
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, २४ जुलाई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४२
सूर्यास्त: ? ०७:०९
चन्द्रोदय: ? १९:५०
चन्द्रास्त: ?❌❌❌
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? आषाढ़
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? पूर्णिमा (०८:०६ तक)
नक्षत्र ? उत्तराषाढ (१२:४० तक)
योग ? विष्कम्भ (०६:१२ तक)
प्रथम करण ? बव (०८:०६ तक)
द्वितीय करण ? बालव (१८:५५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? मकर
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५६ से १२:५१
अमृत काल ? ०६:४४ से ०८:१३, २५:३० से २७:००
सर्वार्थसिद्धि योग ? १२:४० से २९:३१
विजय मुहूर्त ? १४:४१ से १५:३६
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०२ से १९:२६
निशिता मुहूर्त ? २४:०३ से २४:४४
राहुकाल ? ०८:५७ से १०:४०
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १४:०६ से १५:४९
होमाहुति ? चन्द्र
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? श्मशान में (०८:०६ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
गुरुपूर्णिमा पर्व, व्यास आदि ऋषि पूजन,
विवाहदी मुहूर्त (पंजाब, हिमाचल, कश्मीर, हरियाण आदि के लिये) कर्क-तुला लग्न प्रातः ०५:५१ से दोपहर १२:४० तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०७:३० से ०८:०६ तक, उद्योग-मशीनरी आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०८:१५ से ०९:११ तक, भूमि-भवन क्रय-विक्रय मुहूर्त १२:३३ से ०५:३७ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त १२:३३ १२:४० तक, वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त १२:३३ ०५:३७ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:३० से ०९:११ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १२:४० तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराषाढ़ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (खी, खू, खे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २९:०० से ०७:२२
सिंह – ०७:२२ से ०९:४१
कन्या – ०९:४१ से ११:५९
तुला – ११:५९ से १४:२०
वृश्चिक – १४:२० से १६:३९
धनु – १६:३९ से १८:४२
मकर – १८:४२ से २०:२४
कुम्भ – २०:२४ से २१:४९
मीन – २१:४९ से २३:१३
मेष – २३:१३ से २४:४७
वृषभ – २४:४७ से २६:४१
मिथुन – २६:४१ से २८:५६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:३१ से ०७:२२
शुभ मुहूर्त – ०७:२२ से ०८:०६
रज पञ्चक – ०८:०६ से ०९:४१
शुभ मुहूर्त – ०९:४१ से ११:५९
चोर पञ्चक – ११:५९ से १२:४०
शुभ मुहूर्त – १२:४० से १४:२०
रोग पञ्चक – १४:२० से १६:३९
शुभ मुहूर्त – १६:३९ से १८:४२
मृत्यु पञ्चक – १८:४२ से २०:२४
अग्नि पञ्चक – २०:२४ से २१:४९
शुभ मुहूर्त – २१:४९ से २३:१३
मृत्यु पञ्चक – २३:१३ से २४:४७
अग्नि पञ्चक – २४:४७ से २६:४१
शुभ मुहूर्त – २६:४१ से २८:५६
रज पञ्चक – २८:५६ से २९:३१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आशाजनक रहेगा। आज विशेषकर के दिनों से उलझे पैतृक कार्य एवं विदेश सम्बंधित मामलो में अधिक सफल होने की सम्भवना है। व्यवसायी वर्ग आज आलस्य से भरे रहेंगे कार्य क्षेत्र पर मन मारकर कार्य करेंगे लेकिन इनको आयत-निर्यात से अच्छा लाभ हो सकता है। आज विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए आगे के मार्ग प्रशस्त होंगे। बाहरी लोगो का सहयोगात्मक वातावरण से आत्मविश्वाश बढेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर मे आज किसी सदस्य की शंकालु प्रवृति कुछ समय के लिये अशान्ति फैलाएगी। मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपकी परोपकार की भावना फलीभूत होगी पूर्व में किसी की सहायता करने का फल प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप में अवश्य मिलेगा। वैसे तो आज आप ज्यादा काम करने के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वसमे अन्य की तुलना में कम समय मे अधिक लाभ कमा लेंगे प्रत्येक क्षेत्र से आज आपको आशाजनक मिलेगा। व्यापार एवं नौकरी में आत्मविश्वाश के साथ कार्य करेंगे। परंतु आज किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज ना करवाये। पत्नी एवं पुत्र का पूर्ण सहयोग मिलेगा लेकिन इनकी किसी बड़ी मनोकामना पूर्ति में अधिक धन खर्च करना पड़ेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से हानिकारक रहेगा दिन के पहके भाग में शरीर मव शिथिलता अनुभव करेंगे अत्यधिक कार्य बोझ के कारण सेहत बिगड़ सकती है। नेत्र एवं रक्त सम्बंधित रोग की आशंका है। आज आर्थिक हो या व्यवहारिक किसी भी कार्य मे जोखिम लेने से बचे खासकर आज किसी की जमानत भूल कर भी ना ले अन्यथा बदनामी होने का भय है। किसी परिचित से धोखा मिलने की भी सम्भवना है। उधार संबंधित आर्थिक लेन-देन से बचें। कोर्ट-कचहरी के कार्यो को आज ना करें। आज पूँजी निवेश के कार्यो में हानि हो सकती है। परिजनों को भी आज मन का भेद ना दें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूलता से भरा रहेगा। आज जो कार्य आपको कठिन नजर आ रहे थे वे भी आपके प्रत्येक कार्य आसानी से पूर्ण होते जाएंगे। आर्थिक रूप से दिन प्रसन्नता दायक रहेगा अकस्मात धन की आमद होने पर भविष्य के लिए बचत कर पाएंगे। कार्यालय तथा व्यावसायिक आज कम ही समय दे पाएंगे फिर भी यहाँ का सहयोगी वातावरण मिलने से अधूरे कार्य कुछ विलंब से पूर्ण हो जाएंगे। परिजन भी कई दिनों के बाद आपके कार्य की सभी प्रशंशा करेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी शिकायत रह सकती है।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। मध्यान तक का समय आलस्य में रहने के कारण किसी भी कार्य को लेकर गंभीर नही रहेंगे आज नौकरी व्यवसाय में लाभ के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है इसका फल थोड़ी विलम्ब से ही पर अवश्य मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन का विचार भी मन में उठ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन निराशाजनक रहेगा धन की आमद के हिसाब से खर्च दुगना होगा। परिवारजनों के साथ बैठकर पुराने महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा करेंगे लेकिन आज कोई निष्कर्ष निकलना मुश्किल ही है। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी धार्मिक पर्यटन भी करेंगे।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको मिश्रित फल देगा। आज प्रातः से ही किसी कार्य को लेकर दुविधा में फंसे रहेंगे खास कर आज किसी मनोकामना पूर्ति के लिये असमंजस की स्थिति में रहेंगे पूर्ति करने पर किसी के नाराज होने का भय सताएगा। किसी आसपडोसी अथवा स्वजनं से झड़प होने पर मन की एकाग्रता भंग होने से निर्णय शक्ति की कमी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन कम ही लगेगा लाभ के अवसर हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखे। आज आपका मुह पर बोलना व्यर्थ के झगडे करा सकता है। परिवार में भी आज वातावरण अशान्त रहेगा बड़े निर्णय सोच समझ कर ही लें। खर्च अधिक रहने की संभावना है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज प्रातः किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है विवाद गंभीर रूप ना ले इसका ध्यान रखे क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा प्रतिष्ठा की हानि होने के योग है। कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह उलझने बढ़ने से मेहनत करने से कतराएंगे। आज सरकार विरोधी निषेधात्मक कार्यो से बचे। आर्थिक लाभ आज ना के बराबर होगा ऊपर से आकस्मिक खर्च बढ़ने से हताशा होगी। फिजूल खर्च से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। तीखे एवं मादक पदार्थ के सेवन से बचें उदर सम्बंधित रोग हो सकते है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको कई शुभ फल प्रदान करेगा। नए कार्य में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन नए कार्य का आरम्भ आज ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। आज शेयर मार्किट में निवेश भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। आज भाई-बंधुओं अथवा सांझेदार के साथ व्यापार एवं घर के महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा होगी लेकिन आपका सनकी स्वभाव बनती बात को बीच मे बिगाड़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन अथवा इसकी रूप रेखा बनेगी। सेहत की पहले ही जांच करा लें आने वाले दिनों में गड़बड़ हो सकती है।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज व्यापार में आय एवं खर्च बराबर रहने से बचत नहीं कर पाएंगे स्वभाव से संतोषी रहने के कारण आप ज्यादा झंझट वाले कार्यो में पड़ना पसंद भी नही करेंगे लेकिन आज थोड़े परिश्रम में अधिक लाभ कमा सकते है इसके लिये आलस्य एवं लापरवाही स्वभाव से निकालनी होगी। कार्य क्षेत्र पर महत्त्वपूर्ण सौदे हाथ से ना निकल जाए इसका ध्यान रखे। दोपर के बाद मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे इसपर खर्च भी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर व्यर्थ बहस हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने पर तकलीफ हो सकती है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज आपमे अंदरूनी तौर पर बुद्धि विवेक भरा रहेगा लेकिन इसे व्यवहार में नही उतार पाएंगे स्वभाव भी आज मौज शौक पूर्ण कराने को तैयार रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा इसलिए व्यर्थ के कार्यो में पड़कर समय खराब करने से बचे मध्यान के बाद आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। धन की उगाही के कारण विवाद हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी वाणी की कटुता के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। लंबी यात्रा की योजना बनेगी लेकिन यथा संभव बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है। शरीर के अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। पूर्व में जिन कार्यो से लाभ की संभावना देख रहे थे उनके निरस्त होने अथवा किसी अन्य कारण से हानि होने के प्रबल योग है आज किसी भी नए कार्य का आरंभ ना करें आर्थिक विषयक पूर्व निर्धारित कार्यो को भी आज टालना ही बेहतर रहेगा। बनते कार्यो में विघ्न आने से बौखलाहट की स्थिति बनेगी। आपकी वाणी एवं व्यवहार से आज किसी का दिल दुखी ना हो इसका ध्यान रखें आकस्मिक क्रोध से बचे अन्यथा स्नेहीजनों से संबंधों में कटुता आएगी। स्वयं अथवा किसी प्रेमीजन की बीमारी पर आकस्मिक खर्च हो सकता है। आज किसी भी बात में अपनी प्रतिक्रिया देने से पहले ठीक से जांच लें।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपके आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। स्वभाव में परोपकार की भावना रहने से किसी के कार्य को जल्दी से मना नही कर पाएंगे जिससे अपने ही कार्यो में विलंब होगा। व्यापार सामान्य रहेगा धन की आमद खर्च अनुसार हो जाएगी लेकिन आज फिजूल खर्चो में अधिकता आएगी जिससे बजट प्रभावित होगा। दान-पुण्य के अवसर आएंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। संध्या के समय रमणीय-पर्यटक स्थल पर भोजन एवं मनोरंजन रोमांचित करेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 जुलाई 2021 शनिवार संवत् 2078 मास आषाढ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रातः 08:07 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:08 बजे होगा । उत्तरा षाढा नक्षत्र दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा पश्चात् श्रवण नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:17 से 10:58 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज शनि वक्री श्रवण नक्षत्र 2 मे रात्रि 09:01 बजे से , आषाढी पूर्णिमा , गुरु पूर्णिमा , महर्षि व्यास पूजन , श्रावण मास प्रतिपदा तिथि क्षय ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप परिजनों से घरेलू मामलों में विचार विमर्श करेंगे । कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण विचार – विमर्श होगा । आफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जा सकते है । माता तथा स्त्री से लाभ हो सकता है । किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी ।
वृषभ :~ आज आपको विदेशी स्वजन या मित्र के समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । विदेश जाने के इच्छुक के लिए अनुकूल संयोग आएंगे । लंबी दूरी की यात्रा कर सकते है । आफिस या व्यावसाय मे कार्य भार बढ़ेगा । व्यापार में लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा ।
मिथुन :~ आप आज किसी भी अनिष्ट से बचने हेतु क्रोध पर नियंत्रण में रखे । ऑपरेशन कराने के लिए दिन अनुकूल नहीं है । खर्च अधिक बढ़ जाने से आर्थिक तंगी होगी । कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों के साथ मनमुटाव होगा , जिसके कारण मानसिक बेचैनी रहेगी ।
कर्क :~ आज आप मित्रों , परिवार के साथ मनोरंजन स्थान या पर्यटन पर जाएंगे । स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी । वाहन सुख मिलेगा । सार्वजनिक मान – सम्मान तथा व्यवसाय मे भागीदारी में लाभ मिलेगा ।
सिंह :~ आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश , कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी । नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी । प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी ।
कन्या :~ आज आप संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे । अपच आदि पेट दर्द की परेशानी रहेगी । विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएंगे । बौद्धिक चर्चा भाग न लें । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी । शेयर – सट्टा में सावधानी रखें ।
तुला :~ आज आप अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों से मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । माता और स्त्रीयों के मामले में चिंता रहेगी । यात्रा के लिए दिन अनुकूल नही है । छाती के दर्द से परेशानी होगी । जमीन सम्बंधी मामलों में सावधानीपूर्वक कार्य करे ।
वृश्चिक :~ आज आप नए कार्य का आरंभ करेंगे । भाई-बहनों से मेल – मिलाप रहेगा । कार्य सफल होंगे । भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएँगे । दुश्मनों और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे । लोकप्रियता में वृद्धि होगी ।
धनु :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक होगा । पारिवारिक गलतफहमी से मनमुटाव होगा । मानसिक दृढ़ता की कमी से निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें । व्यर्थ खर्च और कार्यभार से मन को अव्यवस्थित रहेगा ।
मकर :~ आज आप धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय में सानुकूलता रहेगी । हर कार्य सरलता से होगा । मान – सम्मान मिलेगा । नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं । मित्रों – स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा । गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा । किसी दुर्घटना से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें ।
कुंभ :~ आज आप स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहे । मानसिक अस्वस्थता रहेगी । कोर्ट – कचहरी से दूर रहे । अनुचित पूँजी – निवेश न हो इसका ध्यान रखे । पारिवारिक विरोधी हो सकते है । अकस्मात से बचे । क्रोध पर संयम रखे । अधिक खर्च हो सकता है ।
मीन :~ आज आपको मित्रों से लाभ होगा और उन पर खर्च भी होगा । सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी । नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में लाभदायक होंगे । घर से शुभ समाचार मिल सकते है । संतान से लाभ होगा । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।