आज का राशिफल एवं पञ्चांग

  ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास…………………………….भाद्रपद
पक्ष………………………………..कृष्ण
तिथी……………………………..सप्तमी
रात्रि 11.26 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………प्रातः 06.08.12 पर
सूर्यास्त………संध्या 06.47.27 पर
सूर्य राशि…………………………सिंह
चन्द्र राशि…………………………मेष
गुरु राशि…………………………कुम्भ
नक्षत्र………………………….कृत्तिका
दुसरे दिन 06.37 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग…………………………………ध्रुव
प्रातः 06.26 पर्यत पश्चात व्याघात
करण……………………………..विष्टि
प्रातः 10.10 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………….वर्षा
दिन…………………………….रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
29 अगस्त सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………4
? शुभ रंग…………………….लाल
अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.02 से 12.52 तक ।
?‍? राहुकाल :-
संध्या 05.09 से 06.42 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
05:33:44 07:51:26
कन्या
07:51:26 10:08:06
तुला
10:08:06 12:27:59
वृश्चिक
12:27:59 14:46:56
धनु
14:46:56 16:51:17
मकर
16:51:17 18:33:52
कुम्भ
18:33:52 20:01:34
मीन
20:01:34 21:26:45
मेष
21:26:45 23:02:14
वृषभ
23:02:14 24:58:05
मिथुन
24:58:05 27:13:03
कर्क
27:13:03 29:33:44
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.45 से 09.18 तक चंचल
प्रात: 09.18 से 10.52 तक लाभ
प्रात: 10.52 से 12.26 तक अमृत
दोप. 02.00 से 03.34 तक शुभ
सायं 06.42 से 08.08 तक शुभ
संध्या 08.08 से 09.34 तक अमृत
रात्रि 09.34 से 11.00  चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ मृत्युञ्जयाय नम:॥
 संस्कृत सुभाषितानि :-
म्रियमाणं मृतं बन्धुं शोचन्ते परिदेविनः ।
आत्मनं नानुशोचन्ति कालेन कवलीकृतम् ॥
अर्थात :-
शोक करनेवालें, मरनेवाले या मरे हुए बंधु का शोक करते हैं; लेकिन काल का निवाला बने हुए, अपने लिए शोक नहीं करते (कर सकते) !
? आरोग्यं सलाह :-
रूसी को जड़ से खत्म करने के उपाय –
5. सेब का सिरका –
स्वास्थ्य के लिहाज से सेब का सिरका आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह वजन घटाने, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, रक्त शर्करा या ब्लड शुगर को स्थिर करने, त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने और एसिडिटी के लक्षणों में सुधार करने में मदद करता है।
ऐप्पल साइडर सिरका या सेब का सिरका रूसी के लिए अद्भुत काम करता है। आप अकेले सेब का सिरका का उपयोग कर सकते हैं या फिर इसे कई अन्य अवयवों जैसे टी ट्री ऑइल, पुदीने के पत्ते, शहद, दही आदि के साथ शामिल कर सकते हैं।
पानी के साथ सेब के सिरके को बराबर अनुपात में मिलाएं और स्प्रे बोतल का उपयोग करके अपने सिर पर स्प्रिज़ करें। फिर 15 मिनट के लिए अपने तौलिए से लपेट लें और अपने बालों को सामान्य रूप से धो लें। आप इसे सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
h जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
 ।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 29 अगस्त 2021 रविवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रात्रि 11:26 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:44 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र संपूर्ण दिनरात रहेगा । आज का चंद्रमा प्रातः 10:20 बजे तक मेष राशि मे भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:13, से 06:44 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज शरीर और मन की स्वस्थता आपके उत्साह को दुगुना कर देगी । मध्याहन के बाद किसी कारण स्वास्थ्य नरम रहेगा । खान – पान में ध्यान रखे । लेन – देन में ध्यान रखे । मन की उदासीनता से नकारात्मक भाव न हो इसका ध्यान रखे ।
          वृषभ :~ आज परिवार के साथ आप आवश्यक विचार विमर्श करेंगे । घर की साज – सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने मे रुचि बढेगी । कार्यालय में उच्च अधिकारियों से सम्बंध में सुधार आएगा । मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे ।
          मिथुन :~ आज पारिवारिक और व्यावसाय में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा । आवश्यक विषयों में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति बन सकती है । कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा , परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा । सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे ।
          कर्क :~ आज आपको निर्धारित किए गए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है । क्रोध अधिक होगा । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चिंतता के कारण प्रफुल्लित रहेंगे । व्यावसाय में उपरी अधिकारीगण के साथ आवश्यक चर्चा होगी ।
          सिंह :~ आपको आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता और व्यग्रता रहेगी। क्रोध अधिक रहने से किसी से मनमुटाव होगा । परिवार में आनंद का माहौल होगा । व्यापार मे उच्च अधिकारियों से आवश्यक चर्चा होगी ।
          कन्या :~ आज आप  प्रेम और धिक्कार की राग – द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करे । आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त हो सकती है । स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता रहेगी । क्रोध अधिक रहेगा , जिससे कार्य बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखे ।
          तुला :~ आपका आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएँ रहेंगी । आर्थिक लाभ और प्रवास हो सकता है । परंतु मध्याहन के बाद संध्या के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए आपकी वाणी पर संयम रखे । हितशत्रुओं से सावधान रहे ।
          वृश्चिक :~ आज आपका दिन बौद्धिक कार्य तथा जनसंपर्क हेतु लोगों के साथ घुलने – मिलने अच्छा है । धन – सम्बंधित आयोजन के लिए शुभ है । आवेग पर अंकुश में रखे । पारिवारिक आनंद रहेगा ।
          धनु :~ आज आप शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखे । अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हो । शरीर में स्फूर्ति का संचार होगा । आर्थिक लाभ होगा । व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर सकेंगे । अन्य समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे ।
          मकर :~ आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे जिससे भावना को  ठेस पहुँच सकती है । वाहन चलाते समय ध्यान रखे । आपत्तिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहे । किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय ले । कार्य सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा ।
          कुंभ :~ आज आप आवश्यक कार्यों के निर्णय न ले । नए कार्य प्रारंभ करने के लिए समय बहुत अनुकुल है । परंतु मध्याहन के बाद मानसिक व्यग्रता बढेगी । संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है ।
          मीन :~ आप आज का दिन स्वार्थी व्यवहार छोड़कर अन्य विषय में ध्यान दे । वाणी पर संयम रखने से विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे । दोपहर बाद कुछ सुधार होगा । नए कार्य के लिए उत्साहित होकर प्रारंभ भी कर सकेंगे । दुविधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न ले । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *