
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, २६ जुलाई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४३
सूर्यास्त: ? ०७:०७
चन्द्रोदय: ? २१:१३
चन्द्रास्त: ?०७:३४
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? श्रावण
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? तृतीया (२६:५४ तक)
नक्षत्र ? धनिष्ठा (१०:२६ तक)
योग ? सौभाग्य (२२:४० तक)
प्रथम करण ? वणिज (१५:२४ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२६:५४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? कुंम्भ
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५६ से १२:५१
अमृत काल ? २७:०६ से २८:४१
विजय मुहूर्त ? १४:४० से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०१ से १९:२५
निशिता मुहूर्त ? २४:०३ से २४:४४
राहुकाल ? ०७:१५ से ०८:५८
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:४० से १२:२३
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? मृत्युलोक (१५:२४ से २६:५४ तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? क्रीड़ा में (२६:५४ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्रावण प्रथम सोमवार व्रत, विवाहादि मुहूर्त (पंजाब- कश्मीर- हिमाचल- हरियाणा) आदि प्रदेश के लिये) कर्क-कन्या लग्न प्रातः ०५:५१ से १०:२५ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः ०९:११ से १०:२६ तक, गृहप्रवेश+ देवप्रतिष्ठा मुहूर्त दोपहर १२:०६ से ०१:०० तक, भूमि-भवन+वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर ०२:१४ से सायं ०७:१४ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०९:११ से १०:५२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १०:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
धनिष्ठा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (गो, सा, सी, सू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:३२ से ०७:१४
शुभ मुहूर्त – ०७:१४ से ०९:३३
रज पञ्चक – ०९:३३ से १०:२६
शुभ मुहूर्त – १०:२६ से ११:५१
चोर पञ्चक – ११:५१ से १४:१२
शुभ मुहूर्त – १४:१२ से १६:३१
रोग पञ्चक – १६:३१ से १८:३५
शुभ मुहूर्त – १८:३५ से २०:१६
मृत्यु पञ्चक – २०:१६ से २१:४२
अग्नि पञ्चक – २१:४२ से २३:०५
शुभ मुहूर्त – २३:०५ से २४:३९
मृत्यु पञ्चक – २४:३९ से २६:३४
अग्नि पञ्चक – २६:३४ से २६:५४
शुभ मुहूर्त – २६:५४ से २८:४९
रज पञ्चक – २८:४९ से २९:३३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:५२ से ०७:१४
सिंह – ०७:१४ से ०९:३३
कन्या – ०९:३३ से ११:५१
तुला – ११:५१ से १४:१२
वृश्चिक – १४:१२ से १६:३१
धनु – १६:३१ से १८:३५
मकर – १८:३५ से २०:१६
कुम्भ – २०:१६ से २१:४२
मीन – २१:४२ से २३:०५
मेष – २३:०५ से २४:३९
वृषभ – २४:३९ से २६:३४
मिथुन – २६:३४ से २८:४९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में समाज के श्रेष्ठ लोगो से पहचान होगी परन्तु घर के ही किसी सदस्य को इससे परेशानी होसकती है फिर भी निकट भविष्य को देखते हुए लाभदायक रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी आज इनका कोई भेद पता लगने से नरम व्यवहार करेंगे। शेयर मार्केट एवं सट्टे में निवेश से आकस्मिक लाभ हो सकता है। वैसे भी आज मध्यान बाद आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है। क्रोधी स्वभाव के कारण परिवारजनों के साथ व्यर्थ विवाद होने से रंग में भंग की स्थिति बनेगी। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे। अग्नि से सावधानी रखें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन आपके लिए आपके लिए लाभदायी रहेगा। आज प्रातःकाल के समय दिनचर्या थोड़ी सुस्त रहेगी लेकिन मध्यान आते आते गति पकड़ लेगी। कम समय मे बेहतर कार्य कर अधिकारी एवं सहकर्मी से प्रशंशा मिलेगी। आज कोई भी कार्य हो आप युक्तियों के बल पर उसे पूर्ण कर ही लेंगे। आज शेयर एवं सर्राफा व्यवसायियो को सरकारी कार्य से लाभ होगा। अन्य व्यवसाय से जुड़े जातको को भी संतोषजनक लाभ होगा। आज किसी सामाजिक कार्य अथवा धर्म क्षेत्र में अर्थ एवं श्रमदान से भी सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मित्र रिश्तेदारो के आगमन से चहल-पहल रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। दिन के आरम्भ से ही किसी अन्य के काम से भाग दौड़ करनी पड़ेगी फिर भी तुरंत कोई निष्कर्ष ना निकलने पर मायूस होंगे। आज अन्य लोगो की जगह अपने काम पर ध्यान दें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। नौजरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा आज अपने काम से काम रखें। अर्थ लाभ के लिए आज विशेष परिश्रम करने पर ही आशा से कुछ कम सफलता मिलेगी। व्यर्थ की यात्रा से थकान होगी। सर्जरी अथवा बीमारी पर खर्च होने की सम्भवना है। पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। पूर्व में बरती लापरवाही एवं असंयमित खान-पान एवं कार्य की अधिकता के कारण सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। सर पेट, कमर, घुटनो की समस्या रहने से बेचैनी रहेगी कार्य क्षेत्र पर भी इनका असर देखने को मिलेगा दिनचर्या आज धीमी ही रहेगी। धन अथवा किसी प्रियजन संबंधित अशुभ समचार मिलने से मन चिंताग्रस्त रहेगा। आज अपनी गलतियों का दोष किसी अन्य पर थोपने पर निजी सम्बंधियों से अनबन भी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभ की तुलना में अधिक खर्च वाला रहेगा। लोहे के औजार एवं अग्नि के कार्यो में विशेष सावधानी बरतें।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आज भौतिक सुख के साधनो में वृद्धि होगी इसके ऊपर खर्च भी बजट से ज्यादा होगा फिर भी आज व्यापार में उन्नति के साथ-साथ पुराने रुके धन की उगाही होने पर खर्च अखरेगा नही। आज आप अपनी कल्पना को साकार रूप देने में सफल रहेंगे। लेकिन प्रेम प्रसंगों से बचकर रहे धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। मध्यान पश्चात का समय कार्य क्षेत्र पर अलग अलग राय बनने से भ्रम में डालेगा लेकिन तुरंत निर्णय लेने की क्षमता भ्रम की स्थिति से बाहर निकाल लेगी। संध्या बाद कोई मनइच्छित कार्य होने से प्रसन्न रहेंगे। पेट मे जलन गैस एवं आँख संबंधित समस्या बन सकती है।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपको अनुकूल फल देगा। आज आपका स्वभाव एवं व्यवहार बनावटी रहेगा दिखावा अधिक पसंद करेंगे। छोटी छोटी उपलब्धियों को भी बड़ा चढ़ा कर पेश करेंगे समाज में दिखावे की प्रतिष्ठा बढ़ने से दिनभर मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा घर के लोग डरे सहमे से रहेंगे जिसके कारण शांति का वातावरण छाया रहेगा। आज बैठे बिठाए ही कार्य क्षेत्र पर नई योजनाएं हाथ में आएगी फिर भी आज आर्थिक लाभ के लिये लंबा इंतजार करना पड़ेगा। परिवार जनों के साथ आपसी संबंधों को महत्व देने से कई समस्याओं का समाधान स्वतः ही हो जाएगा। संतान का सुख संतोष प्रदान करेगा। रक्त अथवा पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है। मादक एवं तले पदार्थो का परहेज रखें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज के दिन आपका बुद्धि विवेक जाग्रत रहेगा प्रत्येक कार्य सोच समझ कर ही करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आज हानि अथवा धोखा होने की संभावना ना के बराबर रहेगी। आज शारीरिक एवं मानसिक रूप से भी चुस्त रहेंगे। व्यापार अच्छा चलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी फिर भी आज आर्थिक विषयो में बड़ो की सलाह लेकर कार्य करें। किसी इच्छित कार्य के पूर्ण होने से ख़ुशी होगी। बेरोजगारों को थोड़ा प्रयास करने पर रोजगार मिल सकता है। मित्रों अथवा परिजनों के साथ बाहर घूमने के प्रसंग बन सकते है। रक्तचाप अथवा अजीर्ण की शिकायत हो सकती है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के कुछ भाग को छोड़ शेष समय अशुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरम्भ से ही विवाद का भय रहेगा आज किसी की बातों में ना आए अन्यथा दांपत्यजीवन में कलह-क्लेश हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर भी स्वयं के निर्णय से ही कार्य करने में लाभ मिल सकेगा सहकर्मियों की लत लतीफी कार्यो में विलंब के साथ गरमा गरमी कराएगी। भागीदारी के कार्यो से आज हानि की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से कम फलदायक रहेगा। संतान की मनमानी से मन विचलित होगा। आज का दिन धैर्य से बिताने में ही भलाई है। शरीर के अंगों में दर्द एवं अकड़न की शिकायत रह सकती है।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभफलदायी है। आज आपको प्रातः काल से ही धन लाभ की संभावनाएं बनने लगेंगी लेकिन टलते टलते मध्यान के आस पाँच ही हो पाएगी। व्यापारियों को दैनिक लाभ के अतिरिक्त भी आय के अवसर मिलेंगे। नए अनुबंध मिलने से भविष्य की आर्थिक योजनाएं बनाएंगे लेकिन अधूरे कार्य पूर्ण होंने पर ही नयी योजनाएं बनाना शुभ रहेगा। आज आप आध्यत्म एवं गूढ़ रहस्यों में भी रुचि लेंगे। परिवार के बुजुर्गो का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान से किसी मामूली बात पर मतभेद हो सकता है। गले अथवा मल मूत्र संबंधित विकार होने की संभावना है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपको मिला-जुला फल देगा। आज दिन के आरम्भ से ही बे फिजूल की मानसिक दुविधाओं और उलझनों के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र पर काम करते समय भी मन कही और ही रहेगा शारीरिक रूप से भी शिथिलता और आलस्य अनुभव होगा। मध्यान पश्चात स्थिति सुधरेगी धन की आमद होने पर आर्थिक समस्याओं में कमी आएगी। आज बीते कुछ दिनों से दाम्पत्य में बनी कड़वाहट भ्रम दूर होने पर जीवनसाथी से सम्बन्ध मधुर होंगे लेकिन झगड़ा होबे के बाद ही। किसी पुराने मित्र से भेंट होने से हर्ष और खर्च होगा। सुख सुविधाएं जुटाने पर भी आज परिवार में सुख-शांति की कमी रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन का अधिकांश भाग कार्य करते हुए भी आनंद, मनोरंजन में बीतेगा। कार्य क्षेत्र पर कई दिनों से बन रही बाधाएं दूर होने से नए प्रयोग अपनाएंगे फिर भी आज नये कार्यो का आरम्भ करने के लिए दिन शुभ नही है। व्यक्तिगत रूप से नौकरी करने वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है धन लाभ की तुलना में सम्मान अधिक मिलेगा। दाम्पत्य जीवन का सुख भी आज छोटी मोटी बातों को छोड़ उत्तम रहेगा। खर्च अधिक रह सकते है इन पर नियंत्रण करे अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। उत्तम भोजन वाहन पर्यटन सुख मिलेगा। खान पान संतुलित रखें अन्यथा पेट खराब होने पर अन्य रोगों को निमंत्रण देगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन प्रतिकूल रहने से लगभग सभी कामो में अड़चने आएंगी। पूर्व में किये निवेश का धन फंसने अथवा हानि होने से मानसिक व्याकुलता रहेगी। नए अनुबंध सोच-समझ कर हाथ मे लें। आज आत्मविश्वाश और सहयोग की कमी रहने से कार्य हानि की संभावना अधिक है। आर्थिक लेन-देन आज ना करें विशेषकर आज किसी से उधार लेने दें से बचे वापसी में परेशानी आएगी। धार्मिक कार्यों एवं सामाजिक समारोह में धन एवं समय लगेगा। परिवार का वातावरण उदासीन रहेगा छोटी छोटी बातों पर परिजनों के साथ मतभेद उजागर होंगे। सेहत में पल पल में नरम गरम रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 जुलाई 2021 सोमवार संवत् 2078 मास श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:55 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:07 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 10:26 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:36 से 09:15 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड – धूप में बितेगा । इस पर खर्च भी होगा । फिर भी सरकारी कामों में सफलता मिलेगी । बुजुर्गों तथा पूजनीय व्यक्तियों से मिलेंगे । संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे । पर्यटन हो सकता है ।
वृषभ :~ आज आप नए कार्यों आरंभ कर सकेंगे । नौकरी वालों के लिए दिन शुभ है । आय वृद्धि या पदोन्नति होगी । सरकारी लाभ मिलेगा । उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन उत्साह बढ़ाएगा । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे । दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी । सरकार से लाभ प्राप्त कर सकेंगे ।
मिथुन :~ आज आपके शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा । जिससे निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे । मानसिक चिंता से व्यग्रता रहेगी ।नौकरी – व्यवसाय मे सहकर्मियों का असहयोग हतोत्साह करेंगे । उच्च पदाधिकारियों से वाद – विवाद में न पडे । प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें ।
कर्क :~ आज आप क्रोध और नकारात्मक विचार स् मानसिक अस्वस्थता रहेगी , जिससे संयम रखना बहुत आवश्यक है । खान – पान पर ध्यान रखें नही तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है । पारिवारिक वाद – विवाद होगा । खर्च वृद्धि से आर्थिक तंगी होगी ।
सिंह :~ आज आपके दांपत्यजीवन में मामूली बात में मनमुटाव हो सकता है । पति – पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जिससे मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा । व्यापारी भागीदारों के साथ संयम से काम लें । सार्वजनिक अपयश न मिले उसका ध्यान रखें ।
कन्या :~ आज आपको हर मामले में अनुकूलता रहेगी । घर में सुख – शांति रहेगी , जिससे मन प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा । आर्थिक लाभ होगा । कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धीयों की चुनौती में सफलता मिलेगी ।
तुला :~ आज आप बौद्धिक प्रवृत्तियाँ और चर्चा मे लगे रहेंगे । कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष होगा । व्यर्थ वाद – विवाद या चर्चा से बचे । पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएँ रहेंगी । प्रिय व्यक्ति से मेल – मुलाकात सुखद रहेगी।
वृश्चिक :~ आज आपको मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । बुजुर्गों के अनबन से मन व्यथित रहेगा । माता का स्वास्थ्य खराब होगा । आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक मानहानि होगी । जमीन वाहन आदि के सौदे करने या उसका दस्तावेज बनवाने से बचे ।
धनु :~ आज आप पर गूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और आध्यात्मिकता का प्रभाव विशेष रहेगा और उसके अध्ययन संशोधन में भी रुचि लेंगे । मन शांत और प्रसन्न रहेगा । भाई – बहनों से अधिक मेल – जोल रहेगा । नए काम का आरंभ कर सकते हैं । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों का आगमन होने से आनंद होगा ।
मकर :~ आज संयमित वाणी आपको बहुत – सी मुसीबतों से बचा लेगी , इसलिए विचार कर बोलें । पारिवारिक गलतफहमी से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । शेयर – सट्टे की में निवेश होगा । विद्यार्थियों का अध्ययन में मन नहीं लगेगा ।
कुंभ :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन रहेगा । आर्थिक दृष्टि लाभदायक रहेगा । सगे – सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्टान और सुरुचिपूर्ण भोजन करेंगे । चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति के प्रभाव को जान सकेंगे । नकारात्मक , विचारों को दूर रखने से लाभ होगा ।
मीन :~ आज आपके मन में एकाग्रता रहेगी । जिससे मानसिक व्यग्रता रहेगी । स्वजनों से दूर जाएंगे । कोर्ट – कचहरी के काम में तथा किसी का जमानत देने में बहुत सावधानी बरते । असंयमित वाणी झगड़े कराएगी । अल्पकालीन लाभ का लालच भारी पड़ेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।