आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?रविवार, ५ सितंबर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:०४
सूर्यास्त: ? ०६:३३
चन्द्रोदय: ? २८:५४
चन्द्रास्त: ?१७:५४
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ❄️ शरद
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? भाद्रपद
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? त्रयोदशी (०८:२१ तक)
नक्षत्र ? आश्लेशा (१८:०७ तक)
योग ? परिघ (०८:३३ तक)
प्रथम करण ? वणिज (०८:२१ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२०:०४ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? सिंह
चंद्र ? सिंह (१८:०६ से)
मंगल ? कन्या (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? कन्या (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुम्भ (उदय, पूर्व, वक्री)
शुक्र ? तुला (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५० से १२:४१
अमृत काल ? १६:३० से १८:०७
विजय मुहूर्त ? १४:२२ से १५:१२
गोधूलि मुहूर्त ? १८:२२ से १८:४६
निशिता मुहूर्त ? २३:५३ से २४:३८
राहुकाल ? १७:०० से १८:३५
राहुवास ? उत्तर
यमगण्ड ? १२:१५ से १३:५०
होमाहुति ? केतु
दिशाशूल ? पश्चिम
अग्निवास ? पाताल (०८:२१ से पृथ्वी)
भद्रावास ? मृत्यु – ०८:२१ से २०:०४ तक
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व १८:०७ से)
शिववास ? भोजन में (०८:२१ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
मासिक शिवरात्रि, मंगल कन्या में २७:५७ से, शुक्र तुला में २४:५० से आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १८:०७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आश्लेषा नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डू, डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (मा, मी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:३३ से ०६:५२
कन्या – ०६:५२ से ०९:१०
तुला – ०९:१० से ११:३०
वृश्चिक – ११:३० से १३:५०
धनु – १३:५० से १५:५३
मकर – १५:५३ से १७:३५
कुम्भ – १७:३५ से १९:००
मीन – १९:०० से २०:२४
मेष – २०:२४ से २१:५८
वृषभ – २१:५८ से २३:५२
मिथुन – २३:५२ से २६:०७
कर्क – २६:०७ से २८:२९
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:५६ से ०६:५२
रोग पञ्चक – ०६:५२ से ०८:२१
शुभ मुहूर्त – ०८:२१ से ०९:१०
मृत्यु पञ्चक – ०९:१० से ११:३०
अग्नि पञ्चक – ११:३० से १३:५०
शुभ मुहूर्त – १३:५० से १५:५३
रज पञ्चक – १५:५३ से १७:३५
शुभ मुहूर्त – १७:३५ से १८:०७
चोर पञ्चक – १८:०७ से १९:००
शुभ मुहूर्त – १९:०० से २०:२४
शुभ मुहूर्त – २०:२४ से २१:५८
चोर पञ्चक – २१:५८ से २३:५२
शुभ मुहूर्त – २३:५२ से २६:०७
रोग पञ्चक – २६:०७ से २८:२९
शुभ मुहूर्त – २८:२९ से २९:५६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये बेचैनी भरा रहेगा दाम्पत्य जीवन मे खरा ना उतर पाने की ग्लानि मन मे दिनभर रहेगी व्यवसाइयों की अपेक्षा नौकरी पेशा जातक ज्यादा मानसिक परेशानी से गुजरेंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक काम कम रहने से आलस्य में रहेंगे इसके बाद बिक्री बढ़ने पर धन की आमद होने लगेगी। घरेलू एवं देनदारी के खर्च अधिक रहने के कारण आज आय कम पड़ जाएगी जमा पूंजी में से खर्च करना पडेगा। घर में आज कोई ना कोई कमी अखरेगी परिजनों से आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अशान्त रहेगा। दिन के आरंभ में किसी से झगड़ा होने की संभावना है आज आपका स्वभाव तीखा रहेगा वाणी की कटुता किसी के दिन को ठेस पहुचायेगी। पारिवारिक वातावरण बचते बचते भी धैर्य की कमी के कारण खराब होगा। आज आप बिना सोचे किसी से वादा न करें अन्यथा मुश्किल होगी। कार्य व्यवसाय से धन लाभ तो होगा परन्तु बहस बाजी के बाद ही। उधारी वाले व्यवहार भी परेशान करेंगे। अपनी किसी गलती के कारण हास्य के पात्र बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी खर्च अधिक करने पर भी शांति नही मिलेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के पूर्वार्ध से ही धन संबंधित कार्यो की जोड़ तोड़ में लग जाएंगे लेकिन सफलता मध्यान के बाद ही मिलेगी। कार्य व्यवसाय के साथ ही आज अतरिक्त आय के स्त्रोत्र भी बनेंगे लंबी यात्रा के योग भी बन रहे है जो कि अंत समय मे टल भी सकते है फिर भी यात्रा में सामान की सुरक्षा निश्चित करें। घर मे आज आनंददाय वातावरण रहेगा परिजनों की खुशि के लिये बजट से ज्यादा खर्च करेंगे लेकिन धन लाभ भी साथ होने से आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। महिलाये मनपसंद वस्तु पाकर खुश रहेंगी। स्वास्थ्य की अनदेखी करेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आप अपने दैनिक कार्यो से संतोष में रहेंगे। आय भी सोच के अनुसार रहेगी लेकिन आज हर जगह आलस्य प्रमाद फैलाएंगे कार्य क्षेत्र पर इस वजह से अव्यवस्था रहेगी सहकर्मि मनमानी करेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर परिजनों का सहयोग मिलने से कोई काम रुकेगा नही। घरेलू कार्यो के लिये बेमन से समय निकालना पड़ेगा महिलाये अधिक खर्चीली रहेंगी घर मे धार्मिक पूजा पाठ अथवा अन्य मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होगी। संध्या बाद का समय आनंद मनोरंजन में व्यतीत होगा हाथ पैर में अकड़न अथवा दर्द की शिकायत हो सकती है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका स्वभाव का चंचल रहेगा किसी भी निर्णय पर ज्यादा देर नही टिकेंगे इस वजह से घर मे आपकी उपेक्षा होगी। कार्य व्यवसाय में भी पल पल में निर्णय बदल कर सहकर्मियों का लिये परेशानी खड़ी करेंगे। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने पर भी अपने हास्य व्यवहार से लोगो को आकर्षित कर लाभ कमाएंगे। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। नौंकरी वाले जातक अनचाहे खर्च आने से मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। गृहस्थ में आज कमाने वालो का बोलबाला रहेगा इसके विपरीत बेरोजगार लोग भाग्य को कोसेंगे। स्वास्थ्य में विकार आएगा ठंडी वस्तुओ से परहेज करें।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा आज आप दिनचार्य से असंतुष्ट रहेंगे। बचते बचते भी कुछ ना कुछ हानि अवश्य होगी। कार्य क्षेत्र पर अनदेखी के कारण लाभ हाथ से निकल सकता है। चोरी की घटना भी होने की संभावना है सतर्कता बरतें। व्यवसाय में आज प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी फिर भी खर्च निकालने लायक आय हो जाएगी। वाहन भी सावधानी से प्रयोग करें चोटादि का भय है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अकस्मात बिगड़ने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मित्र रिश्तेदार भार लगेंगे व्यवहार में कुशलता रखें अन्यथा संबंध खराब होसकते है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको सभी क्षेत्र से मान-सम्मान दिलाएगा। आपके विचार अन्य लोगो को शीघ्र ही प्रभावित करेंगे कार्य व्यवसाय भी आज आपके व्यक्तित्त्व के बल पर उन्नति करेगा। धन की आमाद आज सुनिश्चित रहेगी थोड़ा प्रयास अधिक करें ज्यादा लाभ के हकदार बन सकते है। मध्यान बाद धार्मिक कृत्यों में सम्मिलित होंगे इन पर खर्च भी होगा।
गृहस्थी में कुछ ना कुछ खर्च लगा ही रहेगा आर्थिक स्थिति ठीक रहने से ज्यादा भारी नही पड़ेगा। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। भाई बंधु बाहरी तौर पर स्नेह करेंगे जबकि अंदर से ईर्ष्या का भाव रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन का आरंभ बेहत ढीला रहेगा आज आप घरेलू कार्यो में उलझ कर रह जाएंगे मन मे बहुत दिनों से चल रही इच्छा पूर्ति के लिये जोड़-तोड़ बैठाएंगे परन्तु आज इच्छा पूर्ति केवल पारिवारिक सहयोग से ही हो सकती है। व्यवसायी वर्ग कारोबार में भी घर के बड़ो की राय अवश्य लें सफलता निश्चित मिलेगी। धन लाभ प्रयास करने पर ही होगा। नौकरी वाले लोग आराम से समय बिताने का प्रयास करेंगे लेकिन पारिवारिक उलझने आज चैन से नही बैठने देंगी। मांगे पूरी ना होने पर घर मे कोहराम मच सकता है। उच्चवर्गीय अधिकारियों से जानपहचान भविष्य में काम आएगी। मनोरंजन पर खर्च करेंगे।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपकी धार्मिक भावनाये प्रबल रहेंगी दिन के आरम्भ में पूजा पाठ में व्यस्त रहेंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी होगी। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादातर समय बेमन से ही व्यतीत करेंगे कुछ पुराने कार्यो से धन लाभ होगा नए अनुबंद भी मिल सकते है लेकिन अभी इनको लेकर दुविधा ही रहेगी। नौकरी वालो से आज काम के लिये बोलना झगड़ा मोल लेने जैसे रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपसी बहस के कारण दूषित होगा लेकिन स्थिति गंभीर नही बनेगी। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने के लिए पहले से ही निश्चित रखेंगे घरेलू खर्च के अलावा व्यक्तिगत खर्च अधिक रहेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप सावधानी से बिताये स्वयं अथवा किसी अन्य के कारण परेशानी में पड़ सकते है। सेहत दिन के आरंभ से नरम होने लगेगी फिर भी आपका ध्यान आवश्यक कार्य छोड़कर मनोरंजन पर अधिक रहेगा। यात्रा के योग भी है सम्भव हो तो टालें कार्य हानि के साथ सेहत ज्यादा खराब हो सकती है। व्यवसाय क्षेत्र पर केवल व्यवहार के लिये ही उपस्थित रहेंगे शारीरिक रूप से समर्थ ना होने के कारण कार्यो में मन नही लगेगा। धन लाभ फिर भी निर्वाह योग्य हो ही जायेगा। परिजन भावनात्मक संबंध रखेंगे लेकिन आपको आज किसी का स्नेह पसंद नही आएगा।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप घर अथवा कार्य क्षेत्र पर जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अवश्य ही सफल होंगे। सार्वजिनक क्षेत्र से भी मान-सम्मान मिलेगा। स्वभाव में परोपकार की भावना भी रहेगी जरूरतमंदों को यथा सामर्थ्य सहायता करेंगे। आर्थिक रूप से दिन वृद्धि वाला है परन्तु इसके लिये आपको एक निर्णय पर अटल रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी रहेगी जिससे थोड़ी अव्यवस्था बनेगी। परिवार में आज शांति रहेगी भाई को छोड़ सभी से स्नेह बना रहेगा। आवश्यक कार्यो के साथ ही मनोरंजन पर खर्च करने में कमी नही रखेंगे। रिश्तेदारी में जाने की योजना बनेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप घरेलू आवश्यकता की पूर्ति के लिये खरीददारी पर खर्च करेंगे व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में अकस्मात बढ़ोतरी होने से ज्यादा व्यस्त रहेंगे धन लाभ भी आशाजनक रहेगा। सामाजिक जीवन में लोगो से मेल जोल बढेगा आज आपके व्यवहार में नरमी रहने से सभी प्रशंशा करेंगे गृहस्थ में अवश्य ही किसी बात को लेकर गुस्सा आएगा थोड़ी ही देर में शांत भी हो जाएंगे। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से चहल पहल बढ़ेगी। खर्च आवश्यकता से अधिक रहेंगे। मध्यान बाद कार्य व्यवसाय से समय निकाल कर मित्र परिचितों के साथ आनदमय क्षण बिताएंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 05 सितंबर 2021 रविवार संवत् 2078 भाद्रपद कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रातः 08:22 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:37 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र सायं 06:07 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे सायं 06:07 बजे भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 05:04 से 06:37 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:59 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा प्रातः 08:22 से रात्रि 08:00 बजे तक रहेगी , मंगल कन्या राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 03:58 बजे से , शुक्र तुला राशि मे मध्य रात्रि 12:50 बजे से , मास शिव रात्रि , अघोरा चतुर्दशी व्रत , शिक्षक दिवस , डाँ. राधाकृष्णन जयंती , गंडमूल संपूर्ण दिनरात ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको मन वैचारिक , मानसिक व्यग्रता रहेगी । अपेक्षाकृत अधिक संवेदशीलता और भावना से मन व्यग्र रहेगा । किसी के साथ वाद – विवाद में न पडे । मानभंग का प्रसंग न बने इसका ध्यान रखे ।

वृषभ :~ आज आप आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होगा । मित्रों – शुभेच्छकों के मिलन से आनंद होगा । व्यावसाय में सहयोग का वातावरण रहेगा । पूंजी निवेश वालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक करें । नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे ।

मिथुन :~ आज आप परिवारजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखे । आर्थिक लाभ होगा तो धन का आयोजन प्रारंभ में खोता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा । पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें ।

कर्क :~ आज आपकी आय और व्यय अधिक होगा । आंखो दर्द से व्यग्रता के साथ मानसिक चिंता भी रहेगी । वाणी और व्यवहार में ध्यान रखे । भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । आर्थिक लाभ होगा ।

सिंह :~ आज आपके मन में क्रोध और आवेश रहने से लोगों के साथ व्यवहार संभले । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । मन में व्यग्रता रहेगी । परिवारजनों के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । खर्च पर अंकुश रखे ।

कन्या :~ आपका आज का प्रातःकाल आनंदप्रद और लाभप्रद रहेगा । व्यवसाय में लाभ होगा । सामाज मे प्रशंसा होगी । वसूली के पैसे आएँगे । परिवार में भी आनंद रहेगा , वाणी में संयम रखे , असंयम से किसी से तकरार , झगडा हो सकता है ।

तुला :~ आज आपका शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा । व्यवसाय में उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे । पदोन्नति होगी । सरकारी कार्य सरलता से होंगे। सामाजिक मान – सन्मान बढे़गा । निवेश के लिए समय अनुकूल है ।

वृश्चिक :~ आप आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से वाद – विवाद में न पडें । व्यवसाय में अनुकूलता नहीं रहेगी । परंतु मध्याहन के बाद घर , कार्यालय या व्यावसाय मे उपरी कर्मचारियों का व्यवहार नकारात्मक होगा । परंतु व्यवसाय में पदोन्नति के योग है ।

धनु :~ आज आप सावधानी से रहे । क्रोध से हानि हो सकती है । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से व्यग्र रहेंगे । व्यावसाय में ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा । प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों से सतर्क रहे ।

मकर :~ आज आपको वाहन – सुख मिलेगा तथा मान-सन्मान मिलेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगडे़गा । अधिक खर्च होगा । क्रोध अधिक रहेगा । परिवारजनो और सहकर्मचारियों के साथ मनदुख के प्रसंग बनेंगे । नकारात्मक विचारो से दूर रहे ।

कुंभ :~ आज आपको कार्य – सफलता और यश – कीर्ति मिलेंगी । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । मध्याहन के बाद मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएँगे । जिसमे मित्रों , स्वजनों का भी समावेश करेंगे ।

मीन :~ आज कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी । प्रियपात्र से हुई भेट आनंददायी होगी । घर में सुख – शांति रहेगी । क्रोध अधिक रहेगा । इसलिए मन तथा वाणी पर संयम बरते ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *