आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, ११ जून २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:२८
सूर्यास्त: ? ०७:१०
चन्द्रोदय: ? ०५:४१
चन्द्रास्त: ?२०:१७
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? ज्येष्ठ
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? प्रतिपदा (१८:३० तक)
नक्षत्र ? मृगशिरा (१४:३१ तक)
योग ? शूल (०८:३९ तक)
प्रथम करण ? किंस्तुघ्न (०५:२८ तक)
द्वितीय करण ? बव (१८:३० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मिथुन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४८ से १२:४५
विजय मुहूर्त ? १४:३७ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०४ से १९:२८
निशिता मुहूर्त ? २३:५७ से २४:३७
राहुकाल ? १०:३१ से १२:१७
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:४७ से १७:३३
होमाहुति ? सूर्य
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पृथ्वी (१८:३० तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? श्मशान में (१८:३० गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
चंद्रदर्शन, करवीर व्रत, श्री गंगा दशाश्वमेध स्नान आरम्भ, गृहप्रवेश मुहूर्त ०८:३६ से १०:४३ तक, विधा एवं अक्षरारम्भ+व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त ०५:३६ से १०:४३ तक, वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त १२:२७ से १४:१० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १४:३१ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मृगशिरा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (क, की) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (कु, घ, ङ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २७:४० से ०५:३४
मिथुन – ०५:३४ से ०७:४९
कर्क – ०७:४९ से १०:११
सिंह – १०:११ से १२:३०
कन्या – १२:३० से १४:४८
तुला – १४:४८ से १७:०९
वृश्चिक – १७:०९ से १९:२८
धनु – १९:२८ से २१:३२
मकर – २१:३२ से २३:१३
कुम्भ – २३:१३ से २४:३९
मीन – २४:३९ से २६:०२
मेष – २६:०२ से २७:३६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:१५ से ०५:३४
चोर पञ्चक – ०५:३४ से ०७:४९
शुभ मुहूर्त – ०७:४९ से १०:११
रोग पञ्चक – १०:११ से १२:३०
शुभ मुहूर्त – १२:३० से १४:३१
मृत्यु पञ्चक – १४:३१ से १४:४८
अग्नि पञ्चक – १४:४८ से १७:०९
शुभ मुहूर्त – १७:०९ से १८:३०
रज पञ्चक – १८:३० से १९:२८
शुभ मुहूर्त – १९:२८ से २१:३२
चोर पञ्चक – २१:३२ से २३:१३
शुभ मुहूर्त – २३:१३ से २४:३९
रोग पञ्चक – २४:३९ से २६:०२
चोर पञ्चक – २६:०२ से २७:३६
शुभ मुहूर्त – २७:३६ से २९:१५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा लेकिन धन की आमद भी अकस्मात हो जाने से खर्च अखरेंगे नही। समाजिक कार्यो में रुचि लेने से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण व्यावसायिक गतिविधियां कुछ समय के लिए प्रभावित होंगी फिर भी संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। आय आज कुछेक साधन से ही फिर भी उपयुक्त मात्रा में हो जाएगी। घरेलू सामानों की खरीददारी के साथ ही सुख सुविधा बढ़ाने पर खर्च होगा। घर मे रिश्तेदारों के आगमन से चहल पहल रहेगी। बुजुर्गो से आगे के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपमे संतोषी वृति रहने से मानसिक रूप से शांत रहेंगे परन्तु घरवालों के ताने आज लापरवाह प्रवृति के कारण सुनने ही पड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक सतर्कता बरतनी पड़ेगी प्रतिस्पर्धा एवं व्यस्तता अधिक रहेगी जिससे चोरी चकारी का भय है। धन लाभ के लिए आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा आवश्यकता अनुसार हो जायेगा। संध्या का समय कार्य से समय निकाल मित्र परिचितों के साथ यात्रा पर्यटन में बिताएंगे लेकिन आपसी संबंध मामूली बातो से खराब ना हो इसका ध्यान रखें। परिवार में अचानक अशांति फैलेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप घरेलू कार्यो में ज्यादा व्यस्त रहेंगे प्रातः काल से ही कही बाहर पर्यटन अथवा रिश्तेदारी में जाने की तैयारी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान नही दे पाएंगे फलस्वरूप आंशिक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। खर्च आय से ज्यादा रहेंगे फिर भी अधिकांश खर्च आवश्यक होने के कारण इसका आपके ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा। नौकरी पेशा जातको को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा इसका लाभ भी अतिशीघ्र मिलने की संभावना है। आज आसपडोसियो अथवा यात्रा में सहयात्रियों से विनम्र व्यवहार करें झगड़ा हो सकता है। घरेलु सुख बढ़ेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसी में विघ्न-बाधाएं आएंगी कार्य व्यवसाय में भी आज छोटी सी गलती बड़ा नुकसान कराएगी सतर्क रहें। आज पुराने कार्यो से ही थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है नए कार्य अभी हाथ मे ना लें नई परेशानी में पड़ सकते है। आज किसी के बुरे भले कहने अथवा चुगली करने से परेशान ना हों आज ऐसे कई प्रसंग बनेंगे मौन रहने पर किसी भी प्रकार के कुप्रभाव से बच जाएंगे। परिवार में भी आज सबके अलग अलग मत रहने से तालमेल बैठाने में दिक्कत आएगी। रात्रि के समय से कुछ राहत मिलने लगेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी आपको सुख शांति की अनुभूति होगी। लेकिन दिन का आरंभिक भाग आलस्य की भेंट चढ़ने से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यो में विलंब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यान तक स्थिति अच्छी रहेगी इसके बाद व्यवसाय में मंदी आने से थोड़ा बहुत धन लाभ ही हो सकेगा। नौकरी पेशा जातक आज निश्चिन्त होकर आराम में समय बिताएंगे। संध्या का समय बाहर घूमने फिरने मनोरंजन में व्यतीत होगा। घरेलू आवश्यकताओं पर धन खर्च भी आज अधिक रहेगा। गृहस्थ में सदस्यों की चोटी मोटी हरकतों को अनदेखा करें शांति रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज ज्यादा प्रतिस्पर्धा ना रहने से इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त काम आने से कुछ समय के लिये असहज और क्रोध से भरे रहेंगे। मध्यान तक कार्यो में गंभीरता दिखाएंगे लेकिन इसके बाद का समय मौज शौक पूरे करने की इच्छा के चलते कार्यो में ध्यान नही रहेगा फिर भी आज आर्थिक स्थिति निरंतर सुधरेगी। मनोकामनाओं की पूर्ति आसानी से कर सकेंगे। दिखावे की वृत्ति रहने से सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण बजट प्रभावित होगा। घर मे आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांति रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा भाग दौड़ वाला रहेगा। फिर भी आज किसी मनोकामना पूर्ति ना होने से निराश हो सकते है। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा देवदर्शन के योग बनने से मानसिक शांति मिलेगी। आज आप अपने मन की बातों को खुल कर कह सकेंगे जिससे लोगो से आपसी संबंध ज्यादा प्रगाढ़ बनेंगे। घर के साथ ही बाहर वालो का भी आपके ऊपर विश्वाश बढ़ेगा। आज आपकी किसी नादानी का फल परिजनों को भी भुगतना पड़ सकता है मान सम्मान को ध्यान में रख कर ही कोई कदम उठाएं आर्थिक आयोजन सहज पूर्ण होंगे फिर भी धन की आमद आज मध्यम से कम ही रहेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। सेहत के विषय मे आज अधिक ध्यान रखना पड़ेगा लापरवाही करने पर आगे परिणाम गंभीर बन सकते है। शारीरिक अस्वस्थता के कारण किसी भी कार्य मे मन मुश्किल से ही लगा पाएंगे। हाथ पैरों में शिथिलता रहेगी पेट संबंधित अथवा जुखाम बुखार आदि से कष्ट संभव है। आज किसी भी कार्य में जोर जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें अन्यथा परिणाम निराशाजनक ही रहेंगे। यात्रा का विचार कर रहे है तो यथा संभव टाले आकस्मिक दुर्घटना चोटादि का भय रहेगा। परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें गलतफहमियां दूर होंगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा दिन को ज्यादा खुशनुमा बनाने में परिजनों के साथ ही मित्र रिश्तेदारो का भी सहयोग मिलेगा। दिन के आरंभ में थोड़ी सुस्ती अवश्य रहेगी लेकिन इसके बाद शारीरिक रूप से चुस्त नजर आएंगे। सिन का अधिकांश समय सैर सपाटे मनोरंजन में व्यतीत होगा। व्यवसायी वर्ग भी आज अधूरे कार्य को जल्दी निपटाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज के दिन तालमेल बना रहेगा फिर भी अनुपयोगी खर्च चाह कर भी नही रोक सकेंगे। परिजनों को कामना पूर्ति होने से घर मे उत्साह का वातावरण बनेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका स्वभाव कुछ रूखा रहेगा। घर हो या बाहर अपनी जिद के आगे किसी की नही चलने देंगे जिससे परिजनों के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी जल्दबाजी अथवा मनमानी के कारण होने वाले लाभ में कमी आ सकती है। धन सम्बंधित कार्यो को आज ना करें तो ही बेहतर रहेगा अथवा किसी अनुभवी की सलाह के बाद ही करें। आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे अपमानित भी हो सकते है। घर मे सामान्यतः माहौल शांत ही रहेगा लेकिन किसी ना किसी सदस्य से मतभेद उभरने पर उग्र बहस होने की संभावना है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप काल्पनिक दुनिया मे खोये रहेंगे आज आपके विचार जितने बड़े होंगे उनकी अपेक्षा कर्म नही करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज विलम्ब से उपस्थिति देने पर कार्य भी विलम्ब से ही चलेंगे। लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से आज आप प्रतिस्पर्धियों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगे। किसी अनुबंध के मानसिक दुविधा के कारण हाथ से निकलने की संभावना भी है। परिवार में आपके अधिक बोलने के कारण कुछ समय के लिए माहौल खराब हो सकता है महिलाये आज बाहर से प्रसन्न परन्तु अंदर से ईर्ष्यालु रहेंगी। घरेलू आवश्यकताओं के साथ बुजुर्गो की दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप ना चाहते हुए भी कलह के प्रसंगों में पड़ सकते है अथवा आज किसी ना किसी के द्वारा आपकी आलोचना अवश्य की जाएगी। व्यवहार में नरमी रखना अति आवश्यक है अन्यथा लाभ के अवसरों से दूरी बनेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा खर्चो पर नियंत्रण रखें तो धन संबधित परेशानी नही रहेगी अन्यथा बजट गड़बड़ायेगा। आज आप वैसे तो मितव्ययता से ही काम करेंगे फिर भी कुछ आवश्यक घरेलू खर्च करने ही पड़ेंगे। घर मे अथवा रिश्तेदारों से अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेहत में धीरे धीरे सुधार आएगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 जून 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ कृष्ण शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सायं 06:31 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 एवं सूर्यास्त सायं 07:07 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र दोपहर बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:44 से 12:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत का श्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 12:24 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप अपने लक्ष्य की ओर अधिक ध्यान देंगे । उच्च अध्ययन मे सफलता मिल सकती है । कार्य को टालने से नुकसान भी हो सकता है ।

वृषभ :~ आज आप नए सोदो से व्यापार को बढा सकेंगे । शांत चित्त से समस्याओं का समाधान करेंगे । जीवन साथी के रुखे व्यवहार से खिन्नता रहेगी ।

मिथुन :~ आज आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे । व्यवसाय हेतु प्रवास होगा । पूंजी निवेश सोच समझकर करे ।

कर्क :~ आज आप मन की बात साझा करने से स्वयं को हल्का महसूस करेंगे । शासकीय परेशानी दूर होगी व लाभ होगा । व्यवसाय मे लाभ होगा ।

सिंह :~ आज आप अपनी गलतीयों से सीखकर आगे सुधरने की कोशिश करेंगे । सामाजिक , धार्मिक समारोह मे भाग ले सकते है । कार्य मे रिस्क लेना नुकसान दायक रहेगा ।

कन्या:~ आज आपको व्यापार व कार्यालय मे सहकर्मियों का सहयोग नही मिलेगा । अकस्मात से बचे । किसी प्रकार की गलतफहमी से बचे नही तो मन को ठेस पहुँच सकती है ।

तुला :~ आज आपकी कार्य कुशलता की प्रशंसा होगी । व्यवसाय के विस्तार की योजना बन सकेंगे । किसी अनिर्णय की स्थिती मे कार्य नही करे ।

वृश्चिक :~ आज आप परिवार के साथ घर पर कुछ बदलाव कर सकते है । सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च करेंगे । अपने दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक करेंगे ।

धन:~ आज आपकी अनेक समस्याओं का समाधान होगा । विद्यार्थियों को अभ्यास की चिंता सताएगी । बाहर एवं परिवार मे पुराने विवादों को भुलाकर आगे बढेंगे तो संबंध मजबूत बनेंगे ।

मकर :~ आज आपको नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा । स्वयं की थोडी चूक मान भंग कर सकती है । स्नेहीजनों की मुलाकात से मन मे प्रसन्नता होगी ।

कुंभ :~ आज अगर आपने आप मे आत्मविश्वास रखेंगे तो कार्य आसानी से बना सकेंगे । मानसिक सुख के लिए कोई रचनात्मक कार्य का प्रारंभ कर सकते है ।

मीन :~ आज आपको विवादास्पद मामलो से मानसिक तनाव बढ सकता है । अतः विवाद टाले । अनावश्यक खर्च होगा जिससे आर्थिक संकट होने कर्जा लेना पड सकता है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *