आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, ३ अगस्त २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:४७
सूर्यास्त: ? ०७:०४
चन्द्रोदय: ? २५:३३
चन्द्रास्त: ?१५:०७
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? श्रावण
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? दशमी (१२:५९ तक)
नक्षत्र ? रोहिणी (२५:४३ तक)
योग ? ध्रुव (२४:०७ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (१२:५९ तक)
द्वितीय करण ? बव (२६:११ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? वृष
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? कर्क (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५६ से १२:५०
अमृत काल ? २२:०८ से २३:५६
विजय मुहूर्त ? १४:३८ से १५:३२
गोधूलि मुहूर्त ? १८:५५ से १९:१९
निशिता मुहूर्त ? २४:०२ से २४:४४
राहुकाल ? १५:४६ से १७:२७
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:०० से १०:४१
होमाहुति ? राहु
दिशाशूल ? उत्तर
नक्षत्र शूल ? पश्चिम (२५:४३ तक)
अग्निवास ? आकाश
भद्रावास ? स्वर्ग (१२:५९ तक)
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? क्रीड़ा में (१२:५९ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
विवाहादि मुहूर्त (पंजाब, कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा) आदि के लिये वृश्चिक-मेष लग्न दोपहर ०१:४५ से रात्रि १२:०५, मिथुन-कर्क लग्न रात्रि ०३:४५ से प्रातः ०५:४३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २५:४३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रोहिणी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (वा, वी, वू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मृगशिरा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश (वे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २८:२१ से ०६:४३
सिंह – ०६:४३ से ०९:०१
कन्या – ०९:०१ से ११:१९
तुला – ११:१९ से १३:४०
वृश्चिक – १३:४० से १६:००
धनु – १६:०० से १८:०३
मकर – १८:०३ से १९:४४
कुम्भ – १९:४४ से २१:१०
मीन – २१:१० से २२:३४
मेष – २२:३४ से २४:०७
वृषभ – २४:०७ से २६:०२
मिथुन – २६:०२ से २८:१७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:३७ से ०६:४३
मृत्यु पञ्चक – ०६:४३ से ०९:०१
अग्नि पञ्चक – ०९:०१ से ११:१९
शुभ मुहूर्त – ११:१९ से १२:५९
रज पञ्चक – १२:५९ से १३:४०
शुभ मुहूर्त – १३:४० से १६:००
चोर पञ्चक – १६:०० से १८:०३
शुभ मुहूर्त – १८:०३ से १९:४४
रोग पञ्चक – १९:४४ से २१:१०
शुभ मुहूर्त – २१:१० से २२:३४
शुभ मुहूर्त – २२:३४ से २४:०७
रोग पञ्चक – २४:०७ से २५:४४
शुभ मुहूर्त – २५:४४ से २६:०२
मृत्यु पञ्चक – २६:०२ से २८:१७
अग्नि पञ्चक – २८:१७ से २९:३७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके मन मे काफी उलझने रहेंगी कार्य क्षेत्र और घर मे तालमेल बैठाना प्राथमिकता रहेगी एक काम को करने पर दूसरे में विलंब होगा फिर भी मध्यान तक स्थिति को संभाल लेंगे। धन एवं व्यवसाय को लेकर मध्यान तक चिंतित रहेंगे बौखलाहट में कुछ उटपटांग हरकत करने से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के लिये नई मुसीबत बढ़ाएंगे। संध्या के आस पास किसी की सहायता से जरूरत की पूर्ति हो जाएगी। घर के बुजुर्ग सामने से बुराई करेंगे जिससे संबंधों में कड़वाहट आ सकती है लेकिन आपके पीछे से आपकी बड़ाई ही करेंगे इसका ध्यान भी रखें। परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेने से स्त्री संतानों को लेकर आज जरूर संतोष होगा। यात्रा की योजना बनेगी आज की जगह कल करना बेहतर रहेगा। सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सुख शांति दायक रहेगा दिन के पूर्वार्ध से ही मजाकिया व्यवहार से घर का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे लेकिन बोलने में शब्दों का चयन ठीक ना होने से किसी से नाराजगी भी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी उसके अनुकूल लाभ नही मिलने से थोड़ी निराशा होगी लेकिन विवेक भी रहने से आगे के लिये अधिक बेहतर करने का प्रयास करेंगे। आज की गई मेहनत खाली नही जाएगी आज नहीं तो कल अवश्य ही धन लाभ होगा। जोखिम वाले कार्यो में निवेश करने से ना डरे भविष्य में अधिक होकर ही मिलेगा। संध्या के समय मन अनैतिक कार्यो में भटकेगा व्यसन पर खर्च होगा। सेहत में भी रात्रि के समय कमी आएगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपको प्रत्येक कार्य मे सावधानी बरतें की आवश्यकता हैं। पूर्व में बनाई योजना अथवा गतिशील कार्यो में नुकसान होने की प्रबल संभावना है। आज पहले अधूरे कार्यो को पूर्ण करें उसके बाद ही नया कार्य आरंभ करें अन्यथा दोनो ही अधूरे रहने से लोगो की खरी-खोटी सुनने को मिलेगी साथ ही धन लाभ की कामना पर भी पानी फिर जाएगा। नौकरी पेशाओ को अतिरिक्त कार्य मिलने से बेमन से करने पर बड़ी गलती होने की संभावना है इसमे सुधार कर लेंगे पर अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा। धन की आमद कम व्यर्थ के खर्च या हानि होने से आर्थिक संतुलन नही बन पाएगा। घर का माहौल आपके विपरीत व्यवहार से उदासीन बनेगा। सेहत भी कुछ विकार युक्त रहेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको व्यवसाय से आर्थिक लाभ पाने के लिये बड़ी जोड़ तोड़ करनी पड़ेगी फिर भी आशाजनक ना होने से मन मे नकारत्मक भाव आएंगे। धन की कमी रहने पर भी आपकी जीवनशैली धनाढ्यों जैसी रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आडंबर युक्त दिनचर्या के कारण मान सम्मान मिलेगा। आज किसी दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने के लिये मध्यस्थता करनी पड़ेगी इससे बचने का प्रयास करें अति आवश्यक होने पर पक्षपात से बचे अन्यथा बैठे बिठाये दुश्मनी होगी। मध्यान के समय कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय मंदा रहेगा फिर भी किसी वादे के पूरे होने पर बैठे बिठाये धन लाभ हो जाएगा। घर मे सुख शांति रहेगी बड़े परिजन आपकी प्रसंशा करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी लेकिन अनदेखी करेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपकी दिनचर्या पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। दिन के आरंभ में कार्यो के गलत दिशा लेने से गुस्सा आएगा लेकिन स्वतः ही ठीक हो जाएंगे। कई दिनों से जिस कार्य मे लगे है उसकी सफलता के नजदीक पहुचने से उत्साहित होंगे परन्तु आज पूर्ण सफलता संदिग्ध ही रहेगी निष्ठा से लगे रहे निकट भविष्य में धन और सम्मान दोनो मिलने वाले है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारियों का भरोसा बढ़ने से अपनी अनैतिक मांगे मनवाने की तिकडम लगाएंगे परिस्थिति अनुसार इसमे आज नही तो कल सफलता मिल जाएगी। आज धन की आमद होते होते कई व्यवधान आएंगे फिर भी खर्च लायक मिल जाएगी। परिवार में मौसमी बीमारी के प्रकोप के कारण परिजन दैनिक कार्यो के लिये एक दूसरे पर आश्रित रहेंगे जिससे थोड़ी अव्यवस्था फैलेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप किसी मुसीबत से बचने के लिये धर्म का सहारा लेंगे मन मे आध्यात्मिक भाव रहेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि मात्र ही। पूजा पाठ तंत्र टोटको पर दिन का कुछ समय और धन खर्च होगा लेकिन मन मे अज्ञात भय रहने से मानसिक शांति नही मिल पाएगी। कार्य क्षेत्र पर लेन देन को लेकर किसी से उलझने की संभावना है व्यवसाय की गति आज धीमी रहेगी जहां लाभ की संभावना होगी वहां सहयोग की कमी रहेगी। लोग आपको आश्वासन देंगे पर वक्त पड़ने पर अपनी बात से पलट जाएंगे। गृहस्थ में भी आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा स्त्री संताने जिस कार्य को करने से बचना चाहिये उसे कर घर के बड़ो को नाराज करेंगे। सेहत ठीक रहेगी फिर भी घरेलू कार्यो में अरुचि दिखाएंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन प्रतिकूल रहेगा पूर्व में बरती लापरवाही के कारण सेहत में विकार आने से प्रातः काल से ही अनमने से रहेंगे कार्य करने का मन करेगा लेकिन उत्साह की कमी हर कार्य मे विलंब कराएगी। नौकरी पेशाओ को आज अधिक कष्ट होगा सहकर्मियो से मतभेद के कारण सहयोग नही मिलेगा स्वयं ही सभी कार्य करने पड़ेंगे अवकाश भी ले सकते है। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक थोड़ा बहुत लाभ कमा लेंगे लेकिन इसके बाद सेहत का साथ ना मिलने से अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर होने से थोड़ी राहत में रहेंगे। घर मे आज किसी न किसी के बीमार रहने से दवाओं का खर्च बढ़ेगा घर मे भी अव्यवस्था पनपेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये कामना पूर्ति वाला रहेगा। स्वयंजन एवं सहकर्मियों से विवेकी व्यवहार रखें अन्यथा इच्छाओं पर पानी फेरते समय नही लगाएंगे। व्यवसायी वर्ग को आज आकस्मिक धन मिलने की सम्भवना है लेकिन पहले दिमागी कसरत भी करनी पड़ेगी इससे घबराए ना धन और सम्मान दोनो मिलेंगे। नौकरी पेशाओ को भी आज अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे लेकिन ज्यादा प्रलोभन में ना पढ़ें अन्यथा हानि के साथ किसी से कहा सुनी भी हो सकती है। सहकर्मियो का पूरा ख्याल रखेंगे आज आपसे प्रसन्न रहेंगे जिससे कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। घर की स्थिति सुख दायक रहेगी परिजनों का स्नेह मिलने से थकान भूल जाएंगे। आरोग्य भी बना रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा आज आपकी मानसिकता सुखोपभोग की वस्तुओं के संग्रह की रहेगी इसपर खर्च भी करेंगे लेकिन भविष्य को ध्यान में रखकर ही चले। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन मध्यान के आस-पास आकस्मिक लाभ होने से मन मे लोभ आएगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में निवेश करेंगे निकट भविष्य में लाभदायक रहेगा पर आज धन की आमद सामान्य से भी कम ही रहेगी। नौकरी करने वाले कार्य क्षेत्र पर अपनी प्रशंसा कराने के चक्कर मे मूर्खता का परिचय देने पर हास्य के पात्र बन सकते है स्वाभाविक कार्य करें यही आपके लिये ठीक रहेगा। घर के कुछ सदस्य किसी महंगी वस्तु को पाने की जिद करेंगे जबकि कुछ इसके विरोध में रहेंगे जिससे वातावरण थोड़ी देर के लिये अशांत बनेगा। आरोग्य बना रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे मेहनत भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे प्रसंशा मिलने से अखरेगा नही। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे मध्यान से रुक रुक कर होने की संभावना है पर मन अधिक पाने की लालसा में शांत नही रहेगा। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिये आपसे मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी ना हो अन्यथा अपने काम मे देरी होगी। घरेलू वातावरण अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा लेकिन महिलाओ के मन मे अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद कमर दर्द या जोड़ो में दर्द की शिकायत होगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दिन भर क्रोध और कलह के प्रसंग बनते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लोगो को आपका काम पसंद नही आएगा लोग अपना काम छोड़ आपके कार्य मे टांग अडायेंगे जिससे पहले से ही परेशान दिमाग और ज्यादा चिड़चिड़ा होगा। अधिकारी वर्ग भी बात-बात पर मीन मेख निकालेंगे। धन लाभ के लिये भी आज दिन विषम रहेगा छोटी मोटी आय बनाने के लिये भी तरसना पड़ेगा। घर मे भी आज किसी न किसी से कहा सुनी होगी महिलाए शकि मिजाज रहने पर बात बात में खोट देखेंगी बेतुकी बातो से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। सेहत भी आज नरम-गर्म रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपके लिये लाभदायक रहने वाला है दिन के आरंभ में घर मे किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे लेकिन मध्यान के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी फिर भी सहकर्मी आपसे व्यवहार करने में संकोच करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी पर धन लाभ आज पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। सामाजिक क्षेत्र पर ठाट बाट का जीवन सामान्य वर्ग से दूरी बनाएगा लेकिन आज आप दिखावे में ही रहना अधिक पसंद करेंगे। घर के सदस्य भी मतलब से आपका समर्थन करेंगे पर बुजुर्ग वर्ग से किसी बात को लेकर ठनेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी निकट भविष्य में इसपर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या बाद शरीर दुखने की शिकायत होगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 03 अगस्त 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 01:01 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:03 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:02 बजे होगा । रोहिणी नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:44 बजे तक रहेगा पश्चात् मृगशीर नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:19 से 05:49 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

— विशेष :–

आज भद्रा दोपहर 01:00 बजे तक , मंगला गौरी पूजन ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप अपने निजी विचारों को छोडकर अन्यों के विचारों को अपनाए । घर के तथा परिवारिक कार्य करते समय समाधानकारी व्यवहार अपनाए । वाणी पर संयम बरते , नहीं तो किसी से वाद – विवाद या मनमुटाव हो सकता है । खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे । आर्थिक विषयों में सावधानी बरते ।

वृषभ :~ आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे । आर्थिक लाभ हो सकता हैं । मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता से सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे । मनोरंजन , सौंदर्य – प्रसाधन , आभूषण पर खर्च होगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे ।

मिथुन :~ आज आपकी वाणी और व्यवहार मे भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । आवेश और उग्रता से किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । आँखों की पीडा हो सकती है । अकस्मात का योग है । पारिवारिक कलह हो सकता है ।आय कम और खर्च अधिक होगा ।

कर्क :~ आज का दिन आपके लिए लाभदायक है । नौकरी और व्यापार में भी लाभ मिल सकता हैं । मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं । आय में वृद्धि होगी । आकस्मिक धन मिलेगा । आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे । किसी मनोहर स्थल पर प्रवास – पर्यटन हो सकता है ।

सिंह :~ आज आपके कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढेगा । उच्च अधिकारियों पर कार्य का सकारात्मक होने से प्रसन्न रहेंगे । पिता से सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा । जमीन , वाहन , संपत्ति से जुडे‍ कार्य हेतु दिन अनुकूल है ।

कन्या :~ आपका आज का दिन प्रतिकूल रहेगा । मन चिंता से व्यग्र रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव से थकान और अशक्ति रहेगी जिससे कार्य में मंदी रहेगी । नौकरी या व्यावसाय मे सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा ।

तुला :~ आज आप किसी से वाद – विवाद या झगडा़ न करे । क्रोध न करे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । हितशत्रुओं से सावधान रहे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे फिर भी आकस्मिक धनलाभ हो सकता है ।

वृश्चिक :~ आज आपके लिए मनोरंजन का दिन है । मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में दिन अच्छी तरह से बीतेगा । वस्त्राभूषण , वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख मिलेगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।

धनु :~ आज आपके लिए बहुत अनुकूल दिन है । पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता रहेगी । नौकरी और व्यावसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा । अपेक्षित सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी ।

मकर :~ आज आपमे शारीरिक आलस्य , थकान , अशक्ति के कारण अस्वस्थता रहेगी । मानसिक चिंता सताएगी । व्यावसाय में भाग्य का सहयोग नहीं मिलेगा । उच्च अधिकारी कार्य से संतोष नहीं रहेंगे । दुविधा के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी ।

कुंभ :~ आज आप स्वभाव मे हठीलापन छोड़े । अधिक भावुकता के कारण मन में अस्वस्थता रहेगी । सामाजिक सम्मान का भंग न हो ध्यान रखे । घर और संपत्ति से जुडे़ कार्य संभलकर करे । माता से लाभ होगा । आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से होंगे ।

मीन :~ आपको आज आवश्यक निर्णय लेने हेतु दिन शुभ है । सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी । विचारों में स्थिरता तथा मन की दृढता से कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे । भाई – बंधुओ से संबंधो में निकटता आयेगी । सामाजिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *