
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………..5122
विक्रम संवत्…………………….2077
शक संवत्……………………….1942
मास……………………………..अश्विन
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..चतुर्दशी
संध्या 07.52 पर्यंत पश्चात अमावस्या
रवि………………………….दक्षिणायन
सूर्योदय…………..प्रातः 06.14.29 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.29.38 पर
सूर्य राशि…………………………..सिंह
चन्द्र राशि………………………….सिंह
गुरु राशि……………………………धनु
नक्षत्र……………………………….मघा
दोप 12.14 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग………………………………..सिद्ध
प्रातः 07.33 पर्यंत पश्चात शुभ
करण………………………………विष्टि
प्रातः 09.30 पर्यंत पश्चात शकुनि
ऋतु………………………………..शरद
दिन……………………………..बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
16 सितम्बर सन 2020 ईस्वी ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 12.21 से 01.52 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:06:47 06:18:37
कन्या
06:18:37 08:29:16
तुला
08:29:16 10:43:53
वृश्चिक
10:43:53 13:00:03
धनु
13:00:03 15:05:42
मकर
15:05:42 16:52:50
कुम्भ
16:52:50 18:26:24
मीन
18:26:24 19:57:35
मेष
19:57:35 21:38:18
वृषभ
21:38:18 23:36:56
मिथुन
23:36:56 25:50:37
कर्क
25:50:37 28:06:47
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..7
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜ चौघडिया :-
प्रात: 07.47 से 09.18 तक अमृत
प्रात: 10.49 से 12.20 तक शुभ
दोप 03.22 से 04.53 तक चंचल
सायं 04.53 से 06.24 तक लाभ
रात्रि 07.53 से 09.22 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ पुरुहूतप्रियायै नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
विशुध्यति हुताशेन सदोषमपि काञ्चनम् ।
तद्वत् तथैव जीवोऽयं तप्यमानस्तपोऽग्निना ॥
अर्थात :-
दोषयुक्त सोना (सुवर्ण) भी अग्नि से शुद्ध होता है, वैसे यह (संसार से तप्त) जीव तपरुप अग्नि से शुद्ध होता है ।
? आरोग्यं :-
मिर्गी के घरेलू उपचार :-
सेंधा नमक :-
सेंधा नमक मैग्नीशियम में समृद्ध है जो प्रभावित व्यक्ति के मस्तिष्क से निकलने वाले विद्युत संकेतों को नियंत्रित करता है। इसके अलावा, मैग्नीशियम मिर्गी के कारण होने वाले के जोखिम को कम करता है। यह मिर्गी का देसी इलाज के तौर पर काम करता है।
नारियल पानी :-
नारियल का पानी बहुत अधिक प्रभावी है। नारियल का पानी पीना हाइड्रेटेड और शरीर के कामकाज में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। यह मिर्गी के उपचार के तौर पर काम करता है।
तुलसी :
मिर्गी दौरा की दवा में तुलसी भी बहुत ही प्रभावशाली है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क में फ्री रेडिकल्स को ठीक करते हैं। तुलसी के पत्तों को पीसकर शरीर पर मलने से मिर्गी के रोगी को फायदा होता है। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों के साथ कपूर सुंघाने से मिर्गी के मरीज को होश आ जाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा। जल्दबाजी से बचें। कठिन कार्य सहज ही सफल होंगे। चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यय होगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। भूले-बिसरे संबंधी साथी मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आलस्य न कर भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ बना है। समय का लाभ लें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने की प्रबल इच्छा होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा से लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी के उकसाने में आकर या भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। पुराना रोग उभर सकता है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार की चिंता रहेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। प्रमाद न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नौकरी में चैन रहेगा। नए काम मिलने के योग हैं। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
⚖️ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। किसी धर्मस्थल के दर्शन इत्यादि का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। विवाद को टालें। कारोबार से लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। विवाद से बचें। समय सुखमय व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। अपेक्षाकृत सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रतिद्वंद्वी मैदान छोड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी सभी रुके कार्यों में गति आएगी। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। उन्नति होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें। लेखन-पठन-पाठन आदि के काम उत्साह व लगन से कर पाएंगे। पार्टी व पिकनिक आदि की योजना बनेगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समय पर काम न होने से खिन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है, धैर्य रखें। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 सितंबर 2020 बुधवार संवत् 2077 मास प्रथम आश्विन ( शुद्ध ) कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात्रि 08:00 बजे तक रहेगी पश्चात् अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:29 बजे होगा । मघा नक्षत्र दोपहर 12:24 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:13 से 01:43 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे । जय हो
–: विशेष :–
आज भद्रा प्रातःकाल 09:31 बजे तक , आसोज संक्रांति , सूर्य कन्या राशि मे प्रवेश सायं 07:11 बजे , पुण्य काल दोपहर 12:47 से , शुक्र अश्लेषा नक्षत्र मे प्रातः 07:47 से , चतुर्दशी का श्राद्ध , विषशस्त्रादि से मरने वालों का श्राद्ध । जय हो
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245, एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ स्वभाव में उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखें । परिश्रम के बाद निर्धारित सफलता न मिलने से खिन्नता रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा । यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है । संतानों की तरफ चिंता होगी । किसी भी मामले में बिना विचारे कदम हानिकारक होगा । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी ।
वृषभ :~ आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी । पितृ पक्ष की तरफ से लाभ होगा । विद्यार्थीगण पढ़ाई में रुचि रखेंगे । सरकारी कार्यों में सफलता या लाभ मिलेगा । संतानों के पीछे खर्च होंगा । फिर भी संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज आज न करे ।
मिथुन :~ दिन की शुरुआत से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे । भाग्यवृद्धि के अवसर आएँगे । तेजी से बदलते विचार आपको उलझन में डालेंगे । नए कार्य प्रारंभ करेंगे । मित्रों सगे – स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्द पूर्ण रहेगा आर्थिक दृष्टि से लाभ का योग है ।
कर्क :~ आज हताशा के कारण खिन्नता रहेगी । परिवार में गलतफहमी या मनमुटाव होगा । अहं से किसी की भावनाओं को चोट पहुँचेगी । विद्यार्थियों का मन एकाग्र नहीं रहेगा । धन खर्च में वृद्धि होगी । असंतोष से मन घिरा रहेगा । अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़े ।
सिंह :~ आत्मविश्वास से कार्य में आगे बढ़ेंगे । समाज में मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । वाणी , व्यवहार में उग्रता तथा किसी के साथ अहं का टकराव हो सकता हैं । पिता या बुजुर्गों से लाभ होगा । स्वास्थ्य में थोड़ी शिकायत रहेगी । सरकारी कामकाज शीध्रता से पूरे होंगे ।
कन्या :~ शारीरिक और मानसिक चिंता रहेगी । किसी के साथ झगड़े झंझट होने में आपका अहं निमित्त बनेगा । आकस्मिक धन खर्च होगा । दांपत्यजीवन में खटपट होगी । मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा । अधीनस्थ व्यक्ति तथा नौकरवर्ग से परेशानी होगी ।
तुला :~ आय वृद्धि का योग है । आफिस , व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा । पदोन्नति मिल सकती । पारिवारिक सदस्य तथा मित्र मंडल के साथ खुश रहेंगे । आनंददायक पर्यटन होगा । व्यापारियों को लाभदायक है ।
वृश्चिक :~ आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे । गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । समाज में मान – सम्मान मिलेगा । उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी । संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद होगा । बकाया राशि की वसूली होगी ।
धनु :~ आज कोई भी खतरनाक कदम आपको कठिनाई में डाल सकता है । कार्य करने में उमंग – उत्साह का अभाव रहेगा । शारीरिक तथा मानसिक व्यग्रता और चिंताजनक समय बितेगा । नौकरी – धंधे में अवरकोध आयेंगे । आफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद – विवाद से हानि की संभावना है ।
मकर :~ आपको नकारात्मक विचारों बचें और खान – पान पर ध्यान दे । अचानक खर्च होगा । चिकित्सा मे खर्च हो सकता है । व्यापार में भागीदारों से मतभेद बढ़ेंगे । क्रोधावेश पर नियंत्रण रखें । सामाजिक कार्य़ से यात्रा का योग है । आफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमत्ता परिलक्षित होगी ।
कुंभ :~ पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे । कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जायेंगे । उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है । भागीदारों के साथ आपके सम्बंध अच्छे रहेंगे । सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा होगी । दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता मिलेगी ।
मीन :~ दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे । घर में सुख – शांति रहेगी । स्वभाव में उग्रता रहेगी । जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करें । प्रतिस्पर्धि परास्त होंगे । सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र के कार्य को सरल बनाएगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।