
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, २४ मई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:३१
सूर्यास्त: ? ०७:०१
चन्द्रोदय: ? १६:४८
चन्द्रास्त: ?२८:१८
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? वैशाख
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? त्रयोदशी (२४:११ तक)
नक्षत्र ? चित्रा (०९:४९ तक)
योग ? व्यतीपात (११:१४ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१३:५७ तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (२४:११ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? तुला
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४६ से १२:४२
अमृत काल ? २३:१८ से २४:४३
रवियोग ? ०९:४९ से २९:१८
विजय मुहूर्त ? १४:३२ से १५:२८
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५५ से १९:१९
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३४
राहुकाल ? ०७:०२ से ०८:४६
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:३० से १२:१४
होमाहुति ? शनि (०९:४९ तक)
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी (२४:११ तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
सोमप्रदोष व्रत, बुध मिथुन में ०८:५५ से, विवाहादि मुहूर्त सिंह लग्न ११:३६ से १३:५२ तक, गौधुली लग्न १७:२७ से १८:२६ तक, मकर लग्न २२:४८ से ००:३२ तक, मीन मेष लग्न ०२:०२ से ०५:०२ तक, चूड़ाकर्म संस्कार+ गृहप्रवेश+ देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:०० से १०:४२ तक, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त ११:५७ से १२:५१ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त १४:०६ से १७:०८ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:४९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
चित्रा नक्षत्र के चतुर्थ चरणअनुसार क्रमशः (री) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम स्वाति नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (रू, रे, रो, ता) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:५० से ०६:४५
मिथुन – ०६:४५ से ०९:००
कर्क – ०९:०० से ११:२२
सिंह – ११:२२ से १३:४१
कन्या – १३:४१ से १५:५८
तुला – १५:५८ से १८:१९
वृश्चिक – १८:१९ से २०:३९
धनु – २०:३९ से २२:४२
मकर – २२:४२ से २४:२३
कुम्भ – २४:२३ से २५:४९
मीन – २५:४९ से २७:१३
मेष – २७:१३ से २८:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:१९ से ०६:४५
शुभ मुहूर्त – ०६:४५ से ०९:००
चोर पञ्चक – ०९:०० से ०९:४९
शुभ मुहूर्त – ०९:४९ से ११:२२
रोग पञ्चक – ११:२२ से १३:४१
शुभ मुहूर्त – १३:४१ से १५:५८
मृत्यु पञ्चक – १५:५८ से १८:१९
अग्नि पञ्चक – १८:१९ से २०:३९
शुभ मुहूर्त – २०:३९ से २२:४२
रज पञ्चक – २२:४२ से २४:११
शुभ मुहूर्त – २४:११ से २४:२३
चोर पञ्चक – २४:२३ से २५:४९
शुभ मुहूर्त – २५:४९ से २७:१३
शुभ मुहूर्त – २७:१३ से २८:४६
चोर पञ्चक – २८:४६ से २९:१८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में आकस्मिक धन लाभ होने से उत्साह बढेगा कार्यो को अधिक समर्पण के साथ करेंगे। आपके अंदर नई चेतना एवं स्फूर्ति बनेगी परोपकार की भावना अधिक रहने से विरोधियो के उटपटांग कुतर्कों का भी बुरा नहीं मानेंगे। आर्थिक आयोजन आज निर्विघ्न संपन्न होंगे भविष्य की योजनाओं पर भीं खर्च कर सकते है। आज आपको जितना भी लाभ मिलेगा उसी में संतोष कर लेंगे। मित्र परिचितों से शुभ समाचार की प्राप्ति आनंद को दुगुना करेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक थकान रहेगी दोपहर के बाद पेट अथवा पीठ सम्बंधित समस्या हो सकती है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपनी एवं परिवार की महात्त्वकांक्षाओ को पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगे। धन प्राप्ति की कामना दिन की शुरुआत से ही मन मे बनी रहेगी। मध्यान तक इसमे काफी हद तक सफल भी हों जाएँगे। हिम्मत बनाये रखे आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजक रहने वाला है। महिलाये कार्य क्षेत्र पर पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी बीच-बीच में मन मुटाव के प्रसंग भी बनेंगे परन्तु कार्य में बाधक नही होंगे। परिवार के बुजुर्ग आज आपसे किसी कारण से नाराज रह सकते है। घर के अन्य सदस्य भी बुजुर्गो का ही पक्ष लेंगे जिससे स्वयं को अकेला अनुभव करेंगे स्थिति स्वतः ही सामान्य हो जायेगी धैर्य के साथ मौन बनाये रखें।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी बुद्धि विवेक जाग्रत होने से प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करेंगे। लेकिन आज आपके कार्यो में बेवजह दखल देने वालो के कारण सही दिशा में जा रहे कार्य गलत होने की संभावना है। धन को लेकर आज आपका व्यवहार लापरवाही वाला रहेगा। किसी से किये वादे समय पर पूर्ण ना होने से बहस हो सकती है। महिलाये सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यो में विशेष रूचि लेंगी इनमे आगे भी रहेंगी। नौकरी पेशा महिलाओं को घर एवं कार्य क्षेत्र पर तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी रहेगी फिर भी संध्या के आस-पास शुभ समाचार मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। संध्या के समय आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो जाएगा।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आस-पास का वातावरण आपकी सोच के विरुद्ध रहने से आप क्रोध आवेश से भरे रहेंगे। हास्य भरी बातो को भी प्रतिष्ठा से जोड़ने पर टकराव की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा। आस-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है। शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। विद्यार्थी वर्ग को भी परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलने से दुःख होगा। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको कही ना कही से अचानक धन की प्राप्ति होगी। नियमित होने वाली आय के साथ ही अतिरिक्त आय भी बना लेंगे। कारोबारी लोग पूर्व में लिए निर्णय से आज अच्छा लाभ उठा सकते है। कार्य क्षेत्र पर सभी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। परिवार की महिलाएं एवं बुजुर्ग आपको अधिक स्नेह देंगे। कार्य व्यवसाय से आज भविष्य के लिए भी धन का संकलन कर लेंगे। आवश्यक कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। उधारी का धन फंसने से नई परेशानी बढ़ेगी परन्तु धन को लेकर आज किसी से बहस ना करें डूबने की भी सम्भावना है। घर में भी उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। दिखावे पर खर्च भी अधिक रहेंगे। स्त्री सुख मिलेगा
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आप भागदौड़ से दूर रहकर शांति से बिताना पसंद करेंगे। घर के सदस्य खास कर महिलाये आपकी पसंद का विशेष ध्यान रखेंगे। प्रातः काल से जिस भी कार्य में जुटेंगे उसमे संध्या तक ही सफलता मिलेगी अथवा धन लाभ होगा। कार्य क्षेत्र पर आज कार्य व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी सहकर्मियों से व्यवहारिकता में कमी नही आने देंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसका निर्णय भी अचानक ही लेंगे जिससे आस पास के लोग आश्चर्य में रहने के साथ-साथ थोड़ी परेशानी भी अनुभव करेंगे। लोगो की आपसे अधिक अपेक्षाएं रहेंगी। जल्दबाजी में कार्य करने पर भी विलम्ब से पूर्ण होगा। घर के बुजुर्ग अथवा बच्चों की सेहत ख़राब होने के कारण अतिरिक्त कार्य बढेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके अंदर चंचलता एवं भावुकता अधिक रहेगी। आपसे कोई भी व्यक्ति अपना स्वार्थ आसानी से सिद्ध कर लेगा चाहकर भी किसी को ना नही कर सकेंगे इस वजह से बाद में परेशान ही रहेंगे। परन्तु फिर भी आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक ही रहेगा। प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त प्रलोभन देकर आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे फिर धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगा। आज आपकी महात्त्वकांक्षाएँ भी अधिक रहेगी पूरी ना होने पर बेवजह दुःख रहेगा। परिजन का व्यवहार अनुकूल रहेगा महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन भी मिलेगा परन्तु आप इसकी अनदेखी करेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी आज अधिक ही रहेगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य मे अधिक सतर्कता बरतने की सलाह है। आपसी संबंधों को लेकर भी गंभीर रहे आज किस की अनदेखी करने से बने बनाये लाभ से हाथ धो बैठेंगे। आज आपका मन कार्य करते हुए भी कही और रहेगा जिससे कार्य बिगड़ सकते है। आज अधिक धैर्य का परिचय दें। क्रोध के भी कई प्रसंग बनेंगे जो सम्बन्धो के कटुता लायेगी। घर की शांति अचानक भंग हो सकती है। भाई बंधू अपनी बात मनवाने के लिए गलत व्यवहार कर सकते है। स्त्रीवर्ग अधिक भावुक रहेंगी जिससे आपसी सम्बन्ध बिखरने से बच भी सकते है। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य आँख बंद कर ना करें। सन्तानो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं लंबी यात्रा ना करें।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर परिवार के सहयोग से नाम और काम दोनों मिलेगा। फिर भी आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आज आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। धन लाभ कम परन्तु समय से होगा। सन्तानो के व्यवहार में उदंडता आएगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। दिन के आरंभिक भाग में पुरानी योजना पूर्ण होने से अथवा अन्य कार्यो से धन की आमद होगी मध्यान तक आशा से अधिक लाभ कमा लेंगे। इसके बाद का समय भी लाभ वाला रहेगा लेकिन प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ेगा। धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी घर एवं धार्मिक क्षेत्रो पर पूजा पाठ में भाग लेंगे। विरोधियो के प्रति उदासीन व्यवहार भविष्य के लिये हानिकारक रह सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था ना पनपने दें आगे परेशानी बन सकती है। महिलाये आज दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य रहने से अधिक व्यस्त रहेंगी। रिश्तेदारी में खर्च करना पड़ेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरम्भ में आप प्रत्येक कार्यो से मन चुरायेंगे आलस्य अधिक रहने से दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्यो में रुचि रहने से मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी। सामाजिक व्यवहारिकता आज कई क्षेत्रों पर काम आएगी इसलिए जिद्दी व्यवहार को बीच में ना आने दें। व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी परन्तु धन की प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ सकता है। नए कार्यो की रूपरेखा अवश्य बना सकते है पर आज आरम्भ नाही करें तो बेहतर रहेगा। परिजनों की आवश्यकता की अनदेखी अशांति खड़ी करेगी विशेष कर महिलाये आपसे ज्यादा असंतुष्ट रहेगी। सन्तानो के कारण खर्च करना पड़ेगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए हानिकर है
दिन के आरम्भ में शरीर मे दर्द, अकड़न की शिकायत रहेगी। लापरवाही ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी पहचान खराब हो सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक मंदी का कारण बनेगी। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहें। आध्यत्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। दिन का कुछ समय कागजो की देखभाल में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण उदासीन रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 मई 2021 सोमवार संवत् 2078 मास वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि मध्य रात्रि 12:12 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी। आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:40 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:00 बजे होगा । चित्रा नक्षत्र प्रातः 09:49 बजे तक रहेगा पश्चात् स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:14 से 08:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज सोम प्रदोष व्रत
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में लोगों की प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । विचारों में उग्रता और आधिपत्य की भावना बढ़ेगी । बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे । समाधानकारी व्यवहार अपनाए । व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है ।
वृषभ :~ आज शारीरिक मानसिक स्वस्थता से आप कार्य निर्धारित रूप से पूरा कर सकेंगे । बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । रुके कार्य आज पूरे होंगे ।
मिथुन :~ आपके लिए आज नए कार्यों को करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है । जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । चर्चा , वाद – विवाद के समय मानहानि न हो , इसका ध्यान रखें । स्त्री मित्रों पर खर्च होगा । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से उत्साह में कमी आएगी । विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है ।
कर्क :~ आपमें आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मन खिन्न रहेगा । छाती में दर्द या अन्य कारण से तकलीफ होगी । अनिद्रा सताएगी । सार्वजनिक स्वाभिमान भंग न हो , इसका ध्यान रखें । खर्च होगा । जलाशय से दूर रहे ।
सिंह :~ आज आपको ताजगी और चित्त से प्रसन्नचित्त रहेंगे । दोस्तों के साथ अधिक घनिष्ठता रहेगी । आर्थिक लाभ मिलेगा । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात से आनंदित रहेंगे । भाग्यवृद्धि का योग है । नए कार्य या योजना के लिए अनुकूल है । संगीतकथा के प्रति रुचि रहेगी ।
कन्या :~ आज आप परिवार में सुख – शांति और परिवार के साथ आनंद दिन को आनंदित बनाएँगे । मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा । मिष्ठान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा । आयात – निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी । परंतु वादविवाद की चर्चा में उग्र व्यवहार न रखे ।
तुला :~ आज आपकी रचनात्मक शक्तियाँ प्रकट होंगी । सृजनात्मक प्रवृत्तियाँ रहेगी । वैचारिक दृढ़ता से कार्य सफल होंगे । अलंकार , वस्त्र , मौजशौक के साधन तथा मनोरंजन मे खर्च करेंगे । आत्मविश्वास बढ़ेगा । जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य , रोमांचक और आनंददायक रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आप आमोद – प्रमोद तथा मनोरंजन मे खर्च करेंगे । मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे । असंयमित वाणी या व्यवहार से झगड़े हो सकते है । कुटुंबीजनों और स्नेहियों से अनबन रहेगी ।
धनु :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा । गृहस्थजीवन में सुख – शांति रहेगी । प्रिय व्यक्ति से मिलन यादगार रहेगा । प्रेम का आनंद ले सकेंगे । आय के स्रोत बढ़ेंगे । उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी । उत्तम भोजन से संतुष्ट होंगे ।
मकर :~ आज आपको व्यापार में लाभ हो सकता हैं । वसूली , प्रवास , आय आदि के लिए शुभ है । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की प्रशंसा होगी । पदोन्नति संभावित है । पिता से लाभ होगा । संतानों की पढ़ाई से संतोष होगा । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
कुंभ :~ आज आपको बेचैनी , थकान और ऊबन रहेगी , परंतु मानसिक स्वस्थता रहेगी । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । जिससे काम का उत्साह नहीं रहेगा । आफिस तथा काम – काज मे पदाधिकारियों की नाराजगी रह सकती है । विदेश से समाचार मिलेंगे ।
मीन :~ द, आज आप स्वास्थ्य पर खर्च करने पड़ेंगे । अचानक खर्च होगा । कामकाज में भी थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी । पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है , इसलिए संभलकर बोलें । आकस्मिक लाभ से तकलीफें दूर होगी । आध्यात्मिकता और देशभक्ति मन को आनंदित करेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।