आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, १९ जुलाई २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:३९
सूर्यास्त: ? ०७:११
चन्द्रोदय: ? १४:३१
चन्द्रास्त: ?२५:२८
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आषाढ़
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ?दशमी (२१:५९ तक)
नक्षत्र ? विशाखा (२२:२७ तक)
योग ? शुभ (२२:५२ तक)
प्रथम करण ? तैतिल (११:१६ तक)
द्वितीय करण ? गर (२१:५९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? वृश्चिक (१६:५३ से)
मंगल ? कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? मिथुन (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५५ से १२:५१
अमृत काल ? १४:१६ से १५:४६
सर्वार्थसिद्धि योग ? २२:२७ से २९:२८
रवियोग ? ०५:२८ से २२:२७,
२९:०० से २९:२८
विजय मुहूर्त ? १४:४१ से १५:३७
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०४ से १९:२८
निशिता मुहूर्त ? २४:०३ से २४:४४
राहुकाल ? ०७:१२ से ०८:५५
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:३९ से १२:२३
होमाहुति ? शनि
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर १६:५४ से)
शिववास ? सभा में (२१:५९ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
आशा दशमी, उल्टा रथ यात्रा पुरी आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २२:२७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
विशाखा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ती, तू, ते, तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (ना, नी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २९:२० से ०७:४२
सिंह – ०७:४२ से १०:००
कन्या – १०:०० से १२:१८
तुला – १२:१८ से १४:३९
वृश्चिक – १४:३९ से १६:५८
धनु – १६:५८ से १९:०२
मकर – १९:०२ से २०:४३
कुम्भ – २०:४३ से २२:०९
मीन – २२:०९ से २३:३२
मेष – २३:३२ से २५:०६
वृषभ – २५:०६ से २७:०१
मिथुन – २७:०१ से २९:१६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:२८ से ०७:४२
चोर पञ्चक – ०७:४२ से १०:००
शुभ मुहूर्त – १०:०० से १२:१८
रोग पञ्चक – १२:१८ से १४:३९
शुभ मुहूर्त – १४:३९ से १६:५८
मृत्यु पञ्चक – १६:५८ से १९:०२
अग्नि पञ्चक – १९:०२ से २०:४३
शुभ मुहूर्त – २०:४३ से २१:५९
रज पञ्चक – २१:५९ से २२:०९
शुभ मुहूर्त – २२:०९ से २२:२७
चोर पञ्चक – २२:२७ से २३:३२
रज पञ्चक – २३:३२ से २५:०६
शुभ मुहूर्त – २५:०६ से २७:०१
चोर पञ्चक – २७:०१ से २९:१६
शुभ मुहूर्त – २९:१६ से २९:२८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन शुभफलों की प्राप्ती कराएगा। कई दिनों से चल रही योजना अथवा मनोकामना के आज पूर्ण होने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे लेकिन शरीर मे ठंड के कारण छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे फिर भी दिनचार्य को ज्यादा प्रभावित नही होने देंगे। नौकरिपेशाओ के लिये भी दिन विजय दिलाने वाला रहेगा आज सहयोग की कमी रहने के बाद भी अपने पराक्रम और भाग्य का साथ मिलने से जटिल कार्यो को हल करने पर अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यवसायी एवं नौकरी पेशा दोनो को ही नियमित आय से संतोष करना पड़ेगा अतिरिक्त आय बनाने के प्रलोभन से बचे अन्यथा परेशानी होगी। घर मे पति-पत्नी अथवा किसी अन्य से थोड़ी कलह के बाद ही शांति मिलेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके लिये कुछ न कुछ लाभ देकर जाएगा दिन के आरंभ में कामो की गति धीमी रहेगी दैनिक कार्य भी आलस्य में करेंगे लेकिन मध्यान से पहले बाहर घूमने की योजना बनने पर शरीर मे चुस्ती आ जायेगी दिन का अधिकांश समय यात्रा पर्यटन में बीतेगा उत्तम भोजन वाहन सुख मिलने से मन प्रसन्न भी रहेगा लेकिन सेहत में नरमी आने से रंग में भंग पड़ने वाली स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र के प्रति आज उदासीन रहेंगे अन्य लोगो के भरोसे रहने के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे फिर भी धन लाभ जरूरत के अनुसार हो ही जायेगा। घरेलू सामान की आवश्यकता पड़ने पर भी कंजूस वृति के कारण खर्च करने में आनाकानी करेंगे जिससे परिजनों से कहासुनी होगी। संध्या के समय पेट की समस्या गैस कब्ज वमन की शिकायत रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप घरेलू संबंधों अथवा कार्यो को लेकर अत्यंत लापरवाह रहेंगे घरेलू कार्य या तो भूल जाएंगे या याद रहने पर भी टालने से परिजनों से गरमा गरमी हो सकती है। संताने भी आज जिद्दी व्यवहार करेंगी जिनको पूरी करने पर खर्च करना पड़ेगा इसकारण यात्रा भी हो सकती है। कार्य व्यवसाय से आशा न होने पर भी अकस्मात धन लाभ होगा जिससे थोड़ी राहत मिलेगी ज्यादा दौड़ धूप करने से बचेंगे फिर भी किसी न किसी कारण से करनी ही पड़ेगी। घर मे छोटे भाई बहन अथवा मित्रो, नौकरों से भी बहस होगी लेकिन नतीजा कुछ नही निकलेगा। संध्या का समय शांतिदायक रहेगा एकांत में रहना पसंद करेंगे दिन की तुलना में संतोषि भी रहेगें। हाथ, कान संबंधित समस्या रह सकती है।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको धैर्य से काम लेने की सलाह है मानसिक संतुलन कम रहेगा स्वयं कुछ भी कहेंगे करेंगे लेकिन किसी अन्य के करने पर लड़ाई पर उतारू हो जाएंगे। दिन के पूर्वार्ध में परिजन अथवा किसी अन्य से गलतफहमी बनेगी जल्दबाजी में कोई निर्णय ना ले अन्यथा बाद में पछतावा होगा। महिलाए भी बोलने से पहले विचार करें बेतुकी बातो से अपना ही सम्मान घटेगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा किसी वस्तु के कारण झगड़ा हो सकता है यहाँ भी व्यवहारिकता से काम ले नही तो व्यवहार खराब होंगे। धन लाभ पाने के लिये आज बौद्धिक के साथ शारीरिक परिश्रम भी करना पड़ेगा तब जाकर काम चलाऊ हो सकेगा। मन मे गुप्त योजनाए बनाएंगे इनसे लाभ भी उठाएंगे लेकिन ध्यान रहे इससे किसी का अहित ना हो। संध्या पश्चात का समय दिन की तुलना में आरामदायक रहेगा लेकिन पुरानी बातों को ना कुरेदे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अधिक स्वाभिमानी रहेंगे। बुद्धि विवेक का परिचय हर क्षेत्र पर देंगे पराक्रम शक्ति भी प्रबल रहेगी किसी का सहयोग जल्दी से नही लेंगे लेकिन जिस समय सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी उस समय मिलेगा नही। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय की गति धीमी रहेगी फिर भी चालाकी से खर्च योग्य आय बना ही लेंगे
विरोधी लोग भी आपकी कार्य कुशलता की पीठ पीछे प्रशंसा करेंगे जिससे मन मे अभिमान आएगा। मध्यान बाद किसी से आर्थिक मामलों को लेकर खींचतान हो सकती है यहाँ धैर्य का परिचय दे अन्यथा भविष्य के लिये नई समस्या खड़ी होगी। घर का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा फिर भी पति-पत्नी अकड़ छोड़ एक दूसरे का सहयोग करे तो व्यर्थ की बहस से बचेंगे। आरोग्य कुछ पुराने रोग को छोड़ ठीक रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये धूप छांव जैसी परिस्थिति बनाएगा एक पल में किसी शुभ समाचार से उत्साहित होंगे तो अगले ही पल किसी अन्य कारण से निराशा बनेगी। दिन के आरंभिक भाग में कम समय मे ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने की योजना बनाएंगे आपकी कार्य शैली भी इसी के अनुसार ही रहेगी लेकिन मन मे हद से ज्यादा स्वार्थ सिद्धि की भावना पूर्ण सफल नही होने देगी उल्टे पुराने व्यवहारों में खटास बनेगी। नौकरी पेशा भी अनैतिक मार्ग से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे सफल भी होंगे लेकिन प्रलोभन बढ़ने पर बदनामी भी हो सकती है। आर्थिक लाभ आज अवश्य होगा पर जिस समय आशा नही होगी तब ही। घर मे छोटे मोटे सुख के साधनों पर खर्च करना पड़ेगा। विद्युत उपकरणों से सतर्क रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे आपका स्वभाव पल पल में बदलने से लोग आपके ऊपर विश्वास नही करेंगे एक पल में आध्यात्मिक बाते करेंगे अगले ही पल मौज शौक में रुचि दिखाने से लोगो के बीच हास्य के पात्र बनेंगे आपकी छवि भी आडम्बरी जैसी बनेगी। कार्य व्यवसाय में ले देकर लाभजनक स्थिति बना लेंगे लेकिन इसके लिये किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी धन लाभ जरूरत के अनुसार हो ही जायेगा। नौकरी पेशाओ को अधिकारी वर्ग की बातों को अनसुना करने पर फटकार लग सकती है। गृहस्थी में माता को छोड़ अन्य किसी से नही बनेगी पति पत्नी में धन अथवा खर्च के कारण बहस होगी। भूमि भवन वाहन सुख मिलेगा लेकिन किसी अन्य के भाग्य से। सेहत कुछ समय के लिये प्रतिकूल होगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन सुख शांति की चाह में रहेंगे लेकिन फल इसके विपरीत ही मिलेगा। आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ मध्यान बाद तक किसी न किस काम से भाग दौड़ लगी रहेगी। घर मे आज मन नही लगेगा लेकिन कई दिनों से लटके घरेलुकार्य आज एकसाथ सर पर आने से असहजता बनेगी फिर भी मध्यान तक धीरे धीरे काफी हद तक पूर्ण कर लेंगे। परिजनों का व्यवहार अत्यंत स्वार्थी रहेगा कामनापूर्ति करने पर ही चैन से बैठने देंगे। कार्य व्यवसाय से आज ज्यादा धन लाभ की आशा ना रखे नाहाई ज्यादा समय देंगे जिससे सीमित लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा। संध्या के समय वरिष्ठ लोगो के टोकने के बाद भी किसी की नही सुनेंगे अपने मन की करेंगे बाद में पछतायेंगे भी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे पर अनैतिक कार्यो से बचे सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपको सामाजिक क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा आप भी आज परोपकार में रुचि लेंगे धार्मिक क्षेत्र पर भी दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे परन्तु दिखावे की वृत्ति भी रहेगी। ठाठ-बाट की जीवनशैली रहने पर समाज मे आपकी पहचान धनी जैसी बनेगी। कार्य क्षेत्र पर आज समय कम देंगे फिर भी अल्प समय मे दिन भर की पूर्ति हो जाएगी। धन लाभ एक हाथ से होगा दूसरे हाथ से चला जायेगा। मध्यान बाद भी लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मनोरंजन में रुचि होने पर ज्यादा ध्यान नही देंगे। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे परन्तु किसी कारण स्थगित करने पड़ेंगे अगर करनी भी पड़े तो सामान और सेहत का अधिक ध्यान रखें। घरेलू वातावरण में विश्वास की कमी दिखेगी इसलिये बाहर समय बिताना अधिक भायेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको कामना पूर्ति के अवसर देगा लेकिन आलस्य और लापरवाही इसमे बाधक भी बनेगा इनसे बचने का प्रयास करे तो दिन से आशाजनक लाभ उठा सकते है। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी सर उठाएंगे फिर भी आप अपने कार्यकुशलता और सामाजिक प्रतिष्ठा के बल पर इनका शमन कर देंगे। व्यवसाय में आरम्भिक मशक्कत के बाद दोपहर बाद से लाभ मिलने लगेगा जो रात्रि तक रुक रुक कर चलता रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर किसी के वैर विरोध का सामना करना पड़ेगा। सरकारी उलझनों में फंसने की भी संभावना है अनैतिक कार्यो से बचे अन्यथा फल विपरीत भी हो सकते है। गृहस्थ में भी थोड़ा विरोध का सामना करना पड़ेगा लेकिन यहाँ विजय आपकी ही होगी। दूर के व्यवसाय अथवा संबंध से आकस्मिक लाभ होगा। ठंड से बचे जुखाम बुखार की समस्या हो सकती है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र पर कल जैसी अनुकूलता नही मिलेगी फिर भी छोटे मोटे कार्यो में सफलता मिलने से धन की आमद निश्चित होगी। शरीर आलस्य में रहने के कारण आज ज्यादा उलझनों में पड़ने से बचेंगे घरलू कार्य भी चार बाते सुनने के बाद ही करेंगे। मध्यान तक दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी मित्र अथवा रिश्तेदारी में जाने के कारण अन्य कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। मध्यान बाद का समय दिन की तुलना में बेहतर रहेगा खर्च करने के बाद सुख सुविधा और आनंद में वृद्धि होगी। महिलाओ में आज अन्य लोगो से तुलना करने पर हीं भावना आएगी। धार्मिक अथवा पर्यटन क्षेत्र की योजना बनते बनते अंत समय मे निरस्त करने पर घर मे उदासीनता छाएगी। सेहत आज संध्या बाद खराब हो सकती है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी सेहत का साथ कम मिलेगा लेकिन बीते कल की तुलना में सुधार भी आयेगा। मध्यान तक कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे सोचने में ही समय खराब होगा मध्यान बाद व्यवसाय में अधूरे कार्य को पूर्ण करने की चिंता में रहेंगे प्रयास करने पर भी पूरे नही कर सकेंगे अधिकारी वर्ग से अनबन होगी। लेकिन थोड़ा बहुत धन लाभ जोड़ तोड़ कर कही न कही से अवश्य हो जाएगा। मध्यान बाद आरोग्य लाभ मिलेगा लेकिन कार्य करने की जगह मनोरंजन एवं व्यर्थ की गतिविधियों में रुचि लेंगे। विवेक से काम ले आज भी कामोतेजना अधिक रहेगी रंगीन मिजाजी के कारण घर मे कलह हो सकती है। गृहस्थी के कार्यो मे रुचि नही लेंगे बल्कि आस पड़ोसियों की बाते सुनने में आनंद आएगा। छोटी यात्रा हो सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 19 जुलाई 2021 सोमवार संवत् 2078 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात्रि 10 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:09 बजे होगा । विशाखा नक्षत्र रात्रि 10:27 बजे तक रहेगा पश्चात् अनुराधा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा अपरान्ह 04:54 बजे तक तुला राशि मे भ्रमण करते हुए वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:34 से 09:13 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज सूर्य पुष्य नक्षत्र मे मध्य रात्रि पश्चात् 04:45 बजे से , अल्प वर्षा , गुप्त नवरात्र व्रत पालना व नवरात्रोत्थापन , आशा दशमी व्रत , मन्वादि , गिरिजा पूजा दशमी , रवि योग सूर्योदय से रात्रि 10:27 बजे तक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आप के लिए आज के दिन का प्रारंभ का समय आनंद – प्रमोद में बीतेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मध्याहन के बाद नए कार्य प्रारंभ न करे । वाणी और व्यवहार पर संयम रखे , वह हित में रहेगा । राग – द्वेष से दूर रहे तथा हित शत्रुओं से संभलकर चले । स्वास्थ्य भी संभाले ।

वृषभ :~ आज व्यवसायियों को यश और सफलता मिलेगी । सहकर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ होगा । प्रतिस्पर्धीयों को आश्चर्य होगा । मध्याहन के बाद मनोरंजन की दुनिया में सैर करेंगे और प्रियपात्र का साथ रहेगा ।

मिथुन :~ आज आप का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा । कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति से कार्य करेंगे । शारीरिक और मानसिकरुप से सावघान रहेंगे । मध्याहन के बाद व्यवसाय में लाभ की संभावनाएँ होंगी ।

कर्क :~ आज आपको हताशा से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । जिससे शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । जमीन और वाहनों की समस्याएँ रहेंगी । मध्याहन के बाद सुख – शांति रहेगी । अधिक विचार से मन विचलित रहेगा ।

सिंह :~ आपका आज छोटा प्रवास होगा । विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे । लाभ होगा । नए कार्य के लिए अच्छा समय है । निवेशकों के लिए दिन लाभदायक है । पारिवारिक तथा जमीन – जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएँ आएंगी ।

कन्या :~ आज अपने मन की दुविधा के रहते कार्य प्रारंभ न करे । वाणी पर संयम न रखा तो मन दुखी होगा । परिवारिक वाद – विवाद हो सकता है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । बाहर जाने के लिए दिन अच्छा है । भाग्यवृद्धि हो सकती हैं ।

तुला :~ आज आप वैचारिक दृढ़ता और समतोल विचारधारा से कार्य संपन्न करना सरल हो जाएगा । वस्ताभूषण और मनोरंजन पर खर्च होगा । मध्याहन के बाद मन दुविधा मे रहेगा , जिससे अनिर्णय की स्थिती रहेगी । पारिवारिक वाद – विवाद टाले । अपने अहम् को छोड़कर व्यवहारिक निर्णय लेने से वातावरण मेलजोल भरा रहेगा ।

वृश्चिक :~ आज आपका उग्र और असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है । सम्बंधियो के साथ सहसा कोई अनिष्ट घटना घट सकती है । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख सकेंगे । आर्थिक आयोजन व्यवस्थित रूप कर सकेंगे । आत्मविश्वास बढेगा ।

धनु :~ आज आपके व्यावसाय में लाभकारी दिन है । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा । कार्य में पदोन्नति होगी । अविचारी कार्य अथवा व्यवहार समस्या में डाल सकता है । व्यावसाय में ऊंचे स्वर में बोलने से पहले अपनी गरिमा पर ध्यान दे । वाणी पर संयम रखे ।

मकर :~ आपका आजका दिन गृहस्थजीवन आनंदमय रहेगा । व्यवसाय में पदोन्नति हो सकती हैं । व्यावसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा । सहकर्मचारीयों का सहयोग मिलेगा । आय में वृद्धि होगी । व्यापारी को लाभ होगा ।

कुंभ :~ आज आप बौद्धिक कार्य , नवसर्जन और लेखन में उलझे रहेंगे । नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं । व्यवसाय में लाभ मिलेगा । थोडा़ संभलकर चले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । माता से लाभ होगा ।

मीन :~ आज आप वाणी और व्यवहार को संयमित रखे । हितशत्रुओं से सावधान रहे । मघ्याहन के बाद विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यावसाय मे सहयोग मिलेगा । किसी से वाद – विवाद में न पडे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय सियाराम ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *