आज का राशिफल एवं  पञ्चांग

  ।। ? ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं  पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास……………………………..अश्विन
पक्ष………………………………..कृष्ण
तिथी……………………………..दशमी
दुसरे दिन प्रातः 04.12 पर्यंत पश्चात एकादशी
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.12.59 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.33.55 पर
सूर्य राशि………………………….सिंह
चन्द्र राशि……………………….मिथुन
गुरु राशी…………………………..धनु
नक्षत्र…………………………….आर्द्रा
दोप 04.16 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग…………………………व्यतिपात
संध्या 05.22 पर्यंत पश्चात वरिघ
करण………………………….वणिज
दोप 04.17 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………..शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
12 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………3
? शुभ रंग………………………हरा
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.58 से 12.47 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.19 से 10.51 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त –
सिंह
04:22:33 06:34:27
कन्या
06:34:27 08:45:02
तुला
08:45:02 10:59:39
वृश्चिक
10:59:39 13:15:50
धनु
13:15:50 15:21:28
मकर
15:21:28 17:08:36
कुम्भ
17:08:36 18:42:10
मीन
18:42:10 20:13:22
मेष
20:13:22 21:54:05
वृषभ
21:54:05 23:52:42
मिथुन
23:52:42 26:06:23
कर्क
26:06:23 28:22:33
? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.47 से 09.18 तक शुभ
दोप. 12.22 से 01.53 तक चर
दोप. 01.53 से 03.25 तक लाभ
दोप. 03.25 से 04.57 तक अमृत
संध्या 06.28 से 07.57 तक लाभ
रात्रि 09.25 से 10.53 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ कुलवागीश्वर्यै नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि –
अहिंसा सत्यवचन मानृशंस्यं दमो घृणा ।
एतत् तपो विदुः र्धीराः न शरीरस्य शोषणम् ॥
अर्थात :-
अहिंसा, सत्यवचन, दयाभाव, दम और (भोगों के प्रति) तिरष्कार, इन्हें धीर पुरुष तप कहते हैं, न कि शरीर के शोषण को ।
? आरोग्यं सलाह :-
पीपल के पेड़ और पत्तों के आयुर्वेदिक फायदे :-
1. अस्थमा में :-
अस्थमा या सांस की बीमारी में पीपल के पेड़ की छाल बहुत ही गुणकारी है। इसके लिए छाल का अंदरूनी हिस्सा निकालर उसका चूर्ण बना लें। इसे खाने से सांस संबंधित समस्याएं दूर हो सकती है।
2. पीलिया रोग में :-
पीलिया रोग से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नियमित रूप से पीपल के पत्तों का शरबत बनाकर और मिश्री मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।
3. नकसीर फूटने और हकलाने में :-
पीपल के ताजे पत्तों को तोड़कर उसकर रस निकालकर नाक में डालने से नकसीर फूटने की समस्या में आराम मिलता है। इसके अलावा पीपल के पके हुए फलों को सुखाकर बनाए गए चूर्ण को शहद के साथ खाने हकलाने की समस्या कम होती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। दुष्टजनों से बचकर रहें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बेचैनी रह सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संभव है।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अप्रत्याशित‍ खर्च सामने आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
 नया कार्य करने का मन बनेगा। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मित्र मिलेंगे। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यापार-व्यवसाय की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नई योजना बनेगी। किसी प्रभावशाली का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। चोट व रोग से बाधा की आशंका है।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कोर्ट व कचहरी इ‍त्यादि में स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी विवाद में विजय प्राप्त हो सकती है। शत्रुभय बना रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कारोबार से लाभ में वृद्धि के योग हैं। व्यापार में नए काम मिल सकते हैं। चिंता रहेगी। दुष्टजनों से बचकर रहें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
शारीरिक कष्ट से बनते कामों में विघ्न हो सकता है। स्वास्थ्‍य का विशेष ध्यान रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धनहानि की आशंका है। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
विवाद का हल हो सकता है। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में रुके कामों में गति आएगी। आय में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। किसी से विवाद की आशंका है। मानहानि हो सकती है, सावधान रहें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य सफलतापूर्वक कर पाएंगे। प्रेम-प्रसंग का प्रस्ताव मिल सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। भागदौड़ के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही न करें। किसी दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। यात्रा में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी बड़े कार्य को करने की इच्छा प्रबल होगी। विवाद को बढ़ावा देने से बचें। जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। कारोबार अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 12 सितंबर 2020 शनिवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( शुद्ध ) कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 04:18 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:35 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र सायं 04:28 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि में दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:21 से 10:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत् मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:50 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो
                 –:  विशेष  :–
आज भद्रा सायं 04:20 से मध्य रात्रि पश्चात् 04:18 बजे तक रहेगा । दशमी का श्राद्ध , गुरु नानक देव पुण्य दिवस । जय हो ।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
         श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का दिन शुभ फलदायी हैं । विचारों में शीघ्र परिवर्तन से महत्त्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय नही ले सकेंगे । कार्य के संदर्भ या किसी कारण से यात्रा पर जा सकते हैं । लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है । बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है । किसी भी महिला के साथ विवाद में न उतरें ।
          वृषभ :~ आप आज मन की स्थिरता बनाए रखें , क्योंकि अर्निणय  के फल स्वरूप हाथ आए अवसर गवाँ सकते हैं । समझौते की वृत्ति से संघर्ष नहीं होगा । प्रवास टाल दे । लेखक , कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन अनुकूल है । नए कार्य का प्रारंभ आज न करें ।
          मिथुन :~ आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा । स्वादिष्ट व उत्तम भोजन , सुंदर वस्त्रालंकार एवं सज्जा तथा मित्रों एवं परिवारजनों के साथ से आज का दिन मानसिक दृष्टि से आनंददायी होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । अधिक व्यय न हों ध्यान रखें । उपहार मिलने से मन आनंदित होगा । निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दें ।
          कर्क :~ त्रिशंकु जैसी मनःस्थिति के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न लें । सम्बंधिजनों से मनमुटाव के प्रसंग होंगे । पारिवारिक कार्यों के पीछे व्यय होगा । वाणी पर संयम रखें । मन में कोई भ्रांति हो तो स्पष्ट करें । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । मानहानि एवं धनहानि से बचें ।
          सिंह :~ आज का दिन लाभदायी है  मित्रों व स्त्री मित्रों से लाभ होगा । किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है । अनिर्णायक्ता के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है , जिस कारण महत्त्वपूर्ण निर्णयों को टाले । अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे । व्यापार एवं आर्थिक लाभ हैं ।
         कन्या :~ आज का दिन शुभ फलदायी है । नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे । व्यापारीवर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है । व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं । पिता से लाभ है । परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा ।
          तुला :~ व्यावसायिक में लाभ होगा । नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलेगा । लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है । लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे । विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी ।
          वृश्चिक :~ आज शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक रूप से बिताए । नए कार्यों में असफल होंगे , इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न करें । क्रोध पर संयम रखें । सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें । खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट भी खड़ा होगा ।
          धनु :~ आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा । मनोरंजन के प्रसंग से आप प्रफुल्लित रहेंगे । मित्रों के साथ प्रवास , पर्यटन का आयोजन हो सकता है । लेखनकार्य के लिए दिनअनुकूल है । साझेदारी से लाभ होगा ।
          मकर :~ व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी हैं । व्यावसाय में आप अपने अनुसार कार्य कर सकेंगे । धन की लेनदेन में सफलता मिलेगी । व्यापार से संबंधित कार्यो में बाधा आएगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति का वातावरण रहेगा । साथी कार्यकरो का सहयोग मिलेगा ।
          कुंभ :~ आप के वाणी तथा विचारो में शीध्र परिवर्तन होगा । बौद्घिक चर्चा में आप जुडेंगे । लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्ति से आनंद मिलेगा । आकस्मिक खर्च है । पाचन न होने की व अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।
          मीन :~ आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी रहेगी । परिवार में विवाद में न करें । शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता रहेगी । कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रहेगा । नौकरी में चिंता रहेगी । धन तथा कीर्ति की हानि न हो ध्यान रखें । ( डाँ. अशोक  शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *