आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ॐ ।।
   ?? सुप्रभातम्??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
रवि……………………….दक्षिणायन
मास…………………………..श्रावण
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..दशमी
रात्रि 03.20 पर्यंत पश्चात एकादशी
सूर्योदय……….प्रातः 06.04.52 पर
सूर्यास्त………संध्या 06.57.31 पर
सूर्य राशि………………………..सिंह
चन्द्र राशि……………………..वृश्चिक
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र……………………………ज्येष्ठा
रात्रि 01.28 पर्यंत पश्चात मूल
योग……………………………..वैधृति
रात्रि 11.53 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण…………………………..तैतिल
दोप 04.27 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………………….वर्षा
दिन………………………….मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
17 अगस्त सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.05 से 12.56 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.41 से 05.17 तक ।
☸ शुभ अंक………………….8
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कर्क
03:32:46 05:53:21
सिंह
05:53:21 08:11:09
कन्या
08:11:09 10:27:49
तुला
10:27:49 12:47:41
वृश्चिक
12:47:41 15:06:38
धनु
15:06:38 17:10:59
मकर
17:10:59 18:53:35
कुम्भ
18:53:35 20:21:17
मीन
20:21:17 21:46:28
मेष
21:46:28 23:21:57
वृषभ
23:21:57 25:17:47
मिथुन
25:17:47 27:32:46
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.54 तक चंचल
प्रात: 10.54 से 12.29 तक लाभ
दोप. 12.29 से 02.05 तक अमृत
दोप. 03.41 से 05.16 तक शुभ
रात्रि 08.16 से 09.41 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ गोचराय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
ऐश्वर्यस्य समग्रस्य वीर्यस्य यशसः श्रियः ।
ज्ञानवैराग्ययोश्चैव षण्णां भग इतीरणा ॥
अर्थात :-
समग्र ऐश्वर्य, शौर्य, यश, श्री, ज्ञान, और वैराग्य इन छे गुणों से “भग” बनता है । (“भगवान” शब्द की व्युत्पत्ति)
? आरोग्यं :-
सांस फूलने के घरेलू उपाय  –
1 शहद का सेवन –
शहद सबसे आम और सबसे बेहतर घरेलू उपचारों में से एक है। इसको उपयोग अस्थमा अर्थात जिन लोगों को साँस की परेशानी होती है उनके लिए भी किया जाता है। अस्थमा का अटैक आने पर शहद वाले पानी की भाप लेनी चाहिए। जिससे जल्द ही राहत मिलती है। इसके अलावा दिन में दो से तीन बार एक गिलास पानी के साथ शहद मिलाकर पीने से भी बहुत आराम मिलता है। शहद का सेवन करने से बलगम ठीक हो जाती है जो अस्थमा या सांस की परेशानी को पैदा करती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रोजगार मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचना चाहिए।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। आय में कमी रहेगी। धैर्य रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। अनावश्यक क्रोध न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे
??‍♀️  राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। नई योजना बनेगी। कार्य का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा। उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कुसंगति से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। विवाद न करें। रोजगार मिलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
फालतू खर्च होगा। अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। विवाद न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्ययों में कमी करना चाहिए। व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। अजनबियों पर विश्वास न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
लाभ के अवसर टलेंगे। विवाद न करें। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। रुका धन मिलेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। विरोध होगा। व्यर्थ भागदौड़ होगी।
☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 17 अगस्त 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 03:21 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:08 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:53 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 01:35 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे मध्य रात्रि 01:35 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:28 से 05:05 बजे रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में रहेंगे । गूढ़ रहस्तमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति मानसिक भार को हलका करेंगे । आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है । बोलने पर संयम रखने से अनर्थ नहीं होने पाएगा । हितशत्रु हानि कर सकते हैं । नए कार्य का आरंभ नही करें ।
          वृषभ :~ आज आप परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएँगे और आनंद में समय व्यतीत होगा । तन – मन से प्रसन्नता होगी । सार्वजनिक व्यश और कीर्ति मिलेगी । व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे । भागीदारी से लाभ होगा । आकस्मिक लाभ और विदेश से समाचार मिलेगा ।
          मिथुन :~ आज आपके परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्यों में यश – कीर्ति मिलेगी । अन्य लोगों से बातचीत मे क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव का अवसर नहीं आएगा । धन प्राप्त होगा । आवश्यक खर्च ही होंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । नौकरी वालों को लाभ मिलेगा ।
          कर्क :~ आपका आज का दिन शारीरिक और मानसिक उद्वेगपूर्ण रहेगा । पेट – दर्द से परेशानी हो सकती है । आकस्मिक खर्च हो सकता है । प्रेमीजनों के बीच वाद – विवाद हो सकता है । नए कार्य का आरंभ या यात्रा न करे ।
          सिंह :~ आज आपकी माताजी से अनबन होगी या उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है । जमीन , मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज के लिए अनुकूल समय नहीं है । नकारात्मक विचारों से हताशा होगी । जलाशय से बचे । नौकरी में स्त्रीवर्ग से बच कर रहें ।
          कन्या :~ आज आप बिना विचारे साहस बिल्कुल नही करे । भावनात्मक सम्बंध बनेंगे । भाई – बहनों के साथ मेल जोल रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी । गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी । विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे ।
          तुला :~ आज आपकी मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी । क्रोधावेश में वाणी पर असंयमित से पारिवारिक विवाद होंगे । अनावश्यक खर्च होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । मन में ग्लानि रहेगी । अनैतिक प्रवृत्तियों से बचे । विद्यार्थियों को विघ्न आएँगे ।
          वृश्चिक :~ आपका आज का दिन शुभ होगा । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । पारिवार के साथ खुशी से समय बितेगा । दोस्तों या स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा । धन लाभ और प्रवास का योग है ।
          धनु :~ आज आपके क्रोध से पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों से सम्बंध बिगड़ेंगे । वाणी और व्यवहार से झगड़े हो सकते हैं । दुर्घटना से बचें । बीमारी मे खर्च होगा । अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाए । व्यर्थ के कार्यों में शक्ति खर्च होगी ।
          मकर :~ आपका आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है । स्नेहीजनों और मित्रों से मुलाकात होगी । प्रिय व्यक्तियों की मुलाकात रोमांचक बनेगी । व्यापारियों और नौकरीवालों की आय मे वृद्धि होगी । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा । नई वस्तुओं की खरीदारी होगी ।
          कुंभ :~ आज आपके हर कार्य सरलतापूर्वक होंगे और उनमें सफलता मिलेगी । नौकरी – धंधा मे अनुकूल परिस्थिति रहेगी । सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे । उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।  मानसिक स्फूर्ति महसूस रहेगी । पदोन्नति और धन प्राप्ति होगा ।
          मीन :~ आपके आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता से होगा । शारीरिक सुस्ती और थकान होगी । कार्य पूरा न होने से हताशा होगी । भाग्य साथ नही देगा । आफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करे । संतान चिंता का कारण बनेंगी । व्यर्थ खर्च होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *