आज का राशिफल एवं  पंचांग

   ।। ?️  ।।
??जय श्री राम??
      ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं  पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………….आश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………….अष्टमी
रात्रि 03.33 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय……..प्रातः 06.12.54 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.35.31 पर
सूर्य राशि……………………….सिंह
चन्द्र राशि…………………….वृषभ
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र……………………….रोहिणी
दोप 01.33 पर्यंत पश्चात मृगशीर्ष
योग……………………………..वज्र
संध्या 06.26 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण………………………..बालव
दोप 02.51 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………………शरद
दिन…………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
10 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.59 से 11.48 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 01.55 से 03.27 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:30:27 06:42:20
कन्या
06:42:20 08:52:55
तुला
08:52:55 11:07:32
वृश्चिक
11:07:32 13:23:43
धनु
13:23:43 15:29:21
मकर
15:29:21 17:16:30
कुम्भ
17:16:30 18:50:03
मीन
18:50:03 20:21:15
मेष
20:21:15 22:01:58
वृषभ
22:01:58 24:00:35
मिथुन
24:00:35 26:14:16
कर्क
26:14:16 28:30:27
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..1
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.50 से 12.22 तक चंचल
दोप. 12.22 से 01.54 तक लाभ
दोप. 01.54 से 03.26 तक अमृत
सायं 04.58 से 06.30 तक शुभ
सायं 06.30 से 07.58 तक अमृत
रात्रि 07.58 से 09.26 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ पद्मलोचनायै नम: ।।
? सुभाषितम् :-
क्षान्त्या शुध्यन्ति विद्वांसो दानेना कार्यकारिणः ।
प्रच्छन्नपापा जापेन तपसा सर्व एव हि ॥
अर्थात :-
क्षमा से विद्वान शुद्ध होते हैं; अयोग्य काम करनेवाले दान से, और गुप्त पाप करनेवाले जप से शुद्ध होते हैं । पर तप से तो सभी शुद्ध होते हैं ।
? आरोग्यं :-
मधुमेह के लिए उपयोगी आयुर्वेदिक उपचार :-
अलसी के बीज :-
अलसी के बीज उच्च फाइबर सामग्री के कारण पाचन क्रिया में सहायता और वसा एवं शक्कर के उचित अवशोषण में आपकी मदद करते हैं। अलसी के बीजों का सेवन करने से मधुमेह के बाद के शुगर के स्तर में लगभग 28 फीसदी कमी होती है।
दालचीनी :-
दालचीनी इंसुलिन की संवेदनशीलता और ब्लड शुगर का स्तर कम करती है। प्रतिदिन दालचीनी का आधा चम्मच खाने से इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है।
अमरूद के पत्ते और जीरा :-
आप कुछ ताजे अमरूद के पत्ते और जीरे के बीजों को एक साथ मिला कर एक गिलास पानी में उबाल लें। इस मिश्रण को रोज़ पिएं और मधुमेह में आराम पाएं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। घर-बाहर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में तनाव रह सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अकारण विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्य के प्रति जवाबदारी में वृद्धि होगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
??  राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शारीरिक कष्ट की आशंका है। मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। यश बढ़ेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
परिवार के साथ सुखद अहसास होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। लंबी यात्रा का मन बनेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। नए काम मिल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल तथा पूजा-अनुष्ठान का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। दुश्मनों से सावधान रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय हो सकता है। वाणी में हल्के हंसी-मजाक से बचें। बात बिगड़ सकती है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होने की संभावना है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। शारीरिक पीड़ा से बाधा संभव है। सुख के साधनों पर व्यय होगा। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, भरपूर प्रयास करें। रोजगार में वृद्धि के योग हैं।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति सहज ही होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नेत्र पीड़ा की आशंका है। लापरवाही न करें। सुख के साधन जुटेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
शारीरिक कष्ट भी आशंका है। अत: लापरवाही न करें। दूर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। किसी भी तरह के विवाद-बहस इत्यादि में न पड़ें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *