
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………आषाढ़
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………….द्वितीया
संध्या 06.16 पर्यंत पश्चात तृतीया
रवि………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………प्रातः 05.44.36 पर
सूर्यास्त…………संध्या 07.15.12 पर
सूर्य राशि……………………….मिथुन
चन्द्र राशि………………………….धनु
गुरु राशी…………………………कुम्भ
नक्षत्र……………………….उत्तराषाढ़ा
रात्रि 02.31 पर्यंत पश्चात श्रवण
योग………………………………..इंद्र
संध्या 07.13 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण…………………………..तैतिल
प्रातः 07.33 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………………..ग्रीष्म
दिन…………………………..शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
26 जून सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………8
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.02 से 12.56 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.08 से 10.49 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त –
मिथुन
04:43:30 06:57:46
कर्क
06:57:46 09:18:29
सिंह
09:18:29 11:36:09
कन्या
11:36:09 13:52:49
तुला
13:52:49 16:12:42
वृश्चिक
16:12:42 18:31:39
धनु
18:31:39 20:36:00
मकर
20:36:00 22:18:36
कुम्भ
22:18:36 23:46:18
मीन
23:46:18 25:11:29
मेष
25:11:29 26:47:00
वृषभ
26:47:00 28:43:30
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.27 से 09.07 तक शुभ
दोप. 12.28 से 02.09 तक चर
दोप. 02.09 से 03.49 तक लाभ
दोप. 03.49 से 05.30 तक अमृत
संध्या 07.10 से 08.30 तक लाभ
रात्रि 09.49 से 11.09 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ सर्वलोकचारिणे नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
सर्वाभिलाषिणः सर्वभोजिनः सपरिग्रहाः ।
अब्रह्मचारिणो मिथ्योपदेशा गुरवो न तु ॥
अर्थात :-
अभिलाषा रखनेवाले, सब भोग करनेवाले, संग्रह करनेवाले, ब्रह्मचर्य का पालन न करनेवाले, और मिथ्या उपदेश करनेवाले, गुरु नहि है ।
? आरोग्यं सलाह :-
मुख की दुर्गन्ध दूर करने का उपाय –
3. सरसों के तेल और नमक से मसाज –
सरसों का तेल और नमक एक पुराना घरेलू उपचार है जिसका उपयोग आपके मसूड़ों को साफ करने और दांतों पर प्लाक को हटाने तथा मुख की दुर्गन्ध दूर करने के लिए किया जाता है। नियमित रूप से सरसों के तेल में चुटकीभर नमक मिलाकर मसूड़ों की मसाज करने से मसूड़े स्वस्थ रहते हैं और बदबू पनपने का खतरा भी कम हो जाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
आचार्य विजयेंद्र त्रिवेदी,9406652121

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 जून 2021 शनिवार संवत् 2078 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सायं 06:12 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:36 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा प्रातः 09:55 बजे तक धन राशि मे भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:10 से 10:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहें नहीं तो शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । कार्य मे सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टाले । मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार आएगा । आर्थिक योजनाओं को ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे । व्यापार के सम्बंध में बाहर जा सकते है । अन्य लोगों को सहाय रूप बनने का प्रयत्न भी करेंगे ।
वृषभ :~ आज आप सरकार विरोधी कार्य एवं प्रवृत्तियों से दूर रहे । नए कार्य का प्रारंभ न करें । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । मन व्यग्र रहेगा । वाणी और व्यवहार को एक रखने पर ध्यान दे । व्यवसाय में आपत्ति खडी़ हो सकती है । भाग्य साथ नही देगा । उपरी वर्ग से संभलकर चले । संतानों के चिंता रहेगी ।
मिथुन :~ आपका आजका दिन सुख – शांतिपूर्वक बितेगा । दैनिक कार्यों में ही फंसे न रहे । मन को प्रसन्न और हलका करने के लिए मनोरंजन का सहारा लेंगे । स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएँगे । परंतु मध्याहन के बाद मन चिंताग्रस्त रहेगा । संवेदनशीलता बढेगी । क्रोध पर संयम रखे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।
कर्क :~ आज बहुत बडा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है । व्यावसायिकों के लिए लाभदायक है । कार्य की सफलता से पदोन्नति और यश प्राप्त होगा । मध्याहन के बाद मनोरंजन के हेतु कहीं जा सकते है । व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार – विमर्श होगा । दांपत्यजीवन आनंदयमय रहेगा ।
सिंह :~ आज आपको साहित्य कला के प्रति रुचि रहेगी । पेट की व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है । मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा । घर का वातावरण आनंदमय रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यावसायिकों को लाभ होगा ।
कन्या :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे । माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं । धनहानि का योग हैं । पानी से संभलकर चले । यात्रा – प्रवास न करें । संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । क्रोध पर संयम बरते तथा आसपास में यहां – वहां की चर्चा से दूर रहे ।
तुला :~ आपके लिए आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है । आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की और आकर्षण रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा । घर में कलेश का वातावरण रहेगा । सबके सामने सन्मानभंग न हो इसका ध्यान रखे ।
वृश्चिक :~ आज परिवारजनों के साथ भ्रांति या मनदुख हो सकता हैं । वाणी पर संयम रखे । कार्य में पूर्ण सफलता नहीं मिलेगी । मन में दुविधा रहेगी । कार्यभार अधिक रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता रहेगी । मित्रों और स्नेहीजनों से मेल – जोल बढे़गा । प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे । भाग्यवृद्धि होगी ।
धनु :~ आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है । किसी स्नेहीजन के घर मांगलिक प्रसंग में जाना होगा अथवा तो धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं । मध्याहन के बाद परिवार मे किसी कारणवश भ्रांति हो सकती है । कार्य का अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा होगी । मन किसी एक निश्चित निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेगा ।
मकर :~ आज आप कोर्ट – कचहरी में साक्षी न बने । मन की व्यग्रता शारीरिक स्वास्थ्य पर कुप्रभाव न डाले इसका ध्यान रखे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । अकस्मात न हो इसलिए वाहन संभालकर चलाएँ । मध्याहन के पश्चात स्वास्थ्य में सुधार होगा । मन प्रसन्न रहेगा । पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा । धर्म – ध्यान और दयाभावना बढ़ेगी । परोपकार या सत्कार्य कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन लाभदायक है । सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति करेंगे । परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मनदुःख होने से घर का वातावरण दूषित होगा । खर्च अधिक होगा । अदालती कार्यों से संभलकर चले । स्वभाव में उग्रता और क्रोध अधिक रहेगा । इसलिए व्यवहार पर ध्यान रखे ।
मीन :~ आज आपके विचारों में दृढता अधिक नहीं रहेगी । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा । पदोन्नति के योग हैं । व्यापार सम्बंधित आयोजन होगा । पारिवारिक सुख – शांति रहेगी । पिता तथा बडों से लाभ होगा । साथ – साथ आर्थिक , सामाजिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से भी लाभदायक है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।