
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, २३ अगस्त २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:५८
सूर्यास्त: ? ०६:४६
चन्द्रोदय: ? १९:४४
चन्द्रास्त: ?०६:२०
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? प्रतिपदा (१६:३० तक)
नक्षत्र ? शतभिषा (१९:२६ तक)
योग ? अतिगण्ड (०८:३४ तक)
प्रथम करण ? कौलव (१६:३० तक)
द्वितीय करण? तैतिल (२८:१३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? सिंह
चंद्र ? कुंम्भ
मंगल ? सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? सिंह (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५३ से १२:४५
अमृत काल ? १२:१८ से १३:५३
विजय मुहूर्त ? १४:२९ से १५:२१
गोधूलि मुहूर्त १८:३७ से १९:०१
सायाह्न सन्ध्या ? १८:५० से १९:५६
निशिता मुहूर्त ? २३:५७ से २४:४१
राहुकाल ? ०७:२६ से ०९:०४
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:४२ से १२:१९
होमाहुति ? चन्द्र – १९:२६ तक
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (१९:२६ से)
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पश्चिम
शिववास ? गौरी के साथ (१६:३० से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
भाद्रपद मास आरम्भ, अशुन्यशयन व्रत पूर्ण, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः ०९:१६ से १०:५३, वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर ०२:०६ से सायं ०६:५३ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १९:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम
शतभिषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सा, सी, सू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (से, सो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २९:२४ से ०७:४३
कन्या – ०७:४३ से १०:०१
तुला – १०:०१ से १२:२२
वृश्चिक – १२:२२ से १४:४१
धनु – १४:४१ से १६:४५
मकर – १६:४५ से १८:२६
कुम्भ – १८:२६ से १९:५२
मीन – १९:५२ से २१:१५
मेष – २१:१५ से २२:४९
वृषभ – २२:४९ से २४:४३
मिथुन – २४:४३ से २६:५८
कर्क – २६:५८ से २९:२०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:४९ से ०७:४३
शुभ मुहूर्त – ०७:४३ से १०:०१
रज पञ्चक – १०:०१ से १२:२२
शुभ मुहूर्त – १२:२२ से १४:४१
चोर पञ्चक – १४:४१ से १६:३०
शुभ मुहूर्त – १६:३० से १६:४५
रोग पञ्चक – १६:४५ से १८:२६
शुभ मुहूर्त – १८:२६ से १९:२६
मृत्यु पञ्चक – १९:२६ से १९:५२
अग्नि पञ्चक – १९:५२ से २१:१५
शुभ मुहूर्त – २१:१५ से २२:४९
मृत्यु पञ्चक – २२:४९ से २४:४३
अग्नि पञ्चक – २४:४३ से २६:५८
शुभ मुहूर्त – २६:५८ से २९:२०
रज पञ्चक – २९:२० से २९:४९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का पूर्वार्द्ध पहले की भांति शांति से व्यतीत करेंगे परन्तु इसके बाद का समय थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद स्थिति बदलने से आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे संकलित पूँजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश एवं धन की उधारी के व्यवहार सोच समझ कर ही करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज कार्यो को काफी सोच विचारने के बाद ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भी रह सकती है फिर भी सोची गयी योजनाएं अवश्य फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इन्तजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते है। नए कार्यो की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में शांति रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप में परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्यो को छोड़ दुसरो के कार्य करने के कारण परेशानी होगी परन्तु मानसिक संतोष भी रहेगा। दो पक्षो के विवाद के बीच व्यर्थ में फंस सकते है किसी की मध्यस्थता आज भूल कर भी ना करें। परिश्रम वाले कार्यो को करने में शारीरिक रूप से अक्षम रहेंगे। अर्थ एवं परिवारिक कारणों से चिंता रहेगी। किसी से मदद लेना चाहेंगे उसमे भी निराशा ही मिलेगी। लोग आपकी मदद करने की जगह आपकी बातों को हास्य में लेंगे।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन कार्यो में निरंतर मिल रही असफलता के कारण नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। शारीरिक रूप से भी शिथिल रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित आयोजन अधूरे रहने से कार्य क्षेत्र पर आपकी आलोचना भी हो सकती है। व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक सम्बन्ध टूट सकते है। नौकरी पेशा जातक काम से मन चुरायेंगे इसलिए अधिकारियो का कोप भाजन बनना पडेगा। संध्या के समय किसी स्त्री के सहयोग से धन लाभ की सम्भवना है। परिजनों से सम्बन्ध ठीक नहीं रहेंगे।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आप आनंद से बितायेंगे। किसी मनोकामना अथवा बनाई योजना में सफलता मिलने की ख़ुशी दिन भर रहेगी। सेहत थोड़ी असामान्य रह सकती है स्वसन क्रिया सम्बंधित परेशानी बनेगी। कार्य क्षेत्र से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमे थकान भी रहेगी परन्तु उत्साह के आगे अनुभव नहीं होगी। आस पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त सम्बन्ध रहेंगे। आप किसी से भी मदद लेने में सफल रहेंगे परन्तु किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते है। परिजन आपकी बात मानेंगे।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन सभी कार्यो में आशा के विपरीत फल रहेगा। विशेष कर धन सम्बंधित कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र पर गलत निर्णय लेने से धन के साथ मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खींज घर में निकालने से वातावरण अशान्त बनेगा। पत्नी अथवा संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग अथवा अधिकारी भी आपसे नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनो से धन कमाने की योजना में लाभ हो होगा परन्तु जोखिम भी अधिक रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर नए सिरे से कार्य करेंगे। परन्तु अधिकारियो से कार्य निकालना आसान नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर पर किसी अन्य व्यक्ति के कारण हंगामा खड़ा हो सकता है फिर भी पारिवारिक सदस्यों के एकजुट होने से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परिश्रम वाला रहेगा परिश्रम के बाद ही निर्वाह योग्य आय बना पाएंगे। विरोधी चाह कर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी भविष्य की योजनाओं पर खर्च होगा।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है जिस के कारण मध्यान तक मन अशांत रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी दिन उदासीन रहेगा परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा। हाथ आये अनुबंध भी निरस्त हो सकते है। नौकरी पेशा जातक अधिक कार्य भार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे। संतान आपकी अवहेलना करेगी।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यो में गति आने एवं घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपको पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में समय से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बड़े बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास की भावना भी रहेगी जिससे सम्मान हानि भी हो सकती है।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा फलस्वरूप लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। परन्तु फिर भी आज आकस्मिक रूप से धन की आमद होने से आप स्वयं भी आश्चर्य चकित रह जाएगे। भोग विलास की प्रवृति में अधिक समय देंगे। सामाजिक कार्यो की अनदेखी करने से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम बना रहेगा। रिश्तेदारी में उपहारों का आदान प्रदान होगा। अविवाहित अथवा बेरोजगारों के लिए परिस्थिति सहायक बनेगी। यात्रा में चोटादि का भय है सतर्क रहें।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप तन मन से एकदम चुस्त रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यो को बेहतर ढंग से कर पाएंगे अपने आस-पास का वातावरण विनोदी स्वभाव से हास्यमय बनाएंगे लेकिन ध्यान रहे आपकी हास्य भरी बातें किसी के दिल को चुभ भी सकती है। कार्य क्षेत्र से आशा के अनुसार लाभ नही होने पर भी परेशांन नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आज आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौप सकते है जिसपर आप खरे उतरेंगे। परिवार में भी आप सक्रीय रहेंगे परिजनों की।परेशानियों को गंभीर लेकर तुरंत समाधान करेंगे।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप आस-पास बन रहे वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। परन्तु सांसारिक मोह अधिक रहने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज एवं परिवार में एक समय अपने आप को अलग थलग पाएंगे। क्रोध भी अधिक रहेगा फिर भी थोड़ा संयम विवेक रहने से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी परन्तु अहम् के कारण किसी का सहयोग नहीं लेंगे।
आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा अथवा अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 अगस्त 2021 सोमवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि अपरान्ह 04:31 बजे तक रहेगा पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:49 बजे होगा । शततारा नक्षत्र सायं 07:26 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:42 से 09:17 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आप का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों मे भागदौड़ में बीतेगा । खर्च करना पडेगा । नए मित्रों के साथ पहचान हो सकती है , जो कि भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा । सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी । बडों का सहयोग भी मिलेगा और उन्हें मिलने से प्रसन्नता होगी । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । विशेषकर व्यवसायइयों को लाभदायक रहेगा । व्यवसाय में बढोतरी होगी । कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा । पारिवारिक सुख और संतोष होगा ।
मिथुन :~ आज आप का दिन प्रतिकूल रहेगा । मानसिक व्यग्रता और शारीरिक शिथिलता रहने से कार्य करने मे उत्साह नहीं रहेगा । व्यवसाय मे उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । खर्च हो सकता है । प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहे ।
कर्क :~ आज आपको वैचारिक नकारात्मकता से दिनभर शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । अतः नकारात्मकता से दूर ही रहे । क्रोध पर संयम रखे । खर्च अधिक होगा । परिवार में घर्षण न हो ध्यान रखें । सरकार – विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहने मे लाभदायक होगा ।
सिंह :~ आपका आज पति – पत्नी के बीच में अनबन से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है । दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका ध्यान रखें । सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण भी मन उदास रहेगा । सामाजिक अपयश न हो इसका ध्यान रखे । भागीदारो के साथ भी मतभेद हो सकता है । कोर्ट – कचहरी से दूर रहें ।
कन्या :~ आज आपको व्यवसाय में यश प्राप्त हो सकता हैं । सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । पारिवारिक वातावरण में सुख होगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा । रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
तुला :~ आज आप वैचारिक विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेंगे और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल जोल रहेगा । चर्चा – विचार – विमर्श में प्रभाव जमा सकेंगे । कार्य में संभलकर आगे बढे । अजीर्ण होने से खान – पान में ध्यान रखें ।
वृश्चिक :~ आज आप स्नेहीजनों से संबंधों में सावधानी बरते । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से व्यग्रता रहेगी । माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन – कीर्ति की हानि होगी । पारिवारिक कलह रहेगा । मन में प्रसन्नता के अभाव से अनिद्रा भी सताएगी ।
धनु :~ आपके प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे । शारीरिक और मानसिकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । नए कार्य शुभारंभ के लिए समय अनुकूल है । स्नेहीजनों के साथ आनंद मे समय बिताएंगे । आध्यात्मिकता जीवन में रहेगी । मित्रों और स्नेहीजनों की भेंट से हर्ष होगा ।
मकर :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक है । परिवारिक गलतफहमी या मनमुटाव से मन में ग्लानि रहेगी । अनावश्यक खर्च होगा । आरोग्य का ध्यान रखें । विद्यर्थियों को अभ्यास में रुचि नहीं रहेगी । शेयर में पूंजी – निवेश कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आपका आजका दिन लाभदायक है । परिवारिक वातावरण आनंद मे रहेगा । मित्रों और परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । प्रवास और पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे । आध्यात्मिक आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करे ।
मीन :~ आज आप कोर्ट – कचहरी अथवा स्थाई संपत्ति की झंझट मे न पड़े । सभी कार्यो में एकाग्रता से लाभ होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । स्वजनों से वियोग होगा । परिवारिक मतभेद रहेगा । लेन – देन में सोच-विचार कर करे । अकस्मात और गलतफहमी से बचे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।