
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, २५ जुलाई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४३
सूर्यास्त: ? ०७:०८
चन्द्रोदय: ? २०:३५
चन्द्रास्त: ?०६:२८
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? श्रावण
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वितीया
नक्षत्र ? श्रवण (११:१८ तक)
योग ? आयुष्मान् (२४:४३ तक)
प्रथम करण ? कौलव (०५:५० तक)
द्वितीय करण ? तैतिल (१६:५२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? कुंम्भ (२२:४७ से)
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५६ से १२:५१
अमृत काल ? २४:२५ से २५:५७
द्विपुष्कर योग ? ११:१८ से २८:०३
विजय मुहूर्त ? १४:४० से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०१ से १९:२५
निशिता मुहूर्त ? २४:०३ से २४:४४
राहुकाल ? १७:३२ से १९:१५
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:२३ से १४:०६
होमाहुति ? चन्द्र – ११:१८ तक
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पाताल (०५:५० से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम २२:४८ से)
शिववास ? गौरी के साथ (०५:५० से सभा में, २८:०३ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
प्रतिपदा तिथि क्षय, श्रावण कृष्ण पक्ष आरम्भ, अशून्य शयन व्रत आरम्भ, बुध कर्क में ११:४० से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ११:१८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (ग, गी, गू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:५६ से ०७:१८
सिंह – ०७:१८ से ०९:३७
कन्या – ०९:३७ से ११:५५
तुला – ११:५५ से १४:१६
वृश्चिक – १४:१६ से १६:३५
धनु – १६:३५ से १८:३९
मकर – १८:३९ से २०:२०
कुम्भ – २०:२० से २१:४६
मीन – २१:४६ से २३:०९
मेष – २३:०९ से २४:४३
वृषभ – २४:४३ से २६:३८
मिथुन – २६:३८ से २८:५२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:३१ से ०५:५०
रोग पञ्चक – ०५:५० से ०७:१८
शुभ मुहूर्त – ०७:१८ से ०९:३७
मृत्यु पञ्चक – ०९:३७ से ११:१८
अग्नि पञ्चक – ११:१८ से ११:५५
शुभ मुहूर्त – ११:५५ से १४:१६
रज पञ्चक – १४:१६ से १६:३५
शुभ मुहूर्त – १६:३५ से १८:३९
चोर पञ्चक – १८:३९ से २०:२०
शुभ मुहूर्त – २०:२० से २१:४६
रोग पञ्चक – २१:४६ से २३:०९
चोर पञ्चक – २३:०९ से २४:४३
शुभ मुहूर्त – २४:४३ से २६:३८
शुभ मुहूर्त – २६:३८ से २८:०३
रोग पञ्चक – २८:०३ से २८:५२
शुभ मुहूर्त – २८:५२ से २९:३२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये कार्य सफलता वाला रहेगा। वैसे तो आप आज व्यवहारिक ही रहेंगे लेकिन अपने हित साधने के लिये दंड भेद की नीति भी अपना सकते है।जिससे बनते कार्य कुछ समय के लिये उलझ भी सकते है। फिर भी आज व्यवसायियो को कार्य क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलने से प्रत्येक कार्य सरलता से संपन्न होंगे। नौकरी वाले जातको पर उच्चाधिकारी मेहरबान रहने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। किसी प्रियजन से आकस्मिक भेंट आनंद देगी। परिवार में आज किसी व्यक्ति विशेष के कारण मतभेद की स्थिति बनेगी। पत्नी से उग्र चर्चा से बचे। जुखाम अथवा पेट संबंधित व्याधि हो सकती है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आप धर्म कर्म में आस्था तो रहेगी लेकिन कार्यो की अधिकता रहने पर ज्यादा समय नही दे पाएंगे फिर भी आज छोटे मोटे दान पुण्य कर मानसिक शांति प्राप्त करेंगे। आज आप व्यर्थ के झंझट से बचना ही बेहतर समझेंगे। कार्य सखेत्र पर भी आसानी से जितना मिल जाये उसी में संतोष कर लेंगे लेकिन महिलाओं को मानसिकता इसके विपरीत रहेगी। थोड़ी प्राप्ति होने पर ज्यादा की लालसा बढ़ेगी। धन की आमद आशा से कम लेकिन कामचलाऊ हो जाएगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य आज करना बेहतर रहेगा। अन्य दायित्वों वाले कार्य आज ना करें। परिवार का वातावरण शांत रहेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में सेहत सम्बंधित परेशानियां रहने से बैचनी एवं मानसिक नकारात्मकता हावी रहेगी। आज संध्या तक बिना सोचे कोई कार्य ना करे अन्यथा धन एवं मान हानि हो सकती है। नए कार्य आज आरंभ एवं व्यापार विस्तार की योजना को भी फिलहाल स्थगित करना ही बेहतर है। किसी भी कार्य मे जोखिम लेने पर बाद में पश्चाताप होगा। नजदीकी रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आने लगेगा। खान-पान में आज विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये लाभदायी रहेगा। व्यवसायियों को आज विभिन्न क्षेत्र से आर्थिक लाभ की संभावना है लेकिन इसके लिये आज अधिक सतर्क रहना पड़ेगा कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहेगी। नौकरी पेशा जातको को परिश्रम का यथोचित फल मिलेगा। कई दिनों से रुके व्यापार विस्तार के प्रयास आज सफल होंगे। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की सलाह से नई योजना बनाएंगे। कुछ समय को छोड़ पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। आज रक्तचाप सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है सेहत का ध्यान रखे। संध्या बाद से परिस्थितियां कलहकारी बनने लगेंगी आवश्यक कार्य समय रहते पूर्ण करें।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल प्रदान करेगा। आज धन जमा करने की कितनी भी कोशिश करें खर्च लगे रहने से लाभ-खर्च बराबर रहेंगे फिर भी आज अन्य दिनों की तुलना में व्यापार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी का कार्यो में बिना मांगे सलाह ना दे अन्यथा अपमानजनक स्थिति भी बन सकती है। कला प्रेमियों को आज प्रतिभा प्रदर्शन के सुअवसर मिलेंगे। परिवार में किसी शुभ आयोजन के लिए यात्रा भी हो सकती है। परिजनों से किसी बात पर मतभेद होने की भी संभावना है। सेहत को लेकर आशंकित रहेंगे फिर भी कार्य भर के चलते अनदेखा करना पड़ेगा। आर्थिक लेनदेन के कार्य आज ना करें।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कुछ दिनों से चल रही कठिन परिस्थिति धीरे धीरे अनुकूल होने लगेगी। स्वभाव में आज भी भावुकता अधिक रहेगी दिमाग की जगह दिल की सुनना पसंद करेंगे इस वजह से किसी की कही बात मन को चुभ सकती है। आज कार्य क्षेत्र को नई दिशा मिलने से लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी लेकिन धन लाभ के केवल आश्वाशन ही मिलेंगे। व्यापार विस्तार में निवेश के लिए आज का दिन अत्यन्त शुभ रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से अधूरे कार्य समय पर पूर्ण होंगे। परिवार में उल्लास का वातावरण बनेगा। शारीरिक कमजोरी अनुभव करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। दिन के प्रथम भाग में आज भी छूट पुट गरमा गरमी का सामना करना पड़ेगा किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। जिससे कार्यो के पूर्ण होने में संशय रहेगा। आर्थिक मामलों को लेकर किसी से तकरार होने की संभावना है संध्या तक वाणी और वर्तन पर संयम रखने से परिजन एवं अन्य लोगों के साथ मनमुटाव टाल सकेंगे। मध्यान के बाद आध्यत्म में रूचि बढ़ेगी लेकिन इसके लिये समय नही दे पाएंगे। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। संतान का सहयोग मिलेगा। सेहत नरम होने पर भी अनदेखी करेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज अपने समस्त आर्थिक संबंधित एवं अन्य कार्य संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें सफलता की संभावना शतप्रतिशत रहेगी इसके बाद कोई दुखद घटना होने से मानसिक स्थिति बदलने पर अवरोध आएंगे। आज व्यवसायिक क्षेत्र पर आशानुकूल उन्नति से संतुष्टि मिलेगी। शेयर- सट्टे में निवेश से धन लाभ की संभावनाएं है। आज किसी को उधार धन ना दे अन्यथा वसूली में परेशानी आएगी। विपरीत लिंगीय से प्रेम बढ़ेगा। आज किसी बात को लेकर कुछ समय के लिये आक्रोश में आ सकते है। सेहत का ध्यान रखे सर्दी-कफ हो सकता है।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। आज सेहत सामान्य रहेगी। आज नौकरी व्यवसाय में भी आशानुकूल सफलता मिलने से आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी धन लाभ के लिये मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा लेकिन होगा अवश्य। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि सुधरेगी किसी के विवाद की मध्यस्थता अथवा जमानत भी लेनी पड़ सकती है। सरकारी कार्य या जमीन सम्बंधित कार्य मध्यान के बाद अथवा आने वाले कल करना लाभदायक रहेगा सफलता की संभावना बढ़ेगी। आज व्यर्थ की यात्रा में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत आज ठीक रहेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज दिन के मध्यान तक मनोरंजन के अवसर कम ही गवाएंगे। परिजनों के साथ आज आपके सम्बन्ध अत्यंत भावनात्मक रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा पर ना लें। अन्यथा झगड़ा होते देर नही लगेगी। मध्यान के आस पास किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज संध्या से पूर्व करना हितकर रहेगा इसके बाद स्थिति सामान्य ही रहेगी लेकिन लाभ की संभावनाएं पहले से कम हो जाएंगी। आर्थिक लाभ आज भी आशाजनक हो ही जायेगा। सेहत गलत खान पान के कारण खराब हो सकती है।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आप के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज परिवार की किसी स्त्री अथवा बुजुर्ग की सेहत बिगड़ने से दौड़-धुप करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक समय नहीं दे पाएंगे वैसे भी आज ज्यादा लाभ की आशा ना रखें धन की आमद थोड़ी बहुत होगी लेकिन आज किसी न किसी रूप में हानि होने से लाभ मायने नही रखेगा। आज परिवार में किसी से व्यर्थ विवाद भी हो सकता है संध्या तक का समय शांति से बिताये इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। संध्या के समय अत्यधिक थकान रहेगी। संतान को लेकर भी चिंतित रहेंगे। कष्टप्रद यात्रा हो सकती है।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा आज घर अथवा बाहर किसी को प्रसन्न रखने के लिये अनचाहे खर्च करने पड़ेंगे लेकिन इनसे मानसिक शांति ही मिलेगी। व्यवसायियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आज एक साथ कई कार्यो को सफलता पूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। स्थाई सम्पति एवं सरकारी कार्यो में भी सफलता मिल सकती है इसके लिये पहले खर्च करना पड़ेगा। प्रोपर्टी में निवेश के लिए योजना बना रहे है तो कुछ समय के लिए टाल दें। परिवार की आवश्यक वस्तुओं पर खर्च होगा। सेहत छोटे मोटे विकारों कक छोड़ सामान्य रहेगी। परिजनों का सुख उत्तम रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 जुलाई 2021 रविवार संवत् 2078 मास श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 04:04 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:07 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र प्रातः 11:18 बजे तक रहेगा पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे रात्रि 10:48 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:38 से 07:07 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ मिलेगा । आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के सम्बंध में उच्च पदाधिकारियों से विचार – विमर्श करेंगे । आफिस के काम से प्रवास होगा । कार्यभार बढ़ेगा । पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर विचार – विमर्श करेंगे ।
वृषभ :~ आज आपको विदेश यात्रा के सुनहरे अवसर आएँगे । विदेश बसनेवाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा । व्यापारियों को लाभ होगा । नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे । लंबी दूरी की यात्रा होगी । आध्यात्मिकता में प्रगति करेंगे । संतानों की प्रगति होगी ।
मिथुन :~ आज गुस्से से आपको हानि पहुँचा सकती है । बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ । बदनामी न हो इसका ध्यान रखें । कम बोलकर वाद – विवाद या मनमुटाव दूर करें । अधिक खर्च होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । मानसिक हताशा रहेगी ।
कर्क :~ आज आपकी संवेदनशीलता और प्रेम से हरा -भरा मन अधिक आकर्षित होगा । वैभवी मौज – शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी । व्यापारियों को लाभ होगा । भागीदारी लाभदायक रहेगी । प्रणय में सफलता मिलेगी ।
सिंह :~ आप आज उदासीन वृत्ति और संदेह से मन बेचैन रहेगा । दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे । परिश्रम अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा । नौकरी में संभलकर रहें । साथियों का सहयोग कम मिलेगा । ननिहाल पक्ष से चिंताजनक समाचार आएगा । शत्रुओं से मुकाबला करना पडेगा । उच्च पदाधिकारियों से संघर्ष टाले ।
कन्या :~ आपका आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा । पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों को अवरोध आएंगे । अचानक खर्च होगा । बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी । प्रिय व्यक्ति से मिलाप होगा । शेयर – सट्टे से दूर रहे ।
तुला :~ आज के दिन आप अधिक सावधान रहे । अधिक विचारों से मानसिक अस्वस्थ्यता रहेगी । माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता परेशान करेगी । यात्रा स्थगित रखें । समय से भोजन और पर्याप्त , नींद न आने से शारीरिक अस्वस्थता रहेगी ।
वृश्चिक :~ आज आपको कार्यसफलता , आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है । भाई – बहनों से पारिवारिक चर्चा और आयोजन होंगे । तन – मन में स्फूर्ति और आनंद होगा । मित्रों , सगे – सम्बंधियों के घर पर आगमन होने से आनंदित होंगे ।
धनु :~ आज आप पारिवारिक गलतफहमी से बचें । व्यर्थ खर्च होगा । मानसिक उचाट और दुविधा से महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे । कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा ।
मकर :~ आज आपके परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा । दोस्तों और सगे – सम्बंधियों से भेंट – उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी । कार्य सरलता से होंगे । नौकरी – व्यवसाय में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी गिरने या चोट लगने से संभले ।
कुंभ :~ आज आपको पैसे की लेन – देन या जमानत फंसा न दे । एकाग्रता का अभाव से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । निवेश गलत न हो , इसका ध्यान रखें । पारिवारिक अनबन होगी । गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचे । किसी का भला करने में हानि हो सकती है ।
मीन :~ आज आप समाज में अग्रिम स्थान पाएंगे । सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे । बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा । नौकरी – व्यवसाय में आय वृद्धि हो सकती है । संतान और पत्नी से लाभ होगा । मांगलिक प्रसंग होंगे । प्रवास हो सकता है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।