
।। ?️।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास………………………….आषाढ़
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………सप्तमी
दोप 02.06 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 05.46.13 पर
सूर्यास्त……….संध्या 07.16.36 पर
सूर्य राशि……………………..मिथुन
चन्द्र राशि……………………….मीन
गुरु राशि……………………….कुम्भ
नक्षत्र…………………..उत्तराभाद्रपद
रात्रि 03.40 पर्यंत पश्चात रेवती
योग…………………………सौभाग्य
प्रातः 10.47 पर्यंत पश्चात शोभन
करण…………………………….बव
दोप 02.06 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….ग्रीष्म
दिन…………………………..गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
01 जुलाई सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.03 से 12.57 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 02.10 से 0३.51 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मिथुन
04:23:02 06:38:04
कर्क
06:38:04 08:58:46
सिंह
08:58:46 11:16:26
कन्या
11:16:26 13:33:07
तुला
13:33:07 15:52:59
वृश्चिक
15:52:59 18:11:56
धनु
18:11:56 20:16:17
मकर
20:16:17 21:58:53
कुम्भ
21:58:53 23:26:35
मीन
23:26:35 24:51:46
मेष
24:51:46 26:27:14
वृषभ
26:27:14 28:23:02
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..1
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.49 से 12.29 तक चंचल
दोप. 12.29 से 02.10 तक लाभ
दोप. 02.10 से 03.50 तक अमृत
सायं 05.30 से 07.10 तक शुभ
सायं 07.10 से 08.30 तक अमृत
रात्रि 08.30 से 09.50 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ प्रजाभवाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
त्यजेत् धर्मं दयाहीनं विद्याहीनं गुरुं त्यजेत् ।
त्यजेत् क्रोधमुखीं भार्यां निःस्नेहान् बान्धवांस्त्यजेत् ॥
अर्थात :-
इन्सान ने दयाहीन धर्म का, विद्याहीन गुरु का, क्रोधी पत्नी का, और स्नेहरहित संबंधीयों का त्याग करना चाहिए ।
? आरोग्यं :-
कमजोर फेफड़ों के उपचार के लिए आहार –
2. पालक –
विटामिन और खनिजों से भरपूर पालक आपको कई तरह के रोगों से दूर करता है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि पालक में फाइटोकेमिकल्स होता है जो ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने, सूजन को कम करने और कैंसर से लड़ने में मदद करता है। हर दिन कम से कम एक कप पालक का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आपके फेफड़ों को अच्छा आकार भी मिलता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मनोरंजन होगा। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 01 जुलाई 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 02:02 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:49 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:49 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:07 से 03:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:55 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज कालाष्टमी , राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस , डाँ. विधानचंद्र राय जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा । सर्दी , कफ , बुखार रहेगा । किसी का भला करने पर स्वयं पर ही विपत्ति आ सकती है । किसी से पैसों की लेन – देन न करें और किसी को जमानत न दें । अनिर्णय से मन में दुविधा बढ़ सकती है , जिससे चिंता बढेगी । अधिक लाभ के लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखे ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा । धन – वृद्घि तथा पदोन्नति के योग हैं । व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है । पारिवार तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे । छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा । कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी । पदोन्नति के योग हैं । स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
कर्क :~ आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलता से संपन्न होंगे । नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे । पदोन्नति हो सकती हैं । उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होंगी एवं परिवार मे भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा । माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे । आरोग्य अच्छा है । एवं सरकार से भी लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आपका दिन धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा हो सकती है । थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति रहेगी । संतान से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा आएगी । विदेशी स्वजनों से समाचार मिलेंगे ।
कन्या :~ आज किसी नए कार्य का प्रारंभ नही करें । आरोग्य संभाले और खासकर बाहर का खान – पान टाले । क्रोध अधिक रहेगा इसलिए वाणी पर संयम रखे । परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को दुख न हो जाए इसका खास ध्यान रखे । बहुत अधिक व्यय होगा । पानी से बचे एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहे ।
तुला :~ आज आप का दिन आनंद – प्रमोद में बितेगा । आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे । नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएँगे । तन – मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी लोगों के बीच मान – सम्मान मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद के माहौल के साथ शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा । बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा । सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा । स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे । धन लाभ होगा एवं रुके कार्य़ पूर्ण होंगे ।
धनु :~ आज आप प्रवास टालें , क्योंकि पेट संबंधी बिमारियां एवं समस्याएँ आएंगी । संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल रहेगा । कार्य की असफलता से निराशा भी होगी अतः क्रोध पर संयम रखे । प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा । तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें ।
मकर :~ आज आपकी शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छी नहीं रहेगी व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी । शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव होगा । निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं । छाती में दर्द या कोइ विकार होगा । चैन की नींद नहीं आएगी । सामाजिक मानहानी हो सकती है , इसलिए पानी एवं स्त्रीयों से दूरी रखे ।
कुंभ :~ आज आप मानसिक रूप से स्वयं को बहुत हल्का महसूस करेंगे , क्योंकि मन की चिंता दूर होने से उत्साह का संचार होगा । भाई – बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी ।
मीन :~ आज आप खर्च पर संयम रखे । क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए । किसी से भी तकरार या मनमुटाव हो सकता है । खासकर लेन – देन में ध्यान रखे । स्वजनों से खटपट की भी संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । नकारात्मक विचारों को मनमें न आने दे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।