
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, २८ मई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:३५
सूर्यास्त: ? ०६:५७
चन्द्रोदय: ? २१:३३
चन्द्रास्त: ?०६:४७
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? ज्येष्ठ
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वितीया (०९:३६ तक)
नक्षत्र ? मूल (२०:०२ तक)
योग ? साध्य (१४:५८ तक)
प्रथम करण ? गर (०९:३६ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (२०:०१ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? धनु
मंगल ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मिथुन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४६ से १२:४२
अमृत काल ? १४:१८ से १५:४४
विजय मुहूर्त ? १४:३३ से १५:२९
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५८ से १९:२२
निशिता मुहूर्त ? २३:५४ से २४:३४
राहुकाल ? १०:३० से १२:१४
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:४३ से १७:२७
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पृथ्वी (०९:३६ तक)
भद्रावास ? पाताल (२०:०१ से)
चन्द्रवास ? पूर्व
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
शुक्र मिथुन में २३:५९ से, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त ०९:३६ से १०:४२ तक, विधा एवं अक्षरारम्भ मुहूर्त ०५:३८ से १०:४२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:०२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मूल नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (यो, भ, भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (भू, धा) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:३५ से ०६:२९
मिथुन – ०६:२९ से ०८:४४
कर्क – ०८:४४ से ११:०६
सिंह – ११:०६ से १३:२५
कन्या – १३:२५ से १५:४३
तुला – १५:४३ से १८:०४
वृश्चिक – १८:०४ से २०:२३
धनु – २०:२३ से २२:२७
मकर – २२:२७ से २४:०८
कुम्भ – २४:०८ से २५:३४
मीन – २५:३४ से २६:५७
मेष – २६:५७ से २८:३१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:१७ से ०६:२९
शुभ मुहूर्त – ०६:२९ से ०८:४४
मृत्यु पञ्चक – ०८:४४ से ०९:३६
अग्नि पञ्चक – ०९:३६ से ११:०६
शुभ मुहूर्त – ११:०६ से १३:२५
रज पञ्चक – १३:२५ से १५:४३
शुभ मुहूर्त – १५:४३ से १८:०४
चोर पञ्चक – १८:०४ से २०:०२
शुभ मुहूर्त – २०:०२ से २०:२३
रोग पञ्चक – २०:२३ से २२:२७
शुभ मुहूर्त – २२:२७ से २४:०८
मृत्यु पञ्चक – २४:०८ से २५:३४
अग्नि पञ्चक – २५:३४ से २५:३४
अग्नि पञ्चक – २५:३४ से २६:५७
शुभ मुहूर्त – २६:५७ से २८:३१
मृत्यु पञ्चक – २८:३१ से २९:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां बनेगी लेकिन धार्मिक प्रवृत्ति एवं पूर्व संचित पूण्य इससे बाहर निकालने में।सहायता करेंगे। दिन के आरंभ में बौद्विक परिश्रम करना पड़ेगा इसका लाभ सम्मान के रूप में अवश्य मिलेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा अधिकांश कार्यो में केवल आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। सेहत का भी आज ध्यान रखें पेट खराब होने से अन्य शारीरिक अंगों में शिथिलता आएगी। पारिवारिक वातावरण तालमेल की कमी के कारण बिखर सकता है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी किसी मनोकामना पूर्ति की उम्मीद टूटने से मन दुखी रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज पैसो के लेन देन में अत्यंत सावधानी बरतें धन के डूबने अथवा फंसने की सम्भवना है। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा फिर भी महिलाये शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद का समय थोड़ा राहत प्रदान करेगा धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप लक्ष्य बनाकर कार्य करें अन्यथा मूल उद्देश्य से भटक सकते है दिन लाभदायी है इसका सदउपयोग करें। बेरोजगार लोग थोड़ा अधिक प्रयास करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद हानि हो होगी। दूर प्रदेश से आज नए संबंध जुड़ेंगे परन्तु इनसे आर्थिक लाभ की आशा ना रखें। समाज के वरिष्ठ व्यक्ति का व्यवहार कुछ देर के लिए परेशानी में डालेगा। मित्र परिचितों के साथ पिकनिक पार्टी की योजना बनेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप किसी इच्छा पूर्ति को लेकर जिद पर अड़ेंगे जिससे परिवार का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। व्यवहारिकता स्वभाव में कम रहेगी इसका दुष्परिणाम कार्य क्षेत्र पर देखने को मिलेगा संध्या से पहले सभी आवश्यक कार्यो को पूर्ण कर लें इसके बाद सफलता में संशय रहेगा। विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक भावुकता आर्थिक हानि कराएगी दिखावे पर फिजूल खर्च हो सकता है। व्यवसायी एवं नौकरी पेशा जातक मनोरंजन की योजना बनाएंगे। धन का निवेश अथवा उधारी आज ना करें।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप बड़ी-बड़ी योजनाए बनाएंगे लेकिन इनको साकार रूप देने में असफल रहेंगे फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आशा के अनुरूप ही रहेगा। धन लाभ रुक-रुक कर परन्तु प्रचुर मात्रा में होगा जिससे अपनी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। फिजूल के खर्च भी मध्यान के बाद अकस्मात ही बढ़ेंगे इनकी परवाह आज नही करेंगे। परिजन आज आपसे प्रसन्न रहेंगे लेकिन पति-पत्नि ने मामूली नोक-झोंक हो सकती है। संध्या के समय थकान ज्यादा रहेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन का अधिकांश भाग भी आपके लिए कलहकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ाने से क्रोध अधिक आएगा। संबंधों के प्रति लापरवाह रहेंगे जिससे घर मे अशांति के प्रसंग ज्यादा बढ़ेंगे। पारिवारिक सदस्य के साथ आज आपके विचार मेल नही खाएंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान बाद तक व्यापार को लेकर परेशान रहेंगे इसके बाद स्थिति में सुधार आएगा परन्तु आपकी छोटि मानसिकता आज ओरो को परेशान करेगी। सेहत का भी ध्यान रखें असंयमित दिनचर्या हानि पहुचायेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन लाभदायी तो रहेगा परन्तु लाभ कमाने के चक्कर मे आज शरीर की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। कुछ दिनों से जिस वस्तु की कामना कर रहे थे आज उसकी प्राप्ति होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज धन लाभ के साथ साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी फिर भी आर्थिक संतुलन बना रहेगा। भाई बंधुओ का साथ मिलने से शत्रुओं पर आसानी से विजय पा लेंगे लेकिन आज घर का ही कोई सदस्य आपके भेदों को सार्वजनिक कर सकता है सतर्क रहें।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन परिस्थिति ने सुधार आपके व्यवहार के ऊपर निर्भर करेगा बात बात पर खींज निकालने से पारिवारिक माहौल गर्म रहेगा। दाम्पत्य जीवन मे तालमेल की कमी रहने से कड़वाहट बढ़ेगी। आर्थिक रूप से भी संध्या बाद ही थोड़ी तसल्ली मिल सकेगी। व्यवसायी वर्ग किसी की सहायता की आस लगाए रहेंगे जिसमे संभवतया निराशा मिलेगी। नौकरी पेशा जातक आज आराम के मूड में अधिक रहने से कार्यो को पूर्ण नही कर सकेंगे। आस-पड़ोसियों से आज विवेकी व्यवहार रखें झड़प हो सकती है।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा दिन का आरंभिक भाग शुभ समाचारो की प्राप्ति कराएगा मध्यान के समय व्यावसायिक अथवा अन्य कार्यो में व्यस्त रहेंगे इसका परिणाम सांध्य के आस-पास ही मिल सकेगा लाभ आज आशा के अनुरूप ही रहेगा। आवश्यक कार्य आज ही पूरा कर लें इसके बाद व्यवधान आने लगेंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों से नाराज होंगे। संध्या के समय रमणीक स्थानों की यात्रा की योजना बनेगी। घर मे आज झगड़ा हो सकता है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य ही रहेगा फिर भी अतिआत्मविश्वास की भावना हानि करा सकती है इसका ध्यान रखे। कार्य क्षेत्र पर थोड़ी तू तू में में होने की सम्भवना है धन को लेकर आज किसी से वैर ना करें भविष्य के लिए हानिकारक रहेगा। आर्थिक उलझने दिन के मध्यान तक परेशान करेंगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। परिवार के सदस्यों की फरमाइश पूरी ना होने पर अशांति फैलेगी इसका निराकरण शीघ्र करे। मनोरंजन के अवसर आज मुश्किल से ही मिलेंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अन्य कामो में उलझने के कारण इनमे से कुछ एक ही हाथ लग पाएंगे। नौकरी पेशा जातक कामो को जल्दी निपटाने के चक्कर मे कोई बड़ी भूल कर सकते है सतर्क रहें। परिजनों अथवा रिश्तेदारों से आपसी संबंधों में व्यवहारिकता मात्र ही रहेगी स्वार्थवश व्यवहार करेंगे। घर के बड़े लोग आज अकारण ही नाराज हो सकते है। संध्या बाद कोई शुभ समाचार मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। धन के लेन देन में स्पष्टता रखें।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में सफलता दिलाएगा। लेकिन धन संबंधित कार्य देखभाल कर ही करें। कार्य व्यवसाय से आज कम परिश्रम में ही अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे। प्रतिस्पर्धी स्वतः ही अपनी हार मान लेंगे जिससे लाभ के अवसर बढ़ेंगे। सेहत भी अनुकूल रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों में काम कर लेंगे। जो लोग अबतक आपके विपरीत चल रहे थे वो भी आपका सहयोग एवं प्रशंशा करेंगे फिर भी आकस्मिक वाद-विवाद के प्रसंग बनेंगे इससे बच कर रहें। घर मे थोड़ी उग्रता रहने पर भी प्रेम बना रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 28 मई 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि प्रातः 09:37 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । मूल नक्षत्र रात्रि 08:02 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:41 से 12:21 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:54 से 12:47 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अपने गुस्से काबू में रखे । कार्य या संबंध गुस्से से बिगड सकते हैं । शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक अस्वस्थता से कोई कार्य करने की इच्छा नही होगी । नौकरी व्यवसाय मे तथा परिवारिक मनमुटाव होगा ।
वृषभ :~ आज कार्य सफलता में विलंब और अस्वस्थता के कारण आपको हताशा होगी । अत्यधिक काम से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी । प्रवास में विघ्न आ सकते है । नए कार्य आरंभ न करे । खानपान में ध्यान रखें ।
मिथुन :~ आज आपको खुशी और सफलता मिलेगी । शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लित रहेंगे । मनोरंजन के लिए सभी सामग्री उपलब्ध होगी । सुंदर वस्त्र , उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा ।
कर्क :~ आज आपका पारिवार के साथ घर में सुख – शांति से दिन व्यतीत करेंगे । नौकरी मे लाभ होगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । कार्य में यश मिलेगा । स्त्री मित्रों से मुलाकात आनंद देगी । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
सिंह :~ आज आपको लेखन , साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की प्रेरणा मिलेगी । विद्यार्थी उत्तम प्रदर्शन करेंगे । प्रिय व्यक्तियों की मुलाकात मन हर्षित होगा । स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धार्मिक परोपकार का कार्य करके स्वयं को धन्य समझेंगे ।
कन्या :~ आज आपके हर कार्य में प्रतिकूलता रहेगी । स्वास्थ्य खराब होगा । मन चिंताग्रस्त रहेगा । पारिवारिक अनबन होने से अशांति रहेगी । सार्वजनिक मानहानि की संभावना रहेगी । पानी से भय रहेगा अतः जलाशय के पास दुःसाहस न करें । स्थायी संपत्ति , वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करे ।
तुला :~ आज आपको शुभ या धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा । भाई – बंधुओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू चर्चा होगी । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । नए कार्य आरंभ कर सकते हैं । लाभ का योग है । पूंजी निवेश के लिए अनुकूल हैं । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी ।
वृश्चिक :~ आज आपके पारिवारिक कलह – द्वेष न हो , इसका ध्यान रखें । पारिवारिक गलतफहमियों से बचें । नकारात्मक विचारों से दूर रहे । विद्यार्थियों को अवरोध आएगा । अनावश्यक खर्च न हो , इसका ध्यान रखें । शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता से बेचैनी रहेगी ।
धनु :~ आज आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से खुश रहेंगे । दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे ।
मकर :~ आप आज के दिन सावधानी से चले । अधिक परिश्रम में कम सफलता से निराशा होगी । पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । दुर्घटना से बचें । व्यावसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में संभलकर चले ।
कुंभ :~ आज आप नए कार्य आरंभ या उसकी योजना बना सकेगें । नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा । स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी । आर्थिक लाभ से दिन बहुत अच्छा रहेगा । समाज में ख्याति बढ़ेगी । संतानों की प्रगति होगी ।
मीन :~ आज नौकरी या व्यवसाय में सफलता से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आप प्रसन्न रहेंगे । व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि की वसूली होगी । पिता तथा बुजुर्गों से लाभ मिलेगा । पारिवारिक माहौल आनंदमय रहेगा । मान – सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।