आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।। ॐ  ।।
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास…………………………….ज्येष्ठ
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………..प्रतिपदा
दोप 01.05 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 05.42.09 पर
सूर्यास्त……….संध्या 07.05.13 पर
सूर्य राशि………………………वृषभ
चन्द्र राशि…………………….वृश्चिक
गुरु राशि……………………….कुम्भ
नक्षत्र………………………….ज्येष्ठा
रात्रि 10.25 पर्यंत पश्चात मूल
योग…………………………….सिद्ध
संध्या 06.42 पर्यंत पश्चात साध्य
करण…………………………कौलव
दोप 01.05 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु…………………………….ग्रीष्म
दिन…………………………..गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
27 मई सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.57 से 12.50 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 02.03 से 0३.42 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृषभ
04:45:24 06:41:05
मिथुन
06:41:05 08:56:03
कर्क
08:56:03 11:16:45
सिंह
11:16:45 13:34:25
कन्या
13:34:25 15:51:06
तुला
15:51:06 18:10:58
वृश्चिक
18:10:58 20:29:55
धनु
20:29:55 22:34:16
मकर
22:34:16 24:16:52
कुम्भ
24:16:52 25:44:34
मीन
25:44:34 27:09:46
मेष
27:09:46 28:45:24
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..9
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.43 से 12.23 तक चंचल
दोप. 12.23 से 02.02 तक लाभ
दोप. 02.02 से 03.42 तक अमृत
सायं 05.21 से 07.00 तक शुभ
सायं 07.00 से 08.21 तक अमृत
रात्रि 08.21 से 09.41 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ बहुरूपाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
अत्यासन्ने चातिदूरे अत्याढ्ये धनवर्जिते ।
वृत्ति हीने च मूर्खे च कन्यादानं न शस्यते ॥
अर्थात :-
अत्यंत नज़दीक हो, अत्यंत दूर हो, अति धनवान या अति गरीब हो, उपजीविका का साधन न हो, और मूर्ख हो – इन्हें कन्या नहीं देनी चाहिए ।
? आरोग्यं :-
वजन घटाने के लिए सुपरफूड –
1. हल्दी –
सामान्य तौर पर सर्दी होने या शा‍रीरिक पीड़ा होने पर घरेलू इलाज के रूप में हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी एक एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला है जो सूजन को कम करने या मोटापे को कम करने में मदद करता है। भारतीय व्यंजनों में सबसे महत्वपूर्ण मसालों में से एक हल्दी वजन घटाने के तरीकों में से एक है। हल्दी में सक्रिय कंपाउंड करक्यूमिन पाचन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी जाना जाता है, दोनों वजन घटाने के लिए बहुत जरूरी हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएँगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। आशानुरूप स्थिति बनेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 27 मई 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01:03 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 10:29 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे रात्रि 10:29 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:43 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                –:  विशेष  :–
          आज श्री नारद जयंती , पं. जवाहर लाल नेहरु पुण्यतिथि ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                  आज का राशिफल
          मेष :~ आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति वाला होगा । गूढ़ और रहस्यमय विद्याएँ सीखने में रुचि लेंगे । आध्यात्मिक सिद्धियाँ मिल सकती है । नए कार्य की शुरुआत नही करे । क्रोध और वाणी पर संयम रखे । हित शत्रु हानि न पहुँचाएँ इसका ध्यान रखे ।
          वृषभ :~ आप सपरिवार किसी सामाजिक स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास पर आनंद में दिन बिताएंगे । स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन कर सकते है । विदेशी स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । आकस्मिक लाभ मिलेगा । व्यापार में वृद्धि होगी । सामाजिक एवं सार्वजनिक यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी ।
          मिथुन :~ आपकी कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है । घर में सुख – शांति रहेगी । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहेगें । आर्थिक लाभ हैं । खर्च होगा परंतु वे अनावश्यक नहीं लगेंगे । रुके हुए कार्यों की पूर्णता सरलता से होगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होंगे । स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाए ।
          कर्क :~ आप आज शांत रहकर दिन गुजारे । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से बेचैनी रहेगी । आकस्मिक खर्च होगा । प्रेमीजनों के बीच वाद – विवाद से मनमुटाव होंगे । यात्रा , प्रवास और नए कार्य प्रारंभ न करे । पेट तथा पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएँ सताएँगी ।
          सिंह :~ आज आपके परिवार में मनमुटाव का माहौल रहेगा । मां का स्वास्थ्य खराब होगा । नकारात्मक विचार आने से उदासी छाई रहेगी । जमीन , मकान , वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर टाले । नौकरी – पेशावालों को चिंता रहेगी । स्त्रीवर्ग तथा पानी से संभलकर रहे ।
          कन्या :~ आज आपका शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । साथ ही प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे । भाई – बहनों के साथ अच्छा समय बितेगा और उनसे लाभ भी होगा । प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल होगी । भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है ।
          तुला :~ आज के दिन आपको मानसिक दुविधा रहेगी । जिससे महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले । नए कार्य प्रारंभ न करें । वाणी पर संयम से परिवारिक वाद विवाद नहीं होगा ।  जिद्दीपन छोड़कर समाधान करने पड़ेंगे । आर्थिक लाभ है । स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।
          वृश्चिक :~ आपकि परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद – प्रमोद में बितेगा । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । प्रिय व्यक्तियों की मुलाकात सफल और आनंददायक रहेगी । कोई शुभ समाचार मिलेगा । मित्रो तथा स्नेहीजनों से उपहार मिलने से आनंद होगा । सामान्य रूप से पूरा दिन खुशीयाली में व्यतीत होगा ।
          धनु :~ आपका आज का दिन कष्टदायक रहेगा । पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव होगा । स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा । जिससे किसी के साथ उग्र तकरार हो सकता है । स्वास्थ्य खराब होगा । वाणी और व्यवहार संयमित रखे । दुर्घटना से बचें । अत्यधिक खर्च होगा । अदालती काम – काज में सावधान रहे ।
          मकर :~ आपके लिए आज लाभदायक दिन है घर में किसी शुभ प्रसंग हो सकता है । किसी वस्तु की खरीदारी के लिए शुभ दिन है । शेयर – सट्टे में लाभ होगा । मित्रों , सम्बंधियों  की मुलाकात आनंदित करेगी । सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा ।
          कुंभ :~ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी । सभी काम सरलता से सम्पन्न होंगे । नौकरी – व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी । मानसिक शांति होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मान – सम्मान बढ़ेगा ।
          मीन :~ आज आपको तन – मन से थकान तथा बेचैनी रहेगी । संतान से चिंतित रहेंगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से वाद विवाद से नाराजगी झेलनी पड़ेगी । प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे , नकारात्मकता रहेगी । सरकार  से कोई परेशानी खड़ी हो सकती है । पुत्र के साथ मतभेद होगा। ( ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *