आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, ३ सितंबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:०१
सूर्यास्त: ? ०६:३९
चन्द्रोदय: ? २६:५०
चन्द्रास्त: ?१६:२८
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? एकादशी (०७:४४ तक)
नक्षत्र ? पुनर्वसु (१६:४२ तक)
योग ? व्यतीपात (१०:११ तक)
प्रथम करण ? बालव (०७:४४ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२०:०९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? सिंह
चंद्र ? कर्क (१०:१९ से)
मंगल ? सिंह (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? कन्या (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५० से १२:४१
अमृत काल ? १४:०८ से १५:५१
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०५:५५ से १६:४२
विजय मुहूर्त ? १४:२३ से १५:१४
गोधूलि मुहूर्त ? १८:२४ से १८:४८
निशिता मुहूर्त ? २३:५४ से २४:३९
राहुकाल ? १०:४१ से १२:१६
राहुवास ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड ? १५:२६ से १७:०२
होमाहुति ? राहु – १६:४२ तक
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? आकाश
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर १०:२० से)
शिववास ? कैलाश पर (०७:४४ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
अजा एकादशी व्रत (सभी के लिये), पर्युषण पर्व आरम्भ (जैन), नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+उद्योग-मशीनरी+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०६:११ से १०:५१ तक, गृहप्रवेश+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०६:५१ से १०:१९ तक, भूमि-भवन, वाहन आदि क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२६ से ०२:०० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १६:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पुनर्वसु नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ह, ही) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (हू, हे, हो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:४१ से ०७:००
कन्या – ०७:०० से ०९:१७
तुला – ०९:१७ से ११:३८
वृश्चिक – ११:३८ से १३:५८
धनु – १३:५८ से १६:०१
मकर – १६:०१ से १७:४२
कुम्भ – १७:४२ से १९:०८
मीन – १९:०८ से २०:३२
मेष – २०:३२ से २२:०५
वृषभ – २२:०५ से २४:००
मिथुन – २४:०० से २६:१५
कर्क – २६:१५ से २८:३७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रोग पञ्चक – ०५:५५ से ०७:००
शुभ मुहूर्त – ०७:०० से ०७:४४
मृत्यु पञ्चक – ०७:४४ से ०९:१७
अग्नि पञ्चक – ०९:१७ से ११:३८
शुभ मुहूर्त – ११:३८ से १३:५८
रज पञ्चक – १३:५८ से १६:०१
शुभ मुहूर्त – १६:०१ से १६:४२
चोर पञ्चक – १६:४२ से १७:४२
शुभ मुहूर्त – १७:४२ से १९:०८
रोग पञ्चक – १९:०८ से २०:३२
चोर पञ्चक – २०:३२ से २२:०५
शुभ मुहूर्त – २२:०५ से २४:००
रोग पञ्चक – २४:०० से २६:१५
शुभ मुहूर्त – २६:१५ से २८:३७
मृत्यु पञ्चक – २८:३७ से २९:५५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन भी थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संबंधो में चाह कर भी मधुरता नहीं रख पाएंगे। परिजनों से बात-बात पर मतभेद बनेंगे। गलतफहमियां भी आज अधिक परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से अधिक ध्यान देना पड़ेगा। आज आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य व्यक्ति ले सकता है। संभावित अनुबंध निरस्त होने से मन भारी रहेगा। धन लाभ के लिए किसी की मान गुहार करनी पड़ेगी फिर भी काम चलाऊ प्राप्ति हो जाएगी। लंबी यात्रा की योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्च अधिक बढ़ने से परेशानी होगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप लाभ-हानि की परवाह नही करेंगे। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से लाभदायक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में भी सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। धन लाभ थोड़ी प्रतीक्षा के बाद अवश्य होगा।।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको आज का दिन मिश्रित फल देगा। दिन के पूर्वार्ध में पूर्व में बनाई योजनाये सही दिशा में आगे बढ़ेगी परन्तु कुछ समय बाद किसी के विरोध अथवा अन्य कारणों से इनमे बदलाव करना पड़ेगा। आयवश्यक कार्यो में विलम्ब होने से निराशा होगी। यात्रा की में भी विघ्न आने से स्थगित करनी पड़ सकती है। पारिवारिक वातावरण स्वार्थ पर आधारित रहेगा। स्त्री एवं संतान के मध्य तालमेल बनाना मुश्किल खड़ी करेगा। धन लाभ के लिए आज अधिक बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। खर्च आय से अधिक रहेंगे। सन्तानो से कष्ट होगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन खर्च विशेष रहेंगे लेकिन धन लाभ के अवसर भी मिलने से तालमेल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र के साथ साथ घरेलु कार्य अधिक रहने से व्यस्तता बढ़ेगी। मध्यान के समय धन लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आशा के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। घर में सजावट एवं बदलाव लाने के लिए समय एवं धन खर्च होगा। सन्तानो की जिद के चलते थोड़े असहज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहने का लाभ नही उठा पाएंगे। प्रतिष्ठा को लेकर आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। नौकरी पेशा जातको को थोड़ी परेशानी रहेगी। संध्या का समय एकांत वास में बिताना पसंद करेंगे।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप किसी के बहकावे अथवा प्रलोभन में ना आये संवेदनशीलता अधिक रहने से आँख बंद करके किसी भी कार्य के लिए सहमति ना दें अन्यथा भारी हानि हो सकती है। पैतृक सम्पति सम्बंधित मामले उलझने से पारिवारिक वातावरण बिगड़ेगा। सरकारी कार्य भेंट पूजा के बिना करना संभव नहीं रहेगा। पुराने मित्रों से आकस्मिक भेंट आनंदित करेगी। कार्य क्षेत्र अधिक सतर्क रहें चोरी अथवा अन्य कारणों से नुक्सान हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं की लापरवाही करने से स्थिति विकट हो सकती है। धार्मिक अनुष्ठानों पर खर्च करेंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन सामान्य से अधिक शुभ फल देने वाला रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर मिलेगा फिर भी इससे आर्थिक लाभ की आशा ना रखे सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ के लिए आज थोड़ा अधिक बौद्धिक एवं शारीरिक परिश्रम करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यो में भी सहभागिता देंगे। मध्यान के समय कार्य व्यवसाय में गति रहने से व्यस्तता रहेगी। शारीरिक रूप से थका हुआ अनुभव होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती पर खर्च करेंगे। गृहस्थ सुख सामान्य रहेगा। ऊपरी आय की भी संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको सरकारी कार्यो से आकस्मिक लाभ होगा। पिता से संबंध बेहतर होने का लाभ मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य के कारण अथवा अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा। सुख के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। आज किसी के ऊपर अतिविश्वास ना करें। अतिक्रोध बने बनाये कार्य को चौपट कर सकता है ध्यान रहे। आय के नविन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर स्वास्थ्य अनुभव करेंगे। बड़े लोगो से व्यवहारिक ज्ञान मिलेगा। आज कुछ अलग करने का प्रयास करेंगे इसमें कुछ हद तक सफल भी रहेंगे परन्तु धन अथवा अन्य कारण से बाधा आएगी। सामाजिक कार्यो के प्रति रूचि लेने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़बोलेपन के कारण मान हानि हो सकती है संयमित व्यवहार करें। किसी परिजन अथवा सहकर्मी का विपरीत व्यवहार रंग में भंग का कार्य करेगा क्रोध में आकर कोई गलत हरकत ना करें। संध्या के समय धन लाभ होने से आयवश्यक कार्य पूर्ण कर पाएंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन शारीरिक रूप से अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ-साथ प्रियजनों से आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी। भाग्योन्नति में बाधाएं आएँगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन आनंद से बीतेगा दिन के पूर्वार्ध में कार्य व्यवसाय बेहतर चलेगा इसमें व्यस्तता भी अधिक रहेगी मध्यान से पहले का समय घरेलू आवश्यकताओ की पूर्ति करने में बीतेगा। आज विपरीत लिंगीय आकर्षण से बच कर रहे अन्यथा धन एवं मान हानि भी होगी। सन्तानो के ऊपर आज गर्व होगा। लेकिन आपके किसी गलत आचरण के कारण सम्मान को ठेस पहुच सकती है। धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा परन्तु घरेलु खर्च अधिक रहने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। पुराने मित्रों एवं संबंधियों से मिलने पर खुशी होगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन सेहत में थोड़ी गिरावट रह सकती है। परंतु बाकि सब कार्य एवं व्यवहार यथावत चलते रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर थोड़े समय में ही अधिक लाभ मिल जाएगा। समय निकाल कर पर्यटन की योजना बनाएंगे। पौरिणीक धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है। परिवार में भी आज भावनात्मकता अधिक रहने से एक दूसरे के विचारों की कद्र करेंगे। उगाही करने पर उधारी की वापसी हो सकेगी। संध्या के बाद स्थिति में परिवर्तन आने से क्रोध एवं नकारात्मक भावनाएं बढ़ेंगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके कार्यो में लचरता रहेगी। किसी भी निर्णय पर ज्यादा देर नही टिकेंगे। आप अपने ही गैरजिम्मेदार व्यवहार के कारण कष्ट उठाएंगे। कार्यो में लापरवाही भी अधिक रहेगी। हर कार्य में शक करने के कारण परिवार अथवा कार्य क्षेत्र पर तनातनी हो सकती है। व्यवसाय विपरीत रहने से धन लाभ आज मुश्किल से ही हो पायेगा। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च होगा। सरकारी कार्यो के पीछे व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 03 सितंबर 2021 शुक्रवार संवत् 2021 मास भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि प्रातः 07:45 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:40 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र सायं 04:42 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे प्रातः 10:19 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:51 से 12:21 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:59 बजे तक रहेगा । परंतु 12:21 से 12:59 बजे तक का समय श्रेष्ठ रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज अजा एकादशी व्रत , जीवंतिका पूजन , सर्वार्थ सिद्ध योग सूर्योदय से सायं 04:42 बजे तक ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपके समाधानकारी व्यवहार से किसी से संघर्ष नहीं होगा , जो आप और सामनेवाले व्यक्ति दोनों के हित में रहेगा । संवेदनशीलता में वृद्धि होगी । परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा ।

वृषभ :~ आप महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण करे । लाभ हो सकता है । शारीरिक और मानसिक उत्साह रहेगा । परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा । परंतु हठीले व्यवहार से अन्य लोगों के साथ विवाद हो सकता है ।

मिथुन :~ आज आप संभलकर चले । घर में परिवारजनों से विरोध रहेगा । कार्य अपूर्ण रहेंगे । शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता रहेगी ।

कर्क :~ आज आपको व्यापार में लाभ हैं । मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडेगा । आँख के रोगों से परेशान होंगे । परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च होगा । अकस्मात न हो इससे संभले ।

सिंह :~ आप के लिए नए कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । मित्रों , स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा । व्यापार में नए संपर्कों से भविष्य मे लाभ हो सकता है । आय में वृद्धि हो सकती हैं ।

कन्या :~ आज आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी लाभ ले पाएँगे । लंबे प्रवास की योजना बनेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । व्यावसायिकों को पदोन्नति से लाभ होगा । सम्मान होने से मन प्रसन्न रहेगा ।

तुला :~ आज आपको शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता होगी । निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कर सकेंगे । स्वास्थ का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें । प्रवास में विघ्न आ सकता है । व्यापार में भी लाभ हो सकता है ।

वृश्चिक :~ आज प्रातःकाल आप शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । परिवार और मित्रों के साथ खान – पान का स्वाद ले सकेंगे । मध्याहन के बाद सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता लगेगी ।

धनु :~ आज आपका का दिन आनंद और उत्साह से बीतेगा । कार्य योजनानुसार होंगे । अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे । लाभ हो सकता है । व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आज आपको परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा । फिर भी कार्य के प्रति निष्ठा कम नहीं होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । उसे संभालने के लिए बाहरी खान – पान नही करे । आर्थिक लाभ हो सकता है ।

कुंभ :~ विद्यार्थी , कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है । पिता तथा सरकार से लाभ होगा । दृढ़ मनोबल रहेगा । पाचनतंत्र बिगडने के कारण बाहरी खान – पान को टाले । धन का व्यवस्थित आयोजन कर सकेंगे ।

मीन :~ आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन बिताएंगे । सृजनात्मकता को उचित दिशा मिलेगी । दैनिक कार्य आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएँगे । विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है । संतानों के लिए समय सानुकूल है । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *