आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, १९ जून २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:२८
सूर्यास्त: ? ०७:१२
चन्द्रोदय: ? १३:२४
चन्द्रास्त: ?२५:३६
अयन ? उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? ग्रीष्म
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? ज्येष्ठ
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? नवमी (१८:४५ तक)
नक्षत्र ? हस्त (२०:२९ तक)
योग ? वरीयान् (२४:०६ तक)
प्रथम करण ? बालव (०७:४६ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (१८:४५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मिथुन
चंद्र ? कन्या
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदय, पूर्व, वक्री)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? मिथुन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५० से १२:४६
अमृत काल ? १४:४६ से १६:१७
रवियोग ? पूरे दिन
विजय मुहूर्त ? १४:३९ से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०७ से १९:३१
निशिता मुहूर्त ? २३:५९ से २४:३८
राहुकाल ? ०८:४७ से १०:३३
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १४:०४ से १५:५०
होमाहुति ? शुक्र (२०:२९ तक)
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? गौरी के साथ (१८:४५ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
बटुक भैरव जयन्ती, श्रीमहेश नवमी (माहेश्वरी वंशीय), रामेश्वर प्रतिष्ठा, आचार्य श्रीराम शर्मा पुण्यतिथि, विवाहादि मुहूर्त मिथुन लग्न प्रातः ०५:३६ से ०७:३३, सिंह लग्न ०९:५२ से दोपहर १२:०७, वृश्चिक-गौधुली लग्न सायं ०४:४७ से ०७:४०, मीन लग्न रात्रि १२:१० से ०१:४६, वृष लग्न रात्रि ०३:२३ से ०५:२० तक, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०५:३७ से १०:४५ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त दोपहर १२:०१ से १२:५५ तक, वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२८ से सायं ०५:३९ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:१८ से ०९:०१ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:२९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
हस्त नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ष, ण, ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (पे, पो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २९:०३ से ०७:१८
कर्क – ०७:१८ से ०९:३९
सिंह – ०९:३९ से ११:५८
कन्या – ११:५८ से १४:१६
तुला – १४:१६ से १६:३७
वृश्चिक – १६:३७ से १८:५६
धनु – १८:५६ से २१:००
मकर – २१:०० से २२:४१
कुम्भ – २२:४१ से २४:०७
मीन – २४:०७ से २५:३०
मेष – २५:३० से २७:०४
वृषभ – २७:०४ से २८:५९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:१६ से ०७:१८
चोर पञ्चक – ०७:१८ से ०९:३९
शुभ मुहूर्त – ०९:३९ से ११:५८
रोग पञ्चक – ११:५८ से १४:१६
शुभ मुहूर्त – १४:१६ से १६:३७
मृत्यु पञ्चक – १६:३७ से १८:४५
अग्नि पञ्चक – १८:४५ से १८:५६
शुभ मुहूर्त – १८:५६ से २०:२९
रज पञ्चक – २०:२९ से २१:००
शुभ मुहूर्त – २१:०० से २२:४१
चोर पञ्चक – २२:४१ से २४:०७
शुभ मुहूर्त – २४:०७ से २५:३०
शुभ मुहूर्त – २५:३० से २७:०४
चोर पञ्चक – २७:०४ से २८:५९
शुभ मुहूर्त – २८:५९ से २९:१६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन मध्यान तक लाभदायक रहेगा। इसके बाद का समय घरेलू अथवा व्यावसायिक उलझनों की भेंट चढेगा अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान पूर्व ही कर लें इसके बाद सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले लोग आज अधिकारियों से विशेष सतर्क रहें आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ा बवाल खड़ा कर सकती है। व्यवसायी वर्ग को आज धन लाभ की जितनी आशा रहेगी उसकी तुलना में हो नही पायेगा जिससे आगे के लिए बनाई योजनाए थोड़ी प्रभावित होंगी। घरेलू वातावरण में मध्यान तक हल्की फुल्की नोकझोंक लगी रहेगी इसके बाद किसी गलतफहमी के कारण कलह बढ़ने की संभावना है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला-जुला फल देगा।मध्यान बाद स्वभाव में विवेक जागृत होगा। पूर्व में किये गए गलत आचरण की ग्लानि मन में रहेगी लेकिन चाहकर बिगड़े कार्य आज नही बना पाएंगे। घरेलू उलझने कार्य क्षेत्र पर भी परेशान करेंगी मानसिक बेचैनी खुलकर निर्णय नही लेने देंगी जिसके परिणाम स्वरूप आज केवल आशवासनो से ही काम चलाना पड़ेगा धन की आमद ना के बराबर रहेगी। मजबूरी में उधार लेने की भी सोचेंगे यथा संभव आज ना ही लें कल स्थिति आज की तुलना में बेहतर होगी। आज किसी के आगे बुद्धि प्रदर्शन ना करें। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे लेकिन आध्यात्म से जुड़ने का लाभ भी किसी ना किसी रूप में अवश्य ही मिलेगा। दिन के आरम्भ से मध्यान तक दिनचार्य अव्यवस्थित रहेगी चाहकर भी अपनी योजनाओं को आगे नही बढ़ा सकेंगे धन संबंधित उलझने हर कार्य मे बाधा डालेगी फिर भी परिश्रम से पीछे ना हटे अन्यथा आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य लेजा सकता है। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों का उद्दंड व्यवहार क्रोध दिलाएगा धर्य से काम लें वरना अकेले ही काम करना पड़ेगा। गृहस्थ का वातावरण मंगलमय रहेगा आपस मे थोड़ी बहुत टोका-टाकी होगी फिर भी एकता बनी रहेगी। थकान ज्यादा अनुभव होगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थिति वाला रहेगा पूर्व में सोची योजनाए सिरे चढ़ने से आय के नए मार्ग विकसित होंगे लेकिन आज आप जो भी योजना बनाएंगे उसके शीघ्र फलित होने में संदेह रहेगा। काम-धंधा लगभग ठीक ही चलेगा लेकिन ज्यादा पाने की चाह के कारण कुछ ना कुछ अभाव अनुभव होगा। सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे दान-पुण्य भी करेंगे लेकिन इनके पीछे दिखावे की भावना भी रहेगी मान-सम्मान मिलने से अहम बढेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों की मांग पूरी करने पर धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य में कोई नया विकार आएगा सतर्क रहें।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा सुधार वाला रहेगा। सेहत में सुधार आने से कार्य गंभीर होकर करेंगे लेकिन आज मेहनत का फल तुरंत पाने की इच्छा ना रखें अन्यथा निराश होना पड़ेगा मध्यान तक व्यवसायिक कार्य अव्यवस्थित रहेंगे इसके बाद किसी का सहयोग मिलने पर कार्यो में गति आएगी लाभ की संभावनाएं भी बनेगी लेकिन आशाजनक नही हो सकेगा। छोटी सफलता मिलने पर अहम की भावना अतिशीघ्र आएगी इससे बचें अन्यथा बड़े लाभ से वंचित रह जाएंगे। धन की आमद आज खर्च लायक ही होगी। परिजन का व्यवहार थोड़ा उटपटांग लगेगा फिर भी सहन करने में ही भलाई है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपमे भावुकता अधिक रहेगी। दिन के आरंभ से मध्यान तक कि दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी लाभ की आशाएं भी बनी रहेंगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति एकदम उलट हो जाएगी सेहत में गिरावट आने से बनी बनाई योजना अधर में लटकेगी अथवा पूर्ण होने में विलम्ब होगा। वात-कफ संबंधित शिकायत बनेगी शरीर भी शिथिल होने के कारण कार्य मे मन नही लगेगा। कार्य व्यवसाय से आज मध्यान तक ही उम्मीद रहेगी इसके बाद का समय उदासीन रहेगा फिर भी खर्च निकल जाएंगे। परिवार का वातावरण उथल पुथल रहेगा फिर भी आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन भी स्थिति निराशाजनक रहेगी दिन के आरंभ से ही हानि के डर से किसी भी कार्य को करने से कतराएंगे लेकिन मध्यान बाद किसी अनुभवी अथवा वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आत्मविश्वास जागृत होगा परिस्थितियां भी अनुकूल बनने लगेंगी फिर भी आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें जल्दबाजी भविष्य के लिये हानिकारक हो सकती है। पारिवारिक सदस्य आर्थिक अथवा अन्य व्यक्तिगत कारणों से विरोध प्रकट करेंगे। धैर्य का परिचय दें वाणी अथवा व्यवहार से किसी का दिल ना दुखे इसका ध्यान रखें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। धन लाभ आवश्यकता से कम होगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मध्यान तक बेचैनी वाला रहेगा। आप का संकल्प किसी ना किसी व्यवधान के कारण पूर्ण नही हो पायेगा फिर भी मेहनत करने में कसर नही रखें मध्यान तक शारीरिक और मानसिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तभी संध्या के आस-पास स्थिति अनुकूल बनेगी ल
लापरवाहि करने पर भविष्य के लाभ से हाथ धो बैठेंगे। धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन असमय होने से उत्साहित नही करेगा। व्यवसायी वर्ग नई योजना की रूप रेखा बना कर रखें शीघ्र ही इसपर काम करना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा आज स्थगित रखें आशाजनक नही रहेगी उल्टे खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य छोटे-मोटे विकारों को छोड़ सामान्य रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सरकार संबंधित कार्य करने के लिये शुभ रहेगा अधिकारी वर्ग का नरम व्यवहार रहने से काम निकालना आसान होगा। दिन का आरंभिक भाग अवश्य ही व्यर्थ की भागदौड़ में बीतेगा लेकिन मध्यान बाद इसका सार्थक परिणाम मिलने से संतोष होगा। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कार्य करने के लिए भी दिन उपयुक्त है। कार्य व्यवसाय में आज कोई नई समस्या आने से कुछ समय के लिये परेशानी होगी लेकिन इसका समाधान भी शीघ्र ही हो जाएगा। पारिवारिक वातावरण आज प्रसन्नचित ही रहेगा परन्तु भाई बंधु आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है। मन का भेद किसी को ना दें। सेहत में कमी आएगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे है। आज परोपकार की भावना भी प्रबल रहेगी अपने कार्य छोड़ अन्य की सहायता करने में तत्पर रहेंगे लेकिन ध्यान रहे किसी से ज्यादा हमदर्दी भी पारिवारिक कलह का कारण बन सकती है। नौकरी वाले लोगो से जल्दबाजी में त्रुटि होने की संभावना है सतर्क रहें अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी देखनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से दिन परिश्रम साध्य रहेगा धन लाभ मेहनत के ऊपर निर्भर करेगा आलस्य से बचें। घर का वातावरण वैसे तो शांत रहेगा लेकिन बीच मे आपसी तालमेल की कमी के चलते उग्र हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी आपको आशा के विपरीत फल मिलने की संभावना अधिक है सेहत भी साथ नही देगी आवश्यक कार्य दोपहर पहले ही पूर्ण करने का प्रयास करें। व्यवसायी वर्ग एवं नौकरी वाले लोग नया कार्य आरम्भ कर सकते है लेकिन निवेश सोच समझ कर ही करें। सामाजिक क्षेत्र अथवा अन्य दिनचार्य में आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मेहनत करने के बाद भी धन की आमद अनिश्चित रहेगी घरेलू खर्च अधिक होने के कारण बजट बिगड़ेगा। मित्र परिचित मीठा बोलकर अपना हित साधेंगे भावुकता से बचें। परिजनों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा आज आप जल्दी से किसी ठोस निर्णय पर नही पहुच पाएंगे फिर भी पुराने संपर्क और पूर्व में किये गए परोपकार का बदला लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। मध्यान तक व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ लगी रहेगी इसका फल शीघ्र ना मिलने पर क्रोध आएगा चिंतित ना हों धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार हो ही जायेगा। नौकरी वाले जातक अपने किये कार्य से संतृष्ट रहेंगे लेकिन अधिकारी वर्ग फिर भी कुछ ना कुछ नुक्स निकालेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा घर मे मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 19 जून 2021 शनिवार संवत् 2021 मास ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सायं 06:43 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05;45 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । हस्त नक्षत्र रात्रि 08:21 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:09 से 10:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपका दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा । सेवा – पुण्य का कार्य हो सकते है । मानसिकरुप से कार्यभार अधिक रहेगा । सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी । आर्थिक लाभ हो सकता है ।

वृषभ :~ आज आपको वाद – विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी । वाणी किसी को मोहित करेगी और वह लाभदायी रहेगी । इससे नये सम्बंधों में सदभाव बढ़ सकता है । विद्यार्थियों को पढ़ने – लिखने में रुचि बढ़ने से उनके लिए अच्छा दिन है । परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे ।

मिथुन :~ भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध न बनाए । पानी तथा प्रवाही पदार्थों से भी दूर ही रहे । व्याधि के कारण मन की दुविधा से निर्णय में बाधा आ सकती है । अधिक विचारों से मानसिक थकान से नींद नही आएगी और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड सकता है ।

कर्क :~ आज आपका दिन प्रसन्नचित्त बितेगा । नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं । मित्रों और स्नेहीजनों की भेंट से आनंदित रहेंगे । कार्य की सफलता से उत्साह बढेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होंगे । सम्बंधों में भावनात्मकता रहेगी ।

सिंह :~ आज आपका दिन मिश्र फलदायक है । परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से समय बीता सकेंगे । उनका सहयोग भी मिल सकता है । आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा । फिर भी वाणी से सबके मन को जीत सकेंगे । कार्य का व्यवस्थित आयोजन करे ।

कन्या :~ आज आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे , जो भविष्य में लाभदायक होंगे । वैचारिक समृद्घि बढे़गी । स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा । पारिवार में उल्लासमय वातावरण रहेगा । शुभ समाचार मिलने से तथा प्रवास से मन प्रफुल्लित रहेगा ।

तुला :~ आज आपके लिए प्रतिकूल रहने से सावधानी बरते । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मानसिक अस्वस्थता रहेगी । वाणी और व्यवहार से भ्रांति न हो सावधानी रखे । क्रोध पर संयम रखे । आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है ।

वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायी है । मित्रों से भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने – फिरने , आनंद – प्रमोद में खर्च होगा । नौकरी या व्यावसाय में आय बढे़गी । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे ।

धनु :~ आज आपके लिए कार्य सफलता का दिन है । नए कार्य आरंभ कर सकेंगे । व्यापारी बिजनेस का विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आर्थिक लाभ , सार्वजनिक मान – सम्मान बढ़ेगा ।

मकर :~ आज बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएँगे । साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति बढेगी । शारीरिक बेचैनी और थकान रहेगी । संतानों की चिंता रहेगी । विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से गहरी चर्चा में न उतरे और गलत खर्च से बचे ।

कुंभ :~ आज आपको अधिक विचारों से मानसिक थकावट रहेगी । क्रोध अधिक रहेगा जिसे दूर करने से अनिष्ट से बच सकेंगे । चोरी , अनैतिक कृत्यों से , निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें । वाणी पर संयम रखें । पारिवारिक विवाद हो सकता है । खर्च में वृद्धि से आर्थिक तंगी रहेगी ।

मीन :~ आज आपमे छुपे लेखक या कलाकार को कला दिखाने का मौका मिलेगा । व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ है । नित्य कमों से समय निकल अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेगें । स्वजन , मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा । यशकीर्ति में भी वृद्धि होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *