आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, १२ जून २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:२८
सूर्यास्त: ? ०७:१०
चन्द्रोदय: ? ०६:२९
चन्द्रास्त: ?२१:०९
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? ज्येष्ठ
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? द्वितीया (२०:१७ तक)
नक्षत्र ? आर्द्रा (१६:५८ तक)
योग ? गण्ड (०९:१४ तक)
प्रथम करण ? बालव (०७:२७ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२०:१७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृष
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मिथुन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४९ से १२:४५
अमृत काल ? ०५:५७ से ०७:४२
त्रिपुष्कर योग ? १६:५८ से २०:१७
विजय मुहूर्त ? १४:३७ से १५:३४
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०५ से १९:२९
निशिता मुहूर्त ? २३:५७ से २४:३७
राहुकाल ? ०८:४६ से १०:३१
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १४:०२ से १५:४८
होमाहुति ? सूर्य
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पाताल (२०:१७ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? गौरी के साथ (२०:१७ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १६:५८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आर्द्रा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (के, को, ह) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २७:३६ से ०५:३१
मिथुन – ०५:३१ से ०७:४५
कर्क – ०७:४५ से १०:०७
सिंह – १०:०७ से १२:२६
कन्या – १२:२६ से १४:४४
तुला – १४:४४ से १७:०५
वृश्चिक – १७:०५ से १९:२४
धनु – १९:२४ से २१:२८
मकर – २१:२८ से २३:०९
कुम्भ – २३:०९ से २४:३५
मीन – २४:३५ से २५:५८
मेष – २५:५८ से २७:३२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:१५ से ०५:३१
शुभ मुहूर्त – ०५:३१ से ०७:४५
मृत्यु पञ्चक – ०७:४५ से १०:०७
अग्नि पञ्चक – १०:०७ से १२:२६
शुभ मुहूर्त – १२:२६ से १४:४४
रज पञ्चक – १४:४४ से १६:५८
शुभ मुहूर्त – १६:५८ से १७:०५
चोर पञ्चक – १७:०५ से १९:२४
शुभ मुहूर्त – १९:२४ से २०:१७
रोग पञ्चक – २०:१७ से २१:२८
शुभ मुहूर्त – २१:२८ से २३:०९
मृत्यु पञ्चक – २३:०९ से २४:३५
अग्नि पञ्चक – २४:३५ से २५:५८
शुभ मुहूर्त – २५:५८ से २७:३२
मृत्यु पञ्चक – २७:३२ से २९:१५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे लेकिन बुद्धि भ्रम के कारण इनमे से कुछएक ही हाथ लग पाएंगे। आज आप तुरंत निर्णय लेने की जगह लोगो से विचार विमर्श के बाद ही कदम उठायेंगे इसमे केवल समय ही बर्बाद होगा लाभ शून्य रहेगा। व्यवसायी वर्ग आज निवेश का जोखिम ले सकते है अवश्य लाभ होगा। परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको में अभिमान आएगा। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। ध्यान रहे आज किसी भी कार्य में आलस्य किया तो दोबारा अवसर नही मिल सकेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन खर्चीला साबित होगा घर अथवा कार्य क्षेत्र पर ना चाहते हुए भी आवश्यकता से अधिक खर्च करना पड़ेगा। लेकिन बाद में इससे शांति और संतोष भी अनुभव करेंगे। परिजन अपनी अनैतिक मांगो को लेकर मध्यान तक परेशान करेंगे पूरी होने पर ही सब्र आएगा। कार्य क्षेत्र का भी यही हाल रहेगा सहकर्मियों को प्रसन्न रखने के साथ व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा में।बने रहने के लिये अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा धन की आमद खर्च से कम रहने के कारण आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। सेहत भी आज ज्यादा ठीक नही रहेगी ठंड का प्रकोप स्वास्थ्य पर पड़ेगा जुखाम बुखार सरदर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा से बचें अन्यथा स्थिति गंभीर होगी। बुजुर्गों को संतुष्ट नही कर पाएंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका सार्वजनिक जीवन बेहतर बनेगा लेकिन दिखावे की मानसिकता रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके फलस्वरूप बजट प्रभावित होगा। सेहत आज सामान्य रहेगी लेकिन पुराने रक्त अथवा चर्म रोग की समस्या फिर से बन सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद धन की आवश्यकता पड़ने पर स्वभाव में गंभीरता आ जायेगी। आज समय पर कोई काम।नही आएगा धन के व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। घर मे वातावरण शांत रहेगा महिलाए प्रतिस्पर्धा के कारण स्वयं को अन्य से निम्न आंकने पर दुखी होंगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा आज आपको वाणी और व्यवहार संयमित रखने की सलाह है। जिसे आप अपना हितैषी समझकर व्यक्तिगत सुख दुख में शामिल करेंगे वही आपके साथ धोखा करेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में खटास आएगी। महिलाए विशेषकर बेतुकी बयानबाजी से बचे अन्यथा अन्य की गलती का आरोप भी आपके ऊपर आएगा। नौकरी पेशा लोगो से अपने को श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे बड़ी चूक हो सकती है सतर्क रहें। व्यवसायी वर्ग को भविष्य के लिये बड़ा सौदा मिलने की संभावना है किसी अपरिचित से भी विवेक से पेश आये आज अनजान लोगों से ही लाभ आसार है। संतानों की पढ़ाई को लेकर चिंता होगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा आज आपको घर एवं बाहर अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम करना पड़ेगा धन की आमद तो आज अनिश्चित रहेगी लेकिन सार्वजिनक क्षेत्र पर मान सम्मान में वृद्धि अवश्य होगी। महिलाए घरेलू कार्यो को जल्दी पूरा कर बाहर घूमने की योजना में रहेंगी लेकिन कोई ने काम आने से समय नही मिल सकेगा। काम-धंधा सामान्य रहेगा धन प्राप्ति की संभावना बनते बनते आगे के लिये टलेगी। लेकिन आवश्यकता पूर्ति लायक हो ही जाएगी। आज मन चंचल भी रहेगा संगीत कला आदि में रुचि दिखाएंगे। धर्म कर्म करते समय मन एकाग्र नही रहेगा। बाहरी आकर्षण के बाद भी घरेलू वातावरण में अधिक सहज अनुभव करेंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा लेकिन परिश्रम का फल किसी न किसी रूप में शुभ ही मिलेगा। दिन के आरंभ से मन मे व्यवसाय वृद्धि को लेकर तरह तरह के विचार आएंगे मध्यान तक इसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन लाभ आज अकस्मात और जहां से सोचा नही वहां से होगा। नौकरी पेशाओ को गलत आचरण के कारण किसी से अपमानजनक शब्द सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वयं में सुधार करने की जगह प्रतिशोध लेने के लिए तैयार रहेंगे। संध्या का समय धन लाभ कराएगा अकस्मात होने से आश्चर्य चकित और प्रसन्न रहेंगे। आज किसी को ना चाहकर परिजनों के विरोध के बाद भी आर्थिक अथवा अन्य रूप से मदद करनी पड़ेगी लेकिन अपना बजट ना बिगड़े इसका ध्यान रहे। सेहत में संध्या बाद गिरावट आएगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बीते कल से ठीक रहेगा। मन आध्यात्मिक कार्यो में रुचि लेगा कार्य करते हुए भी मन ही मन धार्मिक विचार चलते रहेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी ना किसी बात को लेकर पहले मतभेद होंगे बाद में मजबूरी में अथवा तालमेल बनाये रखने के लिये एकमत हो जाएंगे लेकिन संतानों को लेकर कोई न कोई परेशानी बनी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा लाभ की संभावना ना रखें अन्यथा बाद में निराश होने पड़ेगा खर्च निकालने के लिये भी किसी का मुह ताकना पड़ेगा। नौकरी वाले जातकों का अधिकारी वर्ग पर क्रोध बढ़ेगा। धन की आमद ना के बराबर रहेगी फिर भी संभव हो तो किसी से उधार के व्यवहार ना ही करें। मानसिक अशांति को छोड़ सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें अन्यथा हानि निश्चित है। दिन के आरंभ में स्वभाव में रूखापन रहेगा किसी की सरल बातो का जवाब उल्टा देकर वातावरण स्वयं ही खराब करेंगे। सेहत में भी थोड़ी बहुत नरमी रहने के कारण कार्यो को मन से नही करेंगे। कार्य व्यवसाय पर आज धन संबंधित कारणों से कोई नई परेशानी खड़ी होगी आज इसके सुलझने के आसार कम ही है। सामाजिक जीवन सामान्य रहेगा स्वार्थ हेतु ही व्यवहार करेंगे परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी। नौकरी पेशाओ को आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है वाहन से सावधान रहें खराब होने अथवा चोटादि का भय है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये सामान्य से अधिक शुभ रहेगा आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे आस पास वाले लोग उसके विपरीत राय देंगे हानि के भय से मन असमंजस में रहेगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय अथवा कार्य करेंगे उसका परिणाम आपके अनुकूल ही रहेगा भले सफलता देर से ही मिले। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद आशा से कम होगी पर होगी जरूर उधारी के व्यवहार भूल कर भी ना करें अन्यथा बाद में लेन देन को लेकर निश्चित कलह होगी। घर का वातावरण पहले से शांत रहेगा लेकिन महिलाए का स्वभाव रहस्यमयी रहेगा पल में प्रसन्न अगले ही पल लड़ाई कर बैठेंगी।
कमर अथवा कंधे में दर्द की शिकायत शारीरिक अकड़न से परेशानी हो सकती है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप मध्यान तक किसी बहु प्रतीक्षित कार्यो को लेकर उलझन में रहेंगे स्वभाव में व्यवहारिकता थोड़ी कम रहेगी जिसके कारण अपने कार्य निकालने में परेशानी आएगी आज आपको सभी से मीठा व्यवहार करने की सलाह है तभी कामना पूर्ति सम्भव है अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। संध्या के बाद का समय कार्य सिद्धि वाला है धन की थोड़ी बहुत आमद थोड़े प्रयास से अवश्य हो जाएगी इसको बढ़ाने के लिये स्वभाव में मिठास रखें। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर भरोसा रखेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भी सौप कर दुविधा में डालेंगे। घर के सदस्यों की कम ही बनेगी एक दूसरे की गलतियां निकालेंगे आरोग्य बना रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको राहत प्रदान करेगा बुद्धि विवेक का विकास होगा समाज मे आपकी अलग पहचान बनेगी किसी से काम निकालना भी आसान होगा लेकिन घर का वातावरण इसके एक दम विपरीत रहेगा परिजनों को सही सलाह देना भी कलह को निमंत्रण देने जैसा रहेगा। परिजन आपको केवल स्वार्थ पूर्ति के लिये ही याद करेंगे अन्य समय अपने मन की चलाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप अपनी बुद्धि और चालाकी से अन्य के लाभ को अपने पक्ष में कर सकेंगे। कुछ दिनों से चल रही मंदी में कमी आएगी धन की आमद फिर भी सही समय पर ना होने से आर्थिक कमी बनी रहेगी। संध्या के समय धन भर की थकान मनोरंजन से कम होगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपका व्यवहार आस पास रहने वालों को सहज नही बैठने देगा। सेहत में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी जिससे कार्य करने के लिये पूरी तरह तैयार नही रहेंगे अधिकांश कार्य अन्य के भरोसे करना पड़ेगा लेकिन मन के अनुसार ना होने पर गुस्सा आएगा। धन की आमद भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहेगी। बिक्री केवल उधारी की शर्त पर होने के कारण व्यवसायी वर्ग विशेष रूप से उधारी के लेनदेन के कारण दुविधा में रहेंगे धन की आमद के लिये जोर जबरदस्ती ना करें अन्यथा आगे के लिये संबंध खराब होंगे। घर के सदस्य अथवा मित्र परिचित आपसे भयभीत होने के कारण मदद करने में भी संकोच करेंगे लेकिन आप इसे गलत नजरिये से देखेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 जून 2021 शनिवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रात्रि 08:18 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:07 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र सायं 04:57 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:07 से 10:45 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:52 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक रहेगा । विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन से महत्त्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय लेने मे कठिनाई होगी , महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न ले । कार्य के संदर्भ या किसी विशिष्ट कारण से यात्रा हो सकती हैं । लेखनकार्य के लिए अच्छा है । बौद्धिक एवं तार्किक विचार – विमर्श हो सकता है । किसी भी महिला से विवाद न करे ।

वृषभ :~ आप आज मन की स्थिरता बनाए रखे , क्योंकि अर्निणय से हाथ आए अवसर गवाँ सकते हैं । समझौते की वृत्ति से किसी से विवाद नहीं होगा । प्रवास को टाल दे । लेखक , कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन अनुकूल है । किसी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें ।

मिथुन :~ आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा से दिन आर्थिक रुप से लाभदायक रहेगा । स्वादिष्ट व उत्तम भोजन , सुंदर वस्त्रालंकार एवं सज्जा तथा मित्रों एवं परिवारजनों के साथ दिन बहुत आनंददायक होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । अधिक व्यय न हों इसका ध्यान रखे । उपहार से प्रसन्नचित्त रहेंगे । निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दे ।

कर्क :~ आज आपकी त्रिशंकु जैसी मनःस्थिति से कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें । सम्बंधिजनों से मनमुटाव हो सकते हैं । पारिवारिक खर्च हो सकता है । वाणी पर संयम रखे । कोई भ्रांति हो तो उसमे स्पष्ट करे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मानहानि एवं धनहानि से बचे ।

सिंह :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । पर्यटन स्थल जा सकते है । अनिर्णायक्ता से हाथ आया अवसर जा सकता है , जिस कारण महत्त्वपूर्ण निर्णयों को टाले । अधिक समय विचारों में खोए रहेंगे । व्यापार एवं आर्थिक लाभ हैं ।

कन्या :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । नए कार्य संपन्न होंगे । व्यापारी एवं नौकरी वालों के लिए भी बहुत अच्छा है । व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं । पिता से लाभ हो सकता है । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा ।

तुला :~ आज आपको व्यावसाय में लाभ हो सकता है । नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूरा सहयोग नहीं मिलेगा । लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है । लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे । विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार से प्रसन्नता होगी । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी ।

वृश्चिक :~ आप आज शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक दिन बिताए । नए कार्यों में असफल रहेंगे , इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न करे । क्रोध पर संयम रखे । सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । अधिक खर्च से आर्थिक संकट आ सकता है ।

धनु :~ आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । मनोरंजन के प्रसंग से मन प्रसन्नचित्त रहेगा । मित्रों के साथ प्रवास , पर्यटन हो सकता है । लेखनकार्य के लिए दिन अनुकूल है । साझेदारी से लाभ होगा ।

मकर :~ आज आपके व्यापार में विकास के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा । व्यावसाय योजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे । लेनदेन में भी सफलता मिलेगी । व्यापार के कार्यो में बाधा आएगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति का वातावरण रहेगा । सहयोगियों का सहयोग मिल सकता है ।

कुंभ :~ आज आप की वाणी तथा विचारो में परिवर्तनशीलता रहेगी । बौद्घिक चर्चा में भाग लेंगे । लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्ति रहेगी । आकस्मिक खर्च हो सकता है । पेट व अजीर्ण से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।

मीन :~ आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी रहेगी । पारिवारिक विवाद में न पडे । शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता होगी । कई अप्रिय घटनाओं से मन खिन्न रह सकता है । नौकरी में चिंता रहेगी । धन तथा कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *