
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, १३ अगस्त २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:५३
सूर्यास्त: ? ०६:५७
चन्द्रोदय: ? १०:१३
चन्द्रास्त: ?२२:१२
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ?️ वर्षा
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? श्रावण
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? पञ्चमी (१३:४२ तक)
नक्षत्र ? हस्त (०८:०० तक)
योग ? साध्य (१३:४७ तक)
प्रथम करण ? बालव (१३:४२ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२४:४७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? तुला (१९:२८ से)
मंगल ? सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५५ से १२:४८
अमृत काल ? २४:४९ से २६:२१
रवियोग ? ०८:०० से २९:४३
विजय मुहूर्त ? १४:३४ से १५:२७
गोधूलि मुहूर्त ? १८:४७ से १९:११
निशिता मुहूर्त ? २४:०० से २४:४३
राहुकाल ? १०:४२ से १२:२१
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:४१ से १७:२०
होमाहुति ? बुध
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पृथ्वी (१३:४२ तक)
चन्द्रवास ? दक्षिण (पश्चिम १९:२९ से)
शिववास ? कैलाश पर (१३:४२ नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
नाग पंचमी (तक्षक पूजा), श्रीकल्कि जयन्ती, विवाहदी मुहूर्त (पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, कश्मीर) आदि प्रदेशो के लिये मीन-मेष लग्न रात्रि ०८:४३ से ११:४७ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः ०८:०० से १०:५३, गृहप्रवेश+देव प्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०७:५९ से १०:५३ तक, उद्योग (मशीनरी)+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:०१ से १०:५३ तक, भूमि-भवन क्रय-विक्रय+वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:३१ से १४:१० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०८:०० तक जन्मे शिशुओ का नाम
हस्त नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (पे, पो, रा, री) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
कर्क – २७:४२ से ०६:०३
सिंह – ०६:०३ से ०८:२२
कन्या – ०८:२२ से १०:४०
तुला – १०:४० से १३:०१
वृश्चिक – १३:०१ से १५:२०
धनु – १५:२० से १७:२४
मकर – १७:२४ से १९:०५
कुम्भ – १९:०५ से २०:३१
मीन – २०:३१ से २१:५४
मेष – २१:५४ से २३:२८
वृषभ – २३:२८ से २५:२३
मिथुन – २५:२३ से २७:३८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:४३ से ०६:०३
अग्नि पञ्चक – ०६:०३ से ०८:००
शुभ मुहूर्त – ०८:०० से ०८:२२
रज पञ्चक – ०८:२२ से १०:४०
शुभ मुहूर्त – १०:४० से १३:०१
चोर पञ्चक – १३:०१ से १३:४२
शुभ मुहूर्त – १३:४२ से १५:२०
रोग पञ्चक – १५:२० से १७:२४
शुभ मुहूर्त – १७:२४ से १९:०५
मृत्यु पञ्चक – १९:०५ से २०:३१
अग्नि पञ्चक – २०:३१ से २१:५४
शुभ मुहूर्त – २१:५४ से २३:२८
मृत्यु पञ्चक – २३:२८ से २५:२३
अग्नि पञ्चक – २५:२३ से २७:३८
शुभ मुहूर्त – २७:३८ से २९:४३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भी लाभ-हानि बराबर रहेगी। किसी के ऊपर आवश्यकता से अधिक निर्भर रहना हानि करा सकता है। कार्य व्यवसाय में आज किसी से धोखा मिलने की भी सम्भावना है सतर्क रहें। व्यवसाय आशा के।विपरीत रहेगा फिर भी बीच-बीच में थोड़ा बहुत धन प्राप्त होने से कार्य चलते रहेगे। आलस्य एवं लापरवाही के कारण कार्यो में विलम्ब होने से अधिकारियो की डांट सुननी पड़ेगी। आज आपका मन कार्य करते हुए भी कही और रहेगा जिससे कार्य बिगड़ सकते है। आज अधिक धैर्य का परिचय दें। क्रोध के भी कई प्रसंग बनेंगे जो सम्बन्धो के कटुता लायेगी। घर की शांति अचानक भंग हो सकती है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप जोड़-तोड़ की नीति अपनायेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी किसी से समझौता करना पड़ सकता है। एकल स्वामित्व वाले व्यवसाय में निवेश हानि करा सकता है इसके विपरीत भागीदारी के व्यवसाय में लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक कारणों से किसी से झगड़ा भी हो सकता है शांत व्यवहार से काम् चलाएं। स्वभाव में कामुकता अधिक रहेगी विपरीत लिंगीय के प्रति जल्दी आकर्षित हो जाएंगे सतर्क रहे हानि हो सकती है। गृहस्थ जीवन में सुख के साधन पर अधिक खर्च होगा। स्त्री संतान का सुख मिलेगा।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन सम्मान हानि की संभावना अधिक है प्रत्येक कार्य विशेषकर सामाजिक क्षेत्र पर अत्यन्त सावधानी बरतें। किसी के कहे में आकर कोई अनैतिक कार्य ना करें। कार्य व्यवसाय में भी आज प्रलोभन के अवसर मिलेंगे जिनमे शीघ्र लाभ हो सकता है परन्तु भविष्य में इनका दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र पर लाभ पाने के लिए व्यवहारिकता काम आएगी इसलिए स्वभाव में नरमी रखें। विरोधी आपके प्रयासों को विफल कर सकते है। जल्दबाजी में धन का निवेश ना करें ना ही किसी को उधार दें। घर में आज मौन साधन ही तकरार से बचने का उत्तम उपचार है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अति ईर्ष्यालु प्रवृति से ग्रसित रहेंगे। इस कारण घर एवं बाहर का वातावरण असामान्य बनेगा। हर कार्य में संदेह करना सहकर्मियो को अखरेगा। व्यापार में लाभ की संभावनाएं तो रहेंगी परन्तु आपकी व्यवहार शून्यता के चलते आर्थिक लाभ विलम्ब से होगा अथवा निरस्त भी हो सकता है। परिवार के बड़े सदस्य आपकी मनोदशा को समझ आज शांत ही रहेंगे। नौकरी पेशा जातक कार्यो को जल्द पूर्ण करने के कारण गलती कर सकते है। सामजिक क्षेत्र में आज आपका योगदान बढ़ने से सम्मान मिलेगा। संताने जिद्दी व्यवहार करेंगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने किये सभी कार्यो में संतोष रखेंगे। पारिवारिक वातावरण भी आपके निर्णयों के समर्थन में रहेगा। आज विशेषकर महिलाएं परिवार में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी धन सम्बंधित समस्याओं को सुलझाने में भी सहयोग करेंगी। आज आप लाभ-हानि के चक्कर में ज्यादा नहीं पड़ेंगे लेकिन सुखोपभोग की मानसिकता अवश्य रहेगी। स्नेहीजन से आनंददायक भेंट रहेगी। पड़ोसियों से किसी कारण बहस हो सकती है जिसका कोई परिणाम नहीं निकलेगा। सरकारी कार्य करने के लिए किसी की सहायता आवश्यक रहेगी। धन लाभ प्रयास करने पर ही होगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन लाभ की संभावना बनते बनते अनिर्णय की स्थिति के कारण बिगड़ सकती है कार्यो को अधिक ध्यान से करना आवश्यक है। लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम एवं मन को एकाग्रचित रखना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धी अतिरिक्त प्रलोभन देकर आपके बनते कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे फिर धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो ही जाएगा। आज आपकी महात्त्वकांक्षाएँ भी अधिक रहेगी पूरी ना होने पर बेवजह दुःख रहेगा। परिजन का व्यवहार अनुकूल रहेगा महत्त्वपूर्ण कार्यो में मार्गदर्शन भी मिलेगा परन्तु आप इसकी अनदेखी करेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज की परिस्थितियां पहले से अधिक ख़राब रहने वाली है। नौकरी-व्यवसाय में छोटी गलती के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिये सहकर्मी अथवा नौकरों के ऊपर आश्रित ना रहें जितना संभव हो स्वयं की देखरेख में कार्य संपंन्न करवाये। सेहत में भी उतार चढ़ाव आने से कार्य प्रभावित हो सकते है उदर शूल अथवा अन्य पेट सम्बंधित व्याधि के कारण असहजता बनेगी। महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक खर्चीली रहेंगी। सरकारी एवं जमीनी कार्य आगे के लिए टलेंगे जिससे समय एवं धन नष्ट होगा। लोग आपके नरम स्वभाव का फायदा उठायेंगे। गृहस्थ जीवन में थोड़ी बहस होगी परन्तु शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप अपना ध्यान आवश्यक कार्यो पर एकाग्र करने का प्रयास करें अन्यथा जहाँ लाभ होना है वहां हानि मिलेगी। मन अनर्गल कार्यो में अधिक भटकेगा। विष्योपभोग में अधिक रुचि रहने के कारण धन खर्च की परवाह नहीं करेंगे। मौज-शौक पर अधिक खर्च रह सकता है। धन लाभ लापरवाही के चलते आगे के लिए टलेगा। व्यवसाय में निवेश अतिआवश्यक होने पर ही करें। स्वयं अथवा परिजन की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। परिवार में आपके कारण खींच-तान रह सकती है। विवेकी व्यवहार अपनाए बेवजह की परेशानी से बचेंगे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सरकारी कार्यो के लिए विशेष लाभदायक रहेगा किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता अथवा रुके कार्य आज अवश्य ही आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा कम रहने से लाभ की संभावना अधिक रहेगी। आस-पड़ोसियों से वैर-विरोध मिटेगा लेकिन अभिमानी स्वभाव रहेगा। आज आप किसी से भी मधुर वाणी द्वारा आसानी से काम निकाल सकेंगे। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर कृपा दृष्टि बनाएंगे। मध्यान के समय आकस्मिक यात्रा से थोड़ी थकान रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। संताने प्रगति करेंगी फिर भी नजर अवश्य रखें।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का पहला भाग अशान्त रहेगा। घरेलु समस्याओं के कारण मन विचलित बनेगा जिससे कार्यो में चाह कर भी उत्साह नहीं दिखा पाएंगे। परिवार में किसी महिला के कारण ग़लतफ़हमी से विवाद हो सकता है। सन्तानो का व्यवहार विपरीत रहेगा। परन्तु दोपहर के बाद का समय लाभ दिला सकता है इसके लिए व्यवसाय को पूरा समय देना आवश्यक है। कार्य क्षेत्र पर हास्य के अवसर मिलने से मन को राहत मिलेगी। धन लाभ अकस्मात होने से अधूरे कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आज मित्रो अथवा अन्य कारणों से यात्रा पर्यटन यथा संभव टालने का प्रयास करें दुर्घटना हो सकती है।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा। सेहत प्रातः काल से नरम रहेगी मन अकारण ही अशांत रहेगा। भावुकता भी स्वभाव में अधिक रहेगी जिससे अन्य लोग आपकी भावनाओं का गलत लाभ उठा सकते है। आज किसी के ऊपर जल्दी विश्वास करना हानि कराएगा सावधान रहें। धन सम्बंधित व्यवहार देख-भालकर एवं लिख कर ही करें। व्यवसाय आज आशा के अनुकूल नहीं रहेगा परन्तु खर्च अधिक रहने से आर्थिक संतुलन प्रभावित होगा। गृहस्थ में भी धन खर्च करने पर ही सुख की प्राप्ति हो सकेगी। सायंकाल का समय अपेक्षाकृत आराम से बितायेंगे। थकान मिटाने के लिए मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको कार्य क्षेत्र पर कई व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है परन्तु आत्मविश्वास बनाये रखें सोची योजनाएं अवश्य पूरी होंगी। कार्य आज थोड़े विलम्ब से शुरू होने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा आर्थिक मामले इस वजह से प्रभावित हो सकती है। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति अधिक आकर्षण बेवजह परेशानी का कारण बनेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी ग़लतफ़हमी के कारण अचानक दूरी आ सकती है। धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण असहजता रहेगी। नौकरी पेशा जातक भी कार्य स्थल पर असुरक्षित अनुभव करेंगे। अधिकारी वर्ग अकारण भी क्रोध कर सकते है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 13 अगस्त 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 01:43 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:57 बजे होगा । हस्त नक्षत्र प्रातः 07:59 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे सायं 07:29 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:53 से 12:29 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:55 बजे तक रहेगा । श्रेष्ठ समय राहुकाल पश्चात् 12:29 से 12:55 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
–: विशेष :–
आज नाग पंचमी , कल्की जयंती , जीवंतिका पूजन ।।
आज का राशिफल
मेष :~ आपके लिए आर्थिक और व्यावसाय मे आज का दिन लाभदायक रहेगा । लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे । व्यवसाय में भी योजनाएँ बना सकेंगे । परोपकार के कार्य से मन प्रफुल्लित रहेगाश। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सतत जन सम्पर्क में रहना होगा । बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा । आर्थिक लाभ हो सकता हैं ।
वृषभ :~ आज परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएँगे । आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उससे लाभ प्राप्त कर सकेंगे । मृदुवाणी नए सम्बंध स्थापित करने में सहायक बनेंगे ।
मिथुन :~ आज आप विशेष रूप से जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहे । मनःस्थिति डवाँडोल के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । कौटुंबिक या जमीन जायदाद के कार्य हाथ में न लेना हितकर रहेगा । स्वस्थ निद्रा का अभाव रहेगा जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होगा ।
कर्क :~ आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है । जिससे आनंद उत्साह दूगना होगा । मन ताजगी और प्रफुल्लित रहेगा । मित्रो , सगे – सम्बंधियों से मुलाकात और प्रवास पर्यटन का कार्यक्रम बनेगा । भाग्य का सहयोग मिलेगा । कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे ।
सिंह :~ आज आपका दिन मिश्र फलदायक रहेगा । लंबी अवधि के आयोजन आपको दुविधा में डालेंगे । कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । परिवारिक मेल – मिलाप रहेगा । दूर बसनेवाले मित्रों स्नेहीजनों के संदेश – व्यवहार लाभदायक होगा । आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा । क्रोध और अहं काम बिगाड़ेगा ।
कन्या :~ आज आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध बनेंगे । वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी । व्यापार में लाभ के साथ सफलता मिलेगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी ।
तुला :~ आज आप स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी । अविचारी और मनमाना व्यवहार मुसीबत में डाल सकता है । वाणी पर संयम रखे नही तो किसी से झगड़े – फसाद हो सकते है । इस समय आध्यात्मिक सहायक बनेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपको नौकरी – व्यवसाय में लाभ ही लाभ है । इसके साथ मित्रों , सगे – सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ हो सकता है । सामाजिक समारोह , पर्यटन पर जा सकते है । शरीर और मन से प्रफुलित रहेंगे । आय के स्त्रोत बढ़ेंगे ।
धनु :~ आज आपकी यश , कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार में आनंद का माहौल रहेगा । पिता तथा सरकार से लाभ मिलेगा । आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे । व्यापार – धंधे हेतु प्रवास हो सकता है ।
मकर :~ आज आपके लिए बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए अनुकूल दिन है । व्यवसाय में नई विचारधारा कार्यों को नया स्वरूप देंगे । व्यवसाय में प्रतिकूल वातावरण मन को अस्वस्थ करेंगे । शारीरिक थकान होगी । संतान की समस्या परेशान करेगी । गलत खर्च होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद टालें ।
कुंभ :~ आज आप निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहे । झगड़े – विवाद से बचें , क्रोध और वाणी पर संयम रखें । पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा । आर्थिक तंगी होगी । अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान होगी ।
मीन :~ आज आप दैनिक कार्यों से बाहर निकल कर घूमने – फिरने और मनोरंजन मे समय बिताएँगे । कलाकार एवं कारीगरों को कला – कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा । व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है । दांपत्यजीवन में अधिक निकटता रहेगी । सार्वजनिक जीवन में मान – सम्मान मिलेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।