
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………आषाढ़
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी…………………………..प्रतिपदा
प्रातः 07.46 पर्यंत पश्चात द्वितीया
रवि…………………………..उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 05.49.49 पर
सूर्यास्त………….संध्या 07.15.25 पर
सूर्य राशि………………………..मिथुन
चन्द्र राशि…………………………कर्क
गुरु राशि………………………….कुम्भ
नक्षत्र………………………………पुष्य
रात्रि 02.16 पर्यंत पश्चात अश्लेषा
योग………………………………हर्षण
दोप 04.22 पर्यंत पश्चात वज्र
करण………………………………बव
प्रातः 07.46 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु………………………………ग्रीष्म
दिन…………………………….रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
11 जुलाई सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………1
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.05 से 12.58 तक ।
?? राहुकाल :-
संध्या 05.31 से 07.11 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मिथुन
03:43:41 05:58:22
कर्क
05:58:22 08:19:21
सिंह
08:19:21 10:37:01
कन्या
10:37:01 12:53:41
तुला
12:53:41 15:13:33
वृश्चिक
15:13:33 17:32:30
धनु
17:32:30 19:36:52
मकर
19:36:52 21:19:27
कुम्भ
21:19:27 22:47:09
मीन
22:47:09 24:12:21
मेष
24:12:21 25:47:49
वृषभ
25:47:49 27:43:41
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.32 से 09.11 तक चंचल
प्रात: 09.11 से 10.51 तक लाभ
प्रात: 10.51 से 12.31 तक अमृत
दोप. 02.11 से 03.50 तक शुभ
सायं 07.10 से 08.30 तक शुभ
संध्या 08.30 से 09.51 तक अमृत
रात्रि 09.51 से 11.11 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ निराकुलाय नम:॥
संस्कृत सुभाषितानि :-
गुरोर्यत्र परीवादो निंदा वापिप्रवर्तते ।
कर्णौ तत्र विधातव्यो गन्तव्यं वा ततोऽन्यतः ॥
अर्थात :-
जहाँ गुरु की निंदा होती है वहाँ उसका विरोध करना चाहिए । यदि यह शक्य न हो तो कान बंद करके बैठना चाहिए; और (यदि) वह भी शक्य न हो तो वहाँ से उठकर दूसरे स्थान पर चले जाना चाहिए ।
? आरोग्यं सलाह :-
घुटनो का दर्द दूर करने के लिए उपचार-
2. मेथी के बीज –
मेथी के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाया जाता है, जो घुटने के दर्द से छुटकारा दिलाने और सूजन के इलाज में मदद करता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच मेथी का बीज लीजिए तथा इसे पूरी रात तक भिगो दीजिए। सुबह इसे छानने के बाद पानी को पी लीजिए।
इसके अलावा आप भिगोए हुए मेथी के बीज को ब्लेंड कर लीजिए तथा पेस्ट बनाने के बाद इसे अपने घुटने पर लगाइए। आप इसे रोजाना कर सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 जुलाई 2021 रविवार संवत् 2078 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 07:48 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:54 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:10 बजे होगा । पुष्य नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 02:22 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्लेषा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:30 से 07:10 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज उत्तर श्रृंगोन्नति , गुप्त नवरात्र आरंभ , विश्व जनसंख्या दिवस , मनोरथ द्वितीया , गंडमूल प्रारंभ मध्य रात्रि पश्चात् 02:22 बजे से , रथ यात्रा उत्सव द्वितीया व पुष्य नक्षत्र ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे , इसलिए किसी के बोलने से भावनाओं को ठेस पहुँचेगी । स्थाई संपत्ति के मामले में कोई निर्णय नही ले । मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । स्वाभिमान भंग होगा । आफिस या व्यवसाय में स्त्री वर्ग से सावधान रहे ।
वृषभ :~ आज आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे । परिवारजनों के साथ घर के बारे में चर्चा होगी । आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे साथ हर कार्य में सफलता मिलेगी । भाग्यवृद्धि का योग है । भाई – बंधुओं का सहयोग मिलेगा । प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा । व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धी भी परास्त होंगे ।
मिथुन :~ आपके आज निर्धारित कार्य थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद पूरा कर सकेंगे । आर्थिक आयोजन सफल होंगे । मिष्टान्न भोजन होगा । स्नेहीजनों और मित्रों की मुलाकात से आनंद होगा । व्यावसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा । आय में वृद्धि होगी ।
कर्क :~ आज आप भावनाओं में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन , मित्र तथा सगे – सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे । भेंट – सौगात की प्राप्ति होगी । मांगलिक अवसरों में जा सकते है । आनंददायक प्रवास होगा । लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आप गलत दलील बाजी और वाद – विवाद तथा संघर्ष करेंगे । कोर्ट कचहरी में सावधानी रखे । वाणी और व्यवहार में संयम रखे । आय की अपेक्षा अधिक खर्च होगा । गलतफहमी पैदा न हो इसका ध्यान रखें ।
कन्या :~ आपके लिए आज बहु विध लाभ का दिन हैं । व्यापार – धंधे में विकास के साथ – साथ आय भी बढ़ेगी । नौकरी वालों को लाभ मिलेगा । पत्नी , पुत्र और बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा । स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे । संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे ।
तुला :~ आज आपको आफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के संयोग बनेंगे । माता से लाभ होगा । गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे । आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे प्रेरणा स्रोत बनेंगे । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखेंगे ।
वृश्चिक :~ आपके आज हर विषय के नकारात्मक पहलु रहेंगे । मन की चिंताएँ सताएगी । नौकरी – व्यवसाय में अवरोध होंगे । उच्च पदाधिकारियों से वाद – विवाद में न उतरे । विदेश यात्रा के अवसर आएंगे । संतानों की चिंता होगी ।
धनु :~ आज आप वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे , अन्यथा अनर्थ हो सकता है । सर्दी और कफ से स्वास्थ्य खराब होगा । मानसिक व्यग्रता रहेगी । खर्च में वृद्धि होगी । निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें ।
मकर :~ आज आपके विचार , व्यवहार में भावुकता रहेगी । फिर भी परिवारजनों औऱ मित्रों के साथ खुशीपूर्वक दिन बिताएंगे । तन – मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी । व्यवसाय में वृद्धि होगी । दलाली , ब्याज , कमिशन से आय में वृद्धि होगी । भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।
कुंभ :~ आपको आज कार्य में यश , कीर्ति और सफलता मिलेगी । परिवार में मेल – जोल रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता अच्छी रहेगी । विचार और व्यवहार में अधिक भावुकता रहेगी । नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे । नौकर वर्ग और ननिहाल से लाभ होगा ।
मीन :~ आज आप कल्पना लोक में रहना पसंद करेंगे । साहित्य लेखन में सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे । विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है । प्शेयर – सट्टा में लाभ होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।