
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, २७ जुलाई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४४
सूर्यास्त: ? ०७:०७
चन्द्रोदय: ? २१:४७
चन्द्रास्त: ?०८:३६
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? श्रावण
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? चतुर्थी (२६:२८ तक)
नक्षत्र ? शतभिषा (१०:१४ तक)
योग ? शोभन (२१:११ तक)
प्रथम करण ? बव (१४:३५ तक)
द्वितीय करण ? बालव (२६:२८ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? मीन (२८:३३ से)
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५६ से १२:५१
अमृत काल ? २६:३५ से २८:१३
विजय मुहूर्त ? १४:४० से १५:३५
गोधूलि मुहूर्त ? १९:०० से १९:२४
निशिता मुहूर्त ? २४:०३ से २४:४४
राहुकाल ? १५:४८ से १७:३१
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:५८ से १०:४१
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? उत्तर
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (१०:१४ से)
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर २८:३३ से)
शिववास ? कैलाश पर (२६:२८ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (धनिया अथवा दलिये का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्रावणी चतुर्थी व्रत, मंगला गौरी व्रत, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:१२ से दोपहर ०२:१४ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १०:१४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सु) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (से, सो, द, दी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:४९ से ०७:१०
सिंह – ०७:१० से ०९:२९
कन्या – ०९:२९ से ११:४७
तुला – ११:४७ से १४:०८
वृश्चिक – १४:०८ से १६:२७
धनु – १६:२७ से १८:३१
मकर – १८:३१ से २०:१२
कुम्भ – २०:१२ से २१:३८
मीन – २१:३८ से २३:०१
मेष – २३:०१ से २४:३५
वृषभ – २४:३५ से २६:३०
मिथुन – २६:३० से २८:४५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:३३ से ०७:१०
चोर पञ्चक – ०७:१० से ०९:२९
शुभ मुहूर्त – ०९:२९ से १०:१४
रोग पञ्चक – १०:१४ से ११:४७
शुभ मुहूर्त – ११:४७ से १४:०८
मृत्यु पञ्चक – १४:०८ से १६:२७
अग्नि पञ्चक – १६:२७ से १८:३१
शुभ मुहूर्त – १८:३१ से २०:१२
रज पञ्चक – २०:१२ से २१:३८
शुभ मुहूर्त – २१:३८ से २३:०१
शुभ मुहूर्त – २३:०१ से २४:३५
रज पञ्चक – २४:३५ से २६:२८
शुभ मुहूर्त – २६:२८ से २६:३०
चोर पञ्चक – २६:३० से २८:४५
शुभ मुहूर्त – २८:४५ से २९:३३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बेहतर रहने वाला है परंतु विदेश सम्बंधित कार्यो में व्यवधान आने अथवा विदेश स्थित जातको को आकस्मिक कष्ट देखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक समय ना देने पर भी आशा से अधिक लाभ होगा। सामाजिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा मान बढ़ने से गर्वित अनुभव करेंगे समाज मे छवि धनी लोगो जैसी बनेगी। व्यवसाय के सिलसिले से बन रही यात्रा की योजना अचानक बदलने से घर पर समय दे पाएंगे परिजन किसी न किसी कारण से आप पर गर्व करेंगे चाहे व्यक्तिगत स्वार्थ ही हो। ख़राब पेट के कारण थोड़ा असहज रहेंगे। खान-पान में सावधानी रखें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिये आपके लिए अनुकूल रहेगा। मध्यान तक ज्यादा झंझट वाले कार्य से बचने का प्रयास करेंगे।किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए थोड़ा इन्तजार करना पदेगा परंतु मध्यान के आस-पास इसके पूर्ण होने से ख़ुशी मिलेगी। परिजनों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध जुड़ेंगे अधिक भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज गूढ़ पारलौकिक रहस्यों को जानने में भी रूचि दिखाएँगे। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर तालमेल की कमी देखने को मिलेगी मित्र परिचितों से बात करते समय विवेक का परिचय दें अपमान होने की संभावना है। उच्च-निम्न रक्तचाप संबंधित समस्या हो सकती है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आप सुख शांति से बितायेंगे। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के कारण अथवा अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान बाद आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा। सुख सुविधा बढ़ाने के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। आज किसी के ऊपर अतिविश्वास हानि भी करा सकता है। आय के नविन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। महिलाए मनोकामना पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन परिवार में अप्रिय घटना घटित होने से दुख के प्रसंग बनेंगे। प्रातः काल का समय आलस्य में बीतेगा। मध्यान तक वाणी व्यवहार को संयमित रखे किसी आस-पडोसी से वर्चस्व को लेकर टकराव की स्थिति बनने की संभावना है। धैर्य से कार्य करें आज किसी ना किसी की उत्तेजक वाणी मानसिक संतुलन बिगड़ सकती है। दोपहर के बाद से राहत मिलने लगेगी बुद्धि विवेक से काम लेंगे आज परिजनों के साथ यात्रा पिकनिक पर भी खर्च करेंगे परन्तु गलतफहमी के कारण सामंजस्य बैठाना मुश्किल साबित होगा। धन लाभ आकस्मिक होगा। आध्यात्म से जुड़ेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी आज किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने की भी सम्भवना है बस स्वभाव का सनकीपन आज ना दिखाए अन्यथा फल विपरीत हो सकते है। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से आनंद दायक समाचार मिलने की संभावना है अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय परिवार के साथ बितायेंगे।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप महत्त्वपूर्ण कार्यो को भी दरकीनार करके अपनी मन पसंद गतिविधियों में दिन व्यतीत करना अधिक पसंद करेंगे। कार्य स्थल पर पहले से व्यवस्था करने से निर्धारित योजनाओं में विघ्न नहीं आ पाएंगे। किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति से भेंट होने से भविष्य के लिए लाभ के द्वार खुलेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा रिश्तेदारी से शुभ समाचार मिलेंगे। दोपहर के बाद के समय उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। अपव्यय भी अधिक रहेंगे। आज वैसे तो आप धार्मिक एवं परोपकारी रहेंगे फिर भी प्रलोभन से बचें आज स्वाभाविक रूप से ही लाभदायीं दिन है। बाहर की तुलना में घर मे अधिक सुख शान्ति अनुभव होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन पिछले कल से थोड़ा बेहतर रहेगा बस मध्यान तक का समय धैर्य से बिताने का प्रयास करें वैसे तो आज व्यर्थ की बातों को अनदेखा करने का प्रयास करेंगे लेकिन बीच-बीच में वातावरण ख़राब होने से क्रोध आएगा। आर्थिक विषय भी आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा होने की संभावना है परंतु इससे कोई विशेष प्रयोजन सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक छान-बीन के बाद ही कराये। परिजनों से मन का भेद ना छुपाएं।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन का आधा भाग व्यर्थ के कार्यो की व्यस्तता में बीतेगा लेकिन मध्यान के समय से मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस हो सकती है। पर्यटन की योजना भी बिगड़ सकती है। घर के सदस्य की सेहत आकस्मिक ख़राब होने की संभावना है। आर्थिक लेन देन आज ना करें। पुराने रुके कार्य असफल होने से धन अटक सकता है। प्रेम-प्रसंगों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मायूसी मिलेगी धन की कमी रहेने से महत्त्वपूर्ण योजनाएं लटकेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से मध्यान तक का समय ठीक रहेगा रुके कार्यो से धन की आवक होगी इसके बाद धन लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से अहम् को लेकर टकराव हो सकता है। निजी व्यवसाय अथवा नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिलने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। आज किसी के बीच बचाव अथवा जमानती ना बने परोपकार का भी उल्टा इल्जाम लग सकता है। संध्या का समय थकान वाला लेकिन मानसिक रूप से प्रसन्नता दायक रहेगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। कुछ विशेष कार्य नहीं रहने के कारण मध्यान तक आलस्य करेंगे। मध्यान बाद सेहत भी थोड़ी प्रतिकूल बनने लगेगी पिडली में अकड़न अथवा शरीर में निष्क्रियता रहने की सम्भवना है। घर में व्यर्थ के विवाद रहने से गृहस्थ से भी मन ऊबने लगेगा। आज कोई आपकी चुगली भी कर सकता है परंतु इसका आपके व्यक्तित्त्व पर असर नहीं पड़ेगा। प्रातः काल पूर्व में किये गए अनुबंधों से थोड़ा लाभ हो सकता है इसके बाद धन लाभ की इच्छा पूर्ण होने मुश्किल है। परिजनों से विचारो में मतभेद रह सकता है। आज जोखिम किसी भी कार्य मे ना लें बेहतर रहेगा।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है। हालांकि आज परोपकार का शुभ फल किसी न किसी रूप में मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा साथ म् अतिआत्मविश्वास की भावना भी बढ़ेगी जो कि आगे के लिए नुकसान दे सकती है। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा। सेहत आज लगभग सामान्य ही रहेगी। आकस्मिक आने वाले क्रोध से बचें।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको दोपहर के बाद कष्ट का सामना करना पड़ेगा इससे पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। व्यापार अथवा सामाजिक क्षेत्र में भी धोखा होने की अधिक संभावना है सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र पर पूर्ण अनुबंध अचानक निरस्त होने से धन की समस्या खड़ी होगी। क्रोध की भावना बढ़ने से घर बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। किसी के बनाये षड्यंत्र में फंस सकते है। किसी भी अनैतिक गतिविधि से बचकर रहें। मित्र प्रियजनों के साथ ख़ुशी के पल अचानक गम में बदल सकते है। बेहतर रहेगा आज का दिन घर में ही ईश्वरीय आराधना में व्यतीत करें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 27 जुलाई 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि मध्य रात्रि 02:29 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:00 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:05 बजे होगा । शततारा नक्षत्र प्रातः 10:14 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 04:33 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:16 से 04:46 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।
–: विशेष :–
आज अंगारक चतुर्थी व्रत , पंचक , मंगला गौरी पूजा , चंद्रोदय रात्रि 09:53 बजे होगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ समय बिताएंगे । मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे । मित्रों पर खर्च होगा । बुजुर्गों से लाभ होगा और उनका सहयोग मिलेगा । आकस्मिक धन लाभ मानसिक प्रसन्नता बढ़ाएगी । दूर रहनेवाले संतान का शुभ समाचार मिलेगा ।
वृषभ :~ आज आपको नौकरी में पदोन्नति के समाचार मिलेंगे । उच्च पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा । सरकारी निर्णय पक्ष में आने से लाभ होगा । नए कार्यों को हाथ में लेंगे । अधूरे कार्य पूरा कर सकेगें । तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी । धन और मान – सम्मान की प्राप्ति होगी । व्यापारियों को बकायाराशि वसूल करने के लिए अनुकूल दिन है ।
मिथुन :~ आज आपके साथ थोड़ी प्रतिकूलताएं रहेगी । स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिसके कार्य करने का उत्साह नही रहेगा । नौकरी – धंधा मे साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा होगी । विरोधियों से वाद – विवाद में नही उतरे । पिता को परेशानी होगी ।
कर्क :~ आज आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रहेंगे । क्रोध अधिक रहेगा । स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । वाणी पर संयम रखे । पारिवारिक झगड़े विवाद हो सकता है । आर्थिक तंगी रहेगी ।
सिंह :~ आज आप मनोरंजन तथा घूमने – फिरने में समय बिताएंगे । फिर भी सांसारिक मामलों में व्यवहार उदासीन रहेगा । जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है । व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम ले । सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी ।
कन्या :~ आज परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बिमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने से राहत मिलेगी । कार्य सफलता और यश मिलेगा । आफिस में सहकर्मीगण सहायक होंगे और व्यापार – धंधे में प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से नुकसान हो सकता है ।
तुला :~ आज आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को अच्छी तरह काम में लगाएंगे । बौद्धिक प्रवृत्तियाँ या चर्चा में भाग लेंगे । संतान से शुभ समाचार मिलेगा । उनकी प्रगति होगी । स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा । सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ सभी कार्य करेंगे ।
वृश्चिक :~ आप आज का दिन शांति से व्यतीत करे । शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य बिगडेगा । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । पारिवारिक अनबन होने से मन दुःखी होगा । स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखे ।
धनु :~ आज आप पर गूढ़ रहस्यवाद और आध्यात्मिकता की और रुची रहेगी । इसलिए इस विषय में गहरे उतरने का प्रयास करेंगे । नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा । लघु यात्रा हो सकती है । मित्रों और सगे – सम्बंधियों के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी । भाग्य साथ रहेगा । व्यापार – धंधे में प्रगति होगी ।
मकर :~ आज न बोलने में नौ गुण – इस कहावत की यथार्थता को समझकर आप यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ होने से रुक जाएँगे । पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव न हो उसके लिए यह बात आवश्यक है । नकारात्मक विचारों पर काबू रखे । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । दाहिने आँख में तकलीफ हो सकती है ।
कुंभ :~ आपका शारीरिक , मानसिक और आर्थिक प्रत्येक दृष्टि से आज का दिन अच्छा होगा । परिवार के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन करेंगे । मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते है । चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी । उपहार और धन प्राप्त होगा । प्रफुल्लता से पूरा दिन बितेगा ।
मीन :~ आज आप थोड़े समय में लाभ का लालच छोड़े और पूँजी निवेश में ध्यान रखे । एकाग्रता की कमी रहेगी । स्वजनों से दूर जा सकते है । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट – कचहरी के मामले में सावधानी रखे । लेन -देन के लिए अनुकूल है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।