
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, ११ अगस्त २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:५२
सूर्यास्त: ? ०६:५८
चन्द्रोदय: ? ०८:०९
चन्द्रास्त: ?२१:०६
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? श्रावण
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? तृतीया (१६:५३ तक)
नक्षत्र ? पूर्वाफाल्गुनी (०९:३२ तक)
योग?? शिव (१८:२८ तक)
प्रथम करण ? गर (१६:५३ तक)
द्वितीय करण ? वणिज (२८:११ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? कन्या (१५:२३ से)
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? सिंह (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? २५:५३ से २७:२६
रवियोग ? ०९:३२ से २९:४२
विजय मुहूर्त ? १४:३५ से १५:२९
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४९ से १९:१३
निशिता मुहूर्त ? २४:०१ से २४:४३
राहुकाल ? १२:२२ से १४:०२
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०७:२२ से ०९:०२
होमाहुति ? सूर्य – ०९:३२ तक
दिशाशूल ? उत्तर
नक्षत्रशूल ? उत्तर (०९:३२ से)
अग्निवास ? पृथ्वी (१६:५३ तक)
भद्रावास ? पाताल (२८:११ से)
चन्द्रवास ? पूर्व (दक्षिण १५:२४ से)
शिववास ? सभा में (१६:५३ क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
मधुश्रवा हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत, शुक्र कन्या में ११:३२ से, विवाहदी मुहूर्त (पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, कश्मीर) आदि प्रदेशो के लिये धनु लग्न दोपहर ०३:३२ से सायं, ०५:३६ तक,मेष लग्न रात्रि १०:१७ से ११:५४ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः १०:५३ से दोपहर १२:०६ तक, गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०६:०० से ०९: १५ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:५३ से दोपहर १२:३२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०९:३२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (टे, टो, प, पी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २७:५० से ०६:११
सिंह – ०६:११ से ०८:३०
कन्या – ०८:३० से १०:४८
तुला – १०:४८ से १३:०९
वृश्चिक – १३:०९ से १५:२८
धनु – १५:२८ से १७:३२
मकर – १७:३२ से १९:१३
कुम्भ – १९:१३ से २०:३९
मीन – २०:३९ से २२:०२
मेष – २२:०२ से २३:३६
वृषभ – २३:३६ से २५:३१
मिथुन – २५:३१ से २७:४६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:४२ से ०६:११
शुभ मुहूर्त – ०६:११ से ०८:३०
चोर पञ्चक – ०८:३० से ०९:३२
शुभ मुहूर्त – ०९:३२ से १०:४८
रोग पञ्चक – १०:४८ से १३:०९
शुभ मुहूर्त – १३:०९ से १५:२८
मृत्यु पञ्चक – १५:२८ से १६:५३
अग्नि पञ्चक – १६:५३ से १७:३२
शुभ मुहूर्त – १७:३२ से १९:१३
रज पञ्चक – १९:१३ से २०:३९
शुभ मुहूर्त – २०:३९ से २२:०२
शुभ मुहूर्त – २२:०२ से २३:३६
रज पञ्चक – २३:३६ से २५:३१
शुभ मुहूर्त – २५:३१ से २७:४६
चोर पञ्चक – २७:४६ से २९:४२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन धैर्य से बिताने में ही भलाई है। मेहनत करने पर तुरंत लाभ की आशा ना रखें आज किया परिश्रम का फल संध्या बाद से दिखने लगेगा लेकिन प्राप्ति में अड़चनें आएंगी आज की तुलना में कल दिन ज्यादा बेहतर रहेगा। आज केवल आश्वासनो से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान तक का समय कार्य व्यवसाय के लिये उतार चढ़ाव वाला रहेगा इसके बाद परिस्थिति से समझौता कर लेंगे स्वभाव में संतोष बनेगा। धन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के वादे ना करें पूरे नही कर पाएंगे उलटे आलोचना ही होगी। घर का कोई सदस्य जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिये शांति भंग होगी। महिलाए अपने कार्य छोड़ अन्य के कार्य मे मीन मेख निकालेंगी यह झगड़े का कारण बनेगा। बदन दर्द स्नायु तंत्र में दुर्बलता रहेगी।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप पिछली गलतियों से सीख लेंगे। व्यवहार में सुधार करेंगे मीठा बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध कर लेंगे। घर के सदस्य बजट से अधिक मांग कर दिनचार्य को जटिल बनाएंगे आज दिन भर धन संबंधित मामले दिमाग मे चलते रहेंगे फिर भी आज धन की तुलना में बौद्धिक क्षमता की उन्नति अधिक होगीं। मध्यान के आस पास सगे संबंधियों से किसी बात को लेकर टकराव होने की संभावना है आज स्वभाव की नरमी बात बढ़ेंगे नही देगी लेकिन मानसिक बेचैनी जरूर रहेगी। कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी पर धन लाभ के लिये इंतजार करना पड़ेगा। बाहर घूमे के प्रसंग बनेंगे परन्तु अंत समय मे टल भी सकते है। मानसिक अंतर्द्वन्द को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भी बचते बचते कलह होने की संभावना है आज स्वभाव में नरमी रखना अत्यंत आवश्यक है। आप जल्दी से किसी विवाद में नही पड़ेंगे लेकिन वातावरण ही ऐसा बनेगा ना चाहकर भी क्रोध आयेगा। आर्थिक कारणों से घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच तान होगी। भाई बंधुओ से किसी पुराने विवाद को लेकर तीखी झड़प होने की संभावना है बेतुकी बयानबाजी से बचें अन्यथा स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। नई सरकारी उलझने भी बनने के आसार है अनैतिक गतिविधियोंसे स्वयं को दूर रखें। महिला वर्ग भी आज आवश्यकता पड़ने पर ही अपना विचार रखें अन्यथा मान हानि हो सकती हैं। आज धन लाभ की आशा कम ही रखें बस खर्च ही निकाल पाएंगे। सेहत में सुधार आएगा पर अपनी ही गलती से समस्या दोबारा हो सकती है। अति आवश्यक कार्यो के लिये संध्या का इंतजार करें।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको कोई नई खुशी देकर जाएगा। धन लाभ उम्मीद ना होने पर भी अकस्मात होगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहेंगे दिन भर की मेहनत का आंकलन संध्या के समय संतोषजनक रहेगा। आज आपके मन को भटकाने वाले प्रसंग भी बनेंगे सही दिशा में जा रहा कार्य किसी के गलत मार्गदर्शन से गलत होगा जिसे सुधारने में समय खराब करेंगे। महिलाए किसी कार्य पूर्ति को लेकर आशंकित रहेंगी धर्य ना खोये देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। धन संबंधित कार्य अन्य दिनों की तुलना में शीघ्र बनेंगे। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे फिर भी कंजूस प्रवृति घर मे अथवा सहकर्मियों का आगे नीचा दिखाएगी। परिवार के बुजुर्ग अनदेखी होने पर व्यथित होंगे। सेहत सामान्य ही रहेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। आज एक समय मे मन दो कार्यो में भटकने के कारण मनचाही सफलता नही मिल पाएगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा जिसके चलते किसी की अनुचित मांग पूरा करने में संकोच नही करेंगे लेकिन याद रहे बाद में यह आत्मग्लानि का कारण भी बनेगा। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से लाभ की आशा जागेगी परन्तु मेहनत इसकी तुलना में कम रहने के कारण बाद में ले देकर काम निकालना पड़ेगा। व्यर्थ समय खराब करते वक्त ध्यान रहे आज कीगई मेहनत आने वाले दिनों में जीवन की दिशा बदल सकती है। पारिवारिक जन को गुमराह करने का प्रयास करेंगे यह बाद में कलह का कारण बनेगा। सेहत में छोटे मोटे विकार लगे रहेंगे।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी दिनचार्य संघर्ष वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही मन किस अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा हानि की सम्भवना के कारण बड़ा कार्य करने से डरेंगे लेकिन दैनिक कार्य थोड़े विलम्ब से पूर्ण हो जाएंगे। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर टूट-फुट अथवा अन्य कारणों से हानि होने का भय है। आर्थिक मामले अधूरे रहने के कारण धन संबंधित समस्या भी रहेगी खर्च चलाना भी आज भारी पड़ेगा। किसी से लिये उधार अतिशीघ्र वापस करने का प्रयास करें। परिजन आपकी मनोदशा को जानते हुए भी अनदेखा करेंगे मित्र परिचित केवल औपचारिक व्यवहार रखेंगे। दिन भर मानसिक बोझ बना रहेगा। संध्या बाद से थोड़ी राहत मिलने लगेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भी दिन आपके पक्ष में रहेगा लेकिन आज आपके अंदर समझ की कमी भी रहेगी सही की जगह गलत बातो का समर्थन करना घर अथवा बाहर वैचारिक मतभेद बनाएगा। कार्य व्यवसाय एवं दैनिक कार्यो में आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज आपको सहयोग भी बिन मांगे मिल जायेगा अपने कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे लेकिन अन्य लोगो की सहायता करने में टालमटोल करेंगे घरेलू कार्य की अनदेखी करने पर ताने सुनने को मिलेंगे। धन की आमाद निश्चित होगी सामाजिक व्यवहार इसके कम या अधिक होने में महत्त्वपूर्ण रहेगा। सेहत आज ठीक ही रहेगी फिर भी खाना समय पर खाये।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन वैसे तो आपके लिये कुछ ना कुछ लाभ ही देगा लेकिन आज आपके द्वारा कोई ऐसा काम हो सकता है जिसका पछतावा लंबे समय तक रहेगा। दिन के पहले भाग से लेकर दोपहर बाद तक भागदौड़ व्यर्थ लगेगी फिर भी व्यवहार पूर्ति के लिये करनी पड़ेगी इसके बाद का समय आकस्मिक लाभ दिलाएगा लेकिन ध्यान रहे यहाँ लापरवाही करने पर लाभ हानि में भी बदल सकता है। धन लाभ मेहनत की।तुलना में कम फिर भी संतोषजनक हो ही जायेगा। कार्य क्षेत्र पर विस्तार करने के अवसर मिलेंगे धन निवेश से ना डरें भविष्य में दुगुना होकर मिलेगा। घर मे संध्या तक स्थिति सामान्य रहेगी इसके बाद कोई हानिकर समाचार मिल सकता है। सेहत में भी गिरावट दर्ज होगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन सुख शांति में वृद्धि होगी लेकिन शरीर मे कोई नया विकार भी बनेगा। आज आप की कार्य गति थोड़ी धीमी रहेगी कोई भी कार्य एकदम सर पर आने पर ही करेंगे फिर भी अन्य लोगो की तुलना में जल्दी और अधिक सफाई रहेगी। मध्यान के बाद स्वभाव में तेजी आएगी कार्य-व्यवसाय से लाभ आशाजनक रहेगा फिर भी सन्तोष नही होगा अधिक पाने की लालसा परेशानी में डालेंगी धर्य से काम लें। नौकरी वाले लोग महत्त्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होने पर प्रसन्न रहेंगे अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिये आज दिन उपयुक्त है। व्यवसायी वर्ग धन का निवेश करने से बचे आने वाले समय मे व्यवधान आएंगे। सेहत भी संध्या बाद प्रतिकूल होने लगेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन मन कार्य में आ रही बाधा के कारण अशान्त रहेगा। शारीरिक सामर्थ्य भी आज कम ही रहेगा फिर भी जबरदस्ती करेंगे। व्यवसायी वर्ग अधूरे कार्य पर ज्यादा ध्यान दें आज धन पाने का यही एक साधन है। मध्यान तक स्थिति अनियंत्रित रहेगी चाह कर भी मन के अनुसार काम नही कर पाएंगे लेकिन दोपहर बाद थोड़ा बदलाव आने लगेगा किसी की सहायता मिलने पर जटिल कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। पूर्व में किये गलत आचरण का आज भुगतान भी करना पड़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहेगा अकारण ही परिजन अथवा सहकर्मियों पर क्रोध करेंगे आस-पड़ोसी आपके प्रति सांत्वना रखेंगे लेकिन आपका व्यवहार विपरीत ही रहेगा। लोभ से दूर रहें।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना हुआ है जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे अन्य लोगो की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। लेकिन व्यवहारिकता की कमी अथवा स्वार्थी वृति कुछ अभाव भी बनाएगी। कार्य क्षेत्र पर धन को लेकर आज किसी भी प्रकार का समझौता नही करेंगे लेकिन अपना काम बनाने के लिये आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। पुराने कार्य मे विलम्ब होने पर कहासुनी होगी लेकिन धन की आमद हो जाने के बाद इनको भूल जाएंगे। सहकर्मी अथवा परिजन आपसे कोई अनैतिक मांग करेंगे जिस पूर्ण करने में खासी परेशानी आएगी। घर का वातावरण छोटी मोटी उलझनों को छोड़ ठीक ही रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिश्रित फल प्रदान करेगा। कभी लाभ होता नजर आएगा अगले पल निराश होने पड़ेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर मनमाना व्यवहार करेंगे इससे आप तो निश्चिन्त रहेंगे लेकिन संपर्क में रहने वालों को परेशानी आएगी। कार्य करते समय भी मन मौज शौक की ओर आकर्षित होगा। आज आप प्रलोभन में अनैतिक कार्य करने से भी परहेज नही करेंगे इससे धन लाभ शीघ्र तो होगा साथ मे नई समस्या भी बढ़ेगी जिसके परिणाम निकट भविष्य में भुगतने पड़ेंगे। व्यवसायी वर्ग नए कार्य मे निवेश कर सकते है इसके निकट भविष्य में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्य अपने कामो में मस्त रहेंगे। कफ अथवा अन्य ठंड संबंधित समस्या हो सकती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 अगस्त 2021 बुधवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सायं 04:54 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:57 बजे होगा । पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 09:32 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दोपहर 03:23 बजे तक भ्रमण करते हुए कन्या राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:29 से 02:07 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा मध्य रात्रि पश्चात् 04:09 बजे से , शुक्र कन्या राशि मे प्रातः 11:32 बजे से , मधुश्रवा तीज , लघु तृतीया व्रत , श्री सेवक जयंती ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी । काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे । साहित्यकला के क्षेत्र में भी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे । दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा । व्यावसाय में उच्च अधिकारीगण के साथ वाद – विवाद न हो ध्यान रखे ।
वृषभ :~ आज आप वाणी और व्यवहार मे संयम बरते । जलाशय से दूर रहे । जमीन और संपत्ति के पत्रों पर सही – मुहर लगाते समय ध्यान रखे । मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । मन की कल्पना की लहेरें एक अनोखे विश्व के निर्माण का अनुभव कराएगी ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन सुख – शांतिपूर्वक बीतेगा । भाईयों के साथ मेलजोल से लाभ होगा । मित्रों और स्वजनों से भी भेंट होगी । परंतु मध्याहन के बाद नकारात्मक विचारों से व्यग्रता रहेगी । समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा । कुछ अधिक ही भावुकता रहेगी । घर का उग्र वातावरण रहेगा । जमीन आदि के पत्रों पर हस्ताक्षर सोच – विचार कर करे ।
कर्क :~ आपका आज का दिन लाभदायक रहेगा । परिवारिक सहयोग मिलेगा । वाणी की शैली से कार्य सरलता से होंगे । मध्याहन के बाद प्रवास या पर्यटन होगा । सहकर्मचारी के साथ निकटता होगी । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
सिंह :~ आज आप मनोबल के साथ कार्य करेंगे । बडों से लाभ होगा । वाणी में उग्रता अधिक रहेगी जिसे कम करे । पारिवारिक वातावरण में मेलजोल रहेगा । खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखे । विदेशी स्वजनों , मित्रों के व्यवहार आनंदप्रद और लाभदायक रहेगा ।
कन्या :~ आज आप मन को भावना के प्रवाह में न बहने दे । शंका का निराकरण अवश्य करे । किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें । पारिवारिक मतभेद न हो इसका ध्यान रखे । आय से अधिक खर्च हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद पिता और बडों का सहयोग मिलेगा , इससे मन से चिंता कम होकर मन प्रफुल्लित होगा ।
तुला :~ आज आप नए कार्य का प्रारंभ न करे । मन वैचारिक स्तर पर अटका सा रहेगा , जिससे मनोबल में कमी आएगी । मित्र से विशेष लाभ होगा । व्यापार से भी लाभ होगा परंतु मध्याहन के बाद अधिक भावुकता से मन व्यग्र रहेगा । चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड सकता है । वाणी और व्यवहार में संयम रखें ।
वृश्चिक :~ व्यावसाय में आज आप के कार्य की बहुत प्रशंसा होगी । कार्य सरलता से होंगे । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज हेतु दिन अनुकूल है । सरकारी कार्यों में लाभ होगा । मध्याहन के बाद मित्रों से लाभ होगा । दिनभर वैचारिक अनिश्चितता रहने से अनिर्णय की स्थिति रहेगी । आवश्यक निर्णय मध्याहन के बाद न लें ।
धनु :~ आज आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी और साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा । व्यावसाय में विध्न या विवाद हो सकता है , परंतु मध्याहन के बाद वातावरण में कुछ सुधार होगा । कार्य में सफलता मिलेगी । कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढेगा । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज हेतु अच्छा समय है ।
मकर :~ आपका आज बीमारी पर अधिक खर्च होगा । आकस्मिक खर्च हो सकता है । पारिवार मे उग्र बहस न हो , इसका ध्यान रखे । बाहर के खान – पान को टाले । चरित्र पर कोई उंगली उठाए ऐसा कोइ कार्य न करें । निरर्थक वाद – विवाद या चर्चा से दूर रहे ।
कुंभ :~ आज आप व्यापारीवर्ग और भागीदारों से संभलकर कार्य करे । विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा । परिवार का वातावरण शांत रहेगा । दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं । व्यावसाय मे अधिकारियों के साथ वाद – विवाद टाले । अधिक श्रम के बाद भी फल मनवाँछित नही मिलेगा ।
मीन :~ आज आप का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । पारिवारिक मेलजोल बना रहेंगा । दैनिक कार्य विलंब से होंगे । सहकर्मीयों का कम सहयोग मिलेगा । जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सामाज में अपयश हो सकता है ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।