
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………..5123
विक्रम संवत्…………………….2078
शक संवत्……… . ………………1943
मास……………………………….ज्येष्ठ
पक्ष………………………………..कृष्ण
तिथी……………………………चतुर्दशी
दोप 01.57 पर्यंत पश्चात अमावस्या
रवि……………………………उत्तरायण
सूर्योदय…………..प्रातः 05.41.00 पर
सूर्यास्त…………..संध्या 07.11.09 पर
सूर्य राशि………………………….वृषभ
चन्द्र राशि…………………………वृषभ
गुरु राशि…………………………..कुम्भ
नक्षत्र……………………………कृत्तिका
प्रातः 08.42 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग……………………………….सुकर्मा
प्रातः 06.44 पर्यंत पश्चात धृति
करण……………………………..शकुन
दोप 01.57 पर्यंत पश्चात चतुष्पद
ऋतु………………………………..ग्रीष्म
दिन……………………………….बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
09 जून सन 2021 ईस्वी ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 12.25 से 02.06 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृषभ
03:54:32 05:49:43
मिथुन
05:49:43 08:04:48
कर्क
08:04:48 10:25:30
सिंह
10:25:30 12:43:10
कन्या
12:43:10 14:59:51
तुला
14:59:51 17:19:43
वृश्चिक
17:19:43 19:38:40
धनु
19:38:40 21:43:01
मकर
21:43:01 23:25:37
कुम्भ
23:25:37 24:53:19
मीन
24:53:19 26:18:31
मेष
26:18:31 27:54:32
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..9
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜️ चौघडिया :-
प्रात: 07.24 से 09.04 तक अमृत
प्रात: 10.45 से 12.25 तक शुभ
दोप 03.45 से 05.25 तक चंचल
सायं 05.25 से 07.06 तक लाभ
रात्रि 08.25 से 09.45 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ गजकर्णकाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
सप्तैतानि न पूर्यन्ते पूर्यमाणान्यनेकशः ।
ब्राह्मणोऽग्निर्यमो राजा पयोधिरुदरं गृहम् ॥
अर्थात :-
ब्राह्मण, अग्नि, यमराज, राजा, सागर, पेट और घर – ये सात, अनेक बार पूर्ण करने पर भी कभी पूर्ण नहीं होते ।
? आरोग्यं :-
गैस भगाने के घरेलू उपाय –
1. अजवाइन –
अजवाइन न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि यह आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर रखने में सहायता करता है। अजवाइन के बीज में थाइमोल नामक कंपाउंड होते है जो गैस्ट्रिक और पाचन में सहायता करते हैं। अगर आप अच्छा महसूस करना चाहते हैं तो दिन में एक बार पानी के साथ आधा चम्मच आजवाइन के बीज का सेवन कीजिए आपको जरूर फायदा होगा।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 जून 2021 बुधवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 01:59 बजे तक रहेगी पश्चात् अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:06 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र प्रातः 08:44 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:28 से 02:09 बजे तक रहेगा ।
दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपका तन – मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है । वाणी पर संयम रखना अतिआवश्यक है । घर के अतिरिक्त बाहर का खाना – पीना टालें । ऑफिस के स्त्री सहकर्मियों से लाभ होगा । मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आए । आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मध्यम है ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा । एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे । कार्य की एकाग्रता से सरल रहेगा । लाभ के साथ धन सम्बंधि विषयों को सुयोजित कर सकेंगे ।
मिथुन :~ आज आप शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रता से बीतेगा । शारीरिक कष्ट , आँखो में पीडा हो सकती है । परिवारजनों और स्नेहियों के साथ कोई घटना घट सकती है । कोई भी कार्य बिना विचारे नहीं करे । बातचीत या व्यवहार से कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें । दुर्घटना से संभले । आय की अपेक्षा अधिक खर्च होगा ।
कर्क :~ आज आप का दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा । व्यापार में लाभ व आय के स्रोत बढ़ सकता है । मित्रों की मुलाकात से आनंद होगा । विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग हैं । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । किसी सुंदर पर्यटन पर जा सकते है । पत्नी व पुत्र से सुखशांति मिलेगी । धन का सुयोजित आयोजन कर सकेंगे ।
सिंह :~ आज आपके दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक होंगे । व्यवसाय लाभदायक रहेगा । पदोन्नति हो सकती है । पिता की संपत्ति से लाभ होगा । सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार सफल रहेगा । जमीन – मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय अच्छा है ।
कन्या :~ आज आप का दिन बहुत शुभ है । धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बहुत अनुकूल है । मित्रों एवं सम्बंधियों की मुलाकात आनंद होगा । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । विदेशगमनोत्सुक के लिए अनुकूल परिस्थिति बनेगी । विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार से आनंद होगा । भाई – बहनों से व आर्थिक लाभ होगा ।
तुला :~ आज आप वाणी पर संयम रखने के साथ सरकार विरोधी प्रवृत्तियों , क्रोध से बचे । नए संबंध नुकसानदायक हो सकते हैं । आर्थिक संकट रहेगा । ऐसे में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता मन को शांति दे सकती है ।
वृश्चिक :~ आज आप आनंद – प्रमोद में खोए रह सकते हैं । मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा । समाज में मान – सम्मान होगा । मित्रों – स्वजनों के साथ घूमना – फिरना हो सकता है ।
धनु :~ आज आप हर्षोल्लास मे रहेंगे । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यवसाय मे लाभ होगा । सहकर्मियों के सहयोग के साथ लाभ होगा ।
मकर :~ आज आपमें अनिर्णायत्मकता से मन चिंताग्रस्त होने से असमंजस में रहोगे । स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । उच्च अधिकारियों की नाराजगी होगी । संतानों से मतभेद हो सकती है व उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से विवाद न करे ।
कुंभ :~ आज आप बहुत संवेदनशील के साथ मानसिक अस्वस्थ्य रहेगें । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । हर कार्य अच्छी तरह से होंगे । सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च होगा । जमीन – मकान – वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों मे सावधान रहे ।
मीन :~ आपके लिए अत्यावश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है । सृजनात्मकता में वृद्धि होगी । वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता से सरलता से सफलता मिलेगी । जीवनसाथी का सहयोग के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।