आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास…………………………….ज्येष्ठ
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………….षष्ठी
रात्रि 10.42 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 05.42.06 पर
सूर्यास्त………..संध्या 07.13.28 पर
सूर्य राशि……………………….वृषभ
चन्द्र राशि………………………..सिंह
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र…………………………….मघा
रात्रि 10.07 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग………………………. ……हर्षण
प्रातः 08.01 पर्यंत पश्चात वज्र
करण………………………….कौलव
प्रातः 10.52 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………..ग्रीष्म
दिन……………………………बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
16 जून सन 2021 ईस्वी ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.27 से 02.07 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मिथुन
05:22:11 07:37:12
कर्क
07:37:12 09:57:54
सिंह
09:57:54 12:15:34
कन्या
12:15:34 14:32:15
तुला
14:32:15 16:52:07
वृश्चिक
16:52:07 19:11:04
धनु
19:11:04 21:15:25
मकर
21:15:25 22:58:01
कुम्भ
22:58:01 24:25:43
मीन
24:25:43 25:50:55
मेष
25:50:55 27:26:23
वृषभ
27:26:23 29:22:11
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..7
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜️ चौघडिया :-
प्रात: 07.25 से 09.05 तक अमृत
प्रात: 10.46 से 12.26 तक शुभ
दोप 03.47 से 05.27 तक चंचल
सायं 05.27 से 07.08 तक लाभ
रात्रि 08.27 से 09.47 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ ब्रह्मविद्यामदोत्कटाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
स्त्रीणां हि साहचर्याध्द्ववति चेतांसि भर्तृसदृशानि ।
मधुरापि हि मूर्च्छयेत् विपविटपिसमाश्रिता वल्ली ॥
अर्थात :-
साहचर्य के कारण स्त्री का अन्तःकरण पति के जैसा बनता है; जिस प्रकार लता मधुर होते हुए भी विषवृक्ष को लिपटे रहने से विषैली बन जाती है ।
? आरोग्यं :-
अंजीर के औषधीय अनुप्रयोग –
5. कब्ज –
आजकल कब्ज की समस्या भी ज्यादातर लोगों में देखी जा रही है। असल में हमारी जीवनशैली में आमूलचूल परिवर्तन आया है। खासकर महिलाएं इसकी चपेट में ज्यादा हैं। क्योंकि उनके सोने से लेकर खाने-पीने का पूरा शिड्यूल बदला हुआ है। ऐसे में कब्ज होना आम बात है। आप चाहें तो रोजाना दो से तीन सूखे अंजीर को मधु के साथ मिलाकर खा सकती हैं। इसे रोजाना एक माह तक आजमाएं। आपको पता चलेगा कि कब्ज पूरी तरह छूमंतर हो रहा है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
धार्मिक कार्य में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 16 जून 2021 बुधवार संवत् 2078 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 10:46 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:09 बजे होगा । मघा नक्षत्र रात्रि 10:15 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:28 से 02:08 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                 –:  विशेष  :–
          आज अरण्य षष्ठी व्रत , विंध्यवासिनी पूला , महारानी लक्ष्मीबाई पुण्य दिवस , गुरु अर्जुन देव  पुण्य दिवस , गंडमूल रात्रि 10:15 बजे तक ।।
                    ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप उग्र स्वभाव पर संयम रखे । मानसिक थकान रहेगी । अधिक परिश्रम की तुलना में फल नही मिलेगा । संतानों की चिंता रहेगी । अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए कम घ्यान देंगे । फिर भी सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी । पेट दर्द से परेशानी हो सकती है ।
          वृषभ :~ आज आप कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे तथा उसमें सफलता भी मिलेगी । पितृपक्ष से लाभ हो सकता है । विद्याभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी । सरकारी कार्यो में आर्थिक लाभ हो सकता है। संतानो के लिए पूँजी – निवेश करेंगे ।
          मिथुन :~ आपके लिए आज नई योजना का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है । सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है । भाई – बंधु तथा अडो़स – पडो़स के लोगों से हुआ मनमुटाव दूर हो सकता है । वैचारिक  अस्थिरता रहेगी । आर्थिक मामलों मे सावधानी बरते ।
          कर्क :~ आज आप नकारात्मक अभिमान से व्यवहार न करे । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । निराशा और असंतोष की भावना रहेगी । परिवार मे भ्रांति न हो इसका विशेष घ्यान रखे । विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे ।
          सिंह :~ आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे । किसी भी कार्य के लिए त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं । पिता तथा बडों से लाभ होगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है । वाणी और व्यवहार में उग्रता दूर करे । क्रोध अधिक रह सकता है । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।
          कन्या :~ आज आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेंगा । मित्रों किसी बात पर मनमुटाव होगा । आवेश और क्रोध अधिक रहेगा ।  स्वास्थ्य का ध्यान रखे । आकस्मिक धन खर्च हो सकता है । झगडे – टंटे से दूर रहे ।
          तुला :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायी होगा । विविध क्षेत्रों में लाभ से प्रसन्नता होगी। आय में वृद्धि हो सकती है । मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है । पर्यटन स्थल की सैर रोमांचित करेगी । स्त्री मित्रों से मुलाकात आनंददायी हो सकती है । उत्तम भोजन होगा ।
          वृश्चिक :~ आज आपके लिए शुभ फलदायी होगा । व्यावसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । हर कार्य सफलतापूर्वक होंगे । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है । गृहस्थजीवन में संतान की प्रगति से संतोष होगा ।
          धनु :~ आज आपका स्वास्थ्य नरम – गरम रह सकता है । शारीरिक आलस्य और अशक्ति हो सकता है । मन व्यग्र रह सकता है । व्यावसायिक बाधाएं आएगी । संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहे । किसी भी योजना को सावधानी पूर्वक करे । प्रतिस्पर्धियों और विरोधियो से विवाद टाले ।
          मकर :~ आपसे आज अचानक खर्च हो सकता है । यह खर्च स्वास्थ्य मे भी हो सकता है या तो व्यवहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने से भी हो सकता है । खान – पान में ध्यान रखे । क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखे । नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी । भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद न बढे़ उसका ध्यान रखे ।
          कुंभ :~ आज आपके लिए प्रणय के लिए अनुकूल है । हर कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । प्रवास – पर्यटन हो सकता है । अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान के प्रसंग होंगे । भागीदारी से लाभ होगा । वाहनसुख मिलेगा ।
          मीन :~ आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक है । मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति रहेगी । स्वभाव और वाणी में संयम रखे । सहकार्यकरो का सहयोग मिलेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *