
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास………………………….भाद्रपद
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………….तृतीया
रात्रि 12.17 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.11.25 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.36.36 पर
सूर्य राशि………………………..सिंह
चन्द्र राशि………………………कन्या
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र…………………………….हस्त
दोप 02.25 पर्यंत पश्चात चित्रा
योग…………………………….शुक्ल
रात्रि 08.32 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण………………………….तैतिल
दोप 01.26 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु………………………………वर्षा
दिन……………………………गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
09 सितम्बर सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.59 से 12.48 तक ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 01.55 से 0३.28 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
सिंह
04:22:48 06:40:31
कन्या
06:40:31 08:57:08
तुला
08:57:08 11:17:01
वृश्चिक
11:17:01 13:35:58
धनु
13:35:58 15:40:19
मकर
15:40:19 17:22:54
कुम्भ
17:22:54 18:50:37
मीन
18:50:37 20:15:48
मेष
20:15:48 21:51:16
वृषभ
21:51:16 23:47:07
मिथुन
23:47:07 26:02:06
कर्क
26:02:06 28:22:48
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………9
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.50 से 12.23 तक चंचल
दोप. 12.23 से 01.55 तक लाभ
दोप. 01.55 से 03.27 तक अमृत
सायं 04.59 से 06.31 तक शुभ
सायं 06.31 से 07.59 तक अमृत
रात्रि 07.59 से 09.27 तक चंचल
? आज का मंत्र :-
।। ॐ रुद्रशिरोधराय नमः । ।
? सुभाषितानि :-
यज्ञदानतपःकर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत् ।
यज्ञो दानं तपश्चैव पावनानि मनीषिणाम् ॥
अर्थात :-
यज्ञ, दान और तपरुपी कर्म त्याग करने योग्य नहि है, बल्कि ये तो अवश्य करने चाहिए; क्यों कि यज्ञ, दान, और तप – ये तीनों कर्म बुद्धिमान मनुष्य को पावन करनेवाले हैं ।
? आरोग्यं :-
केले के औषधीय गुण –
1. ब्लड शुगर का स्तर कम करे –
केले के औषधीय गुण में ब्लड शुगर के स्तर को कम करना शामिल है। केला पेक्टिन का समृद्ध स्रोत है, यह एक प्रकार का फाइबर है। इसके अलावा केले में रेजिसटेंट स्टार्च होता है, जो घुलनशील फाइबर की तरह कार्य करता है और पाचन में बहुत ही सहायता करता है। पेक्टिन और रेजिसटेंट स्टार्च ब्लड शुगर का स्तर कम कर सकता है और आपके पेट को खाली करके भूख को कम कर सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ समय।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 सितंबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि मध्य रात्रि 12:19 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:16 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:35 बजे होगा । हस्त नक्षत्र दोपहर 02:31 बजे तक रहेगा पश्चात् चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे मध्य रात्रि पश्चात 01:45 बजे तक भ्रमण करते हुए तुला राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:51 से 03:26 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 22:58 बजे तक रहेगा ।दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
हलितालिका तीज व्रत , श्री वराह जयंती , मन्वादि , गौरी व्रत , महापात सायं 06:50 से रात्रि 10:55 बजे तक ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी । काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा सृजनशक्ति में नयापन का संचार करेंगे । व्यावसाय में उच्च अधिकारी से वाद – विवाद न हो ध्यान रखे ।
वृषभ :~ स्थाई संपत्ति के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना आज टाले । नकारात्मक विचारों से ग्रसित रहेंगे । परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा । सृजनात्मकता वृद्धि होगी । कोई धार्मिक कार्य होगा ।
मिथुन :~ आज आपको कार्यसफलता से मन प्रसन्न रहेगा । प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे । परंतु मध्याहन के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बनेगा । परिवार मे तूतू – मैंमैं हो सकती है और इससे ग्लानि बढेगी । नकारात्मक विचार हताशा की गर्ता में न धकेल दे इसका ध्यान रखे ।
कर्क :~ आज आप लंबे समय की योजनाओं के विषय में सोचते – सोचते दुविधापूर्ण मनःस्थिति में फँस जाएँगे । परिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । किसी से भावना के सम्बंधों में बंधोगे और उससे चिंता दूर होगी ।
सिंह :~ आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे । हर कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे । फिर भी क्रोध अधिक रह सकता है , इसलिए मन शांत रखे । सरकारी कार्यों में लाभ होगा । परिवार का सहयोग मिलेगा । आय की अपेक्षा अधिक खर्च होगा ।
कन्या :~ आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा । भावनाओं के प्रवाह में किसी अविचारी कार्य न कर बैठें इसके लिए सावधान रहे । चर्चा और विवाद से दूर रहे । फिर भी किसी से उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है । क्रोध पर संयम रखे ।
तुला :~ आपका आजका दिन प्रवास – पर्यटन तथा मित्रों से लाभ मिलेगा । व्यापार में लाभ होगा । संतानों से सम्बंध सुमधुर रहेंगे । उग्र चर्चा – विवाद से बचे । भ्रांति से दूर रहे । कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच – समझकर करे ।
वृश्चिक :~ आज आपके व्यवसाय में बुद्धि – प्रतिभा को प्रशंसा मिलेगी । उच्च अधिकारीगण आनंदित होंगे और पदोन्नति की संभावना बढेगी । व्यापार में आर्थिक लाभ का योग है । मित्रों से लाभ होगा ।
धनु :~ आज आपका का व्यवहार धार्मिक रहेगा । व्यवहार भी कुछ न्यायप्रिय रहेगा । हानिकर कार्यों से दूर रहे । क्रोध पर संयम रखे । कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे । व्यवसाय में उच्च अधिकारीयो को प्रोत्साहन आनंददायी होगा । पदोन्नति होगी ।
मकर :~ आज आप संभलकर चले । स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहे और निषेधात्मक विचारों के प्रभाव मे न आए । आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहे । फिर भी मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ हल्कापन लगेगा ।
कुंभ :~ आज आप सांसारिक प्रश्नों और विषयों पर उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा । अदालती कार्यवाही से बचे । सामाजिक अपमानित न होना पडे इसमे सावधानी बरते । मानसिक उद्वेग रहेगा ।
मीन :~ आज आप चिंतामुक्त रहेंगे । शंका – कुशंकाओं के कारण प्रसन्नचित्त नहीं रहेंगे । कार्यो में विध्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा । सहकार्यकरों का सहयोग नहीं मिलेगा । व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।