आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, १० जून २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:२८
सूर्यास्त: ? ०७:०९
चन्द्रोदय: ? ❌❌❌
चन्द्रास्त: ?१९:२२
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? ज्येष्ठ
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? अमावस्या (१६:२२ तक)
नक्षत्र ? रोहिणी (११:४५ तक)
योग ? धृति (०७:४९ तक)
प्रथम करण ? नाग (१६:२२ तक)
द्वितीय करण ? किंस्तुघ्न (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? मिथुन (२५:०९ से)
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मिथुन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४८ से १२:४५
अमृत काल ? ०८:०९ से ०९:५७
विजय मुहूर्त ? १४:३७ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०४ से १९:२८
निशिता मुहूर्त ? २३:५७ से २४:३६
राहुकाल ? १४:०२ से १५:४७
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:१५ से ०७:००
होमाहुति ? केतु (११:४५ तक)
दिशाशूल ? दक्षिण
नक्षत्र शूल ? पश्चिम (११:४५ तक)
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम २५:१० से)
शिववास ? गौरी के साथ (१६:२२ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
देवपितृ कार्ये ज्येष्ठ भावुका अमावस्या, वट सावित्री व्रत पूर्ण, शनि जन्मोत्सव, कबीर जन्म आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:५६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रोहिणी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण अनुसार क्रमश (वे, वो, क) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २७:४४ से ०५:३८
मिथुन – ०५:३८ से ०७:५३
कर्क – ०७:५३ से १०:१५
सिंह – १०:१५ से १२:३४
कन्या – १२:३४ से १४:५२
तुला – १४:५२ से १७:१२
वृश्चिक – १७:१२ से १९:३२
धनु – १९:३२ से २१:३५
मकर – २१:३५ से २३:१७
कुम्भ – २३:१७ से २४:४२
मीन – २४:४२ से २६:०६
मेष – २६:०६ से २७:४०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:१५ से ०५:३८
चोर पञ्चक – ०५:३८ से ०७:५३
शुभ मुहूर्त – ०७:५३ से १०:१५
रोग पञ्चक – १०:१५ से ११:४५
शुभ मुहूर्त – ११:४५ से १२:३४
मृत्यु पञ्चक – १२:३४ से १४:५२
अग्नि पञ्चक – १४:५२ से १६:२२
शुभ मुहूर्त – १६:२२ से १७:१२
मृत्यु पञ्चक – १७:१२ से १९:३२
अग्नि पञ्चक – १९:३२ से २१:३५
शुभ मुहूर्त – २१:३५ से २३:१७
रज पञ्चक – २३:१७ से २४:४२
शुभ मुहूर्त – २४:४२ से २६:०६
शुभ मुहूर्त – २६:०६ से २७:४०
रज पञ्चक – २७:४० से २९:१५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के आरंभिक भाग में लाभ की संभावना बनेगी परन्तु दिन चढ़ते अधिकांश संभावनाएं निराशा में बदल जाएगी कार्य क्षेत्र पर आप अथवा किसी सहकर्मी से कोई त्रुटि होने के कारण हानि हो सकती है। एक बार स्थिति बिगड़ने पर कारोबार चाह कर भी नही संभाल सकेंगे। फिर भी खर्च निकालने लायक आय संध्या के आस-पास हो जाएगी। आज आपका मन अनैतिक कार्यो की ओर ज्यादा भटकेगा सतर्क रहें मान हानि हो सकती है। परिवार में भी आज किसी भी प्रकार से नुकसान होने की संभावना है। मामूली बातो की तूल ना दे आज वैसे ही परिजनों का दिमाग खराब रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन वैसे तो स्थिति में सुधार आएगा फिर भी मानसिक रूप से आज चंचलता अधिक रहने से बने बनाये कार्य की स्वयं की गलती से बिगाड़ लेंगे बाद में इसका पछतावा भी रहेगा। धन लाभ आज किसी ना किसी तरह हो ही जायेगा। प्रलोभन में आकर आज कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है शीघ्र इससे लाभ होता दिखेगा लेकिन बाद में कोई उलझन अवश्य छोड़ कर जाएगा। दोपहर बाद व्यावसायिक स्थिति बेहतर होगी बिक्री बढ़ने से आय भी बढ़ेगी। आज आय के नवीन साधन भी विकसित होंगे। घर मे किसी से बिगाड़ होने की संभावना है कम बोले।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप सहयोगी अथवा किसी परिजन के रूखे व्यवहार से दुखी रहेंगे। जिस कार्य को करने की जल्दी होगी उसी में विलंब होगा कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था रहने से उचित लाभ से वंचित रह सकते है फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। नौकरी पेशा जातक आज कार्यो को जल्दी पूर्ण कर लेंगे आप आज फिजूल खर्च से बचें अन्यथा धन संबंधित परेशानी बनेगी। व्यवसायी वर्ग संध्या के आस पास अच्छा लाभ कमा सकेंगे शेष दिन कार्य मंदा रहेगा। घरेलू वातावरण में थोड़ी गरमा गर्मी हो सकती है फिर भी स्थिति ज्यादा खराब नही होगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आय एक से अधिक साधनों से होगी। धन कमाने के लिए आज आप गलत साधन अपनाने से भी नही चूकेंगे लेकिन फिर भी सफ़लता अवश्य मिलेगी। मध्यान तक थोड़ा परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसके बाद इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा रात्रि तक रुक रुक कर धन की आमद होती रहेगी आज काम काज की लेकर शरीर की भी चिंता नही रहेगी। मित्र परिजनों के साथ बाहर घूमने भोजन आदि के प्रसंग बनेंगे लंबी यात्रा की योजना बनेगी। रात्रि के समय सेहत गड़बड़ हो सकती है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपको सामाजिक एवं सरकारी कार्यो से लाभ मिलेगा लेकिन आलस्य भी आज अधिक रहेगा सातः ही कार्य मे विघ्न डालने वाले भी अधिक ही रहेंगे जिससे विलम्ब अथवा कार्य हानि भी हो सकती है। भागीदारी के व्यवसाय में अधिक लाभ की संभावना रहेगी साथ ही शेयर आदि कार्यो में निवेश निकट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। कार्यभार अधिक होने से थकान अथवा शरीर के अंगों में दर्द की शिकायत होगी। पारिवारिकजन किसी लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे लेकिन अभी इसमे कुछ व्यवधान जरूर आएगा। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप मांगलिक कार्यो में उपस्थिति देंगे धार्मिक पूजा पाठ के साथ ही तंत्र मंत्र में रुचि रहेगी। आज परिस्थिति चाहे कैसी भी हो आप स्वयं को उसके अनुसार ढाल लेंगे फिर भी हित शत्रुओ से सावधान रहें बेवजह परेशान करने वाले आज अधिक मिलेंगे। व्यवसाय में आरंभिक मंदी के बाद मध्यान से गति आएगी धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। कुछ दिनों से लटकी मनोकामना की पूर्ति जल्द ही कर सकेंगे। घर मे सुख के साधनों की खरीददारी की योजना बनेगी। आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण घर मे कहा सुनी हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा जिससे कार्य करने का उत्साह नही बनेगा। कार्य क्षेत्र पर आज घरवालों अथवा मित्रो की सहायता लेनी पड़ सकती है। धन लाभ तो होगा परन्तु व्यर्थ के खर्च भी अधिक होने से तुरंत चला भी जाएगा। आज दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। किसी सामाजिक आयोजन में जाने की योजना बनेगी जिसे टालने की कोशिश वातावरण अशांत करेगी। गृहस्थ में आज बाहर की अपेक्षा अधिक आराम महसूस करेंगे। आस-पड़ोसियों से आज किसी सदस्य के कारण विवाद होने की संभावना है। यात्रा अंत समय पर टलेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन कुछ घरेलू छोटी मोटी बातो को छोड़ उत्तम ही रहेगा। कार्य व्यवसाय में आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी परन्तु बाद में नतीजे आपके पक्ष में ही रहेंगे सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग नही मिलेगा फिर भी अपने दम पर किसी भी कार्य को पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगे। धन लाभ आशाजनक रहने से आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे। मध्यान पश्चात सेहत अकस्मात बिगड़ सकती है लेकिन व्यस्तता के कारण इसकी अनदेखी बाद में ज्यादा परेशान करेगी। परिवार में इच्छा पूर्ति ना करने पर नाराजगी रहेगी। भाई बंधुओ से मतभेद बढ़ने की संभावना है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप अपनी व्यवहार कुशलता से कार्य क्षेत्र पर लाभ की स्थिति बनाएंगे। आज आप किसी भी हालत में हाथ आये कार्य को बिना लाभ कमाए जाने नही देंगे। सहकर्मी आपसे किसी कारण से परेशान हो सकते है फिर इसकारण भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे। आज उधारी को लेकर किसी से तकरार हो सकती है धैर्य धारण करें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। आज बाहर के लोगो को आकर्षित करना जितना आसान रहेगा इसके विपरीत घर के सदस्यों को खुश रखना उतना ही कठिन रहेगा। घर के बुजुर्ग किसी कार्य मे रोड़ा डालेंगे जिससे बहस की स्थिति बनेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपके लिए आज दिन का आरंभ थोड़ी प्रतिकूलता वाला रहेगा किसी प्रियजन के कारण मानसिक दुख पहुचेगा मामूली झड़प भी हो सकती है। इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा विवेक से काम करेंगे। व्यवसाय में आज का दिन आशानुकूल नही रहेगा सोची हुई योजनाओ में आशा से कम लाभ मिलेगा कुछ कार्य विलम्ब होने पर आगे के लिए टलेंगे। अधिकांश समय आप विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाये रखेंगे लेकिन कुछ एक मामलों में धैर्य टूटने पर अशांति फैल सकती है। घर का वातावरण स्वार्थ से भरा रहेगा फिर भी संध्या के समय थोड़ी शांति रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए कुछ ना कुछ परेशानी खड़ी करेगा। बचते बचते बेवजह कलह होने से मन अशांत रहेगा। व्यवहार में रूखापन आज कुछ ज्यादा ही रहेगा जिससे आस पास के लोग आपसे दूरी बनाना चाहेंगे लेकिन आज आपकी सहायता की आवश्यकता किसी को अवश्य पड़ेगी स्वार्थ से ही सही लोग आपके आस पास चक्कर लगाते रहेंगे जब तक स्वार्थ पूर्ति ना हो इसके बाद कोई नही पूछेगा। सेहत में भी आज खराबी रहेगी सर अथवा दांत सम्बंधित व्याधि से कष्ट होगा। घर मे मौन रहने का प्रयास करें बाहर भी आवश्यकता पड़ने पर भी बोले शांति बनी रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय अच्छा चलने से धन की लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज अकस्मात किसी कारण से क्रोध भी आ सकता है जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन अपनी व्यवहार कुशलता से इस पर विजय पा लेंगे। किसी के द्वारा आपको भ्रमित किया जा सकता है सतर्क रहें। मध्यान के बाद का समय अत्यधिक व्यस्त रहेगा धन की आमद भी इसी समय बढ़ेगी। बाहर घूमने की योजना बनेगी घर मे थोड़ी बहुत खींचतान हो सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 10 जून 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि अपरान्ह 04:23 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 एवं सूर्यास्त सायं 07:06 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र प्रातः 11:44 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 01:10 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:04 से 03:44 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज देवपितृकार्य अमावस्या , बड पूजन अमावस्या , शनि जयंती , भावुका अमावस्या , वट सावित्री व्रत , कंकण सूर्य ग्रहण भारत मे केवल लद्दाख , एवं अरुणाचल प्रदेश मे अल्पग्रास द्रश्य , संत ज्ञानेश्वर जयंती ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप खर्च में संयम रखे , क्योंकि आज खर्च का विशेष योग है । लेन – देन में सावधानी रखे । किसी से विवाद न हो , इसका ध्यान रखें । मित्रों एवं परिवारजनो से मनमुटाव और स्वास्थ्य बिगड सकता है । दिन मध्यम फलदायक है ।

वृषभ :~ आज आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी । मानसिक वैचारिक स्थिरता रहेगी , जिससे लगन से काम कर पाएँगे । आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएँगे ।आर्थिक योजना बना सकेगें । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।

मिथुन :~ आपका आज का दिन कष्टदायक होने से हर कार्य में सावधानी बरतें । परिवाजनों एवं संतानों से अनबन होगी । उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि अनहोनी न हो । शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च को टाले । भाषा एवं व्यवहार में मधुरता रखें ।

कर्क :~ आज आपकी आय में वृद्धि होगी । अन्य तरीके से भी लाभ होगा । मित्रों से भेंट होगी । स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा । व्यापार में लाभ होगा । शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । चिंता से मुक्ति मिलेगी । मित्रों के साथ प्राकृतिक स्थान पर जा सकते है ।

सिंह :~ आज आप के व्यवसाय मे दिन बहुत अच्छा है । हर काम सफलतापूर्वक होंगे । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा । पिता से लाभ हो सकता है । सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । गृहस्थजीवन मे आनंद मिलेगा । जमीन , मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे ।

कन्या :~ आज आपका दिन अच्छा रहेगा । सगे – संबंधी के साथ प्रवास हो सकता है । स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे । विदेशी स्नेहिजनों के समाचार से आनंद होगा । भाई – बंधु से लाभ हो सकता है । आर्थिक लाभ होगा ।

तुला :~ आज आप नए कार्य की शुरुआत करे । भाषा और व्यवहार पर संयम स्वयं के हित में होगा ।द्वेष से दूर रहे तथा हितशत्रुओं से बचे । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । रहस्यमय बातें और गूढविद्या के प्रति आकर्षित होंगे । पानी और स्त्री से दूर रहें । गहन चिंतन से मन को शांत रख सकेंगे ।

वृश्चिक :~ आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा । स्वंय के लिए समय निकाल सकेंगे । मान – सम्मान में वृद्धि होगी और सन्मानित किये जा सकते है । वाहन सुख मिलेगा । प्रियजन की मुलाकात से प्रसन्न रहेंगे ।

धनु :~ आज का दिन आप के लिए आर्थिक लाभ का है । घर में शांति और आनंद का माहौल रहेगा , जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा । नौकरी वालों को लाभ और सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा । कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा । वाणी पर संयम रखे ।

मकर :~ आज आपका मन चिंता और दुविधा मे रहेगा । ऐसे मे किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रहेंगे । कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें , भाग्य साथ नहीं देगा । संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । बडों के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता रहेगी । निरर्थक व्यय बढ़ेगा । संतानों से मतभेद होंगे ।

कुंभ :~ आज आप के स्वभाव में प्रेम छलकेगा । जिससे मानसिक व्यग्रता होगी । धनोपार्जन की योजना बन सकती है । आभूषण , वस्त्र , सौंदर्य – प्रसाधन पर खर्च होगा । माता से लाभ हो सकता है । जमीन , मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखे । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन टाले ।

मीन :~ आज आपका दिन शुभ फलदायक होगा तथा सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी । वैचारिक स्थिरता से कार्य अच्छी तरह से संपन्न करेंगे । महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है । भाई – बंधुओ से लाभ होगा । कार्य में सफलता मिलेगी । मान – सम्मान मिलेगा , प्रतिस्पर्धियो पर विजय होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *