आज का राशिफल एवं  पंचांग

।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
? ««« आज का राशिफल एवं  पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास……………………………अश्विन
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………….षष्ठी
रात्रि 12.01 पर्यंत पश्चात सप्तमी
सूर्योदय………प्रातः 06.11.59 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.37.26 पर
सूर्य राशि……………………….सिंह
चन्द्र राशि……………………….मेष
गुरु राशि……………………..भरणी
नक्षत्र…………………………धनिष्ठा
प्रातः 08.24 पर्यंत पश्चात कृत्तिका
योग…………………………व्याघात
संध्या 05.26 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण……………………………गरज
प्रातः 10.51 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
08 सितम्बर सन 2020 ईस्वी |
☸ शुभ अंक…………………7
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.59 से 12.48 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.28 से 05.01 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:38:20 06:50:13
कन्या
06:50:13 09:00:48
तुला
09:00:48 11:15:25
वृश्चिक
11:15:25 13:31:36
धनु
13:31:36 15:37:14
मकर
15:37:14 17:24:23
कुम्भ
17:24:23 18:57:56
मीन
18:57:56 20:29:08
मेष
20:29:08 22:09:51
वृषभ
22:09:51 24:08:28
मिथुन
24:08:28 26:22:09
कर्क
26:22:09 28:38:20
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.51 तक चंचल
प्रात: 10.51 से 12.23 तक लाभ
दोप. 12.23 से 01.55 तक अमृत
दोप. 03.28 से 05.00 तक शुभ
रात्रि 08.00 से 09.28 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सुगोत्रायै नमः ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अनशनमूनोदरता वृत्तेः संक्षेपणं रसत्यागः ।
कायक्लेशः संलीनतेति बाह्यं तपः प्रोक्तम् ॥
अर्थात :
अनशन, कम खुराक, वृत्ति को संकोरना, रसत्याग, काया को कष्ट देना, और संलीनता – ये सब बाह्य तप कहे गये हैं ।
? आरोग्यं :-
कान का दर्द :–
अदरक का रस कान में डालने से कान के दर्द, बहरेपन एवं कान के बंद होनेपर लाभ होताहै।
कान में आवाज होने पर :–
लहसुन एवं हल्दी को एक रस करके कान में डालने पर लाभ होता है। कान बंद होने पर भी यह प्रयोग हितकारक है।
कान में कीड़े जाने पर :–
दीपक के नीचे का जमा हुआ तेल अथवा शहद या अरण्डी का तेल या प्याज का रस कान में डालने पर कीड़े निकल जाते हैं।
कान के सामान्य रोग :–
सरसों या तिल के तेल में तुलसी के पत्ते डालकर धीमी आँच पर रखें। पत्ते जल जानेपर उतारकर छान लें। इस तेल की दो-चार बूँदें कान में डालने से सभी प्रकार के कान-दर्द में लाभ होता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आवेश पर नियंत्रण रखें। दूसरों के लाभ के लिए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। आर्थिक परेशानी रहेगी। फालतू खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बन सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन पर व्यय हो सकता है। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। योजना फलीभूत होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। भागदौड़ रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सत्संग का लाभ मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। निवेश इत्यादि लाभदायक रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जल्दबाजी व लापरवाही से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। लाभ के अवसर टलेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक शांति में कमी रह सकती है।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। जल्दबाजी व प्रमाद न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। प्रशंसा मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ में कमी होगी। बुरी खबर मिल सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। तनाव रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। दौड़धूप होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नए संपर्क बनेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। चोट व रोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। चारों तरफ प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कानूनी अड़चन आ सकती है। जोखिम न उठाएं। कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। कारोबार में बड़ा लाभ संभव है।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 08 सितंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( शुद्ध ) कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मध्य रात्रि 12:07 बजै तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथी लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:39 बजे होगा । भरणी नक्षत्र प्रातः 08:28 बजे तक रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा दोपहर 03:13 बजे तक मेष राशि मे भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:31 से 05:04 बजे तक रहेगा । अभिजीत् मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
                   –:  विशेष  :–
आज छठ ( षष्ठी ) का व कृतिका का श्राद्ध , विश्व साक्षात्कारता दिवस । जय हो  ।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे । शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दुगुना कर देगी । खान – पान में ध्यान रखें । धन संबंधी विषयों पर लेन – देन में भी ध्यान रखें । मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखें । आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा ।
          वृषभ :~ घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक विचार – विमर्श करेंगे । घर की साज – सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी । मित्रवर्ग से लाभ होगा । स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार भी सुधरेगा । संतानों से लाभ हो सकता है। नई मित्रता से प्रसन्नता रहेगी । आकस्मिक धन लाभ की संभावना है ।
          मिथुन :~ पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा , दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है । कार्यभार से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा , परंतु मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा । सामाजिक कार्यों में आप योगदान देंगे ।
          कर्क :~ प्रयास करने पर ऐसा लगेगा कि जितने भी प्रयत्न कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं । स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है । क्रोध अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चितता के कारण अपने आपको प्रफुल्लित पाएँगे । व्यावसायिक क्षेत्र में उपरी अधिकारीगण के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी ।
          सिंह :~ आज प्रातः शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता और व्यग्रता रहेगी । क्रोध अधिक रहने से मनमुटाव होगा । परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा । व्यापार स्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी । परिवारजनों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करेंगे ।
          कन्या :~ आज नये कार्य और प्रवास न करें । प्रेम और धिक्कार की राग – द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करें । क्रोध अधिक रहेगा , जिससे कार्य बिगडे़ नहीं ध्यान रखें । व्यवसाय मे किसी का दिल ना दुःखे इसका ध्यान रखें ।
          तुला :~ आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएँ रहेंगी । आर्थिक लाभ और प्रवास हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो इसलिए वाणी पर संयम रखें । हितशत्रुओं से सावधान रहे । नए कार्य आज न करें ।
          वृश्चिक :~ बौद्धिक कार्यों के लिए तथा जनसंपर्क के लिए और लोगों के साथ घुलने – मिलने के लिए दिन अच्छा है । धन – सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है । खान – पान का स्वाद भी ले सकेंगे । वैचारिक स्तर पर आवेग अंकुश रखें ।
          धनु :~ शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चले । अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हो । मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होगा । शरीर में स्फूर्ति रहेगी । आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल हैं । व्यावसाय अच्छी तरह से करेंगे ।
          मकर :~ आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे । आपकी भावना को भी ठेस पहुँच सकती है । वाहन चलाते समय ध्यान रखें । आपत्तिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहें । किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय ले । कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा ।
          कुंभ :~ आवश्यक कार्यों के निर्णय न ले । नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज दिन का समय बहुत अनुकुल है । परंतु मध्याहन के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता बढेगी । संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है । विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है । आपकी भावना को ठेस पहुंच सकती है ।
          मीन :~ आज आप स्वार्थी व्यवहार छोडकर अन्यों के विषय में विचार करें । घर , कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण पक्ष में रह सकता है । वाणी पर संयम से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे । आपमें आज कुछ सुधार होगा । द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न ले । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरूदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *