
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास……………………………भाद्रपद
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………………षष्ठी
रात्रि 08.58 पर्यंत पश्चात सप्तमी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 06.08.06 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.47.31 पर
सूर्य राशि………………………….सिंह
चन्द्र राशि………………………….मेष
गुरु राशी………………………….कुम्भ
नक्षत्र…………………………….भरणी
रात्रि 03.34 पर्यंत पश्चात कृत्तिका
योग………………………………..ध्रुव
दुसरे दिन 06.38 पर्यंत पश्चात व्याघात
करण……………………………..गरज
प्रातः 07.50 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु………………………………..वर्षा
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
28 अगस्त सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक……………………….1
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.02 से 12.52 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.19 से 10.53 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
सिंह
05:10:06 07:27:46
कन्या
07:27:46 09:44:27
तुला
09:44:27 12:04:19
वृश्चिक
12:04:19 14:23:16
धनु
14:23:16 16:27:37
मकर
16:27:37 18:10:13
कुम्भ
18:10:13 19:37:55
मीन
19:37:55 21:03:06
मेष
21:03:06 22:38:35
वृषभ
22:38:35 24:34:25
मिथुन
24:34:25 26:49:24
कर्क
26:49:24 29:10:06
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.44 से 09.18 तक शुभ
दोप. 12.26 से 02.01 तक चर
दोप. 02.01 से 03.35 तक लाभ
दोप. 03.35 से 05.09 तक अमृत
संध्या 06.43 से 08.09 तक लाभ
रात्रि 09.35 से 11.01 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ तारकस्थाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
किं श्रिया किं कामेन किमीहितैः ।
दिनैः कतिपयैरेव कालः सर्वं निकृन्तति ॥
अर्थात :-
लक्ष्मी, राज्य, कामना, ये सब किस काम के ? थोडे हि समय में काल सब फाड खायेगा !
? आरोग्यं सलाह :-
रूसी को जड़ से खत्म करने के उपाय –
4. ग्रीन टी –
ग्रीन टी स्वास्थ्यप्रद पेय के रूप में जाना जाता है। यह एंटीऑक्सिडेंट के अलावा कई पोषक तत्वों से भरी हुई है जो शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव डालती है। इसमें मस्तिष्क के बेहतर सुधार, वसा कम करना, कैंसर के जोखिम को कम करना और कई अन्य प्रभावशाली लाभ शामिल है। ग्रीन टी विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत है, इसलिए यह आपके बालों के लिए बहुत अच्छा है।
इसके लिए आप 15 मिनट के लिए पैन में ग्रीन टी की पत्तियों को उबाल लें। इसे ठंड़ा होने और 30 मिनट के लिए अपने सिर पर लगाएं, फिर इसे धो लें। वैकल्पिक रूप से, आप ग्रीन टी बैग का उपयोग भी कर सकते हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंट-फ़ंगल और एंटीऑक्सीडेंट स्कैल्प के स्वास्थ्य को बहाल करने में मदद करते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। आर्थिक समस्या रह सकती है। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च का बोझ बढ़ेगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। व्यापार सामान्य चलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आलस्य से बचकर रहें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें। दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 28 अगस्त 2021 शनिवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 08:57 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:45 बजे होगा । भरणी नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:35 बजे रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:21 से 10:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप का दिन अनुकूल रहेगा । तन – मन से स्वस्थ होकर कार्य करेंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा का संचार होगा । लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी । परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा । मित्र एवं सम्बंधिओं से घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा ।
वृषभ :~ आज आप सावधान रहे । होने वाली घटनाओं से चिंतित रहेंगें । स्वास्थ्य खराब होने और आँखो में परेशानी हो सकती है । आरंभ किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे । खर्च अधिक होगा और परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी । दुर्घटना से सावधान रहें ।
मिथुन :~ आज आपका धनप्राप्ति के लिए दिन शुभ है । मित्रों से अचानक मुलाकात आनंददायी रहेगी । मित्रों से लाभ होगा । पुत्र , भाई एवं पत्नी से लाभ हो सकता हैं । अच्छे भोजन का आनंद लेंगे । व्यापार या नौकरी में लाभ होगा । आय में वृद्धि होगी ।
कर्क :~ आज आप हर काम सरलता से कर सकेंगे । नौकरी उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे । पदोन्नति के योग हैं । उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा होगी । परिवार के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी । सरकारी लाभ होगा एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
सिंह :~ आज पूर्वनिर्धारित काम की तरफ आपकी कोशिश रहेगी । व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा । धार्मिक प्रवास हो सकता है । क्रोध अधिक रहेगा । विदेशी स्वजनों के समाचार मिलेंगे । संतानों एवं व्यापार की परेशानियों के कारण मन अशांत रहेगा ।
कन्या :~ आप आज कोई भी नए कार्य का आरंभ करने हेतु श्रेष्ठ समय है । क्रोध अधिक रहेगा अतः वाणी पर संयम रखें । परिवारजनों से उग्र चर्चा से मनमुटाव न हो इसका खास ध्यान रखे । व्यय अधिक होगा । राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न पडे ।
तुला :~ आज आपका दिन आनंद – प्रमोद में बितेगा । मित्र एवं प्रियजन के साथ प्रवास को आनंद से भर देंगे । नए वस्त्रों की खरीदी हो सकती हैं । तन – मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी । मान – सन्मान मिलेगा । अच्छे भोजन का आनंद लेंगे ।
वृश्चिक :~ आज आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा । प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय होगी । कार्यालय में सहकर्मीयों से अच्छा सहयोग मिलेगा । धन लाभ होगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे ।
धनु :~ आज आपका संतानो के स्वास्थ्य एवं अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन चिंतित रहेगा । कार्यसफलता न मिलने से निराश हो सकते हैं । क्रोध पर संयम रखे । आज साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी । बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे ।
मकर :~ आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छे नहीं है । परिवारिक क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा । अपनों से मनमुटाव हो सकता है । छाती में पीडा या कोई विकार हो सकता है । निद्रा का अभाव रहेगा । मानहानि हो सकती है ।
कुंभ :~ आज आप मानसिक रुप से बहुत हल्कापन रहेगा । मन की चिंता के बादल हटने से उत्साह बढेगा । समय आनंदपूर्वक बितेगा । मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी । घर के आसपास कहीं घूमने जा सकते है । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी। भाग्य की वृद्धि होगी ।
मीन :~ आज आप को व्यय पर संयम रखे । क्रोध और जिह्वा पर संयम रखे नही तो मानसिक दुख हो सकता है । आर्थिक लेन – देन में सावधानी रखे । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । परिवारिक मनमुटाव हो सकता है । नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान में संयम रखे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।