
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम्??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
रवि…………………………उत्तरायण
मास…………………………….ज्येष्ठ
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………..सप्तमी
रात्रि 12.50 पर्यंत पश्चात अष्टमी
सूर्योदय…………प्रातः 05.41.23 पर
सूर्यास्त…………संध्या 07.08.29 पर
सूर्य राशि………………………..वृषभ
चन्द्र राशि………………………..कुम्भ
गुरु राशि…………………………कुम्भ
नक्षत्र……………………………धनिष्ठा
दोप 04.04 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग…………………………….वैधृति
रात्रि 02.53 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण…………………………….विष्टि
दोप 12.55 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………..ग्रीष्म
दिन………………………….मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
01 जून सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.57 से 12.51 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.44 से 05.23 तक ।
☸ शुभ अंक………………….1
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृषभ
04:25:25 06:21:21
मिथुन
06:21:21 08:36:20
कर्क
08:36:20 10:57:03
सिंह
10:57:03 13:14:43
कन्या
13:14:43 15:31:23
तुला
15:31:23 17:51:15
वृश्चिक
17:51:15 20:10:12
धनु
20:10:12 22:14:33
मकर
22:14:33 23:57:09
कुम्भ
23:57:09 25:24:51
मीन
25:24:51 26:49:59
मेष
26:49:59 28:25:25
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.04 से 10.44 तक चंचल
प्रात: 10.44 से 12.23 तक लाभ
दोप. 12.23 से 02.03 तक अमृत
दोप. 03.43 से 05.23 तक शुभ
रात्रि 08.23 से 09.43 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ दीनबन्धुराय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
मूढाय च विरक्ताय आत्मसंभाविताय च ।
आतुराय प्रमत्ताय कन्यादानं न कारयेत् ॥
अर्थात :-
मूढ, विरक्त, स्वयं को बडा समज़नेवाला, रोगी, और अविनयी, इनको कन्या नहीं देनी चाहिए ।
? आरोग्यं :-
वजन घटाने के लिए सुपरफूड –
6. सेब –
फाइबर से भरपूर सेब आपके पेट के लिए बहुत ही अच्छा होता है। सोडियम में कम होने के नाते, सेब शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल के पानी प्रतिधारण को रोकता हैं। सेब में सोडियम के अलावा कैलोरी तथा वसा की मात्रा कम होती है जबकि विटामिन, खनिज और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये सभी अलग-अलग तरीकों से वजन कम करने में मदद करते हैं। कम कैलोरी का मतलब है आप अधिक ऊर्जा की खपत किए बिना सेब खा सकते हैं। इसके अलावा सेब में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट कैंसर, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, और हृदय रोग विकसित करने के जोखिम को कम करने में सहायता कर सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 01 जून 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि मध्य रात्रि 12:47 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र सायं 04:07 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:53 से 05:37 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 01:05 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आप का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों मे बीतेगा । खर्च भी करना पडेगा । फिर भी नए मित्रों के साथ पहचान की संभावना अधिक है , जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेंगे । सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी । बडों से सहयोग के साथ उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी । आकस्मिक लाभ हो सकता है । प्रवास और पर्यटन होगा ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । विशेषकर व्यवसायिकों को बहुत लाभदायी रहेगा । कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा । पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा । मित्रों की मुलाकात से आनंदित रहेंगे ।
मिथुन :~ आज आप का दिन प्रतिकूल रहेगा । मानसिक व्यग्रता और शारीरिक शिथिलता रहेगी । कार्य मे उत्साह नहीं रहेगा । व्यवसाय मे उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । खर्च हो सकता है । संतानों से मतभेद अथवा उनकी चिंता से व्यग्र रहेंगे । प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहे ।
कर्क :~ आपमे नकारात्मकता रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । इसलिए नकारात्मकता से दूर रहे । क्रोध पर संयम रखे । खर्च अधिक रहेगा । परिवारिक घर्षण न हो इसका ध्यान रखें । नये कार्यों का प्रारंभ न करें । सरकार – विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहने मे लाभदायक होगा ।
सिंह :~ आज पति – पत्नी के बीच में अनबन से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है । दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ ध्यान रखें । सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण मन उदास रहेगा । सामाजिक अपयश न हो इसका ध्यान रखे । भागीदारो के साथ व्यवहार में मतभेद हो सकता है । कोर्ट – कचहरी से दूर रहें ।
कन्या :~ आपको व्यवसाय में आज यश प्राप्त हो सकता हैं । सहकर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा । पारिवारिक वातावरण सुखनुमा होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा । रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
तुला :~ आज वैचारिक विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों से संबंधों में मेल बना रहेगा । चर्चा – विचार – विमर्श में भी प्रभाव जमा सकेंगे । परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक नहीं होगा । कार्य में संभलकर आगे बढे । अजीर्ण होने से खान – पान में ध्यान रखें ।
वृश्चिक :~ आज आप स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरते । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से व्यग्रता रहेगी । माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन और कीर्ति की हानि होगी । पारिवारिक कलेश रहेगा । प्रसन्नता के अभाव से अनिद्रा भी सताएगी ।
धनु :~ आपके प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । नए कार्य का शुभारंभ के लिए समय अनुकूल है । स्नेहीजनों के साथ समय आनंद मे बिताएंगे । आध्यात्मिकता मे रुची बढेगी । मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से हर्ष होगा ।
मकर :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है । परिवार मे गलतफहमी या मनमुटाव से मन में ग्लानि रहेगी । निरर्थक खर्च होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । विद्यर्थियों को अभ्यास में रुचि नहीं होगी । शेयर में पूंजी – निवेश कर सकेंगे । गृहणियों को असंतोष रहेगा ।
कुंभ :~ आपका आर्थिक दृष्टिकोण से आज लाभदायक है । परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा । मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । प्रवास और पर्यटन का आनंद लेंगे । आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करे ।
मीन :~ आज आप कोर्ट – कचहरी अथवा स्थाई संपत्ति के लफडे में नही पडे । कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा । स्वास्थ्य संभाले । स्वजनों से वियोग हो सकता है । परिवारिक मतभेद रहेगा । मिल रहे लाभ में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखे । लेन – देन सोच – विचार कर करे । अकस्मात और गलतफहमी से बचे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।