
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, ३० जुलाई २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:४५
सूर्यास्त: ? ०७:०५
चन्द्रोदय: ? २३:१६
चन्द्रास्त: ?११:२७
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? श्रावण
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? सप्तमी (पूर्ण रात्रि)
नक्षत्र ? रेवती (१४:०३ तक)
योग ? धृति (२०:२० तक)
प्रथम करण ? विष्टि (१६:४२ तक)
द्वितीय करण ? बव – पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? मेष (१४:०१ से)
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५६ से १२:५०
अमृत काल ? ११:२७ से १३:११
सर्वार्थसिद्धि योग ? पूरे दिन
अमृतसिद्धि योग ? ०५:३४ से १४:०३
रवियोग ? ०५:३४ से १४:०३
विजय मुहूर्त ? १४:३९ से १५:३४
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५८ से १९:२२
निशिता मुहूर्त ? २४:०३ से २४:४४
राहुकाल ? १०:४१ से १२:२३
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:४७ से १७:३०
होमाहुति ? गुरु
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? मृत्युलोक, स्वर्गलोक (१४:०३ से १६:४२ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर पूर्व (१४:०३ से)
शिववास ? श्मशान में
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
पंचक समाप्त १४:०१ पर, विवाहादि मुहूर्त (पंजाब- कश्मीर- हिमाचल- हरियाणा) आदि प्रदेश के लिये) मीन लग्न रात्रि ०९:३८ से ११:०५ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त दोपहर १२:३३ से ०२:०२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १४:०३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रेवती नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (च, ची) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (चू, चे, चो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:३७ से ०६:५८
सिंह – ०६:५८ से ०९:१७
कन्या – ०९:१७ से ११:३५
तुला – ११:३५ से १३:५६
वृश्चिक – १३:५६ से १६:१५
धनु – १६:१५ से १८:१९
मकर – १८:१९ से २०:००
कुम्भ – २०:०० से २१:२६
मीन – २१:२६ से २२:४९
मेष – २२:४९ से २४:२३
वृषभ – २४:२३ से २६:१८
मिथुन – २६:१८ से २८:३३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:३४ से ०६:५८
चोर पञ्चक – ०६:५८ से ०९:१७
शुभ मुहूर्त – ०९:१७ से ११:३५
रोग पञ्चक – ११:३५ से १३:५६
शुभ मुहूर्त – १३:५६ से १४:०३
मृत्यु पञ्चक – १४:०३ से १६:१५
अग्नि पञ्चक – १६:१५ से १८:१९
शुभ मुहूर्त – १८:१९ से २०:००
रज पञ्चक – २०:०० से २१:२६
शुभ मुहूर्त – २१:२६ से २२:४९
शुभ मुहूर्त – २२:४९ से २४:२३
रज पञ्चक – २४:२३ से २६:१८
शुभ मुहूर्त – २६:१८ से २८:३३
चोर पञ्चक – २८:३३ से २९:३५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के आरंभिक भाग को छोड़ शेष दिन आशा के अनुकूल रहेगा। दिन के आरंभ में घरेलू एवं व्यावसायिक उलझनों के कारण दुविधा रहेगी परन्तु शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट होने से बनाई हुई योजनाए सही दिशा में आगे बढ़ने लगेंगी। आज महिला एवं पुरुष दोनों ही अपने निखरे हुए व्यक्तित्त्व के बल पर समाज से सम्मान पाने के अधिकारी बनेंगे। आर्थिक लाभ के भी कई अवसर मिलेंगे साथ ही मितव्ययी प्रवृति रहने से बचत भी कर सकेंगे। जोखिम वाले कार्यो से भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। स्त्री वर्ग भी आज आर्थिक मामलों में परिवार की मदद करेंगी। शारीरिक दर्द एवं सर्दी जुखाम की संभावना है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को बेहतर करने का प्रयास करेंगे इसमे सफल भी रहेंगे। कार्य व्यवसाय में धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। महिलाये आज अकस्मात किसी शुभसमाचार मिलने से आनंदित रहेंगी। बेरोजगार लोग भी आज हतोत्साहित ना हो प्रयास करने पर आशाजनक रोजगार से जुड़ सकते है। सार्वजनिक क्षेत्र और नए संबंध बनेंगे जिनसे भविष्य में लाभ कमाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा खर्च भी आज कम रहने से धन संचय कर पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। आलस्य के कारण नींद आने की बीमारी से ग्रस्त रह सकते है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके अधिकांश कार्य बिना मेहनत किये सरलता से बनते चले जायेंगे आज आपको जिस जगह से हानि की उम्मीद रहेगी वहां से भी अकस्मात लाभ के समाचार मिलने पर उत्साहित रहेंगे। खाली समय मे मन पुरानी यादो में खोया रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यापार में निवेश करते समय अनुभवियों की सलाह अवश्य लें धन फंसने की भी संभावना है। दिन भर की गतिविधियों का संध्या के समय आंकलन करने पर संतोष की अनुभूति होगी। संध्या बाद का समय घर मे ही बिताना पसंद करेंगे महिलाओ से आज अच्छी जमेगी मनपसंद वस्तुओं की प्राप्ति सुख बढ़ाने में मददगार रहेगी। ठंडे प्रदार्थो का सेवन संयमित करें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपका स्वभाव परोपकारी रहेगा किसी अन्य की परेशानी देख कर आपका दिल भी दुखी होगा इस कारण आज आपके साथ धोखा भी हो सकता है सतर्क रहें। महत्त्वपूर्ण कार्यो को आज प्राथमिकता से पूर्ण करने का प्रयास करें संध्या बाद से विघ्न-बाधाएं आने से प्रत्येक कार्य करने में मुश्किल होगी। आर्थिक रूप से दिन संतोषजनक रहेगा आवश्यकता अनुसार धन की प्राप्ति सहज हो जाएगी लेकिन आज महिलाये धन को लेकर परेशान रहेंगी मन की इच्छा पूर्ण ना होने पर झगड़ा भी कर सकती है। संतानो का उत्पाती व्यवहार रहेगा। सेहत संध्या बाद बिगड़ेंगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन भी आपकी दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसी में विलंब होगा फिर भी प्रयास करना ना छोड़े दिन भर की मेहनत का फल संध्या में कम ही सही परन्तु आवश्यकता के समय होने से संतोष होगा। कार्य व्यवसाय में आज सहयोगियों की कमी अखरेगी। महिलाये भी आज शारीरिक समस्याओ के कारण अनमना व्यवहार करेंगी घर के कार्य भी बिखरे रहेंगे। नौकरी वाले जातको एवं बुजुर्गो से कोई हानि होने की संभावना है प्रत्येक कार्यो को जल्दबाजी की जगह आराम से करें। संतानो अंकुश लगाए अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। संध्या बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा दिन के मध्यान तक सभी कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे परन्तु इसके बाद कार्यो में विघ्न आने शुरू हो जाएंगे अतिआवश्यक कार्य मध्यान तक पूर्ण कर लें। व्यवसाय में पुराने कार्यो से धन की आमद होगी। नए अनुबंद मिलने में उलझने आएगी अथवा कम लाभ वाले मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग आज जोखिम वाले कार्य ना करें निकट भविष्य में हानि हो सकती है। नए व्यापार का आरंभ भी फिलहाल स्थगित ही रखे। सरकारी कार्य भी कागजी कार्यवाही पूर्ण ना होने पर अधूरे रहेंगे। घर का वातावरण मध्यान तक शांत रहेगा इसके बाद महिलाओ की धैर्य हीनता के कारण उथल पुथल मचेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा फिर भी आज बेतुकी बयानबाजी व आवेश को नियंत्रण में रखे वरना बनते कार्यं अधिक उलझ जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लोग आपसे उलझेंगे इसकी अनदेखी कर अपने काम से काम रखें परिस्थिति संध्या बाद बदलने लगेगी। आर्थिक रूप से भी आज दिन मिश्रित ही रहेगा। प्रयास करने पर ही निर्वाह योग्य आय के साधन बन सकेंगे परन्तु आज भविष्य की कार्य योजना बना कर रखें लाभ का समय निकट ही है। महिलाओ का बर्ताव स्नेही जनों के दिल को चोट पहुचायेगा जिससे घर मे विवाद का माहौल बनेगा। संध्या बाद किसी के सहयोग से शांति स्थापित हो सकेगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप का व्यवहार विवेक पूर्ण रहेगा अपने प्रत्येक कार्य को लेकर गंभीर रहेंगे जिसके बाद भी आज लाभ के कम ही अवसर मिलेंगे और जो मिलेंगे उनका भी आशुकूल लाभ नही उठा पाएंगे। आज आपके गंभीर व्यक्तित्त्व में परिवर्तन देखने को मिलेगा हास्य विनोद से आसपास का वातावरण खुशनुमा बनायेगें आपको जानने वाले भी स्वभाव परिवर्तन से आश्चर्य में।रहेंगे लेकिन आज आपके व्यवहार के पीछे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी छुपी रहेगी जिसे केवल महिलाये ही पढ़ सकेंगी। संध्या के आसपास कही से अकस्मात धन प्राप्ति हो सकती है। बुजुर्ग आज आपके पक्ष में रहेंगे। खान-पान संयमित रखें।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए घरेलू एवं आर्थिक समस्याओं से भरा रहेगा। परिवार में आज भी किसी ना किसी कारण से आपस खींचतान बनी रहेगी भाई बंधुओ का मनमुटाव महिलाओ के व्यवहार को भी प्रभावित करेगा। कार्य क्षेत्र पर भी इसका असर देखने को मिलेगा बेमन से कार्य करेंगे। धन के मामले में भी आज निराशा ही मिलेगी मेहनत के बाद भी उचित फल नही मिल पायेगा। सहयोगी अथवा अधिकारियों से भी अनबन होने से अव्यवस्था बढ़ेगी। आज क्रोध को वश में रखना अतिआवश्यक है धन सम्बन्धित व्यवहारों में स्पष्टता रखें। संध्या के बाद स्थिति में थोड़ा परिवर्तन आएगा।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये आर्थिक दृष्टिकोण से पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दिन का आरंभिक भाग किसी से किया वादा पूरा करने में व्यतीत होगा लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा सामाजिक व्यक्तित्त्व में विकास आएगा। आज खर्च ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा फिर भी आय का पलड़ा भारी रहने से बजट बिगड़ेगा नही। नौकरी वाले लोगो को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग भी मध्यान तक खाली रहेंगे इसके बाद ही कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। सरकारी कार्यो में आज व्यवधान आएंगे कल पर छोड़ना बेहतर होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शरीर मे शिथिलता रहेगी।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको मिला जुला फल देगा। दिन के आरंभ में थोड़ा आलस्य प्रमाद रहेगा लेकिन अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहने से कार्यो में निष्ठा से लग जाएंगे लेकिन लाभ के लिए संध्या तक इंतजार करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्यवाही भी मध्यान बाद तक लंबित रहेगी संध्या के आस-पास इनमे गति आने लगेगी फिर भी पूर्ण सफलता मिलना आज मुश्किल ही रहेगा। धन लाभ पूर्वनियोजित रहने से प्राप्ति के लिए उत्सुक रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आज बिखरा रहने से महिलाओ को समेटने में खासी परेशानी आएगी। थकान को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप ख्याली पुलाव पकाएंगे मन काल्पनिक दुनिया की सैर करेगा जिस वजह से प्रत्येक कार्यो में विलंब होगा किसी से किया वादा सही समय पर पूर्ण ना करने पर खरी-खोटी सुननी पड़ेगी। धन लाभ के लिए आज जोड़तोड़ वाली नीति अपनानी पड़ेगी फिर भी आशाजनक नही रहेगा। संध्या के समय किसी कार्य अथवा परिचित द्वारा अकस्मात धन मिलने से खर्च निकल जाएंगे। नौकरी वाले लोग अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में व्यस्त रहेंगे किसी अन्य के हिस्से का कार्य भी आपको करना पड़ेगा जिस वजह से मन मे गुस्सा रहेगा। दाम्पत्य जीवन मे संध्या बाद आत्मीयता बढ़ने से राहत मिलेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 जुलाई 2021 शुक्रवार संवत् 2021 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:41 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:04 बजे तक रहेगा । रेवती नक्षत्र दोपहर 02:02 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दोपहर 02:02 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:57 से 12:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:08 से 01:01 बजे तक रहेगा जबकी दोपहर 12:34 से 01:01 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप कम समय में अधिक लाभ के विचार में फँस न जाएँ ध्यान रखे । कोर्ट – कचहरी के चक्कर में न पडे और किसी के जामीनदार न बने । मानसिक एकाग्रता कम रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य संभाले । लेन – देन में ध्यान रखे । भ्रांति और दुर्घटना से संभलकर चले ।आकस्मिक लाभ होगा ।
वृषभ :~ आज आपके पुराने व बचपन के मित्रों की भेंट से मन आनंदित रहेगा । नए मित्र भी बन सकते है । व्यवसायिक एवं आर्थिक लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । पूँजी निवेश मे सावधानी बरते । धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है । कोर्ट – कचहरी के में संभलकर चले ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन अनुकूल और लाभदायक है । व्यवसाय में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से प्रगति का मार्ग निर्विध्न होगा । व्यापार में आय बढने और उगाही की वसूली हो सकती है । किसी सामाजिक प्रसंग में उपस्थित रह सकते है । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।
कर्क :~ आज आप उच्च अधिकारियों से वाणी और व्यवहार संभलकर करे । शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक चिंता रहेगी । व्यापार में विध्न आ सकते है , परंतु मध्याहन के बाद व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल रहेगी । अधिकारीगण कार्य से संतोष होंगे । आर्थिक लाभ रहेगा ।
सिंह :~ आप आज क्रोध और वाणी पर संयम बरते । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । संभवतः सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे । मानसिक व्यग्रता रहेगी । परिवार मे कलह हो सकते हैं । यथासंभव उच्च अधिकारी , प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद में न उतरें । नकारात्मक विचारों से दूर रहे ।
कन्या :~ आज आपके भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे परंतु मध्याहन के बाद प्रतिकूलताओं से बचे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है । परंतु साथ – साथ आकस्मिक लाभ भी चिंता को कम कर देगा ।
तुला :~ आप आज दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएँगे । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । स्वभाव में बनी रहेगी , इसलिए वाणी पर संयम रखे । मध्याहन के बाद प्रवृत्तियों में परिवर्तन आएगा और मनोरंजन की तरफ बढ़ेंगे । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी ।
वृश्चिक :~ आज मानसिक रूप से आप में भावुकता अधिक रहेगी अतः मानसिक संतुलन बनाए रखे । विद्यार्थी अभ्यास और कैरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे । कल्पनाशक्ति से साहित्य – सृजन में नवीनता ला पाएँगे । व्यवसाय में सफलता मिलेगी और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा ।
धनु :~ आप आज पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद – विवाद न करे । माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा । धन और प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है । मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है । सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी । विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है । स्नेहीजनों से घनिष्ठता में होगी ।
मकर :~ आप आज आवश्यक निर्णय लेने हेतु वैचारिक दृढता और स्थिरता को रखे । भाईयों से संबंधो में निकटता आएगी । मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा । शारीरिक स्फूर्ति नहीं रख पाएंगे । धन – कीर्ति की हानि हो सकती है । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज करते समय सावधान रहे ।
कुंभ :~ आप आज क्रोध और वाणी पर संयम बरते । नकारात्मक विचार मन में न आने दे । खान – पान में भी संयम बरते । मध्याहन के बाद वैचारिक स्थिरता से हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे । रचनात्मक अथवा तो सर्जनात्मक क्षेत्र में मान – सन्मान प्राप्त होगा ।
मीन :~ आज आप का दिन शुभफलदायक है । शारीरिक , मानसिक स्वस्थ और उत्साही रहेंगे । नए कार्य शुभारंभ हेतु अनुकूल है । मध्याहन के बाद अपने पर संयम रखे , नहीं तो किसी से वाद – विवाद या झगडा हो सकता है । धन संबंधित लेनदेन में सावधानी बरते । मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ रहेंगे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।