आज का राशिफल एवं पञ्चांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
      ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………आषाढ़
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी…………………………….नवमी
रात्रि 12.27 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 05.52.21 पर
सूर्यास्त………….संध्या 07.14.11 पर
सूर्य राशि………………………….कर्क
चन्द्र राशि…………………………तुला
गुरु राशि………………………….कुम्भ
नक्षत्र…………………………….स्वाति
रात्रि 12.00 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग………………………………साध्य
रात्रि 01.47 पर्यंत पश्चात शुभ
करण…………………………….बालव
दोप 01.35 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु………………………………ग्रीष्म
दिन…………………………….रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
18 जुलाई सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………9
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.06 से 12.59 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 05.30 से 07.09 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कर्क
05:30:55 07:51:45
सिंह
07:51:45 10:09:25
कन्या
10:09:25 12:26:05
तुला
12:26:05 14:45:58
वृश्चिक
14:45:58 17:04:55
धनु
17:04:55 19:09:16
मकर
19:09:16 20:51:52
कुम्भ
20:51:52 22:19:34
मीन
22:19:34 23:44:45
मेष
23:44:45 25:20:13
वृषभ
25:20:13 27:16:03
मिथुन
27:16:03 29:30:55
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.34 से 09.13 तक चंचल
प्रात: 09.13 से 10.52 तक लाभ
प्रात: 10.52 से 12.32 तक अमृत
दोप. 02.11 से 03.50 तक शुभ
सायं 07.09 से 08.29 तक शुभ
संध्या 08.29 से 09.50 तक अमृत
रात्रि 09.50 से 11.11 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ विश्वनीलाय नम:॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
विषययोगानन्दौ द्वावद्वैतानन्द एव च ।
विदेहानन्दो विख्यातो ब्रह्मानन्दश्च पञ्चमः ॥
अर्थात :-
विषयानंद, योगानंद, अद्वैतानंद, विदेहानंद, और ब्रह्मानंद, ऐसे पाँच प्रकार के आनंद हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
आंखों के नीचे सूजन को कम करने के तरीके –
2. दूध का क्यूब –
आंखों की सूजन कम करने के लिए बर्फ जमाने वाली ट्रे में दूध डालकर छोटे-छोटे क्यूब में जमा लें और उस क्यूब को निकालकर किसी कपड़े में लेकर आंखों पर सेंक करें। इस उपाय को करने से सूजन तो कम होगा ही, साथ ही आंखों की थकान भी दूर हो जाती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 18 जुलाई 2021 रविवार संवत् 2078 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मध्य रात्रि 12:29 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:09 बजे होगा । स्वाती नक्षत्र मध्य रात्रि 12:08 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 5:30 से 07:09 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
               –:  विशेष  :–
          आज भडल्या नवमी ( स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त ) , गुप्त नवरात्र पूर्ण  , श्री हरि जयंती ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड (आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आपका आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा है । जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव होगा । आर्थिक लाभ तथा प्रवास हो सकता है । विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी । कार्य की प्रशंसा हो सकती है । संभवतः वाद – विवाद टाले । वाहनसुख अच्छा रहेगा ।
          वृषभ :~ आज आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आनंद और उल्लास में बिताएंगें । सभी कार्य योजनानुसार होंगे । लाभ हो सकता है । मायके से अच्छे समाचार के साथ लाभ होगा । स्वास्थ्य सुधरेगा । ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे ।
          मिथुन :~ आज आप तन एवं मन से अस्वस्थ्य रहेंगे । नए काम करने की योजना बनेगी , परंतु काम प्रारंभ न करे । मानहानि हो सकती है । संतान के पीछे व्यय होगा । पाचनक्रिया से पीड़ित रहेंगे ।  विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है ।
          कर्क :~ आपका आज का दिन अशुभ है । आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक चिंता और अशांत रहेंगे । परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा । स्वजनों से मनमुटाव हो सकता है । स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है । व्यय होगा । अपयश मिलेगा । समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा ।  समाज में अपमानित न हों इस का ध्यान रखे ।
          सिंह :~ आप का आज का दिन शुभफलदायक है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । भाई – बंधुओं के साथ आनंदपूर्वक समय बितेगा । उनसे लाभ भी होगा । मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी । कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे । भावुक संबंधों में बंध सकते हैं । कला में विशेष रुचि रहेगी । मानसिक स्वस्थ रहेंगे ।
          कन्या :~ आज आप अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल जीत सकते हैं । कार्य सिद्ध हो सकते है । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा । परिवार के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा । आर्थिक लाभ की संभावना है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।  बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे , परंतु वाद – विवाद से बचें । भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएँगे । आयात – निर्यात से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी ।
          तुला :~ आज का आप का दिन शुभफलदायक है । रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी । शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखे । सृजनात्मक कार्य कर सकते हैं । विचार की दृढता से काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएँगे । आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेंगे । आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।
          वृश्चिक :~ आज आपको दुर्घटना से बचने , शल्यचिकित्सा न करवाए एवं वादविवाद में न पडे । बातचीत में किसी से भी भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से परेशान रहेंगे । आनंद – प्रमोद पर विशेष खर्च हो सकती है । स्वजनों के साथ कलह हो सकता है ।
          धनु :~ आज का दिन आप के लिए लाभदायक है । गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद मिलेगा । मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास होगा । आय में वृद्धि हो सकती है । अच्छा भोजन  मिल सकता है ।
          मकर :~ आज आप को व्यापार – सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा । उगाही , प्रवास , आय आदि के लिए अच्छा दिन है । सरकार तथा मित्रों , सम्बंधियो से लाभ होगा । उनसे भेंट – उपहार मिलने से आनंद होगा । परंतु अग्नि , जल और अकस्मात से दूर रहे । व्यावसायिक कार्य हेतु भागदौड़ बढेगी ।  प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
          कुंभ :~ आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । फिर भी मानसिक स्वस्थता रहेंगी । शरीर में स्फूर्ति कम रहने से कार्य का उत्साह भी कम रहेगा । अधिकारियो की अप्रसन्नता अखरेगी । आनंद – प्रमोद मे खर्च होगा । विदेश से समाचार मिलेंगे ।
          मीन :~ आज आपको थोडी़ बहुत प्रतिकूलताएं रहेगी । स्वास्थ्य पर  विशेष ध्यान दे । व्याधि के कारण अधिक खर्च हो सकता है । परिवार मे संयम बरतें । आकस्मिक लाभ मन के भार को हलका करेगा । व्यापारियों को उगाही का धन मिल सकता है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *