आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, १५ जून २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:२८
सूर्यास्त: ? ०७:११
चन्द्रोदय: ? ०९:१९
चन्द्रास्त: ?२३:२०
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? ज्येष्ठ
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? पञ्चमी (२२:५६ तक)
नक्षत्र ? आश्लेशा (२१:४२ तक)
योग ? व्याघात (०९:०१ तक)
प्रथम करण ? बव (१०:४९ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२२:५६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मिथुन (०५:५९ से)
चंद्र ? सिंह (२१:४१ से)
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मिथुन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४९ से १२:४६
अमृत काल ? २०:०२ से २१:४२
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०५:१५ से २१:४२
रवियोग ? २१:४२ से २९:१५
विजय मुहूर्त ? १४:३८ से १५:३४
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०६ से १९:३०
निशिता मुहूर्त ? २३:५८ से २४:३७
राहुकाल ? १५:४९ से १७:३४
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:४६ से १०:३२
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व २१:४२ से)
शिववास ? कैलाश पर (२२:५६ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (धनिये अथवा दलिये का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
संक्रान्ति (सूर्य मिथुन में ०५:५९ से, पुण्यकाल मध्याह्न १२:२४ तक), श्रुति पञ्चमी (जैन), साईं टेउराम जयंती आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २१:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आश्लेषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डू, डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (मा, मी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २७:२९ से ०५:१९
मिथुन – ०५:१९ से ०७:३४
कर्क – ०७:३४ से ०९:५५
सिंह – ०९:५५ से १२:१४
कन्या – १२:१४ से १४:३२
तुला – १४:३२ से १६:५३
वृश्चिक – १६:५३ से १९:१२
धनु – १९:१२ से २१:१६
मकर – २१:१६ से २२:५७
कुम्भ – २२:५७ से २४:२३
मीन – २४:२३ से २५:४६
मेष – २५:४६ से २७:२०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:१५ से ०५:१९
अग्नि पञ्चक – ०५:१९ से ०७:३४
शुभ मुहूर्त – ०७:३४ से ०९:५५
रज पञ्चक – ०९:५५ से १२:१४
शुभ मुहूर्त – १२:१४ से १४:३२
चोर पञ्चक – १४:३२ से १६:५३
शुभ मुहूर्त – १६:५३ से १९:१२
रोग पञ्चक – १९:१२ से २१:१६
शुभ मुहूर्त – २१:१६ से २१:४२
मृत्यु पञ्चक – २१:४२ से २२:५६
अग्नि पञ्चक – २२:५६ से २२:५७
शुभ मुहूर्त – २२:५७ से २४:२३
रज पञ्चक – २४:२३ से २५:४६
अग्नि पञ्चक – २५:४६ से २७:२०
शुभ मुहूर्त – २७:२० से २९:१५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा आज आप जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे अंत समय मे उससे निराशा ही हाथ लगेगी लेकिन आज मेहनत करने में कसर ना रखें अन्यथा निकट समय मे होने वाले लाभ से वंचित रहना पड़ेगा कार्य व्यवसाय में दुविधा की स्थिति हानि से बाहर नही निकलने देगी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद जोखिम लेने से ना डरे इसका आने वाले समय मे कुछ ना कुछ लाभ और अनुभव मिलेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों से नुकसान हो सकता है धर्य से समय बिताये बेवजह की कलह से दूर रहने का प्रयास करें शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य मानसिक विकार को छोड़ लगभग सामान्य रहेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लाभदायक तो है लेकिन विपरीत लिंगीय आकर्षण और स्वभाव की कामुकता किसी परेशानी में ना डाल दे इसका विशेष ध्यान रखें। दिन के आरम्भ में किसी नजदीकी से शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेकिन पूर्व में की गई गलती के कारण मन मे भय भी बना रहेगा। कार्य व्यवसाय से धन की संतोषजनक आमद निश्चित होगी परन्तु उटपटांग खर्च भी अधिक रहने से बचत नही कर सकेंगे। व्यवसायी वर्ग प्रतिस्पर्धा के कारण कुछ समय के लिये निराश होंगे फिर भी प्रयास करते रहे आर्थिक लाभ थोड़ा थोड़ा होता रहेगा। सेहत असंयमित खान-पान के कारण बिगड़ सकती है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपकी सेहत तो ठीक रहेगी लेकिन नेत्र संबंधित शिकायत रह सकती है। कार्य क्षेत्र एवं घरेलू मामलों में आज विविध समस्या एकसाथ उभरने से कुछ समय के लिये दिमाग शून्य जैसा हो जाएगा लेकिन जीवनसाथी अथवा घर के बड़े सदस्य का सहयोग मिलने से परेशानियों का कुछ हद तक हल निकाल लेंगे फिर भी किसी ना किसी कारण से असंतोष अवश्य रहेगा। कार्य व्यवसाय क्षेत्र पर आज सही निर्णय और समय पर योजना बनाने के बाद भी कमी रहेगी। आर्थिक लाभ के लिये किसी अन्य के निर्णय का इंतजार करना पड़ेगा होगा भी तो आशा से बहुत कम। समाज मे बैठे समय बोल चाल सोच समझ कर ही करें। धार्मिक भावनाएं आज स्वार्थ सिद्धि के लिए अथवा काम बनाने तक ही सीमित रहेंगी दिखावे के दान पुण्य से ना करना ही बेहतर रहेगा। आज अनैतिक संबंधों अथवा गलत संगत से दूर रहे परेशानी में पड़ सकते है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपकी मानसिकता अधिक से अधिक सुखोपभोग की रहेगी इसके लिये धन अथवा समाज की परवाह नही करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान बाद तक सुचारू रूप से चलेगा इसके बाद का समय थोड़ा विघ्न बाधाओं वाला रहेगा लोग जबरदस्ती आपसे उलझेंगे। किसी भी प्रकार के अनैतिक आचरण से बचे अन्यथा निकट भविष्य में विवाद बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण आवश्यकता पूर्ति के ऊपर निर्भर रहेगा समय पर मांग पूरी करने पर शांति रहेगी अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है। सेहत संध्या बाद नरम होगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन थोड़े से परिश्रम से ही अधिक पसीना और घबराहट बनेगी जिससे ज्यादा भर वाला कार्य करने में असमर्थ रहेंगे इनमे जबरदस्ती करने का प्रयास ना करें बाद में परेशानी बढ़ सकती है। काम धंधे में आज असमंजस की स्थिति रहेगी किसी पुराने निर्णय अथवा सौदे में अवश्य सफलता मिलेगी जिससे साहस बढ़ेगा लेकिन आज नए कार्यो में हाथ ना डाले अन्यथा धन के फंसने या डूबने की पूर्ण संभावना है। नौकरी पेशा आज बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित होंगे। धन की आमद छोटे सौदों से आवश्यकता पूर्ति लायक आसानी से हो जाएगी बड़े लाभ के चक्कर मे धन और चैन दोनो गंवा सकते है इसलिये आज आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष करें। घर मे सुख शांति बनी रहेगी भाई बंधुओ को आज संतुष्ट करना असंभव रहेगा इसे अनदेखा करना ही बेहतर है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप दिन के पूर्वार्ध में ही योजनाबद्ध होकर कार्य करेंगे मध्यान तक परिश्रम का फल नही मिलने से थोड़े निराश भी होंगे लेकिन आज की गई मेहनत शीघ्र ही धन के साथ नए लाभ के संबंध बनाने में सहायक होगी। नौकरी वाले लोग अपने क्षेत्र पर सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा के बाद अव्वल रहेंगे। धन को लेकर ज्यादा परेशान ना हों आज नही तो कल अवश्य ही सकारत्मक परिणाम मिलेंगे। सरकारी कार्य आज अवश्य ही जोड़-तोड़ कर पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद सहयोग तो मिलेगा परन्तु कार्य सफलता में विलंब होगा। परिजनों की मांगें असहज करेंगी टालने पर कलह हो सकती है। स्वास्थ्य में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे फिर भी दिनचार्य खराब नही होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन परिस्थिति आपके अनुकूल बनी रहेगी लेकिन आलस्य और मौज शौक की प्रवृत्ति भी रहने के कारण समय का पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। आज आप जिस भी कार्य को आरम्भ करेंगे उसमे सफलता निश्चित मिलेगी।धन प्राप्ति की कामना दिन के आरंभ से ही लगी रहेगी लेकिन इसके अनुसार कर्म एवं सहयोग ना मिलने के कारण कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगे। नौकरी पेशा आज काम मे ढील देंगे इससे बाद में परेशानी होगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा घर के सभी सदस्य अपनी धुन में मस्त रहेंगे महिलाओ को छोड़ अन्य जल्दी कोई काम करने के लिए तैयार नही होंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके स्वभाव में उतावलापन रहेगा पहले स्वयं ही काम के प्रति लापरवाही करेंगे बाद में जल्दबाजी करने पर गड़बड़ होगी। मध्यान तक का समय किसी अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर असमंजस रहेगा दिन भर की मेहनत संध्या से रंग लाने लगेगी धन की आमद आवश्यकता अनुसार हो जाएगी लेकिन पैसा आते ही जाने के रास्ते खोज लेगा। व्यवसायी वर्ग आज संध्या बाद ही प्रसन्न नजर आएंगे। परिवार के सदस्य अनैतिक मांग मनवाने के लिये जिद करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आशंकित रहेंगे बाहर के खान-पान से परहेज करें।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन उदासीनता से भरा रहेगा। सेहत आज भी हल्की रहने से शारीरिक एवं मानसिक कमजोरी रहेगी। किसी का स्नेह सहयोग भी बुरा लगेगा लेकिन बेमन से ही सही व्यवहारिकता में कमी ना आने दे अन्यथा सम्बंधो में खटास आने पर वापस जोड़ना मुश्किल होगा। कार्य व्यवसाय में आज सहकर्मी अथवा कर्मचारियों के भरोसे रहना पड़ेगा। कार्य स्थल पर चोरी अथवा अन्य किसी कारण से नुकसान हो सकता है। धन को लेकर मध्यान बाद परेशानी होगी कही से मिलने वाली रकम में व्यवधान आने से आगे के कार्य प्रभावित होंगे। परिजन हर प्रकार से सहयोग करेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे लेकिन आज आपका मन काम के समय कही और भटकेगा धन के साथ विपरीत लिंगीय के प्रति अधिक आसक्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित मामलों को मन मे चल रही उठापटक के कारण नजरअंदाज करेंगे इसके परिणामस्वरूप लाभ विलम्ब से और आशा से कम होगा। सहकर्मी और घर के सदस्य आपके लापरवाह व्यवहार से परेशान होंगे आपस मे नोकझोंक भी हो सकती है। पर्यटन मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन उदासीन व्यवहार के कारण इनका आनंद नही ले सकेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका स्वास्थ्य पुर्व में असंयमित भोजन अथवा दिनचार्य के कारण दिन के आरम्भ में कुछ नरम रह सकता है। पेट में गड़बड़ थकान होने के कारण किसी भी कार्य के प्रति पूर्ण उत्साह नही बनेगा मध्यान के समय स्थिति में सुधार आने पर आवश्यक कार्य जल्दबाजी में करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपको प्रेम और सम्मान दोनो मिलेंगे। लेकिन व्यावसायिक कार्य अत्यंत धीमी गति से चलने के कारण आय भी कम ही रहेगी फिर भी आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगी। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे नौकरों से हर प्रकार से सावधान रहें मन का भेद ना बताये अन्यथा सम्मान हानि हो सकती है। घरेलू वातावरण थोड़े बहुत गरमा गरमी के बाद शांत हो जाएगा। पैतृक व्यवहारों अथवा व्यवसाय के चलते लघु यात्रा हो सकती है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप अपने बुद्धि विवेक का प्रयोग कर लाभ कमाएंगे लेकिन सही समय की प्रतीक्षा अवश्य करें ऐसा ना हो असमय लिया निर्णय लाभ की जगह निराश करें। दिन के आरंभ से मध्यान तक कार्यो के प्रति लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद किसी वरिष्ठ की दखल के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी। परिश्रम भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करना पड़ेगा लेकिन इसका लाभ निकट भविष्य में धन के रूप में मिलेगा आज धन संबंधित समस्या यथावत रहेगी। परिजन आपसे किसी ना किसी कारण से नाराज हो सकते है। सेहत का भी ख्याल रखें। ——————————————————?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 जून 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात्रि 10:57 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं, 07:08 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 09:42 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे रात्रि 09:42 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:54 से 04:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज सूर्यक्रांति , सूर्य मिथुन राशि मे प्रवेश प्रातः 06:01 बजे से , पुण्य काल दोपहर 12:25 बजे तक , राजस् सक्रांति , गंडमूल संपूर्ण दिनरात ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक रहेंगे । किसी भी बात से मन दुखी हो सकता है एवं भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है । संपत्ति सम्बंधित कार्य करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है । स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें । स्त्रीयों एवं पानी से दूर रहे । दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा ।

वृषभ :~ आज आपकी चिंताएँ कम होंगी और उत्साह बढेगा । मन प्रफुल्लित रहेगा । अधिक संवेदनशीलता और भावुकता रहेगी । घर में परिवार मे माता से तालमेल में वृद्धि होगी । प्रवास की संभावना है । कौटुंबिक तथा आर्थिक बातों पर अधिक ध्यान दें ।

मिथुन :~ आज आपमे थकान , व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला रहेगा । निर्धारित कार्य पूर्ण कर सकेंगे । धनोपार्जन की योजना पहले समाप्त होता हुआ और बाद में पूर्ण होगा । व्यवसाय में उत्साह और प्रसन्नता होगी । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । परिवारजनों के साथ समय आनंद से बीतेगा ।

कर्क :~ आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा । तन – मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे । परिवारजन , स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद के साथ उपहार भी मिलेंगे । पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे । वैवाहिक जीवन मे सुख और संतोष होगा । संवेदनशीलता बढे़गी ।

सिंह :~ आज आप अपनी संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखे । आरोग्य से चिंतित रहेंगे । चिंता से शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । व्यर्थ के वाद विवाद टालें । कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर करे । विदेश से समाचार मिल सकते है । असंयमित व्यवहार नही करें ।

कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों से यश , कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा । धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है । विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता हैं । प्रियजनों से मिलन आनंददायक रहेगा । व्यापार में आय की वृद्धि हो सकती है । किसी रमणीय स्थल या जलाशय पर पर्यटन होगा । संतान के शुभ समाचार मिलेंगे ।

तुला :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक होगा । घर तथा कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा । नौकरी वालों को पदोन्नति हो सकती है । पारिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा । पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा । माता से लाभ होगा । उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी ।

वृश्चिक :~ आज आपको शारीरिक थकान , आलस्य और मानसिक चिंता रहेगी । व्यवसाय में बाधा परेशानी होगी । संतान से मतभेद होगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें । अनावश्यक खर्च बढ़ेगा । उपरी अधिकारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें । राजकीय प्रश्न खडे होंगे ।

धनु :~ आज आप बहुत सावधानीपूर्वक रहे । कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार न करें । अधिक संवेदनशीलता से मानसिक व्याकुलता रहेगी । पानी से संभले । वाणी एवं व्यवहार में संयम रखें । क्रोध पर संयम रखे । निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें ।

मकर :~ आज विविध कारणों से आपके व्यापार का विस्तृतीकरण होगा और उसमें वृद्धि आएगी । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि से लाभ होगा । लाभ का प्रबल योग है । संतान से चिंतित रहेंगे । कार्यों में सफलता मिलेगी । विचारो में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । वाहन तथा सम्मान होंगा । नए वस्त्रों की खरीदी हो सकती हैं ।

कुंभ :~ आपको आज कार्य सफलता के लिए शुभ दिन है । कार्यों की वजह से यशस्वी बनेंगे तथा कीर्ति में वृद्घि होगी । परिवार के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा । घर का वातावरण अच्छा रहेगा । नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से कार्य कर सकेंगे । कार्य में व्यय होगा ।

मीन :~ आज आप काल्पनिक दुनिया में रहेंगे । विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे । प्रणय के लिए अच्छा दिन है । पानी से संभले । स्वभाव में संयम रखें । मानसिक संतुलन बनाए रखें ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *