आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, १२ अगस्त २०२१?

सूर्योदय: ? ०५:५२
सूर्यास्त: ? ०६:५८
चन्द्रोदय: ? ०९:११
चन्द्रास्त: ?२१:३९
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? श्रावण
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? चतुर्थी (१५:२४ तक)
नक्षत्र ? उत्तराफाल्गुनी (०८:५३ तक)
योग ? सिद्ध (१६:१३ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (१५:२४ तक)
द्वितीय करण ? बव (२६:३५ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? कन्या
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५५ से १२:४८
अमृत काल ? २६:१३ से २७:४५
रवियोग ? ०५:४२ से ०८:५३
विजय मुहूर्त ? १४:३५ से १५:२८
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४८ से १९:१२
निशिता मुहूर्त ? २४:०१ से २४:४३
राहुकाल ? १४:०१ से १५:४१
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:४२ से ०७:२२
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? दक्षिण
नक्षत्र शूल ? उत्तर – ०८:५३ तक
अग्निवास ? पाताल – १५:२४ पृथ्वी
भद्रावास ? पाताल – १५:२४ तक
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? क्रीड़ा में – १५:२४ कैलाश पर
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
विनायक दूर्वा चतुर्थी व्रत, विवाहदी मुहूर्त (पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, कश्मीर) आदि प्रदेशो के लिये तुला लग्न प्रातः १०:५२ से दोपहर ०१:१० तक, व्यवसाय आरम्भ+वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:५३ से दोपहर ०३:४८ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०८:५३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (पू, ष, ण, ठ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २७:४६ से ०६:०७
सिंह – ०६:०७ से ०८:२६
कन्या – ०८:२६ से १०:४४
तुला – १०:४४ से १३:०५
वृश्चिक – १३:०५ से १५:२४
धनु – १५:२४ से १७:२८
मकर – १७:२८ से १९:०९
कुम्भ – १९:०९ से २०:३५
मीन – २०:३५ से २१:५८
मेष – २१:५८ से २३:३२
वृषभ – २३:३२ से २५:२७
मिथुन – २५:२७ से २७:४२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:४२ से ०६:०७
रोग पञ्चक – ०६:०७ से ०८:२६
शुभ मुहूर्त – ०८:२६ से ०८:५३
मृत्यु पञ्चक – ०८:५३ से १०:४४
अग्नि पञ्चक – १०:४४ से १३:०५
शुभ मुहूर्त – १३:०५ से १५:२४
रज पञ्चक – १५:२४ से १५:२४
शुभ मुहूर्त – १५:२४ से १७:२८
चोर पञ्चक – १७:२८ से १९:०९
शुभ मुहूर्त – १९:०९ से २०:३५
रोग पञ्चक – २०:३५ से २१:५८
चोर पञ्चक – २१:५८ से २३:३२
शुभ मुहूर्त – २३:३२ से २५:२७
रोग पञ्चक – २५:२७ से २७:४२
शुभ मुहूर्त – २७:४२ से २९:४३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक धन कमाना रहेगा। व्यावसायिक कार्य भी निर्बाध्य रूप से चलते रहेंगे आय के एक से अधिक साधन बनेंगे व्यस्तता भी अधिक रहने के कारण बीच बीच में शारीरिक समस्या खड़ी हो सकती है फिर भी आप परवाह किये बिना कार्यो में लगे रहेंगे। धन लाभ आशा के अनुरूप होगा परंतु अंतिम समय में व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों पर नजर रखें लापरवाही नुक्सान कराएगी। नौकरी पेशा जातक बेहतर कार्य के लिए पदोन्नत हो सकते है। लेकिन घरेलु वातावरण शंका के कारण ख़राब हो सकता है। स्त्री वर्ग से नाराजगी रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिला जुला फल देगा। प्रातः काल से ही किसी कार्य को करने में किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी एवं जो सहयोग मिलेगा वह भी पर्याप्त नहीं रहेगा। बाहर की अपेक्षा घर के लोग ही सहायता के लिए आगे आएंगे फिर भी अन्य कार्यो की और ध्यान दें अन्यथा यहाँ भी लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे परन्तु अनैतिक कार्यो में ना पढ़ें हानि ही होगी इसका ध्यान रखें। अधिकारी वर्ग आपके प्रति उदासीन रहेंगे इसलिए कार्य निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। गृहस्थ में आपसी तालमेल बना रहेगा। महिलाएं अधिक सहयोगी सिद्ध होंगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचे। हालांकि आज जिस भी कार्य को करेंगे देर-अबेर उसमें सफलता तो आपको मिलेगी ही। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे लेकिन ज्यादा स्नेह भी आज कलह का कारण बन सकता है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र से आर्थिक लाभ भी होंगे। परिवार जनों का सहयोग कम मिलेगा लेकिन आज सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। चित्त में प्रसन्नता रहेगी। सेहत में थोडी नरमी रहने पर भी परवाह नही करेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन अवश्य धन लाभ कराएगा। लाभ की उम्मीद प्रातः काल से ही रहेगी लेकिन टलते टलते दोपहर तक ही इसमें सफलता मिलेगी। प्रातः काल में कुछ दिनों से टल रहे कार्य को करने की जल्दी रहेगी। मध्यान का समय काम ना होने से आराम में बीतेगा। महिलाएं भी कामना पूर्ती से प्रसन्न रहेंगी। सामाजिक क्षेत्र पर वर्चस्व में कमी आने पर भी दिनचर्या सामान्य ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक किसी जटिल कार्य को लेकर परेशान हो सकते है परन्तु सहायता मिलने पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में आज भी नीरसता ही अधिक रहने वाली है। सामाजिक आयोजनों में जाना टल भी सकता है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका स्वभाव संतोषी रहेगा। घर एवं बाहर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी सुविधा अनुसार ही कार्य करेंगे कार्य विस्तार के मूड में आज बिलकुल नहीं रहेगें। बीच-बीच में अकारण ही क्रोध की स्थिति भी बनेगी फिर भी हालात खराब नहीं होने देंगे। सरकारी कार्यो में ढील देना हानि कारक रह सकता है। प्रतिस्पर्धी भी आपकी मनोदशा देख कर जम कर फायदा उठाएंगे लेकिन परोपकार की भावना प्रबल रहने से इन बातों का आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। परिजन आपकी अधिक उदार वृति का विरोध कर सकते है। संताने मनमानी करेंगी। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। किसी भी बात पर ज्यादा देर नहीं टिकेंगे इससे आस पास के लोगो को परेशानी हो सकती है साथ ही आपकी प्रतिष्ठा भी कम होगी। कार्य क्षेत्र पर भी विचार निरंतर बदलते रहेंगे जिससे सही निर्णय नहीं ले पाएंगे लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। आज मन को एकाग्र करके ही लाभ कमाया जा सकता है। आध्यत्म में भी यही स्थिति बनेगी रूचि होने पर भी मन इधर उधर भटकने से कोई लाभ नहीं होगा। पारिवारिक वातावरण अधिक बोलने की प्रवृति के कारण अस्त-व्यस्त रहेगा। घर के लोग आपकी बातों पर जल्दी से यकीन नहीं करेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन अधिक संवेदनहीनता प्रत्येक कार्यो में हानि करा सकती है। आज आप हर किसी को शक की दृष्टि से देखेंगे जिससे मन हीन भावना से ग्रस्त रहेगा। कार्य व्यवसाय के साथ-साथ गृहस्थ में भी संघर्ष अधिक रहेगा। परिवार की शांति स्वार्थ के कारण भंग हो सकती है। भाई बंधू अपनी बात मनवाने के लिए गलत व्यवहार से भी नहीं चूकेंगे। परिवार में किसी के आकस्मिक बीमार पड़ने के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्त्रीवर्ग अधिक भावुक रहेंगी जिससे आपसी सम्बन्ध बिखरने से बच भी सकते है। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य आँख बंद कर ना करें। सन्तानो के साथ कुछ समय अवश्य बिताएं।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा सेहत एवं व्यापार दोनों उत्तम रहेंगे। क्रय-विक्रय के व्यवसाय अथवा शेयर सट्टे में निवेश से धन लाभ होगा। अन्य व्यवसाय में भी नए अनुबंध मिलने की सम्भवना रहेगी परन्तु नए व्यवसाय का आरम्भ अभी ना करें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी साथ ही धन की उगाही भी कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातको की कार्य क्षेत्र पर सामान्य दिनचर्या रहेगी। धार्मिक कृत्यों विशेषकर टोन टोटको में विश्वास करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी शुभसमाचार की प्राप्ति होगी। विरोधीयो के सडयंत्र असफल रहेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी शुभफलदायी रहेगा। कुछ दिनों से मन में चल रही योजनाएं आज फलीभूत हो सकेंगी परन्तु इसके लिए अधिक परिश्रम भी करना पड़ेगा। धन लाभ के भी कई अवसर आएंगे लेकिन सफलता कुछ में ही मिलेगी फिर भी संध्या तक पर्याप्त धन अर्जित कर लेंगे। नौकरी पेशा जातक कार्यो के प्रति अधिक समर्पित रहने पर भी कुछ ना कुछ कमी का अनुभव करेंगे। सामाजिक जीवन पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर बनेगा। मित्र स्वयजनो के साथ यात्रा प्रवास की योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन भी आज बेहतर रहेगा लेकीन किसी के रूठने मनाने का क्रम लगा रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा दिन के आरंभिक भाग में कल वाली स्थिति यथावत रहेगी। जिस कार्य को करने की सोचेंगे उसीमें किसी के हस्तक्षेप करने से भ्रामक स्थिति बनेगी। विलम्ब से बचने के लिये जल्दबाजी करेंगे जिससे कार्य में सफाई नहीं रहेगी। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी धन लाभ होने से रुके कार्यो में गति आएगी। नौकरी पेशा जातको पर अधिकारी वर्ग अधिक विश्वास करेंगे। सरकारी कार्यो में भी सफलता की संभावना बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी लेकिन इनके आज पूर्ण होने में संदेह रहेगा। घरेलु वातावरण में भी सुधार आएगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आर्थिक विषयो को लेकर नई समस्याएं बनेगी जिनका समाधान होने में समय लग सकता है। कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहने से धन की आमद कम रहेगी। नौकरी पेशा जातक अथवा महिलाएं मनोकामना पूर्ती ना होने से अनमने मन से कार्य करेंगे। बीमारियों पर भी खर्च होने के योग है शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। विद्यार्थी वर्ग को भी परिश्रम का उचित परिणाम नहीं मिलने से दुःख होगा। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे फिजूल खर्च पर भी नियंत्रण रखें। घर में थोड़ी खींच-तान होने पर भी स्थिति नियंत्रित रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन सुयोग बन रहे है कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद भी रुक रुक कर होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर भी सहायता मिलेगी। परन्तु सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से इसे भी पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है इसका लाभ भी शीघ्र मिल जायेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक वातावरण में प्रेम एवं निकटता का अहसास होगा। संताने आज्ञा का पालन करेंगी। स्त्री सुख सामान्य रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 अगस्त 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 03:25 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:57 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 08:53 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:05 से 03:42 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा दोपहर 03:25 बजे तक , दूर्वा गणपति व्रत , वरद विनायक चतुर्थी ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आपको आज आर्थिक और व्यावसाय मे दिन लाभदायक रहेगा । आर्थिक लाभ मिलेगा । लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे । शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे । अधिक लोगों से सम्पर्क में रहेंगे । व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे । लोकहित का कार्य होंगे ।

वृषभ :~ आज आपके विचारों की विशालता और वाणी का जादू अन्य को प्रभावित करेगा । लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा । बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में सफलता मिलेगी । परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आगे बढ़ेंगे । पाचनतंत्र की समस्या से स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं ।

मिथुन :~ आज आपमे  महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा रहेगी । माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील रहेंगे । अधिक विचार से मानसिक थकान रहेगी । अनिद्रा से अस्वस्थता रहेगी । प्रवास टालें । पानी या अन्य तरल पदार्थ से बचे । जमीन , मिल्कियत आदि की चर्चा से दूर रहे ।

कर्क :~ आपको आज कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा रहेगा । मित्रों तथा स्वजनों की मुलाकात से प्रसन्न रहेंगे । आर्थिक लाभ तथा समाज में सम्मान मिलेगा । विरोधी पराजित होंगे । किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे ।

सिंह :~ आज आपको दूर बसनेवाले स्नेहीजन तथा मित्रों के संदेश व्यवहार से लाभ होगा । परिवारिक सुख – शांति रहेगी । वाकपटुता से किसी को भी जीत सकते हैं । निर्धारित काम में सफलता मिलेगी । गणनापूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन रहेगी । स्त्री मित्र सहायक होंगी ।

कन्या :~ आज आपको वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से लाभ होगा और सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे । व्यवसाय मे लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा । सगे – सम्बंधियों के साथ मुलाकात होगी औऱ सुख – आनंद की प्राप्ति होगी ।

तुला :~ आज आप वाणी और व्यवहार को संयम में रखे । अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों से उग्र बोलाचाली हो सकती है । परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है । आय की अपेक्षा खर्च बढ़ेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । दुविधाएँ और समस्याओं से मन मे अशांति रहेगी ।

वृश्चिक :~ आज आपके गृहस्थजीवन में सुख और संतोष रहेगा । पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा । मांगलिक कार्य होंगे । नौकरी धंधे में अच्छे अवसर होने से आय में वृद्धि होगी । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है ।

धनु :~ आज आपके लिए आर्थिक और व्यापारिक आयोजन हेतु शुभ है । कार्य सफलतापूर्वक होंगे । परोपकार की भावना रहेगी । आमोद – प्रमोद के साथ दिन बीतेगा । नौकरी – व्यवसाय में पदोन्नति और मान – सम्मान प्राप्त होगा । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा ।

मकर :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक रहेगा । बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा लाएँगे । फिर भी मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा । परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी । संतानों के विषय में चिंता होगी । उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है ।

कुंभ :~ आज आपको नकारात्मक विचारों से मन में हताशा होगी । इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध रहेगा । खर्च बढ़ेगा । वाणी पर संयम न रहने से परिवार में मनमुटाव और झगड़े हो सकते है । स्वास्थ्य खराब होगा । दुर्घटना से बचें । ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन मानसिक शांति देगा ।

मीन :~ आपका आज का दिन सुख – शांति से बीतेगा । व्यापारियों को भागीदारी के लिए अच्छा समय है । पति पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता होगी । मित्रों , स्वजनों से मुलाकात होगी । सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी । सुख प्राप्त होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *