आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
      ?? सुप्रभातम् ??
 ?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5123
विक्रम संवत्…………………..2078
शक संवत्……………………..1943
रवि………………………..दक्षिणायन
मास…………………………..भाद्रपद
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी………………………….द्वितीया
दोप 04.10 पर्यंत पश्चात तृतीया
सूर्योदय…………प्रातः 06.06.12 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.51.31 पर
सूर्य राशि…………………………सिंह
चन्द्र राशि……………………….कुम्भ
गुरु राशि…………………………कुम्भ
नक्षत्र……………………पूर्वाभाद्रपद
संध्या 07.42 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग…………………………….सुकर्मा
प्रातः 06.57 पर्यंत पश्चात शूल
करण……………………………..गरज
दोप 04.10 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु……………………………….वर्षा
दिन………………………….मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
24 अगस्त सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.03 से 12.54 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.38 से 05.12 तक ।
☸ शुभ अंक…………………6
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
05:25:52 07:43:33
कन्या
07:43:33 10:00:13
तुला
10:00:13 12:20:06
वृश्चिक
12:20:06 14:39:03
धनु
14:39:03 16:43:23
मकर
16:43:23 18:25:59
कुम्भ
18:25:59 19:53:41
मीन
19:53:41 21:18:52
मेष
21:18:52 22:54:21
वृषभ
22:54:21 24:50:12
मिथुन
24:50:12 27:05:10
कर्क
27:05:10 29:25:52
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.53 तक चंचल
प्रात: 10.53 से 12.28 तक लाभ
दोप. 12.28 से 02.02 तक अमृत
दोप. 03.37 से 05.12 तक शुभ
रात्रि 08.12 से 09.37 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ धर्मिष्ठाय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
बलिनो मृत्युसिंहस्य संसारवनचारिणः ।
शृण्वन् व्याधिजरानादान् कथं तिष्डसि निर्भयः ॥
अर्थात :-
संसाररुप वन में घूमते, बलवान मृत्युरुप सिंह की व्याधि- जरा रुप गर्जनाएँ सुनकर भी, अब तक तू निर्भय कैसे खडा है ?
? आरोग्यं :-
रूसी को जड़ से खत्म करने के उपाय –
1. नींबू का रस –
नींबू का रस शरीर से विशैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आपके यूरिनरी ट्रैक को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सिर में रुसी का इलाज करना है तो आप नींबू का रस लगाइए आपको बहुत ही फायदा मिलेगा। नींबू का रस न केवल रूसी लड़ता है, बल्कि बाल स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महान प्राकृतिक उपाय है। इसके लिए आप सबसे पहले नींबू का रस लीजिए और उसके बाद अपने स्कैल्प या सिर की मसाज करें और उसे 15 से 20 मिनट के बाद धो लें।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 24 अगस्त 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सायं 04:05 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:48 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र सायं 07:47 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे दोपहर 01:38 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:36 से 05:10 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:56 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे  ।।  जय  हो  ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है । सामाज मे यश – कीर्ति मिलेगी । व्यापार में लाभ होगा । मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में कमी आएगी । स्वास्थ्य भी बिगड सकता है । स्वजनों से मतभेद होगा । अकस्मात से संभलकर चले । धन खर्च होगा ।
          वृषभ :~ आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पारिवारिक जीवन में भी सुख – संतोष रहेगा । व्यावसाय में भी यश मिलेगा । कार्य की सराहना होगी और उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर पाएँगे । व्यापार में लाभ होगा । पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा ।
          मिथुन :~ आपका आजका दिन मिश्र फलदायक रहेगा । स्वास्थ्य में कुछ नरम – गरम रहेगा । व्यावसाय मे उपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता से व्यग्रता रहेगी । अधिक व्यय होगा । संतानों की चिंता रहेगी । मध्याहन के बाद कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने से मन मे प्रसन्नता आएगी । व्यापार वातावरण अनुकूल रहेगा ।
          कर्क :~ आज आप क्रोध को वश में रखे । अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहे । आर्थिक तंगी रहेगी । फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक स्वस्थता और बाद में मानसिक स्वस्थ रहेंगे । व्यावसाय मे ऊपरी अधिकारी से संभलकर चले । विदेशी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे ।
          सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य से प्रसन्न और आनंदित रहेंगे । सामाजिक सम्मान होगा । भागीदारों से चर्चा सकारात्मक रहेगी । मध्याहन के बाद मानसिक शिथिलता रहेगी । क्रोध अधिक रहेगा । पारिवारिक वाद – विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बरते ।
          कन्या :~ आज आपके स्वभाव में कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी । कार्य सफलता से मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । यश और कीर्ति में वृद्धि होगी । मायके से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । पारिवार मे सुख – शांति रहेगी।
          तुला :~ आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढेंगे । विचारों के शीघ्र परिवर्तन से मानसिक अस्वस्थता रहेगी ।  आकस्मिक खर्च के योग हैं । मध्याहन के बाद कार्य – सफलता मिलने से मानसिक प्रसन्नता रहेंगी ।  यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी ।
          वृश्चिक :~ आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है । स्वभाव में हठीलापन छोड़कर आगे बढेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण हो जाएगा । आर्थिक योजना मे सरलता होगी । मध्याहन के बाद वैचारिक अस्थिरता रहेगी । नए कार्य का प्रारंभ  नहीं करे ।
          धनु :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार के साथ प्रवास – पर्यटन होगा । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । सौंदर्य – प्रसाधन , घर की साज – सजावट और मनोरंजन के साधन को खरीद पाएँगे । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय सावधानी रखे ।
          मकर :~ आज आप अधिक वाद – विवाद न करें , वही हित में होगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च हो सकता है । परिवारिक मनमुटाव न हो इसलिए वाणी संयमित रखे । मध्याहन के बाद  मन प्रफुल्लित रहेगा । शारीरिक स्वस्थ रहेंगे । भाग्य वृद्धि के योग हैं ।
          कुंभ :~ आज आप सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिकता की तरफ अधिक झुकाव रहेगा । नकारात्मक भावनाओं को महत्व न देकर मानसिक स्वस्थ रहने की कोशिश करे । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता दिनभर रहेगी ।  विद्यार्थियों को पढने – लिखने में अनुकूलता रहेगी । लाभ हो सकता है ।
          मीन :~ आज आप धन के लेन – देन , उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरते । किसी के कार्य में विध्न न डाले । कोर्ट कचहरी में संभलकर चले । वाणी और क्रोध पर संयम बरते । अकस्मात से संभले ।  पारिवारिक वातावरण में आनंद रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *