उग्र तकरार करा सकती है । सगे – सम्बंधियों से अनबन होगी । शारीरिक , मानसिक व्यग्रता कम करने के लिए आध्यात्मिक सहायक होगी ।
वृश्चिक :~ आज आपको नौकरी – धंधे में लाभ होगा । पुत्र और पत्नी से लाभ होगा । बुजुर्ग लाभ में निमित्त बनेंगे । स्नेहीजनों एवं मित्रों से सौगात मिलेंगी । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । सांसारिक जीवन में आनंद रहेगा ।
धनु :~ आपका आज का दिन शुभ है । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा । प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी । अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । पिता और बडों से लाभ हो सकता है । व्यावसाय में प्रवास हो सकता हैं । कार्यभार बढेगा । फिर भी आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से कर सकेंगे ।
मकर :~ आज आप बौद्धिक कार्य और व्यावसाय में नए विचारो से प्रभावित होकर उन्हे अपनाएँगे । सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का परिचय देंगे । फिर भी मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । निरर्थक व्यय से संभलकर चले । सरकारी संकट हो सकता है । प्रतिस्पर्धियो से वाद – विवाद टाले ।
कुंभ :~ आज आप अनैतिक कृत्यों से दूर रहे । वाणी पर संयम रखे , इससे पारिवारिक मनमुटाव टल सकेगा । प्रत्येक व्यक्ति , वस्तु या घटना का सकारात्मक दृष्टिकोण रखे । अधिक खर्च से आर्थिक संकट रहेगा । क्रोध पर संयम रखे । शारिरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी।
मीन :~ आज आप दैनिक कार्यों के साथ घूमने – फिरने और मनोरंजन के लिए समय निकालेंगे । परिवारजन और मित्रो को भी साथ लेंगे , जो उनके लिए आनंदप्रद रहेगी । शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।