
।। ? ।।
??जय श्री राम??
.?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………आषाढ़
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………अष्टमी
रात्रि 02.39 पर्यंत पश्चात नवमी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 05.51.54 पर
सूर्यास्त…………संध्या 07.14.22 पर
सूर्य राशि…………………………कर्क
चन्द्र राशि……………………….कन्या
गुरु राशी………………………..कुम्भ
नक्षत्र……………………………चित्रा
रात्रि 01.25 पर्यंत पश्चात स्वाति
योग……………………………..शिव
प्रातः 07.16 पर्यंत पश्चात साध्य
करण……………………………विष्टि
दोप 03.37 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………….ग्रीष्म
दिन………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
17 जुलाई सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक……………………….1
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.06 से 12.59 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.14 से 10.53 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मिथुन
03:19:59 05:34:57
कर्क
05:34:57 07:55:41
सिंह
07:55:41 10:13:22
कन्या
10:13:22 12:30:02
तुला
12:30:02 14:49:54
वृश्चिक
14:49:54 17:08:51
धनु
17:08:51 19:13:12
मकर
19:13:12 20:55:48
कुम्भ
20:55:48 22:23:30
मीन
22:23:30 23:48:41
मेष
23:48:41 25:24:09
वृषभ
25:24:09 27:19:59
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.34 से 09.13 तक शुभ
दोप. 12.32 से 02.11 तक चर
दोप. 02.11 से 03.50 तक लाभ
दोप. 03.50 से 05.29 तक अमृत
संध्या 07.09 से 08.30 तक लाभ
रात्रि 09.50 से 11.11 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ अक्षहन्त्रे नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
सर्गश्च प्रतिसर्गश्च वंशो मन्वन्तराणि च ।
वंशानुचरितं चैव पुराणं पञ्चलक्षणम् ॥
अर्थात :
सर्ग (उत्पत्ति), प्रतिसर्ग (लय), पुनरुत्पत्ति, मन्वन्तर (अलग अलग मनु से शुरु होनेवाला काल), और वंशानुचरित (कथाएँ) ये पुराण के पाँच लक्षण हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
आंखों के नीचे सूजन को कम करने के तरीके –
1. ग्रीन टी बैग –
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट होता हैं, जो आपकी आंखों के आसपास की त्वचा को फिर से जीवंत करता हैं और सूजन, लालिमा और रेटिना की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें टैनिन होता है जो आंखों की सूजन को कम करने में सहायता करता है। इसके लिए आप ग्रीन टी बैग को रेफ्रीजिरेटर में रखकर ठंड़ा कर लीजिए। फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए आईलीड पर रखिए। आप इसे पूरे दिन दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 17 जुलाई 2021 शनिवार संवत् 2078 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:42 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि आरंभ होगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:55 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:09 बजे होगा ।चित्रा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:32 बजे रहेगा पश्चात् स्वाति नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दोपहर 02:07 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:13 से 10:51 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज व्यापारियों के लिए लाभदायक है । पारिवारिक वातावरण भी मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा । घर में सुखदायी घटना घटेगी । शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी । सहयोगियों का सहयोग मिलेगा । सामाजिक क्षेत्र मे यशकीर्ति मिलेगी । व्यापार में भागीदारों स सम्बंध अच्छे रहेंगे ।
वृषभ :~ आप आज बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे । विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है । मानसिक चिंता रहेगी । पेट रोग की भी चिंता रहेगी , परंतु मध्याहन के बाद रोग में राहत मिलेगी । मानसिक रूप से भी तंग स्थिति से राहत मिलेगी । आप के कार्य की प्रशंसा होगी जिससे आनंद होगा ।
मिथुन :~ आज आप में स्फूर्ति नही रहेगी । पारिवार में तूतू – मैंमैं हो सकती है । स्थाई संपत्ति के विषय में सावधानी रखे । आकस्मिक खर्च हो सकता है । उग्रतापूर्ण बौद्धिक चर्चा में भाग न ले ।
कर्क :~ आप आज किसी भी कार्य को अविचारितापूर्वक नही करे । स्वजनों की भेंट से उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आनंद में वृद्धि होगी । प्रतिस्पर्धीयों के सामने टिके रहे । मध्याहन के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दे । आर्थिक कष्ट हो सकता है ।
सिंह :~ आज आप बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद – विवाद टाले । पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा । आर्थिक लाभ हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद संभलकर चले । भाईयों से लाभ होगा । आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी ।
कन्या :~ आज आप की वाणी के प्रभाव से स्वयं को ही लाभ होगा । इससे अन्य लोगों के सम्बन्धों में प्रेम की वृद्धि होगी । पर्यटन आनंददायी रहेगा । व्यावसाय में भी लाभ होगा । पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा । आर्थिक लाभ होगा । विदेश के साथ व्यापार में सफलता के साथ – साथ लाभ भी मिलेगा ।
तुला :~ आज आप क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को मृदु बनाए । वाणी पर संयम से वातावरण को शांत रखने में सफल हो सकते हैं । निर्णयों को सोच – समझकर करे । भ्रांति हो तो दूर करे । खर्च अधिक होगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड सकता है ।
वृश्चिक :~ आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि हो सकती हैं । मित्रों के साथ प्रवास मे समय काफी आनंदपूर्वक बितेगा । परंतु मध्याहन के बाद स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढेगी । इसलिए किसी से भी उग्र व्यवहार न करे । मित्रों की अनबन से मानसिक अस्वस्थ हो सकते हैं ।
धनु :~ आज आपकी कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से पूर्ण होगी। व्यवसाय मे भी सफल होंगे । कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा । परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी । परिवार में आनंद – उल्लास रहेगा । मित्रों की भेंट से मन प्रफुल्लित रहेगा । आज का दिन धन के लाभ के लिए शुभ है । संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे ।
मकर :~ आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएँ है । धार्मिक यात्रा से धर्मिष्ठता की अनुभूती करेंगे । पारिवारिक आनंद – उल्लास का माहौल रहेगा । व्यावसाय में पदोन्नति होगी । उच्च अधिकारी कार्य से प्रसन्न होंगे । धन के साथ – साथ मान – सन्मान की वृद्धि होगी । पिता से लाभ होगा ।
कुंभ :~ आप आज नए कार्य का प्रारंभ न करे । स्वास्थ्य के लिए खान – पान में ध्यान रखे । वाणी पर संयम रखने से किसी से उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टाल सकेंगे । मध्याहन के बाद प्रसन्नता में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य में भी सुधार होगा ।आर्थिक लाभ होगा ।
आज आपको व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा । किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ मनाने से मन प्रसन्नचित्त रहेगा । परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में परिवर्तन होगा । मध्याहन के बाद नए कार्य प्रारंभ न करे । प्रवास को टाले । क्रोध पर संयम रखे । पारिवारिक तकरार हो सकती है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।