
।। ? ।।
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………आषाढ़
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………….प्रतिपदा
रात्रि 09.02 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि……………………………उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 05.43.47 पर
सूर्यास्त……….संध्या 07.15.08 पर
सूर्य राशि…………………………मिथुन
चन्द्र राशि……………………………धनु
गुरु राशि…………………………….गुरु
नक्षत्र…………………………………मूल
प्रातः 06.34 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग…………………………………ब्रह्मा
रात्रि 10.31 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण…………………………….बालव
प्रातः 10.34 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु………………………………..ग्रीष्म
दिन……………………………..शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
25 जून सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………7
? शुभ रंग……………आसमानी
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.02 से 12.56 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.48 से 12.29 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मिथुन
04:47:40 07:01:42
कर्क
07:01:42 09:22:25
सिंह
09:22:25 11:40:06
कन्या
11:40:06 13:56:46
तुला
13:56:46 16:16:38
वृश्चिक
16:16:38 18:35:35
धनु
18:35:35 20:39:56
मकर
20:39:56 22:22:32
कुम्भ
22:22:32 23:50:14
मीन
23:50:14 25:15:26
मेष
25:15:26 26:50:57
वृषभ
26:50:57 28:47:40
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.27 से 09.07 तक लाभ
प्रात: 09.07 से 10.48 तक अमृत
दोप. 12.28 से 02.09 तक शुभ
सायं 05.28 से 07.08 तक चंचल
रात्रि 09.49 से 11.09 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ वसुधाकारायै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
किमत्र बहुनोक्तेन शास्त्रकोटि शतेन च ।
दुर्लभा चित्त विश्रान्तिः विना गुरुकृपां परम् ॥
अर्थात :-
बहुत कहने से क्या ? करोडों शास्त्रों से भी क्या ? चित्त की परम् शांति, गुरु के बिना मिलना दुर्लभ है ।
? आरोग्यं सलाह :-
मुख की दुर्गन्ध दूर करने का उपाय –
2. पर्याप्त पानी का सेवन –
यदि आप मुंह से बदबू हटाने के उपाय के बारे में सोच रहे हैं तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीना शुरू कर दीजिए। पानी न पीने की वजह से न केवल डिहाइड्रेशन होता है बल्कि इससे मुंह में बदबू भी आती है। आपको बता दें कि पानी पीने से न केवल मुंह फ्रेश बना रहता है बल्कि दांत में फंसे खाने के तत्व निकल जाते हैं। इससे मुंह में खाना सड़ता नहीं है और मुंह बार-बार साफ होता रहता है जिससे बदबू नहीं आती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
आचार्य विजयेंद्र त्रिवेदी 9406652121

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 जून 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात्रि 09:00 बजे तक रहेगी रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । मूल नक्षत्र प्रातः 06:40 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:51 से 12:31 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको थकान , आलस्य और व्यग्रता के साथ स्फूर्ति नहीं रहेगी । बात – बात में क्रोध आएगा । जिससे कार्य न बिगडे अथवा तो नौकरी , व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखे । किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जा सकते है ।
वृषभ :~ आज आपको शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता रहेगी । नए कार्य का प्रारंभ न करे । खान – पान में विशेष ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड सकता है । प्रवास टाले । निश्चित समय में कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे । योग – ध्यान से मानसिक शांति मिल सकती हैं ।
मिथुन :~ आज आप मनोरंजन तथा आनंद – प्रमोद में व्यस्त रहेंगे । मित्रों तथा परिवारजनों के साथ आनंदित वातावरण में दिन बिताएंगे । सामाजिक सम्मान औऱ प्रसिद्धि भी प्राप्त होगी । दांपत्य सुख मिलेगा ।
कर्क :~ आज आपके लिए आनंददायक सफलता वाला होगा । पारिवारिक समय सुखपूर्वक बितेगा । आवश्यक खर्च होगा । फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है । नौकरी वालो के लिए कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा ।
सिंह :~ आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सृजनात्मकता से सृजनात्मक कार्य सुंदर रुप से संपन्न होगा । संतानो से शुभ समाचार मिलेंगे । मित्रो की भेट आनंददायी होगी । धार्मिक परोपकार का कार्य करेंगे ।
कन्या :~ आज का दिन आपके लिए समय अनुकूल नहीं है । कई बातों को लेकर चिंतित रहेंगे , जिससे शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता रहेगी । परिवार मे अनबन रहेगी । मां का स्वास्थ्य बिगडेगा । किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखे । खर्च होगा ।
तुला :~ आपकी आज भाग्यवृद्धि होने वाली है । भाई – बहनों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । धार्मिक प्रवास हो सकता है । नए कार्य के प्रारंभ के लिए शुभ है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे । हितशत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है । सम्मान प्राप्त होगा ।
वृश्चिक :~ आज का दिन आपके लिए मध्यम है । अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखे । वाणी पर संयम से परिवार में सुख – शांति रख पाएंगे । विचारों पर नकारात्मकता रहेगी , जिसे दूर करे । धार्मिक खर्च हो सकता है । विद्यार्थियों के लिए समय अधिक अनुकूल नही है ।
धनु :~ आज आप शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें । निर्धारित कार्य कर सकेंगे । आर्थिक लाभ होगा । धार्मिक यात्रा हो सकती हैं । किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते है । व्यवहार सामान्य रहेगा । रुचिकर भोजन मिल सकता है । सामाजिक यशकीर्ति में वृद्घि होगी ।
मकर :~ आज आप सावधानी से रहे । व्यावसाय में बाहरी हस्तक्षेप बढेगा । खर्च सामान्य से अधिक रहेगा । धार्मिक , सामाजिक कार्यों में व्यस्तता के साथ खर्च हो सकता है । स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । पुत्र एवं रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है । अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी । मानसिक व्याकुलता रहेगी । दुर्घटना से संभले ।
कुंभ :~ आज आपके लिए नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है । नौकरी तथा व्यापार में लाभ हो सकता है । स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता है । आर्थिक लाभ है । सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढेगी । संतान से मेल अच्छा रहेगा । पत्नी और पुत्र से आनंद के समाचार मिलेंगे । घूमने की योजना बना सकते हैं ।
मीन :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । इससे प्रसन्नता में वृद्धि होगी । व्यापार में उगाही हो सकती हैं । बडे़ एवं पिता से लाभ होगा । पारिवार मे आनंद रहेगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।