
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, २६ अगस्त २०२१?
सूर्योदय: ? ०५:५९
सूर्यास्त: ? ०६:४३
चन्द्रोदय: ? २१:१५
चन्द्रास्त: ?०९:१६
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? चतुर्थी (१७:१३ तक)
नक्षत्र ? रेवती (२२:२९ तक)
योग ? गण्ड (२९:२६ तक)
प्रथम करण ? बालव (१७:१३ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? सिंह
चंद्र ? मेष (२२:२८ से)
मंगल ? सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५२ से १२:४४
अमृत काल ? १९:५५ से २१:३८
सर्वार्थसिद्धि योग ? पूरे दिन
विजय मुहूर्त ? १४:२८ से १५:१९
गोधूलि मुहूर्त ? १८:३४ से १८:५८
निशिता मुहूर्त ? २३:५६ से २४:४१
राहुकाल ? १३:५५ से १५:३२
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०५:५० से ०७:२७
होमाहुति ? मंगल (२२:२९ तक)
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व २२:२९ से)
शिववास ? कैलाश पर (१७:१३ नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
पंचक समाप्त २२:२८ पर, बुध कन्या में ११:२० से , व्यवसाय आरम्भ+वाहनादि क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः १०:५२ से दोपहर ०३:४० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २२:२९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रेवती नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (दो, च, ची) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (चू, चे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २९:१२ से ०७:३१
कन्या – ०७:३१ से ०९:४९
तुला – ०९:४९ से १२:१०
वृश्चिक – १२:१० से १४:२९
धनु – १४:२९ से १६:३३
मकर – १६:३३ से १८:१४
कुम्भ – १८:१४ से १९:४०
मीन – १९:४० से २१:०३
मेष – २१:०३ से २२:३७
वृषभ – २२:३७ से २४:३२
मिथुन – २४:३२ से २६:४७
कर्क – २६:४७ से २९:०८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०५:५० से ०७:३१
शुभ मुहूर्त – ०७:३१ से ०९:४९
रज पञ्चक – ०९:४९ से १२:१०
शुभ मुहूर्त – १२:१० से १४:२९
चोर पञ्चक – १४:२९ से १६:३३
शुभ मुहूर्त – १६:३३ से १७:१३
रोग पञ्चक – १७:१३ से १८:१४
शुभ मुहूर्त – १८:१४ से १९:४०
मृत्यु पञ्चक – १९:४० से २१:०३
रोग पञ्चक – २१:०३ से २२:२९
शुभ मुहूर्त – २२:२९ से २२:३७
मृत्यु पञ्चक – २२:३७ से २४:३२
अग्नि पञ्चक – २४:३२ से २६:४७
शुभ मुहूर्त – २६:४७ से २९:०८
रज पञ्चक – २९:०८ से २९:५१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार के कारण कष्ट उठाएंगे। कार्यो में लापरवाही भी अधिक रहेगी। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर तनातनी हो सकती है। व्यवसाय आशा के विपरीत रहेगा। धन लाभ आज मुश्किल से ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से दुःखद समाचार मिलेगा। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च होगा। सरकारी कार्यो के पीछे व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगे। दिन के आरम्भ में किसी इच्छित कार्य के बनने से मन में उत्साह बढेगा। व्यवहार में भी मधुरता रहने से आसानी से अपने कार्य निकाल सकेंगे। थोड़ी बहुत स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। घर में अथवा कार्य क्षेत्र पर बड़बोलापन व्यर्थ की समस्या खड़ी ना करे इसलिए सोच समझ कर ही अपनी बात रखे अथवा मौन ही रहें। दोपहर के बाद कार्यो में बाधा आने लगेगी। सरकारी अथवा पुरानी योजनाओं में धन फंस सकता है। लेन देन करते समय सावधानी रखें। परिवार में आपसी मतभेद उभर सकते है।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके अपने ही बनते कार्यो में अड़चन डाल सकते है जिससे नया विवाद खड़ा होगा। धन को लेकर किसी से मामूली विवाद गंभीर रूप धारण कर सकता है इसलिए धन सम्बंधित मामलो को प्राथमिकता से निपटाएं। कार्य व्यवसाय में धन लाभ होते होते आगे के लिए टलेगा। खर्च यथावत बने रहने से आर्थिक समस्या बनेगी। अनावश्यक विषयो की चर्चा से दूरी बना कर रखे अन्यथा हास्य के पात्र बन सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर स्वयं को बड़ा दिखाना भविष्य में मुसीबत खड़ी करेगा। परिजनों के लिए समय निकालें।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगे आलस्य अधिक रहने से उत्साह की कमी रहेगी। परिवार में भी गर्मागर्मी का वातावरण रहने से असहजता होगी। परन्तु मध्यान तक स्थिति सुधरने लगेगी अपना उत्तरदायित्व समझेंगे किसी विशिष्ट व्यक्ति के मार्गदर्शन से कार्य क्षेत्र पर लाभ के अनुबंध मिलेंगे। सेहत भी धीरे-धीरे सामान्य हो जायेगी। सहकर्मियों का साथ मिलने से कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण कर लेंगे। संध्या के समय धन लाभ होगा मनोरंजन पर खर्च भी रहेगा।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संबंधो में चाह कर भी मधुरता नहीं रख पाएंगे। परिजनों से बात-बात पर मतभेद बनेंगे। गलतफहमियां भी आज अधिक परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आज आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य व्यक्ति ले सकता है। आवश्यकता अनुसार धन आज कही ना कही से मिल ही जायेगा लेकिन संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च अधिक बढ़ने से परेशानी होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके मन के विचार थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहेंगे जिससे कोई भी ठोस निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। परन्तु फिर भी आज आपका ध्यान सुख के साधनों की हर हाल में वृद्धि करने में रहेगा। अनैतिक साधनो से लाभ पाने के प्रलोभन भी मिल सकते है परन्तु इनसे बच कर रहे भविष्य की हानि से भी बचेंगे। लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु अनिर्णय की स्थिति के कारण इनका पूर्ण लाभ नहीं ले पाएंगे। अधिकांश कार्य आगे के लिए टलेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी फिर भी आडंबर से दूर रहें।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज घर एवं सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों को पसंद किया जाएगा। अनजान लोग भी आपकी बातों से प्रभावित होंगे नए मित्र एवं जनसंपर्क बनेंगे। सेहत भी आज अच्छी रहेगी परन्तु मध्यान के बाद दर्द की शिकायत रह सकती है। कार्य क्षेत्र पर अपने बल पर कार्य करेंगे। आज किसी से मदद अथवा शिफारिश नहीं लेंगे। पुराने रुके हुए कार्यो में आश्चर्यजनक रूप से गति आएगी। धन लाभ भी आकस्मिक ही होगा। बीच-बीच में मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का रहेगा। परिजन सहयोग करेंगे।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको संयमित व्यवहार करने की सलाह है। स्वाभाव में उग्रता रहने से स्वयं जनों से मन दुःख के प्रसंग बन सकते है। आपके कार्य करने का तरीका किसी अन्य के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। बिना बात बोलने अथवा सलाह देने के कारण सम्मान में कमी आएगी। कार्य परिश्रम के बाद भी अधरे रहेंगे। धन आवश्यकता के समय नहीं मिलने पर निराशा होगी। भाग-दौड़ करने के बाद किसी से अल्प मात्रा में मदद मिल जायेगी। परिजनों के विपरीत व्यवहार की अनदेखी करना ही बेहतर रहेगा। आध्यात्म से जुड़े शांति मिलेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। मध्यान का समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च होगा। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने का पूरा लाभ मिल सकेगा। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। अविवाहितो को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज संतोषी स्वभाव होने पर भी आपको किसी ना किसी कारण मानसिक क्लेश बना रहेगा। प्रत्येक कार्य को देख-भाल कर ही करेंगे फिर भी सफलता निश्चित नहीं रहेगी। सरकारी दखल बढ़ने से कार्य क्षेत्र पर दवाब रहेगा। हाथ लिए अनुबंध समय पर पूर्ण करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज आप किसी को भी खुश करने में असफल रहेंगे। काम का बोझ अधिक रहने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी जिससे प्रियजनों से दूरी बढ़ना संभव है। आज आप पुराने कार्यो को पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे इसके बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिजनों की बात मानने में ही भलाई है।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आप लगभग प्रत्येक क्षेत्र पर सफल रहेंगे। सफलता के पीछे परिजनों का भी विशेष योगदान रहेगा फिर भी आज स्वार्थ की मनोवृत्ति अधिक रहने से किसी का अहसान नहीं मानेंगे। महिला मित्रो से ज्यादा नजदीकी के कारण समाज में निंदा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ ख़ास करेगा। मनोरंजन के साथ-साथ तामसी वृतियो में वृद्धि होगी। घर का वातावरण सामान्यतः शांत ही रहेगा फिर भी रंग में भंग ना पड़े इसका ध्यान रखे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 अगस्त 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सायं 05:14 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:46 बजे होगा । रेवती नक्षत्र रात्रि 10:29 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे रात्रि 10:29 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:51 बजे तक भ्रमण करते 03:21 बजे रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज बुध कन्या राशि मे प्रातः 11:20 से , पंचक रात्रि 10:29 बजे तक , गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आपका आज का दिन अनुकूल है । स्वस्थ तन – मन से सारे कार्य कर सकेंगे , जिससे ऊर्जा एवं उत्साह बढेगा । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । पारिवार के साथ आनंद में समय बीतेगा । माता से लाभ होगा । मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से खुशी का वातावरण रहेगा ।
वृषभ :~ आप आज के दिन सावधानीपूर्वक बीताएँ । मन अनेक चिंताओं से ग्रस्त होगा । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आँखों में पीड़ा हो सकती है । आत्मजनों एवं परिवारिक विरोध होगा । प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे । फिजूल खर्ची हो सकती है । दुर्घटना से सावधान रहें ।
मिथुन :~ आज का दिन आप के लिए बहुत लाभदायक है । धन प्राप्ति के लिए शुभ है । मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है । पत्नी एवं पुत्र से लाभ होगा । उत्तम भोजन सुख है । संतान से शुभ समाचार मिलेंगे । नौकरी एवं व्यापार में लाभ एवं आय में वृद्धि हो सकती है ।
कर्क :~ आज आप धार्मिक कार्य , पूजा – पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे । धार्मिक स्थान पर भ्रमण से प्रसन्न होंगे । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मन भी चिंता रहित होगा । आकस्मिक लाभ हो सकता है । आज भाग्य में अच्छा परिवर्तन योग है ।
सिंह :~ आज आप संभलकर चले । विपरित संयोग का प्रतिकार करना पडेगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च हो सकता है । परिवार के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें । अनैतिक कार्य से दूर रहें ।
कन्या :~ आज आपको सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा । वाहनसुख मिलेगा । भागीदारों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । पति – पत्नी के बीच अगर तकरार हो तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता भी बढेगी ।
तुला :~ आज आपके घर में सुख – शांति का वातावरण से प्रसन्नता में वृद्घि होगी । कार्यालय में सहकर्मियों के सहयोग से कार्य कर सकेंगे । कार्य में यश की प्राप्ति होगी । माता – पिता से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
वृश्चिक :~ आज आपका दिन मध्यम फलदायक रहेगा । विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है । नए कार्यों का आरंभ न करें । आर्थिक योजना के लिए अनुकूल से परिश्रम फलदायक होगा । फिर भी शेर – सट्टे से दूर रहे । प्रवास टालें ।
धनु :~ आज आपके मन में उदासीनता रहेगी । परिवारिक तनाव से घर का वातावरण कलुषित रहेगा । स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें । धनहानि का योग है । जमीन तथा वाहन के कागजात सावधानी पूर्वक बनवाएं ।
मकर :~ आपका आज का दिन नए कार्यो के आरंभ करने के लिए शुभ है । नौकरी , व्यापार तथा दैनिक कार्य में अनुकूल परिस्थिति से मन मे प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक लाभ के योग हैं । विद्यार्थी अभ्यास सरलतापूर्वक कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आज आप किसी से अधिक विवाद न करे । पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है । कार्य की असफलता से असंतोष तथा निराशा आएगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । निर्णयशक्ति का अभाव होगा ।
मीन :~ आज आप का दिन शुभ फलदायक है । नए कार्य के प्रारंभ के लिए अच्छा है । परिवार तथा मित्रो के साथ भोजन प्राप्त होगा । लाभ होगा , फिर भी खर्च अधिक न हो , इसका ध्यान रखें । धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है । कार्य – सफलता मिलेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।