
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
? ««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास……………………………अश्विन
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी……………………….त्रयोदशी
रात्रि 10.55 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
सूर्योदय………प्रातः 06.13.59 पर
सूर्यास्त……..संध्या 06.30.48 पर
सूर्य राशि……………………….सिंह
चन्द्र राशि……………………..कर्क
गुरु राशि………………………..धनु
नक्षत्र…………………………अश्लेषा
दोप 02.17 पर्यंत पश्चात मघा
योग…………………………….शिव
प्रातः 10.52 पर्यंत पश्चात सिद्ध
करण……………………………गरज
दोप 12.15 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
15 सितम्बर सन 2020 ईस्वी |
☸ शुभ अंक…………………3
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.57 से 12.46 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.24 से 04.55 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:10:44 06:22:34
कन्या
06:22:34 08:33:12
तुला
08:33:12 10:47:50
वृश्चिक
10:47:50 13:04:00
धनु
13:04:00 15:09:38
मकर
15:09:38 16:56:47
कुम्भ
16:56:47 18:30:20
मीन
18:30:20 20:01:32
मेष
20:01:32 21:42:15
वृषभ
21:42:15 23:40:52
मिथुन
23:40:52 25:54:33
कर्क
25:54:33 28:10:44
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.18 से 10.49 तक चंचल
प्रात: 10.49 से 12.21 तक लाभ
दोप. 12.21 से 01.52 तक अमृत
दोप. 03.23 से 04.54 तक शुभ
रात्रि 07.54 से 09.23 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सिंहवाहिन्यै नमः ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
मासपक्षोपवासेन मन्यन्ते यत्तपो जनः ।
आत्म विद्योपघतस्तु न तपस्तत्सतां मतम् ॥
अर्थात :
मास या पक्ष के उपवास को सामान्य लोग तप समजते हैं (वह तप नहि), पर वह आत्मविद्या का उपघात है, ऐसा सज्जनों का मत है ।
? आरोग्यं :-
मुलेठी के घरेलू आयुर्वेदिक फायदे :
1. शरीर में पानी की पूर्ति :
जब आपको बार-बार प्यास लगती है तो मुलेठी को चूसने से आपके शरीर को 50 प्रतिशत पानी की मात्रा मिलती है, जो हमारे शरीर में पानी से पूर्ति करती है।
2. गले की समस्या :
गले में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो मुलेठी को चूसने से आपको फायदा मिलता है। इससे गला तो ठीक होता है, साथ ही हमारी आवाज भी मधुर बनती है।
3. कफ के लिए :*
कफ को दूर करने के लिए मुलेठी को काली मिर्च के साथ सेवन करें। आपकी कफ कम हो जायेगीं और जब आप को सुखी खांसी होती है तब भी मुलेठी फायदेमंद होती है और इससे गले की सूजन भी कम हो जाती है। मुंह में छाले होने पर भी यह बहुत फायदेमंद होती है।
4. पेट के अल्सर के लिए :
मुलेठी पेट के अल्सर को दूर करने के लिए एक औषधि है, मुलेठी के चूर्ण का सेवन करके अपच और एसिडिटी को दूर किया जा सकता है और यह तेजी के साथ अल्सर के घावों को भी भरता है।
5. शरीर में अंदरूनी चोट से बचाए :
यह एक एंटीबायोटिक दवा के रूप में भी काम करता है, जो हमारे शरीर में बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम है। यह शरीर में अंदरूनी चोट के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पुराने किए गए प्रयासों का लाभ अब मिल सकता है। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। यश बढ़ेगा। लाभ के अवसर अचानक बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। चोट व रोग की तरफ से सावधानी रखें। भय रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में लाभ होगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी तथा कार्य करते समय लापरवाही न करें। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। सावधान रहें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। दुष्टजनों को पहचानना आवश्यक है। उनसे दूर रहने के प्रयास करें। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। विवाद की आशंका है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। शत्रु सामना नहीं कर पाएंगे। लाभ होगा। नौकरी में तनाव रहेगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। लाभ में कमी हो सकती है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। लापरवाही न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी मनोरंजक आनंददायी यात्रा की योजना बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 सितंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( शुद्ध ) कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात्रि 11:04 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:31 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 02:28 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे दोपहर 02:28 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:26 से 04:57 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:59 से 12:48 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
–: विशेष :–
आज भौम प्रदोष व्रत व मघा का श्राद्ध , कलियुगादि तिथि , मास शिवरात्रि , इंजीनियर्स दिवस , भद्रा रात्रि 11:03 बजे से , गंडमूल संपूर्ण दिनरात । जय हो ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ परिवार में उग्र वाद – विवाद होने से मन ग्लानि से भरा रहेगा । छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता होगी । निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें । मन चिंताग्रस्त रहेगा । शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा । बौद्धिक चर्चा से दूर रहें ।
वृषभ :~ आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त करेंगे । सामाजिक दृष्टि से मान – सन्मान मिलेगा । परंतु मध्याहन के बाद झगडे का वातावरण बनेगा । आपकी प्रफुल्लितता और स्फूर्ति हताशा में परिवर्तित हो जाएगी । अपनी मानहानि से बचे ।
मिथुन :~ आज प्रातःकाल आपका मन क्रोधित रहेगा । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । व्यर्थ धन व्यय होगा । विद्यार्थीयों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे । परंतु मध्याहन के बाद मित्रों व स्नेहीजनों के साथ भेंट से आप प्रसन्न होंगे । आर्थिक लाभ भी होगा । भाग्यवृध्धि के प्रसंग बनेंगे । कार्य सफलता से आपका उत्साह बढेगा ।
कर्क :~ आज आपका दिन आनंद में बीतेगा । आप कुछ अधिक ही संवेदनशील रहेंगे साथ शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा । स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी । परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ बोलचाल में उग्रता से आपका मन व्यथित हो सकता है । आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं । क्रोध पर संयम रखें ।
सिंह :~ आप आज वाणी और व्यवहार में संयम रखें । स्नेहीजनों के साथ मनदुःख हो ऐसे प्रसंग बनेंगे । आयकी अपेक्षा व्यय अधिक होगा । मानसिक भ्रांतियों को दूर करे । स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहे । मध्याहन के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्य सरल होंगे । आर्थिक लाभ भी होगा ।
कन्या :~ व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा । सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा । मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा । प्रवास या पर्यटन भी होगा । परंतु मध्याहन के बाद आपका मन अनिश्चितता रहेगी । संबंधियो के साथ भेदभाव होंगे । क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखें । आरोग्य नरम – गरम रहेगा । आय की तुलना में व्यय अधिक होगा ।
तुला :~ आज आप के लिये एकदम शुभ है । धार्मिक काम और दैवियदर्शन के लाभ मिलेंगे । आप को विविध क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है । उपरी अधिकारीयों की तरफ से प्रोत्साहन मिलेगा । पदोन्नति हैं एवं मनवाँछित वृद्धि होगी । प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी । तन और मन आरोग्य अच्छा रहेगा ।
वृश्चिक :~ आजका दिन आपके लिए एकदम शुभ है । धार्मिक यात्रा या दैवियदर्शन का लाभ मिलेगा । विविध क्षेत्रो में लाभ मिल सकता है । विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल हैं । उच्च अधिकारीयों आप के कार्य से प्रसन्न होंगे और वे आपको प्रोत्साहित करेंगे । स्थानवृद्धि होने की संभावना हैं । शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा ।
धनु :~ किसी भी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें । हताशा और ग्लानि का भाव आप के मन में होगा । क्रोध पर संयम रखें । परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न करें । फिर भी मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा । पारिवारिक परेशानी भी कम होंगी । मित्रों के भेंट होने से आनंद होगा ।
मकर :~ आज मित्रो ओर स्वजनों के साथ बहुत आनंदपूर्वक बीतायेंगे । मनोरंजन प्रवृत्तियों का आनंद लेंगे । भागीदारी से लाभ होगा । व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होगा , परंतु मध्याहन के बाद आपके लिए समय प्रतिकूल है । शारीरिक और मानसिक रुप से आप अस्वस्थ हो जाएंगे । नकारात्मक विचारों से आपका मन व्यग्र बनेगा । परिवार में विवाद हो सकता है ।
कुंभ :~ आज आपका दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी होगा । व्यवसाय करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा । शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे । दिनभर मनोरंजक प्रवृत्ति में व्यस्त रहेंगे ।
मीन :~ अशांति और उद्वेग आपके मन में रहेगा । किसी कारण आकस्मिक धन खर्च आएगा । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा , परंतु मध्याहन के बाद घर में आनंद और शांति का वातावरण बन जाएगा । कार्य में यशकिर्ति मिलेगी । परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएँगे । व्यावसायिक में व्यवसाय में लाभ होगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।