आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, ३० अगस्त २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:०१
सूर्यास्त: ? ०६:३८
चन्द्रोदय: ? २३:२७
चन्द्रास्त: ?१२:५७
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ?अष्टमी (२५:५९ तक)
नक्षत्र ? कृत्तिका (०६:३९ तक)
योग ? व्याघात (०७:४७ तक)
प्रथम करण ? बालव (१२:४२ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२५:५९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? सिंह
चंद्र ? वृष
मंगल ? सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५२ से १२:४३
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:३९ से २९:५३
विजय मुहूर्त ? १४:२५ से १५:१७
गोधूलि मुहूर्त ? १८:२९ से १८:५३
निशिता मुहूर्त ? २३:५५ से २४:४०
राहुकाल ? ०७:२९ से ०९:०५
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:४१ से १२:१७
होमाहुति ? गुरु – ०६:३९ तक
राहु – २१:३५ तक
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? पश्चिम (०६:३९ से)
अग्निवास ? पाताल (२५:५९ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? गौरी के साथ (२५:५८ से सभा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दूर्वाष्टमी, विवाहादि मुहूर्त (कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा) आदि के लिये गौधुली सायं ०६:०५ से सायं ०७:३५ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+व्यवसाय आरम्भ+ देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:१७ से १०:५२ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज ०६:३९ तक जन्मे शिशुओ का नाम
कृतिका नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ओ, वा, वी, वू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:५६ से ०७:१५
कन्या – ०७:१५ से ०९:३३
तुला – ०९:३३ से ११:५४
वृश्चिक – ११:५४ से १४:१३
धनु – १४:१३ से १६:१७
मकर – १६:१७ से १७:५८
कुम्भ – १७:५८ से १९:२४
मीन – १९:२४ से २०:४७
मेष – २०:४७ से २२:२१
वृषभ – २२:२१ से २४:१६
मिथुन – २४:१६ से २६:३१
कर्क – २६:३१ से २८:५२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:५३ से ०६:३९
शुभ मुहूर्त – ०६:३९ से ०७:१५
रोग पञ्चक – ०७:१५ से ०९:३३
शुभ मुहूर्त – ०९:३३ से ११:५४
मृत्यु पञ्चक – ११:५४ से १४:१३
अग्नि पञ्चक – १४:१३ से १६:१७
शुभ मुहूर्त – १६:१७ से १७:५८
रज पञ्चक – १७:५८ से १९:२४
शुभ मुहूर्त – १९:२४ से २०:४७
शुभ मुहूर्त – २०:४७ से २२:२१
रज पञ्चक – २२:२१ से २४:१६
शुभ मुहूर्त – २४:१६ से २५:५९
चोर पञ्चक – २५:५९ से २६:३१
शुभ मुहूर्त – २६:३१ से २८:५२
रोग पञ्चक – २८:५२ से २९:५३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आशानुकूल धन लाभ ना होने पर भी आप संतोषी वृति रखेंगे। लेकिन आर्थिक कारणों से तकरार अथवा राग द्वेष हो सकता है। आज आप कार्यो के प्रति गंभीर नहीं रहेंगे जिससे सहकर्मियो को असुविधा होगी। परिजनों की बातों को भी आलस्य के कारण टालना कलह का कारण बनेगा। प्रेम-प्रसंगों में उदासीनता रहेगी। आप केवल स्वार्थ सिद्धि हेतु मीठा व्यवहार रखेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर सम्मान बना रहेगा। धर्म-कर्म में दिखावे की निष्ठा रहेगी। आज खर्च करने में भी पीछे रहेंगे। संध्या के समय छाती, कमर एवं पैरों सम्बंधित शिकायत रह सकती है। परिजनों के विरोध से बचने के लिये समय पर सुविधा उपलब्ध कराए।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी कल्पनाओं को साकार करने वाला रहेगा। नौकरी व्यवसाय में मन इच्छित परिस्थितियां मिलने पर जम कर लाभ उठाएंगे लेकिन आपके किसी निर्णय से सहयोगियो को कष्ट पहुँच सकता है। धन कमाने की लालसा के आगे सम्बन्धो को अधिक महत्त्व नहीं देंगे परिवार के लिए भी कम समय निकाल पाएंगे। नौकरी पेशा जातको को सहकर्मियो का विशेष सहयोग मिलने से परेशानी दूर होगी। व्यापारी वर्ग में लोभ की भावना अधिक रहेगी। शेयर सट्टे आधी जोखिम वाले कार्यो से निश्चित धन वृद्धि होगी। संध्या का समय थकान वाला।रहेगा ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थ में शांति रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज ना चाहकर भी क्रोध के प्रसंग बनेंगे। स्वभाव में भी अहम् की भावना रहने से लोग आपसे दूरी बना सकते है। व्यवसाय सामान्य चलते हुए एकाएक ठप्प हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों के प्रति ईर्ष्या की भावना रहने से स्वयं की प्रगति में बाधा आएगी। कार्य क्षेत्र पर स्थिति सामान्य रखने के लिए व्यवहार कुशलता से काम निकालना पड़ेगा पारिवारिकजन को भी साथलेकर चलें शांति बनी रहेगी अन्यथा आपकी आदतों से तंग आकर परिजन कठोर कदम उठा सकते है जिससे दिनचर्या में असहजता बनेगी। सन्तानो से मतभेद रहेगा। धर्म-कर्म में कम रूचि रहेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी सामाजिक व्यवहारों के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा लोगो को आज आपकी सहायता की आवश्यकता पड़ेगी। घर एवं बाहर सभी जगह आपका दबदबा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धिओ पर विजय प्राप्त करेंगे विरोधियो को आज पनपने ही नहीं देंगे। जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे थोड़े विलम्ब से ही पर सफलता निश्चित मिलेगी। पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर आएंगे। घर का वातावरण भी मंगलकारी रहेगा। स्त्रीवर्ग आध्यत्म में डूबी रहेंगी। धन लाभ के साथ साथ खर्च भी लगे रहेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा दिनचर्या में सुधार लाएगा। फिर भी व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। सरकारी कार्यो में समय और धन नष्ट करके पर भी आशाजनक परिणाम नहीं मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे लेकिन व्यवस्था भंग नहीं होगी लाभ आशानुकूल नहीं रहेगा फिर भी दैनिक खर्च पूरे कर ही लेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बनेंगे अगर संभव हो तो टालना ही बेहतर रहेगा। संध्या के समय शारीरिक दर्द एवं उदर सम्बंधित व्याधि रहेंगी स्वास्थ्य का ध्यान रखे आराम समय पर करें। घर के बुजुर्ग किसी कारण से नाराज हो सकते है। संताने उद्दण्ड व्यवहार करेंगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रही परेशानियों में कमी आएगी। स्वास्थ्य पेट सम्बंधित समस्याओं को छोड़ ठीक रहेगा लापरवाही के कारण अन्य रोग होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर माहौल खुशनुमा रहेगा आपके विचार सहकर्मियो को प्रभावित करेंगे। नौकरीपेशा जातको को भी अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। व्यवसायी वर्ग अपने कार्यो से संतुष्ट रहेंगे बीच में धन की आमद होने से खर्च चलते रहेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। महिला वर्ग भी आज पारिवारिक वातावरण से प्रसन्न रहेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी घर एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर कामो की भरमार रहने के कारण शरीर की अनदेखी करेंगे। ठीक से आराम ना मिलने के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन एवं अकारण क्रोध आएगा। परिवार में आज भी गलतफहमियों के कारण कलह के प्रसंग बन सकते है अनैतिक गतिविधियों विशेष कर महिलाओं से सम्बन्ध में स्पष्टता एवं दूरी बना कर रखें अन्यथा इसके निकट भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। व्यवसाय में नौकरों अथवा स्वयं की लापरवाही से आकस्मिक हानि हो सकती है। सामाजिक स्थल के कार्यो में जाने से बचें धन के साथ मान हानि के योग है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए बेहतर सिद्ध होगा परन्तु स्वास्थ्य सम्बंधित शिकायते बाधक बन सकती है समय रहते शारीरिक परिक्षण कराये अन्यथा स्थिति गंभीर भी हो सकती है। दिन के पहले हिस्से में परिश्रम अधिक रहेगा एवं लाभ न्यून परन्तु अंतिम भाग में परिश्रम का फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। नए कार्य का आरम्भ अभी कुछ दिन टालें। महिलाये घरेलु कार्य में उलझी रहेगी फिर भी दाम्पत्य जीवन में शान्ति बनाये रखने में मददगार बनेगी। घर के बुजुर्गो से आकस्मिक लाभ हो सकता है। परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परिश्रम का उचित फल मिलेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी दिन का पूर्वार्ध दुविधा में बीतेगा आयवश्यक कार्यो में सहकर्मियो एवं परिजनों से वैचारिक मतभेद रहने के कारण असमंजस की स्थिति बनेगी फलस्वरूप कार्य में विलम्ब होगा। परन्तु दोपहर के बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी आप सुनेंगे सबकी करेंगे अपने ही मन की जिससे मानसिक बोझ कम होगा व्यवसाय से भी आकस्मिक धन लाभ होगा उधारी के पैसे वसूल कर पाएंगे। महिलाये आज धन लाभ होने अथवा मनचाही वस्तु मिलने से प्रसन्न रहेंगी। सरकारी कर्मचारियो को भी आकस्मिक लाभ उत्साहित करेगा लेकिन आलसी वृति के कारण आलोचना हो सकती है। दाम्पत्य में मधुरता बनी रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष नहीं रहेगा। धनाभाव के चलते कुछ कार्य बीच में छोड़ने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय में अपनी तरफ से कोई कमी नहीं रखेंगे फिर भी परिश्रम का उचित फल ना मिलने से निराशा रहेगी। आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचें उधारी वापस ना मिलने के कारण चिंता रहेगी। मध्यान के बाद थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक कार्य चलते रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके विपरीत व्यवहार के कारण ख़राब होगा घर के सदस्यों की बातों का उल्टा जवाब देने पर वैर विरोध बढ़ेगा। संताने इच्छा पूर्ती ना होने पर निराश रहेंगी। महिलाओं के प्रति भी अनादर का भाव रहेगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप बोलचाल में विशेष सावधानी बरतें अधिक बोलने की प्रवृति सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र पर हानि करा सकती है। सेहत मामूली बातों को छोड़ सामान्य रहेगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे परंतु अतिश्योक्ति ना हो इसका भी ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना दिखाये धैर्य का परिचय दें आज धन लाभ के योग बन रहे है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा आपकी बचकानी हरकतों से हास्य का माहौल बनाएंगे। परिजन आपकी बातों को सम्मान देंगे। महिलाये आज भावनाओ को समझेंगी प्रत्येक क्षेत्र पर सहयोगी रहेंगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन भी शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से कम समय में अधिक धन लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सोची हुई योजनाएं फलीभूत होने से मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्र अथवा संबंधियों से आनंददायक भेंट होगी। आज किसी पुरानी घटना के ताजा होने से आत्मग्लानि एवं मानसिक दुःख के प्रसंग भी बन सकते है। मध्यान पश्चात महिलाये थकान के कारण आराम के मूड में रहेंगी घर में थोड़ी अव्यवस्था भी रह सकती है। दैनिक कार्यो से समय निकाल कर परिजनों के साथ हास-परिहास के अवसर मिलेंगे। आज के दिन आप जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में उसका शुभ परिणाम देखने को मिलेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। शुभ जन्माष्टमी ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 30 अगस्त 2021 सोमवार संवत् 2078 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 02:01 बजे तक रहेगी पश्चात् नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:43 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र प्रातःकाल 06:39 बजे तक रहेगी पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:53 से 09:23 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज मन्वादि , श्रीकृष्ण जन्मोत्सव , जन्माष्टमी , कालाष्टमी , संत ज्ञानेश्वर जयंती , सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र मे रात्रि 09:20 बजे से ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपके तन – मन का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है । वाणी पर संयम रखे । घर के अलावा बाहर का खाना – पीना टालें । ऑफिस के स्त्री सहकर्मियों से लाभ होगा । मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दे । आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम फलदायक है ।

वृषभ :~ आज आपका शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा । उत्साह एवं चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवा सकेंगे । कार्य मे एकाग्रता रहेगी । लाभ हो सकता है एवं धन सम्बंधि विषयों को सुयोजित कर सकते है ।

मिथुन :~ आज आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रता से बीतेगा । शारीरिक कष्ट , विशेषकर आँखो में पीडा हो सकती है । परिवारजनों और स्नेहियों के साथ कोई घटना घट सकती है । बात – चीत या व्यवहार से कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें । दुर्घटना से संभले ।

कर्क :~ आज आप का दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा । व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है । मित्रों की मुलाकात से आनंद होगा । पत्नी व पुत्र से सुखशांति मिलेगी । धन का सुयोजित आयोजन कर सकेंगे ।

सिंह :~ आज आपके दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक होंगे । व्यवसाय मे प्रतिभा बढ़ सकती है । पदोन्नति की संभावना है । पिता की संपत्ति से लाभ होगा । सरकार से धन का व्यवहार सफल रहेगा । जमीन – मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है ।

कन्या :~ आज आप का दिन बहुत शुभ है । धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय अनुकूल है । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । विदेशगमनोत्सुक के लिए अनुकूल परिस्थिति बनेगी । विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार से आनंद होगा । भाई – बहनों से व आर्थिक लाभ होगा ।

तुला :~ आज आप वाणी पर संयम रखने के साथ सरकार विरोधी प्रवृत्तियों , क्रोध एवं कामवृत्तियों से दूर रहें । नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं । आर्थिक संकट हो सकता है । ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता मन को शांति देगी ।

वृश्चिक :~ आज आप सामान्य दैनिक कार्यों को छोड़कर आनंद – प्रमोद में लिप्त रह सकते हैं । मनोरंजन स्थल या पर्यटन पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा । समाज में मान – सम्मान की प्राप्ति होगी । मित्रों – स्वजनों के साथ घूमना – फिरना आनंदप्रद हो सकता है ।

धनु :~ आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा , जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा । शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । व्यवसाय लाभदायक रहेगा । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा ।

मकर :~ आज आप में अनिर्णायत्मकता व मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस में रहेंगे । स्वास्थ्य के चिंता रहेगी । दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी रहेगी । संतानों से मतभेद हो सकते है व उनके स्वास्थ्य की चिंता भी रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से विवाद न करें ।

कुंभ :~ आज आपका मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक अस्वस्थ्य रहेगें । विद्योपार्जन वालों को सफलता मिलेगी । हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे । स्त्रियाँ सौंदर्य प्रसाधन पर खर्च करेगी । जमीन – मकान – वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान सतर्क रहे ।

मीन :~ आज का दिन आपका अत्यावश्यक निर्णयों के लिए बहुत शुभ है । सृजनात्मकता में वृद्धि होगी । वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता से कार्यसफलता सरल होगी । जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी ।। ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *