आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, ९ जुलाई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:३५
सूर्यास्त: ? ०७:१३
चन्द्रोदय: ? २९:१७
चन्द्रास्त: ?१९:०४
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आषाढ़
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? अमावस्या (पूर्ण रात्रि)
नक्षत्र ? आर्द्रा (२३:१४ तक)
योग ? ध्रुव (१६:४६ तक)
प्रथम करण ? चतुष्पाद (१८:०४ तक)
द्वितीय करण ? नाग (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मिथुन
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मिथुन (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कर्क (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५४ से १२:५०
अमृत काल ? १२:१८ से १४:०३
सर्वार्थसिद्धि योग ? २३:१४ से २९:२३
विजय मुहूर्त ? १४:४२ से १५:३८
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०७ से १९:३१
निशिता मुहूर्त ? २४:०२ से २४:४२
राहुकाल ? १०:३७ से १२:२२
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:५२ से १७:३७
होमाहुति ? केतु – २३:१४ तक
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? गौरी के साथ
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी एवं राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
आषाढ़ी पितृ अमावस्या आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २३:१४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आर्द्रा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (घ, ङ, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (के, को) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मिथुन – २७:४४ से ०५:५९
कर्क – ०५:५९ से ०८:२१
सिंह – ०८:२१ से १०:४०
कन्या – १०:४० से १२:५८
तुला – १२:५८ से १५:१८
वृश्चिक – १५:१८ से १७:३८
धनु – १७:३८ से १९:४१
मकर – १९:४१ से २१:२३
कुम्भ – २१:२३ से २२:४८
मीन – २२:४८ से २४:१२
मेष – २४:१२ से २५:४६
वृषभ – २५:४६ से २७:४०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:२३ से ०५:५९
मृत्यु पञ्चक – ०५:५९ से ०८:२१
अग्नि पञ्चक – ०८:२१ से १०:४०
शुभ मुहूर्त – १०:४० से १२:५८
रज पञ्चक – १२:५८ से १५:१८
शुभ मुहूर्त – १५:१८ से १७:३८
चोर पञ्चक – १७:३८ से १९:४१
शुभ मुहूर्त – १९:४१ से २१:२३
रोग पञ्चक – २१:२३ से २२:४८
शुभ मुहूर्त – २२:४८ से २३:१४
मृत्यु पञ्चक – २३:१४ से २४:१२
रोग पञ्चक – २४:१२ से २५:४६
शुभ मुहूर्त – २५:४६ से २७:४०
मृत्यु पञ्चक – २७:४० से २९:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन कुछ एक बातों को छोड़ उत्तम ही रहेगा। दिन के आरंभ से ही व्यस्तता रहेगी। कार्य क्षेत्र के साथ रिश्तेदारी में उपस्थित होने के लिये दिनचर्या में फेरबदल करेंगे। काम-धंधा बेहतर रूप से चलेगा पूर्व में जो भी कामना अधूरी रह गयी थी आज मध्यान तक उनके पूर्ण होने की भी सम्भवना है। लेकिन आज किसी से लेन देन को लेकर विवाद भी हो सकता है। क्रोध से बचे अन्यथा व्यापारिक संबंध खराब होने पर आगे के लिये दुखदायी रहेगा। धन लाभ मध्यान के आस पास अवश्य होगा इसके बाद का समय खर्चीला ही रहेगा। सरकारी कार्य आज ना करें समय और धन व्यर्थ होगा। पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी लेकिन आपस मे जिद बहस भी होगी। सेहत को संभाले जोड़ो में दर्द की शिकायत रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी बीते कल की भांति ही मिला-जुला फल देगा। आज दिन के आरंभिक भाग में काम करने का मन नहीं करेगा प्रत्येक कार्य में आलस से करेंगे। कार्यक्षेत्र पर भी विलंब होगा लेकिन थोड़ी देर में ही स्थिति को संभाल लेंगे। आज किसी परिचित को आपसे आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन स्वयं की ही स्थिति ठीक ना होने के कारण इसे टालने का प्रयास करेंगे फिर भी परोपकारी स्वभाव रहने के कारण मदद करेंगे। आज तेल संबंधित अथवा दूध से संबंधित उत्पाद भूमि भवन संबंधित कार्य में निवेश निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। पारिवारिक वातावरण छोटी मोटी बातों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। माता से कोई मनोकामना पूर्ण होने पर जिद बहस हो सकती है। लेकिन भाई बंधुओं से बहस का सामर्थ नहीं बना पाएंगे। घर में यात्रा की योजना बनेगी शीघ्र ही इस पर खर्च भी करना पड़ेगा। सर्दी जुखाम की परेशानी हो सकती।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। लेकिन आज आपके स्वभाव में स्वार्थ सिद्धि की भावना आवश्यकता से कुछ अधिक ही रहेगी। अपने काम निकालने के लिए परिजनों का सहारा लेंगे जाने-अनजाने किसी पारिवारिक सदस्य का अहित भी कर सकते हैं। स्वभाव में दिखावे की भावुकता रहने से जल्दी से कोई आपके कार्य के लिए मना नहीं करेगा। कार्यक्षेत्र पर भी भाग्य का सहारा मिलने से निश्चित ही धन की आमद होगी। लेकिन किसी सरकारी उलझन अथवा अन्य सरकार संबंधित खर्चे बढ़ने से बचत नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र अथवा कुटुंब में किसी के विपरीत व्यवहार का भी सामना करना पड़ेगा इस को अनदेखा करें अन्यथा अपने मूल उद्देश्य से भटक सकते हैं। आज मौसम जनित बीमारी अथवा छाती के निचले हिस्सों में कुछ ना कुछ समस्या उत्पन्न होगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप बीते समय से मिल रही निराशा एवं असफलता के कारण धर्म से विमुख हो सकते हैं। दिन के आरंभिक भाग में थोड़ी शांति रहेगी। लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते विविध उलझनों में फंस जाएंगे फिर भी बीते कल की तुलना में आज थोड़ी राहत का अनुभव भी होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी पुराने संपर्क द्वारा मिली सहानुभूति जीवन को नई राह दिखाएगी। व्यवसाई वर्ग को अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन धन लाभ इकट्ठा ना होकर थोड़ा-थोड़ा होगा इसलिए कार्यक्षेत्र पर अधिक सतर्कता बरतनी पड़ेगी। अन्यथा आपके हिस्से का लाभ एवं कोई नया सौदा किसी प्रतिस्पर्धी को मिल सकता है। पुरानी उधारी एवं अन्य खर्चों के कारण बचत नहीं कर पाएंगे। घरेलू मामलों में अति आवश्यकता होने पर ही अपने विचार रखें छोटी-छोटी बातों पर अनबन हो सकती है। नेत्र संबंधित समस्या अथवा रक्त पित्त विकार उत्पन्न होंगे। अनदेखा ना करें अन्यथा आगे परेशानी बढ़ भी सकती है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके अनुकूल है। बीते हुए कल की तुलना में आज उसके विपरीत फल मिलेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर अपने शुभ आचरण एवं परोपकारी स्वभाव के चलते सम्मान के पात्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र पर भी अपने बुद्धि विवेक से बिगड़े कार्य को बनाने की क्षमता रखेंगे। जिससे अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे लेकिन सहकर्मी क्यों में ईर्ष्या का भाव उत्पन्न होगा। पठन पाठन अथवा इससे संबंधित किसी अन्य व्यवसाय से जुड़े जातकों को मध्यान्ह के समय अपमानित होना पड़ेगा। लेकिन संध्या के समय कुछ विशेष लाभ होने से इस को भूल जाएंगे। आप अपने पराक्रम से जितना भी धन कमाएंगे वह किसी न किसी कार्य में खर्च हो जाएगा। भविष्य के लिए बचत ना कर पाने का दुख होगा। घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजन किसी पर्यटन क्षेत्र की यात्रा के लिए जिद कर सकते हैं। गिरने कटने सके चोट का भय है सतर्कता से कार्य करें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा आज आप अपने आचरण में सुधार लाएंगे इसके सार्वजिक क्षेत्र से वाहवाही मिलेगी स्वयं के साथ परिजनों का मान भी बढायेंगे लेकिन मित्र मंडली में ज्यादा समय ना बैठे अन्यथा परिणाम इसके एक दम विपरीत हो सकते है। सरकारी संबंधित कार्य आज ना करें व्यर्थ भागदौड़ के बाद भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र से नाम और दाम दोनो मिलेगा धन लाभ के लिये आज ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा। भविष्य के लिये भी संचय कर पाएंगे। घर मे किसी न किसी से बहस होगी विवेक से काम लें क्रोध को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के पूर्वार्ध से लेकर संध्या तक आपको विविध प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उसमें आर्थिक कारणों से व्यवधान आएंगे धन का प्रबंध कहीं से कर भी लेंगे तो कोई ना कोई अन्य बाधा कार्य को पूर्ण होने से रोकेगी। कार्यक्षेत्र पर भी प्रतिस्पर्धी हावी रहेगे जिसके चलते आज धन लाभ होते होते अंतिम चरण में या तो टलेगा या आशा से बहुत कम होगा। किसी भी प्रकार के नए कार्य में निवेश से बचे ना ही आज कोई नई वस्तु खरीदें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें आपकी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर लगाए हुए हैं। दांपत्य जीवन में आपके किसी अनैतिक कृत्य को लेकर झगड़ा हो सकता है। पेट में गर्मी होने से अन्य विकार उत्पन्न होंगे। यात्रा में सतर्कता बरतें चोट आदि का भय भी है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कल की तुलना में राहत भरा रहेगा सेहत में थोड़ा सुधार आएगा। फिर भी सेहत से संबंधित लापरवाही से बचें खासकर ज्यादा परिश्रम वाले कार्य ना करें। परिवार में आज पैतृक कारणों से खींचतान लगी रहेगी संध्या तक इसको अनदेखा करने का प्रयास करें इसके बाद स्थिति स्वतः ही सुधरने लगेगी कार्य व्यवसाय से आज भी आशा तो काफी लगा कर रखेंगे। लेकिन सोचे कार्य अंत समय में या तो बिगड़ेंगे अथवा आगे के लिए टलेंगे। आज व्यवसाय से संबंधित कोई वादा समय पर पूरा ना करने पर मन में अपमान का भय सताएगा। दैनिक खर्चों की पूर्ति जोड़ तोड़ कर हो ही जाएगी। आज आवश्यकता पड़ने पर जीवनसाथी अथवा किसी अन्य पारिवारिक सदस्य से आर्थिक मदद लेनी पड़ेगी इस कारण ताने भी सुनने को मिलेंगे। पेट, मूत्र संबंधित व्याधि अथवा जुखाम से परेशानी हो सकती है। यात्रा टालने का प्रयास करें हानि हो सकती है

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आप व्यर्थ के प्रपंचों में पड़कर खराब करेंगे या तो जल्दी से किसी कार्य को हाथ में नहीं लेंगे लेंगे तो उसमें अपनी मनमानी ही करेंगे। दोपहर तक का समय व्यर्थ की भागदौड़ में खराब होगा इसके बाद का समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। लेकिन स्वभाव की लापरवाही एवं व्यवहारिकता की कमी के कारण इसका उचित पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर लोग आपकी उदारता का अनुचित फायदा उठा सकते हैं। सहकर्मी एवं अधिकारी वर्ग भी आपके ऊपर सामर्थ्य से अधिक बोझ डालेंगे जिससे सुविधा अनुभव होगी। संध्या के आसपास किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने पर दिनभर की उलझनों को भूल जाएंगे। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत छींटा कशी लगी रहेगी फिर भी कोई आपके सामने सर उठाने की हिम्मत नहीं करेगा। सर्दी जुखाम से परेशानी होगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि कार्य करेगा। आज आपके स्वभाव में सुखोपभोग की इच्छा भी प्रबल रहेगी। इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार भी रहेंगे। लेकिन आज विपरीतलिंगी आकर्षण एवं अभद्र भाषा के प्रयोग से बचना होगा अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर अपमान के साथ शत्रुओं में वृद्धि भी हो सकती है। कार्य क्षेत्र से आज आश्चर्यजनक रूप से लाभ मिलेगा। जिस कार्य से उम्मीद नहीं रहेगी वह भी धन लाभ करा देगा। सहकर्मियों के प्रति नरम व्यवहार रखें छोटी-छोटी बातों पर शक करना आपको ही परेशानी में डाल सकता है। घरेलू वातावरण कामना पूर्ति करने पर कुछ समय के लिए शांत रहेगा फिर भी परिजन किसी ना किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आज भी शरीर में त्रिदोष के असंतुलन से पीड़ा हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए कोई नई समस्या लेकर आएगा। बुद्धि विवेक होते हुए भी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। घर में संतान के कारण कोई ना कोई परेशानी लगी रहेगी। संतानों का अनापेक्षित अथवा उद्दंड व्यवहार मन को दुखी कर सकता है। कार्य क्षेत्र पर आपका कुशल व्यवहार एवं निर्णय लेने की क्षमता लोगों को पसंद आएगी लेकिन लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगी नहीं बनेगी। आज किसी की खुशामद अथवा कुछ उटपटांग कार्य करके ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है। परंतु इससे शत्रु वृद्धि भी होनी संभव है। संध्या के आस-पास दिन भर की मेहनत रंग लाएगी धन लाभ किसी ना किसी साधन से अवश्य होगा। पारिवारिक जीवन में भाई बंधुओं के अतिरिक्त अन्य किसी से कोई अपेक्षा ना रखें। मध्यान्ह बाद सुखोपभोग में वृद्धि होने से मानसिक राहत मिलेगी सेहत मानसिक तनाव को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी किसी ना किसी प्रसंग को लेकर आपका मन राग-द्वेष से भरा रहेगा। आपकी दिनचर्या भी अन्य दिनों से धीमी रहेगी एक बार किसी कार्य में विलंब होने पर अन्य कार्य भी अव्यवस्थित हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर स्वयं तो लापरवाही करेंगे अन्य लोगों भी आपकी देखा देख कार्य में विलंब करेंगे। कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां पल-पल में बदलेंगी एक पल जहां से लाभ की संभावना रहेगी अगले ही पल वहां से निराश होना पड़ेगा। आज आप स्वयं के बलबूते निर्णय लें तो कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा अन्यथा गलत मार्गदर्शन मिलने से हानि ही निश्चित है। कई दिनों से अटके सरकारी कार्य अथवा सरकारी उलझनों में कुटुंब का सहयोग मिलने से मुक्ति मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी अन्य दिनों की अपेक्षा शांति का अनुभव होगा। संध्या के समय उत्तम भोजन मिष्ठान आदि का सुख मिलेगा। सेहत मौसमी बीमारियों के चलते थोड़ी नरम रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 जुलाई 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि संपूर्ण दिनरात रहेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:52 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:10 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र रात्रि 11:44 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:49 से 12:29 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:56 बजे तक रहेगा , लेकिन 12:29 से 12:58 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।

–: विशेष :–

आज पितृकार्य अमावस्या , सर्वार्थ सिद्ध योग रात्रि 11:14 से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे । मन में शीघ्र परिवर्तन से कुछ दुविधा रहेगी । नौकरी – व्यवसाय में स्पर्धा का सामना करना पडेगा । किसी निश्चित हेतु के लिए कार्य करने कि प्रेरणा मिलेगी । छोटे प्रवास का योग है । महिलाएं वाणी पर संयम रखे ।

वृषभ :~ आज आप अनिर्णय से हाथ में आया हुआ अवसर गँवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले सकेंगे । विचारो में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले सकेंगे । कोइ भी नया कार्य का प्रारंभ नही करे । वाद – विवाद या चर्चा में जिद्दी स्वभाव से घर्षण हो सकता है । वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं ।

मिथुन :~ आप आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन और स्वस्थ चित्त से करेंगे । मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन कर सकते है । आर्थिक दृष्टि से लाभदायक है । खर्च पर संयम रखें । मन से नकारात्मक विचारों को दूर करे ।

कर्क :~ आज आपको मानसिक अस्वस्थता रहेगी । किसी एक निश्चित निर्णय पर नहीं पहुंच पाएँगे और असमंजसता से मानसिक कष्ट होगा । सम्बंधियों अनबन हो सकती है । पारिवारिक कार्यों मे खर्च होगा । झगडे से दूर रहे । मुसीबतों का तत्काल निवारण करें । अकस्मात से संभले । अविचारी व्यवहार से दूर रहे।

सिंह :~ आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा । फिर भी दुविधापूर्ण मानसिकता से आया हुआ अवसर गँवा देंगे । मन विचारो में खोया रहेगा । नए कार्यों का आरंभ न करें । स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा । दोस्तों के साथ प्रवास – पर्यटन होगा , जो कि लाभदायक रहेगा । व्यापार में लाभ होगा । धनप्राप्ति के योग हैं ।

कन्या :~ आपका आज का दिन शुभफलदायक रहेगा । नए कार्यों मे सफलता मिलेगी । व्यापारी तथा कर्मचारीयों के लिए लाभप्रद है । उनकी पदोन्नति की संभावना है । अधिकारियों से लाभ होगा । धन , मान – सन्मान मिलेगा । पिता से लाभ होगा । सरकारी कार्य संपन्न होंगे । सरकार से लाभ होगा । ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है ।

तुला :~ आज आप बौध्धिक तथा लेखन में सक्रिय रहेंगे । नए कार्य के प्रारंभ के लिए अच्छा है । व्यवसाय में लाभ होगा । विदेश के मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यवसाय या नौकरी पर सहकर्मीयों से सहयोग कम रहेगा । स्वास्थ्य संभाले । संतानों के विषय में दुविधा रहेगी ।

वृश्चिक :~ आप आज का दिन सावधानी से बिताए । नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें । अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें । राजकीय गुनाह से सम्बंधित तथा सरकारी प्रवृतियों से दूर रहे । नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें । अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा ।

धनु :~ आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से बितेगा । मनोरंजन के दुनिया की सैर करेंगे । पार्टी , पिकनिक , प्रवास , सुंदर भोजन तथा वस्त्रपरिधान का आनंद लेंगे । विचारों मे अस्थिरता रहेगी । बौद्धिक तथा तार्किक विचार – विमर्श होगा । भागीदारी से लाभ होगा । सम्मान और ख्याति मिलेगी ।

मकर :~ आज आप के व्यापार में विस्तार हो सकता है । इस दिशा में कदम बढ़ाऐगें । लेनदेन में सरलता रहेगी । घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा । आवश्यक खर्च होगा । नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा । व्यापारियों को कानूनी परेशानी आ सकती है । विदेश के साथ व्यापार बढेगा । शत्रु पराजित होंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

कुंभ :~ आप आज नए कार्य का प्रारंभ नही करे । विचारो में अस्थिरता रहेगी । महिलाएं वाणी पर संयम रखे । यात्रा टालें । संतान की चिंता रहेगी । आकस्मिक खर्च हो सकता है । पेट की व्याधियों से सावधान रहें ।

मीन :~ आपका आज के दिन अरुचिकर घटनाओ से उत्साह नहीं रहेगा । परिवार वालों के साथ वाद विवाद होगा । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगडने से अनिद्रा रहेगी । महिलाओं से व्यवहार में सावधान रहे । धन और कीर्ति की हानि हो सकती है । नौकरी वाले चिंतित रहेंगे । स्थायी संपत्ति , वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *