
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………..अश्विन
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..नवमी
दुसरे दिन प्रातः 04.18 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि……………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.12.58 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.34.53 पर
सूर्य राशि………………………..सिंह
चन्द्र राशि……………………..मिथुन
गुरु राशि………………………….धनु
नक्षत्र………………………..मृगशीर्ष
दोप 03.18 पर्यंत पश्चात आर्द्रा
योग……………………………सिद्धि
संध्या 06.१३ पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण………………………….तैतिल
दोप 03.58 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु…………………………….शरद
दिन……………………………शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
11 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..3
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.58 से 12.47 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.51 से 12.23 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
सिंह
04:26:30 06:38:24
कन्या
06:38:24 08:48:58
तुला
08:48:58 11:03:36
वृश्चिक
11:03:36 13:19:46
धनु
13:19:46 15:25:25
मकर
15:25:25 17:12:33
कुम्भ
17:12:33 18:46:07
मीन
18:46:07 20:17:18
मेष
20:17:18 21:58:01
वृषभ
21:58:01 23:56:38
मिथुन
23:56:38 26:10:20
कर्क
26:10:20 28:26:30
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.46 से 09.18 तक लाभ
प्रात: 09.18 से 10.50 तक अमृत
दोप. 12.22 से 01.54 तक शुभ
सायं 04.58 से 06.29 तक चंचल
रात्रि 09.26 से 10.54 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ कुमुदवासिन्यै नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
यद् दूरं यद् दुराराध्यं यच्च दूरे व्यवस्थितम् ।
तत्सर्वं तपसा साध्यं तपो हि दुरतिक्रमम् ॥
अर्थात :-
जो दूर है, कष्टसाध्य है, और दूर रहा हुआ है, वह सब तप से साध्य है । तप अवश्य करने योग्य है ।
? आरोग्यं सलाह :-
हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के उपाय :-
इलायची :-
इलायची के स्वास्थ्य प्रभावों की जांच के एक अध्ययन में पाया गया कि कई महीनों तक दैनिक इलायची लेने के बाद मरीजों के ब्लड प्रेशर रीडिंग में महत्वपूर्ण कमी देखी गई। आप इलायची के बीज या मसाले को, सूप और स्टॉज में और एक विशेष स्वाद के लिए बेकरी के सामान में, सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ के लिए शामिल कर सकते हैं।
तुलसी :-
तुलसी तनाव से संबंधित हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकती है और इसे रोज़ाना लिया जा सकता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। अपने आहार में ताजी तुलसी शामिल करना चाहिए। तुलसी के ताजा पत्तों को सूप, सलाद और पुलाव के साथ खाया जा सकता हैं।
लहसुन :-
लहसुन में आपके ब्लड वेसल्स को आराम और फ़ैलाने जैसी शक्तियां शामिल है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होती है। इससे रक्त प्रवाह आसानी से होता है और यह ब्लड प्रेशर को कम कर देता है। आप अपने पसंदीदा व्यंजनों में ताजा लहसुन को भून कर डाल सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कारोबार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या का हल होगा। भाग्य का साथ रहेगा विवाद से बचें। भय रहेगा। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुए-सट्टे से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। राजमान मिल सकता है। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
लाभ के अवसर टलेंगे। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
नए काम मिलेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। आय में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लापरवाही न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यात्रा सफल रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी की तरफ से चिंता का वातावरण बनेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम बिलकुल न लें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से बड़े विवाद की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुसंगति से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। चोट व रोग से हानि की आशंका है। स्त्री पक्ष से लाभदायक सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शत्रु नतमस्तक रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी लाभदायक योजना बनेगी। कारोबार से बड़ा मुनाफा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
संगीत व चित्रकारी आदि रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य लगन से कर पाएगा। अध्ययन में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
हृदय को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी से अकारण विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
जल्दबाजी तथा विवाद करने से बचें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। राजभय रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।
☯️ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 सितंबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( शुद्ध ) कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् सूर्योदय पूर्व प्रातः 04:21 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:35 बजे होगा । मृगशीरा नक्षत्र अपरान्ह 03:28 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा ।आज का चंद्रमा मिथुन राशि में दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:54 से 12:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत् मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:50 बजे तक रहेगा । किंतु 12:26 से 12:50 बजे तक सबसे अच्छा समय रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
–: विशेष :–
आज नवमी का श्राद्ध , मातृ नवमी , सौभाग्यवतीयों का श्राद्ध , विनोबा भावे व भूदान जयंती । जय हो
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज विचारों मे अस्थिरता से दुविधा से रहने से अनिर्णय की स्थिति रहेगी । आज का दिन आप के लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उस में से बाहर आने की कोशिश करते रहोगे । फिर भी नये काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेगें ।
वृषभ :~ आज दुविधापूर्ण व्यवहार आप को मुश्किल में डाल सकता है । इस के कारण महत्व का समय गंवाएंगे । जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें नहीं तो किसी के साथ चर्चा विवाद में घर्षण हो सकता है । आज प्रवास की योजना पूरी ना हो तथा प्रवास रद्द करें । आज लेखक , कारीगर और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
मिथुन :~ तन मन की ताजगी के साथ आज की शुरुआत होगी । घर या बाहर दोस्तो तथा परिवार के साथ आप मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है । अच्छे कपडे पहनकर बाहर जानेका प्रसंग होगा । आर्थिक लाभ के योग है । हर स्थिति में मन को साथ में रखें ।
कर्क :~ आज से ज्यादा खर्च का दिन है । परिवार का वातावरण भी अच्छा नहीं होगा । कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद होंगे । मन की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी । मन दुविधा में रहेगा । बोलने पर संयम रखें किसी के साथ वाद – विवाद या झगडे में पडने से मामला खराब हो सकता है।
सिंह :~ आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं लेने के कारण आपको मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे । विचारों में मन अटका रहेगा । मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से लाभ मिलेगा । व्यापार में लाभ होगा । महत्व के निर्णय आज टालें ।
कन्या :~ वर्तमान समय में नये कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन करेंगे । व्यापारी वर्ग और नौकरी वर्ग दोनो के लिये आज का दिन लाभदायी निकलेगा । उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना होगी । व्यापार में लाभ होगा ।
तुला :~ आज नौकरी में आप को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पडेगी । व्यवसाय में परेशानी होगी । संतान के प्रति चिंता होगी । दूर के प्रवास का आयोजन होगा । धार्मिक यात्रा का भी योग है । प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद – विवाद टालें ।
वृश्चिक :~ वर्तमान समय शांतिपूर्वक बीताए । गुस्से को काबू में रखें । अनैतिक कार्यों से दूर रहे , नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें । धन खर्च से आर्थिक परेशानी होगी । आपका काम समय से पूरा नहीं होगा । खाने पीने में ध्यान रखें । शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी ।
धनु :~ आज बौद्धिक तार्किक विचार के लिये समय बहुत अच्छा है । समाज में सम्मान मिलेगा । मित्रों के साथ मुलाकात होगी । उनके साथ घूमने फिरने या मनोरंजन स्थल की मुलाकात होगी । अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा । शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भागीदारी लाभदायक बनेगी ।
मकर :~ आज आपको व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी , परंतु कानूनन न फँसे , उसका ध्यान रखें । व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक होगी । किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी । देश – विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा । धन लाभ का योग है । कार्य में यश मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आज आप बौद्धिक , लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे करेंगे । आज विचार अस्थिर रहेंगे । स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें । बच्चो के प्रश्न चिंतित करेंगे । नये काम की शुरुआत आज न करें । आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी रखे ।
मीन :~ मकान , वाहन, आदि के दस्तावेजों को संभालकर रखें । परिवार का माहौल बिगडे नहीं इसलिये वाद – विवाद टालें । धन प्रतिष्ठा की हानि होगी । महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें । ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा । प्रवास टालें । पानी से बचकर रहें । ज्यादा भावुकता से बचें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।