आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, २९ जून २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:३१
सूर्यास्त: ? ०७:१४
चन्द्रोदय: ? २३:१८
चन्द्रास्त: ?०९:५२
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आषाढ़
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? पञ्चमी (१३:२२ तक)
नक्षत्र ? शतभिषा (२५:०२ तक)
योग ? प्रीति (१२:२१ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (१३:२२ तक)
द्वितीय करण ? गर (२५:१४+ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मिथुन
चंद्र ? कुम्भ
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृष (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कर्क (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५२ से १२:४८
अमृत काल ? १७:४६ से १९:२३
रवियोग ? २५:०७ से २९:१९
विजय मुहूर्त ? १४:४१ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०८ से १९:३२
निशिता मुहूर्त ? २४:०१ से २४:४०
राहुकाल ? १५:५१ से १७:३७
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:४९ से १०:३५
होमाहुति ? गुरु
दिशाशूल ? उत्तर
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (२५:०२ से)
अग्निवास ? पृथ्वी (१३:२२ तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? नन्दी पर (१३:२२ से भोजन में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिये का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नाग पञ्चमी (बंगाल), उपनयन+चूड़ाकर्म संस्कार मुहूर्त प्रातः ०९:०४ से दोपहर ०२:१४ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २५:०२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गो, सा, सी, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (से) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २८:२४ से ०६:३९
कर्क – ०६:३९ से ०९:००
सिंह – ०९:०० से ११:१९
कन्या – ११:१९ से १३:३७
तुला – १३:३७ से १५:५८
वृश्चिक – १५:५८ से १८:१७
धनु – १८:१७ से २०:२१
मकर – २०:२१ से २२:०२
कुम्भ – २२:०२ से २३:२८
मीन – २३:२८ से २४:५१
मेष – २४:५१ से २६:२५
वृषभ – २६:२५ से २८:२०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:१८ से ०६:३९
चोर पञ्चक – ०६:३९ से ०९:००
शुभ मुहूर्त – ०९:०० से ११:१९
रोग पञ्चक – ११:१९ से १३:२२
शुभ मुहूर्त – १३:२२ से १३:३७
मृत्यु पञ्चक – १३:३७ से १५:५८
अग्नि पञ्चक – १५:५८ से १८:१७
शुभ मुहूर्त – १८:१७ से २०:२१
रज पञ्चक – २०:२१ से २२:०२
शुभ मुहूर्त – २२:०२ से २३:२८
चोर पञ्चक – २३:२८ से २४:५१
रज पञ्चक – २४:५१ से २५:०२
शुभ मुहूर्त – २५:०२ से २६:२५
चोर पञ्चक – २६:२५ से २८:२०
शुभ मुहूर्त – २८:२० से २९:१९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी बनेगी भले ही अंदर से कुछ और ही रहे। उच्चाधिकारियों अथवा उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे इनका व्यक्तिगत लाभ भी आपको शीघ्र ही मिलने वाला है। मध्यान के बाद भाग्योदय की स्थिति रहेगी। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे सफलता थोड़े विलम्ब से ही सही अवश्य मिलेगी। सहकर्मी आपकी बातों को विश्वास से मानेंगे जिससे कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परिवार की महिलाये भी आज काम पड़ने पर सहयोग करेंगी। स्त्री पक्ष से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। परिवार के साथ पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च भी आज बेहद रहेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरंभ में आप अपनी व्यवहार कुशलता एवं सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रयोग कर लाभ पाएंगे। व्यवसाय में आरम्भ में सुव्यवस्था रहेगी लाभ के अवसर मिलेंगे। रुके कार्यो में भी गति आएगी परन्तु दोपहर के बाद स्थिति एकदम उलट हो जाएगी जहां लाभ की संभावना थी वहां भी हानि होगी। आज किसी कारणवश महत्त्वपूर्ण कार्य को बीच मे ही छोड़ना पड़ेगा। हाथ आये अनुबंद निरस्त हो सकते है। महिलाये भी घरेलू कार्य मे नुकसान होने से दुखी होंगी। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज ज्यादा सतर्क होकर काम करें मामूली गलती विपत्ति ला सकती है। घर मे संध्या से उथलपुथल रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में किसी शुभाशुभ समाचार मिलने से दुविधा में रहेंगे। व्यवसाय अथवा महत्त्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय आज किसी की सलाह से ही लें स्वयं लिए निर्णय गलत होने की संभावना ज्यादा है। मध्यान बाद स्वभाव में चंचलता रहेगी गंभीर कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम निराशाजनक ही रहेंगे। आज आप आस आस के लोगो को हल्के में लेंगे इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यक्तिगत संबंधों के साथ ही आय पर भी पड़ेगा। धन लाभ संध्या के आस-पास कामचलाऊ हों जायेगा। परिजन आपकी बातों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसके आरम्भ में अवश्य कुछ ना कुछ विघ्न अथवा देरी होगी। फिर भी आज व्यवहारिकता के बल पर अपना काम निकाल ही लेंगे। स्वभाव में थोड़ी तल्खी अवश्य रहेगी जिससे आस पास के लोग गलत फहमी में पड़ेंगे। आज किसी का रूखा व्यवहार आपके अहम को ठेस पहुंचा सकता है। कार्य करते हुए भी मन कहीं अन्य जगह भटकने के कारण गलती होगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा आय व्यय समान रहने पर बचत नही कर सकेंगे। आज घर की महिलाये आर्थिक रूप से मदद करेंगी जिसे चुकाना लगभग असंभव रहेगा। सेहत संबंधित शिकायत रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज आप प्रत्येक कार्य को ज्यादा चौकन्ने होकर करेंगे फिर भी अगर आप किसी कार्य मे असफल होते है तो इसका कारण किसी अन्य व्यक्ति की कमी ही रहेगी। कार्य के साथ ही आज मनोरंजन भी करते रहने से स्वय के साथ ही सहकर्मियों को भी प्रसन्न रखेंगे पर्यटन की योजना अंत समय पर निरस्त हो सकती है जिससे कुछ समय के लिए मन खिन्न रहेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक वातावरण लगभग शांत ही रहेगा बुजुर्गो का सहयोग एव आशीर्वाद गृहशांति में उपयोगी बनेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपमे दिखावे की मनोवृत्ति रहेगी। दिनचार्य में भी आडम्बर अधिक रहेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे बेमन से ही लोक लाज के कारण ही करेंगे। धार्मिक कार्यो में भी सम्मिलित होंगे परन्तु मन कही और ही भटकेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा मंदिर में पूजा पाठ के अवसर मिलेंगे। सेहत में सुधार रहेगा लेकिन कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग देर से निर्णय लेने के कारण हाथ आये लाभ के अवसर गंवा देंगे। फिर भी आज खर्च निकालने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। परिवार की महिलाओं से सहायता मिलेगी साथ ही ताने भी सुनने पड़ेंगे। घर मे आवश्यकता पड़ने पर ही बोले शान्ति बनी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप अपनी विद्या बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा भी आज आपके आधे काम आसान बनाएगी। व्यवसायी वर्ग आज निसंकोच होकर निवेश का जोखिम ले सकते है लाभ ही होगा। नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से ज्यादा बेहतर काम करेंगे अपना काम भी आसानी से निकाल सकेंगे। आज परिवार के लोग भी आपकी प्रसंशा करेंगे संताने आज्ञा का पालन करेंगी। परिवार के बुजुर्ग किसी बात पर नाराज होंगे लेकिन बाद में अपनी गलती भी मान लेंगे। महिलाये दाम्पत्य को खुशहाल बनाने का हरसंभव प्रयास करेंगी लेकिन थोड़ी मनमानी भी करेंगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी दिन के आरंभ में आपको प्रतिकूल वातावरण का सामना करना पड़ेगा। घर मे व्यर्थ की बातों पर बहस हो सकती है जिससे परिजनों के प्रति मन खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर भी आरम्भ में मंदी रहने से निराश रहेंगे। सेहत भी खराब रहने से कार्य मे उत्साह नही रहेगा। मध्यान से स्थिति में सुधार आने लगेगा आपका विरोध करने वाले सांत्वना दिखाएंगे। व्यवसाय में मेहनत का फल मिलने लगेगा। फिर भी आज दिन भर किसी के साथ बहस में ना उतरे हानि ही होगी। संध्या का समय व्यवसायियों को खुशखबरी देगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन का आरंभिक भाग धन लाभ कराएगा व्यापार में कही से आकस्मिक धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परिजन भी लाभ दिलाने में सहयोगी बनेंगे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मध्यान से पहले कर लें इसके बाद स्थिति प्रतिकूल हो जाएगी। आप जो चाहेंगे उसका उल्टा ही होगा परिजनों खास कर स्त्री अथवा भाई-बंधुओ से किसी वजह से कलह होने की संभावना है। व्यवसाय में भी आपकी मेहनत का लाभ कोई अन्य ही ले जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर उटपटांग बयानबाजी से बचना होगा मान भंग के प्रसंग बनेंगे। घर मे महिलाये उग्र माहौल बना सकती है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन के पहले भाग में मन इच्छित कार्य होने से संतोष रहेगा। धन भी मिलने की संभावना बनेगी। दूर रहने वाले स्नेहीजन से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवार में भी सुख शांति रहेगी। परन्तु मध्यान के बाद का समय विपरीत फल देने लगेगा लाभ की जगह आकस्मिक हानि के योग बनेंगे बनते कामो में विघ्न आने से कार्यो में जोखिम लेने से डरेंगे धन की आमद भी अल्प रह जायेगी। परिवार में किसी के साथ कोई दुर्घटना घट सकती है यात्रा अथवा बिजली के उपकरणों में अत्यंत सावधानी बरतें। आकस्मिक खर्च भी बढ़ेंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओ के अनुरूप ही रहेगा रुपये पैसे के प्रति विशेष गंभीर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा नए अनुबंद मिलने की संभावना भी है लेकिन इसमें व्यवधान भी आएंगे। मध्यान बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने पड़ने से विलम्ब होगा। ज्यादा कमाने के चक्कर में अनैतिक कार्य भी करेंगे जिससे हाथ आया धन भी नष्ट हो सकता है प्रलोभनों से बचें आज संध्या तक आपको पर्याप्त धन मिल जाएगा। व्यावसायिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा हो सकती है। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा महिलाओ की सलाह महत्त्वपूर्ण कार्यो में असरदार रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरंभिक भाग में उदासीनता छाई रहेगी। किसी भी कार्य के प्रति उत्साह नही रहेगा परिजन भी दैनिक कार्यो के लिए एक दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पसरेगी। दोपहर के बाद स्थिति सुधरने लगेगी कार्य व्यवसाय में लाभ के सौदे मिलने से धन संबंधित उलझनों का समाधान होने से अन्य रुके कार्य भी गति पकड़ेंगे। नये कार्य का आरंभ भी कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा। जोखिम वाले कार्य भी जल्द ही लाभ देने वाले रहेंगे। परिवार का वातावरण भी मुराद पूरी होने से प्रसन्न बनेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 29 जून 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 01:31 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । शततारा नक्षत्र मध्य रात्रि 12:59 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:53 से 05:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आपका आज दिन शुभ रहेगा । आप स्नेहीजनों , आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । मित्रों से लाभ होगा एवं उनके पीछे खर्च भी होगा । बड़े – बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा और उनके साथ व्यवहार भी बढ़ेगा । किसी रमणीय स्थल की सैर का सौभाग्य प्राप्त होगा । आकस्मिक लाभ है एवं संतान से लाभ होगा ।

वृषभ :~ आज आपका दिन अच्छा बितेगा । नए कार्यों का आयोजन कर पाएँगे । नौकरी वालों एवं व्यावसायिकों के लिए अच्छा है । नौकरी – पेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । अपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते है । पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है । उपहारों एवं मान – सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा ।

मिथुन :~ आप आज मानसिक दुविधाओं और उलझनों मे रहेंगे । शारीरिक अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा । पेट दर्द से परेशानी होगी । अपव्यय होगा । व्यवसाय में बाधाएँ आएँगी । सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । संतानों की चिंता रहेगी । राजकीय बाधाएँ परेशान करेंगी अतः आज किसी भी कार्य का प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी चर्चा में न उतरें ।

कर्क :~ आज आपका दिन प्रतिकूल रहेगा । नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा न करवाएँ । क्रोध से बचे । अनैतिक विचारों पर संयम रखे नही कार्य बिगड़ सकते हैं । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । परिवार में झगड़े – फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें । मानसिक अस्वस्थता रहेगी ।

सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक है । दांपत्यजीवन में खटपट होगी एवं व्यापार में भागीदारों से मनमुटाव हो सकता है अतः सावधान रहे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंतातुर रहेगा । सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी ।

कन्या :~ आपके लिए आज का दिन शुभ है । घर में सुख – शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद प्रसंग बनेंगे । आरोग्य अच्छा रहेगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा । आर्थिक लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं ।

तुला :~ आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा । बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीत सकता है । कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग कर सकेंगे । संतान से शुभ समाचार मिलेंगे । प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा । शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लित रहेंगे पर अधिक विचार मन को विचलित कर सकते हैं ।

वृश्चिक :~ आप आज शांतिपूर्वक दिन व्यतीत करें , क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन हो सकती हैं । स्वास्थ्य की चिंता के साथ धनहानि एवं यशहानि हो सकती है । स्त्रीयों एवं पानी से दूर रहे । दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास ध्यान रखे ।

धनु :~ आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे । बंधु – बाँधवों से व्यवहार अच्छा रहेगा । नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है । मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से विजय मिलेगी । छोटे प्रवास पर जा सकते हैं । भाग्यवृद्धि के साथ – साथ सामाजिक मान – सम्मान भी मिलेगा ।

मकर :~ आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूँजी लगाएँगे । आकस्मिक लाभ होगा । पारिवारिक विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है । गृहिणियों को मानसिक असंतोष रहेगा । विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा । शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आँखों में पीड़ा हो सकती है । साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है ।

कुंभ :~ आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे । आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है । कुटुंबीजनों एवं मित्रों के साथ सैर – सपाटे पर जा सकते है । आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी । मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिल सकते हैं । नकारात्मक विचारों को दूर रखें ।

मीन :~ आज आप अधिक मानसिक व्याकुल रहने से एकाग्रता की कमी रहेगी । धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है । पूँजी निवेश में ध्यान रखे । स्वजनों से दूर रहें , क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं । किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका खास ध्यान रखें । कोर्ट – कचहरी के कार्यों मे सावधानी रखे । आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *