
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
रवि…………………………उत्तरायण
मास…………………………….ज्येष्ठ
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………….षष्ठी
रात्रि 01.10 पर्यंत पश्चात सप्तमी
सूर्योदय………..प्रातः 05.41.00 पर
सूर्यास्त………..संध्या 07.07.19 पर
सूर्य राशि……………………….वृषभ
चन्द्र राशि……………………….मकर
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र……………………………श्रवण
दोप 03.59 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
योग………………………………ब्रह्मा
प्रातः 05.54 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण…………………………….गरज
दोप 01.39 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………..ग्रीष्म
दिन…………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
31 मई सन 2021 ईस्वी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.57 से 12.51 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 07.25 से 09.04 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृषभ
04:29:12 06:25:18
मिथुन
06:25:18 08:40:17
कर्क
08:40:17 11:00:59
सिंह
11:00:59 13:18:39
कन्या
13:18:39 15:35:19
तुला
15:35:19 17:55:12
वृश्चिक
17:55:12 20:14:09
धनु
20:14:09 22:18:30
मकर
22:18:30 24:01:06
कुम्भ
24:01:06 25:28:48
मीन
25:28:48 26:53:56
मेष
26:53:56 28:29:12
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..4
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 05.44 से 07.24 तक अमृत
प्रात: 09.04 से 10.43 तक शुभ
दोप. 02.03 से 03.43 तक चंचल
अप. 03.43 से 05.22 तक लाभ
सायं 05.22 से 07.02 तक अमृत
सायं 07.02 से 08.22 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ शशिशेखराय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अतिथि बालकः पत्नी जननी जनकस्तथा ।
पञ्चैते गृहिणीः पोष्या इतरे च स्वशक्तितः ॥
अर्थात :-
अतिथि, बालक, पत्नी, माता, और पिता- गृहस्थी ने इन पाँचों का अवश्य हि पोषण करना चाहिए ।
? आरोग्यं :-
वजन घटाने के लिए सुपरफूड –
5. लौकी –
वैसे लौकी को खाना बहुत लोग पसंद नहीं करते हैं, लेकिन फाइबर से भरपूर ये खाद्य पदार्थ वजन को कम करने में बहुत ही सहायता करता है। इसके अलावा, यह कैलोरी पर भी बहुत कम है। 100 ग्राम लौकी में लगभग 15 कैलोरी होती है, और केवल 1 ग्राम वसा होती है। इसमें संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 31 मई 2021 सोमवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:06 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र अपरान्ह 04:01 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 03:59 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:36 से 09:15 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:55 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप घर की बातों मे अधिक ही ध्यान देंगे । परिवारजनों के साथ महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज – सजावट का विचार करेंगे । अपने कार्य में संतोष होगा । स्त्रियों से सम्मान मिल सकता है । माता से संबंध अच्छे रहेंगे। निरुत्साही नही हो ।
वृषभ :~ आज आपको विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार से प्रसन्नता होगी । विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है । एक – दो धार्मिक स्थल की यात्रा से मन प्रसन्नचित्त होगा । कार्यालय या व्यापार मे कार्यभार अधिक रहेगा । फिर भी आर्थिक लाभ हो सकता है ।
मिथुन :~ आज आप निषेधात्मक विचारों से दूर रहे । नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितकर नहीं होगा । क्रोध को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग की संभावना है । खर्च अधिक होगा । आर्थिक संकट होगा । निषेधात्मक विचारो से दूर रहे ।
कर्क :~ वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे । व्यावसाय मे लाभ होगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । यात्रा या प्रवास कर सकेंगे ।
सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा । पारिवारिक सदस्यों से वाणी में संयम से संघर्ष टाल सकेंगे । दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं । इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी । परिश्रम का कम प्रतिफल मिलने से हताशा हो सकती है । माता की चिंता रहेगी ।
कन्या :~ आज आप किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहे । आकस्मिक खर्च हो सकता है । विद्यार्थियों को बाधाएँ आएँगी । प्रियजन की मुलाकात से मन आनंदित होगा । पेट की पीडा़ हो सकती है । शेयर – सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरते ।
तुला :~ आज आपके लिए शुभ समय है । मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक व्यग्रता रहेगी । धन और यश की हानि होगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । निकट के सम्बंधियो के झगडे या विवाद से मन को चोट पहुंच सकती है ।
वृश्चिक :~ आपके लिए आज नए कार्य के लिए शुभ है । दिनभर मन प्रसन्न रहेगा । भाई – बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे । आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि है । मित्रों की भेंट से मन प्रफुल्लित होगा । कार्य सफलता मिलेगी ।
धनु :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायक है । असमंजस मे निर्णय लेना कठिन होगा । मन व्यग्र रहेगा । परिवारिक मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखे । कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी । कार्यभार बढ सकता है । अनावश्यक खर्च होगा ।
मकर :~ आज पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा । मित्रों , स्नेहीजनों से उपहार प्राप्त होंगे । व्यावसायिक और व्यापार मे प्रभाव रहेगा । कार्य से उच्च अधिकारीगण संतुष्ट होंगे । कार्य सरलता से पूर्ण होंगे । अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो अच्छा रहेगा । मानसिक शांति रहेगी । शारीरिक कष्ट से दूर रहे ।
कुंभ :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । परिवारजनों से कलह हो सकता है । लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखे । अदालती कार्यवाही में संभलकर चले । खर्च अधिक होगा । किसी का भला अपनी हानि होने पर भी कर पाएंगे । वाणी और क्रोध पर संयम बरते । अकस्मात का योग है ।
मीन :~ आज आपको आकस्मिक लाभ हो सकता है । संतान के शुभ समाचार प्राप्त होंगे । नए मित्रों से संपर्क होगा । जिसका लाभ भविष्य में होगा । सामाजिक प्रसंग हेतु बाहर जा सकते है । व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।